Aaj Ka Rashifal, 6 September 2024: आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल 

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal, 6 September 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 September 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आज का उपाय भी है जिसे आप करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) 6 सितंबर, दिन शुक्रवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज नक्षत्र- हस्त 09:25 AM तक उपरांत चित्रा, योग- शुक्ल 10:14 PM तक, उसके बाद ब्रह्म और करण- गर 03:01 PM तक, बाद वणिज 04:21 AM तक, बाद विष्टि का संयोग रहेगा। आज का राहुकाल का समय 10:23 AM से 11:56 AM तक है।

तो चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज मेष राशि के लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कंप्यूटर और ट्रेडिंग के काम में सफलता प्राप्त करेंगे। धन लाभ का योग है। लेकिन ख़र्चों में बढ़ोतरी के कारण बचत करना मुश्किल हो सकता है। परिवार में शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। 

लवलाइफ सामान्य रहेगा। लव पार्टनर के साथ घूमने और एक दूसरे को समझने के लिए कुछ समय निकालें। अपने मस्तिष्क को शान्ति के लिए मेडिटेशन करें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। दिन सफल रहेगा। 

आज का लकी  नंबर – 1 

आज का लकी कलर – केसरिया 

आज का उपाय – रेवड़ी बहते हुए जल में प्रवाहित करें, जीवन में अनुकूलता आयेगी। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार
वृषभ राशि

आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज वृष राशि के लोग अपने व्यापार में नई साझेदारी ना करें। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में कई तरह की परेशानी आ सकती है। परिवार में अनबन की स्थिति हो सकती है। घर में कोई ऐसी बात होगी जो आपको पसंद न आए जिससे आपका मूड खराब हो सकता है। आज ऑनलाइन या शेयर मार्केट से दूरी बनाकर रखें। नुकसान हो सकता है।

लवलाइफ के लिए आज का दिन ठीक नहींं है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचें। बुरा बोलने वाला साथी लव रिलेशन को बर्बाद कर सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको बाहर का फास्ट फूड नहीं लेना चाहिए। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में मन लगेगा। 

आज का लकी  नंबर – 21

आज का लकी कलर – लाल 

आज का उपाय – गाय को चरी एवं ज्वार खिलाएं, स्वास्थ्य संबंधी सभी परेशानी दूर होगी। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज मिथुन राशि के लोगों के करियर में बदलाव के योग दिख रहे हैं। कार्यस्थल पर मन नहीं लगेगा। समय पर काम पूर्ण नहीं होने के कारण अधिकारी की डांट पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से पूरे परिवार का माहौल खराब हो सकता है। 

लवलाइफ सामान्य रहेगा। पत्नी किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। आज आप स्वयं को ऊर्जा से भरपूर पाएंगे। किसी कार्य पर ध्यान केंद्रित करने से आपको फ़ायदा होगा। विद्यार्थियों को आज अधिक पढ़ना पड़ सकता है। 

आज का लकी  नंबर – 13

आज का लकी कलर –  हरा 

आज का उपाय – सिरहाने में फिटकरी रखकर सोना चाहिए तथा स्नान के जल में कुछ फिटकरी डालनी चाहिए। जीवन से नकारात्मकता दूर होगी। 

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज कर्क राशि के लोग कार्यस्थल पर एक दूसरे का सहयोग करेंगे। आपके सहकर्मी जो आपसे शत्रुता रखते हैं, उनको आप पराजित कर देंगे। आपकी जय जयकार होगी। आज बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा होगा। उन स्टॉक पर पैसा निवेश करने का एक शुभ दिन है जिनका मूल्य बढ़ेगा। 

आज आपका पूरा दिन लवपार्टनर के साथ गुजरेगा। बारिश से बचें, सर्दी-जुकाम की स्थिति हो सकती है। कोई भी कमिटमेंट ना करें, जिसे आप पूर्ण न कर सकें। पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। 

आज का लकी  नंबर – 8

आज का लकी कलर – लेमन 

आज का उपाय – मनोकामना पूर्ति के लिए लाल कलर का रूमाल अपने पास रखें। 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025
सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) 

आज सिंह राशि के लोगों को कार्यस्थल अधिक मेहनत करनी की जरूरत पड़ेगी। बॉस आपके हर कार्य की निगरानी करेंगे। दूसरों की मदद करेंगे। परिवार में अपने डोमिनेंट स्वभाव को नियंत्रित रखें, पारिवारिक शान्ति भंग हो सकती है। जुआ या सट्टा के कार्यों में ना रहें, धन हानि होगी।

लवलाइफ के लिए आज का दिन रोमांचक रहने वाला है। आज प्रेमिका के साथ घूमने जायेंगे और उसे गिफ्ट भी देंगे। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए बहुत अधिक चाय, कॉफी और शराब का सेवन से बचें। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। 

आज का लकी  नंबर – 7

आज का लकी कलर – लाल 

आज का उपाय – यदि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ बनी रहती हों, तो इनसे बचने के लिए पानी में गुड़ बहाना चाहिए। 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज कन्या राशि के लोगों को व्यापार में नया अवसर मिलेगा। करियर में बदलाव के योग दिखाई दे रहा है। जॉब सर्च करें, नौकरी अवश्य मिलेगी। आपको व्यापार बढ़ाने के लिए बिजनेस लोन की जरूरत पड़ेगी। बाजार से ज्यादा ब्याज पर रुपया ना लें, बैंक लोन अप्लाई करें। 

आज आपके जीवनसाथी का साथ पारिवारिक सद्भाव और शांति बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, दिन में आनन्द ही आनन्द रहेगा। कुछ लोग असाध्य बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, ऐसा ग्रह योग दिख रहा है। गाड़ी सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की संभावना दिख रही है। 

आज का लकी  नंबर – 15

आज का लकी कलर – सुनहरा 

आज का उपाय – लॉटरी, सट्टे, शेयर आदि में अकस्मात् धनलाभ के लिए कच्चे कोयले को दरिया में बहाना उत्तम फलदायक रहेगा। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज तुला राशि के लोगों का स्वतंत्र स्वभाव लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग को प्रशस्त करेगा। नौकरी की खोज पूरी होगी। नई कंपनी को ज्वाइन करेंगे। परिवार में आपके मर्जी का सब कुछ हो सकता है, आज आपको मनचाहा भोजन मिलेगा। 

लोभ से बचें, आज आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज लवमेट के जीवन में कुछ ऐसा पल आएगा जो जीवनभर याद रहेगा। मित्रों की घनिष्ठता आपको कई निर्णय उनकी मर्जी का लेने पर मजबूर करेगी। पेट में गैस बनने को ज्यादा दिक्कत हो रही है तो आप योग व व्यायाम करें। 

आज का लकी  नंबर – 26

आज का लकी कलर – गुलाबी 

आज का उपाय – घर में पड़ी खराब यांत्रिक वस्तुएँ घड़ी, केलकुलेटर या तो बेच देनी चाहिए अथवा उन्हें सही कराकर रखें। इससे कार्यों में विलम्ब नहींं होगा और बाधाएं शीघ्र दूर होगी। 

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) 

आज वृश्चिक राशि के लोग कार्यस्थल पर अपनी नौकरी की जिम्मेदारियों को सही से निभा पाएंगे। नई नौकरी की खोज का प्रयास करेंगे। बच्चों पर ज्यादा प्रतिबंध ना लगाएं, बच्चे की प्रवृत्ति हिंसक हो सकती है। लंबी अवधि को ध्यान में रखकर निवेश करें, उधार देने से आज आपको रुकना है नहींं तो नुकसान होगा। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। पत्नी किसी चीज़ को लेकर जिद्द कर सकती है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। बेसमय खाना और सोना दोनों स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। कुछ नए कपड़े की खरीददारी हो सकती है। आप दूसरों पर अपनी राय थोपने से खुद को रोकें। 

आज का लकी  नंबर – 25

आज का लकी कलर – सिल्वर 

आज का उपाय – चांदी की गोली अपने पास रखें, धन आगमन आसानी से होता है।

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) 

आज धनु राशि के लोग अपने बॉस के प्रति नाराजगी जाहिर करेंगे। करियर में बदलाव हो सकता है। आपके चिड़चिड़े व्यवहार से परिवार में अशांति की स्थिति रहेगी। आज अपराह्न में आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ दिख रहा है। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए बहुत ही अच्छा है। युवा जोड़े साथ में घूमते और पार्क में बैठकर मीठी बातें करते मिलेंगे। योग स्वस्थ जीवन बनाए रखने में बहुत मदद करेगा। बिना उद्देश्य के बहुत अधिक बातचीत करने से आपकी प्रतिष्ठा ख़राब होगी। 

आज का लकी  नंबर – 2

आज का लकी कलर – पीला 

आज का उपाय – दाम्पत्य सुख के लिए हरे कलर का रूमाल अपने पास रखना चाहिए। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today) 

आज मकर राशि के लोगों को पदोन्नति में अवसर मिल सकता है। उच्च पद की प्राप्ति होगी। परिवार में शांति बनी रहेगी। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। सट्टेबाजी से धन लाभ होने की प्रबल संभावना दिख रही है। आपकी व्यापारिक यात्रा भी होगी जो सफल रहेगी। करियर में आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। 

आज आप अपने जीवन को खुशियों से भरने के लिए अपने जीवनसाथी को धन्यवाद देंगे। आपका सक्रिय रहना जीवन में उत्साह बनाए रखने में मदद करेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। पढ़ाई में ज्यादा ध्यान दें, सफलता मिलेगी। 

आज का लकी  नंबर – 21

आज का लकी कलर – नीला 

आज का उपाय – जीवन में संघर्ष की स्थिति हो, तो जीवन में अनुकूलता के लिए गेहूँ का दान करें। 

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (Aquarius Horoscope Today) 

आज कुंभ राशि के लोग नियमित काम को पूरा करने में थोड़ा मुश्किल महसूस करेंगे। हालांकि व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। ग्राहकों का फ्लो आज दुकान पर ज्यादा रहेगा।  बिक्री भी बढ़ेगी। अपने परिवार को खुशी देने के लिए खुद को बेहतर बनाने का प्रयास सफल होगा। धन आगमन की स्थिति मजबूत होगी।

लवलाइफ में आज रोमांच रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर आउटडोर ट्रिप पर जाएंगे। अनिद्रा के रोगियों को अध्यात्म की शरण में जाने से लाभ होगा। कुछ लोग न्यूरो रोग से परेशान होंगे। विद्यार्थी वर्ग को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। 

आज का लकी  नंबर – 30

आज का लकी कलर – भूरा 

आज का उपाय – यदि जीवन में आकस्मिक बाधाएं आती हों, तो अपने सोने वाले पलंग के चारों पायों में ताँबे की कील ठोकनी चाहिए।

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज मीन राशि के लोग जो सेल्फ मोटिवेट हैं, उनको कार्य में मनचाही सफलता मिलेगी। नई योजना सफलता के द्वार खोलेंगे। जमीन के व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। परिवार में आपका लचीला स्वभाव मजबूत निर्णय नहीं लेने देगा। व्यवसाय में पिताजी का सहयोग मिलेगा। 

अपने लव पार्टनर की संगति में आपको आवश्यक ताकत मिलने की संभावना है। वजन कम करने के लिए आप किसी डायटिशियन सलाह लेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं, गाड़ी फिसल सकती है। पैर में चोट लगने का योग बन रहा है। 

आज का लकी  नंबर – 17

आज का लकी कलर – गहरा पीला 

आज का उपाय – जीवन में संघर्ष की स्थिति हो, तो जीवन में अनुकूलता के लिए घर में मुख्य द्वार के समीप पीले पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए।

career-vama

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।