Aaj Ka Rashifal, 7 April, 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (7 April, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

7 April, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार व मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) दिया गया है। 

तो आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से जानते हैं, 7 अप्रैल, 2024 का राशिफल (7 April, 2024 Ka Rashifal)

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें 
(अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
मंदिर (स्थान)पूजा का नामपूजा लिंक 
विक्रांत भैरव मंदिर (उज्जैन)तंत्र-बाधा मुक्ति भैरव महाकवच यज्ञक्लिक करें
पशुपतिनाथ तीर्थ क्षेत्र (नेपाल)प्रेम विवाह सुनिश्चिति पशुपतिनाथ पूजाक्लिक करें
ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)ऋण मुक्ति पूजाक्लिक करें
महालक्ष्मी मंदिर (कोल्हापुर)धनदायक महालक्ष्मी पूजनक्लिक करें
धर्मारण्य तीर्थ, गया (बिहार)पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाक्लिक करें
वामा द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएं

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 7 April, 2024)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। जो लोग एक्सपोर्ट इंपोर्ट का काम कर रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा टेंडर मिलने की संभावना है। अगर आप किसी को पैसा उधार देते हैं, तो वापस आने की संभावना नहीं है। कृपया ध्यान रखें। दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ समय बिताएंगे।

आज का शुभ अंक- 5

आज का शुभ रंग- सफ़ेद

उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 7 April, 2024)

वृषभ राशि वालों आज किस्मत का सितारा आपके साथ हैं। आपकी किस्मत बुलंद है, घर बैठे किसी नए कार्य के लिए प्रपोजल आ सकता है। जो युवा अपने प्रेमी से मिलना चाह रहे थे, तो आज आउटिंग के लिए अच्छा दिन है। जिनके व्यापार में मंदी चल रही थी, उन्हें धन की प्राप्ति होगी। अगर आप सुगंधित द्रव्य का व्यापार करते हैं, तो आपके लिए आज व्यापार में उन्नति का दिन है। प्राइवेट जॉब करने वालों को आज के दिन भी काम करना पड़ सकता है।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- नीला

उपाय- बहते पानी में चाँदी का टुकड़ा डालें।

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 7 April, 2024) 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अधिक अच्छा रहेगा। आज जीवन में भाग-दौड़ बनी रहेगी। कार्यों को लेकर जागरूकता आपके लिए बहुत फायदेमंद सिद्ध होने वाली है। विषय की जानकारी आपको पद प्रतिष्ठा दिलवाएगी। आपके मन में चंचलता के भाव पैदा होंगे। भावों पर नियंत्रण रखें।

आज का शुभ अंक- 3

आज का शुभ रंग- भूरा

उपाय- घोड़े को चने खिलाएं।

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 7 April, 2024) 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत रंग भरा रहने वाला है। आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बनाएं। भोजन घर पर ही करें। शाम होते मन में नकारात्मकता आ सकती है, उससे बचने के लिए आज मंदिर अवश्य जाएं।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- पीला

उपाय- लाल वस्त्र में नारियल बांध कर मन्दिर में हनुमान जी को भेंट करें।

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 7 April, 2024)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा है। शारीरिक थकान और मानसिक थकान आपको जकडे रहेगी। आज के दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। घर पर रहकर समय बिताएं। किसी से विवाद ना करें। जीवनसाथी उखड़ा-उखड़ा रहेगा। शांत रहकर स्थिति को नियंत्रण में रखें।

आज का शुभ अंक- 1

आज का शुभ रंग- हल्का हरा

उपाय- भगवान शिव को जल अर्पण करें।

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 7 April, 2024)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से काम अच्छा होने वाला है। आज आपके मन में द्वंद बना रहेगा। किसी चीज का निर्णय लेने में दिमाक भ्रमित हो सकता है। दूसरों की सलाह पर यकीन ना करें। विचार करके ही निर्णय लें। जीवनसाथी को अगर बीपी की समस्या है, तो उनका विशेष ध्यान रखें। अगर आपको सर दर्द की समस्या रहती है, तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- हल्का लाल

उपाय- किसी गरीब बीमार को भोजन करवाएं।

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 7 April, 2024)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपके मन में चंचलता के भाव भरे रहेंगे। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। बच्चों के साथ समय बिताने से आज आपको उनके बारे में बहुत कुछ पता लगने वाला है। ननिहाल पक्ष से मिलने वाला समाचार मन को प्रसन्न करेगा।

आज का शुभ अंक- 4

आज का शुभ रंग- मेजेंटा

उपाय- छोटी कन्या को कोई वस्तु भेंट करें।

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 7 April, 2024)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन घर में उत्सव का दिन है। जो लोग बच्चों की शादी की चिंता कर रहे थे, उन्हें कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। जो विद्यार्थी रसायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें उच्च विद्या प्राप्ति के अवसरों की सूचना मिलेगी। अपने मन पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। शराब पीकर वाहन न चलाएं, दुर्घटना का भय है।

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- ग्रे

उपाय- गणेश जी को 2 लड्डू का भोग लगाएं।

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 7 April, 2024)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर होने वाला है। आज का दिन आप कुछ नया खोजने में निकाल देंगे। आपके जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज आप किसी की सलाह लेंगे। आज कुछ नया खाने को मिलेगा। किसी विवाह इत्यादि उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा। खानपान का ध्यान रखें। पेट में विकार होना संभव है।

आज का शुभ अंक- 1

आज का शुभ रंग- सफ़ेद

उपाय- मछ्लियों को आटा खिलाएं।

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 7 April, 2024)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन धन प्राप्ति का दिन सिद्ध होगा। पूर्व में की योजनाएं आज सफल होती दिखेंगी। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। बिना परिश्रम के आया पैसा आपको कष्ट दे सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। कोई लांछन लगा सकता हैं। भाई-बहन को शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। आपके कान में पीड़ा हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आज का शुभ अंक 7

आज का शुभ रंग काला

उपाय- किसी मन्दिर के बहार बैठे गरीब लोगों को भोजन करवाएं।

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 7 April, 2024)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन ज्यादा ठीक नहीं है। किसी भी प्रकार का कार्य करने से पहले किसी की सलाह अवश्य लें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। अगर आपको हार्ट की कोई समस्या थी, तो आज बीमारी उभर सकती है। जिन वृद्ध जनों को जोड़ों में दर्द की समस्या थी, आज खानपान का ध्यान रखें। 

आज का शुभ अंक- 5

आज का शुभ रंग- फिरोजी

उपाय- 2 पौधे लगाएं।

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 7 April, 2024)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन चंचलता भरा रहेगा। शाम होते मन थोड़ा उदास हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। शाम का समय परिवार के साथ बिताए। क्रोध और विचारों पर नियंत्रण रखें। घर में क्लेश हो सकता है। पिता की सलाह से किया काम, आपका भाग्य बदल सकता है। किसी कार्य की जिद्द ना करें।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- क्रीम

उपाय- गुरु को कोई वस्तु भेंट करें।

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।