Aaj Ka Rashifal 6 July 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। आइए, डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, आज का दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal 6 July 2024)...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल, 6 जुलाई 2024): आज आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की तिथि प्रतिपदा, दिन शनिवार, नक्षत्र पुनर्वसु, योग व्याघात, करण किन्स्तुघन तदोपरान्त बव है।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि व्रत प्रारम्भ आज से है। 

  • घट स्थापना मुहूर्त 7:14 AM से 8:58 AM
  • घट स्थापना अभिजीत मुहूर्त 11:58AM से  12:54 PM 

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:58 AM से 12:54 PM तक और राहुकाल 08:58 AM से 10:42 AM तक रहेगा। 

vama
VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (6 July, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

mesh-rashifal

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 6 July 2024)

मित्र के सहयोग से आज आपके करियर में प्रगति होगी। किसी कंपनी में अच्छे पद के लिए ऑफर मिलेगा। कंपनी के द्वारा चलाई गई प्रतियोगिता में आप अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पर विजय हासिल करेंगे। 

जीवनसाथी से जो भी मतभेद था वह आज खत्म हो जाएगा। छात्रों का आज पढ़ने में मन लगेगा। धन की प्राप्ति होगी। बैटरी के कारोबार से फायदा होता हुआ दिख रहा है। जिससे आप प्रेम करते हैं उसके साथ आज बहुत देर तक समय बिताएंगे। 

जो आपसे शत्रुता रखते हैं, वह आपके किसी खास व्यक्ति से बुराई करेंगे। कुछ जातक जुकाम से पीड़ित रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग –   कॉफी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। 

vrishabh-rashifal

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 6 July 2024) 

आज आपको अपने सीनियर्स की बातों का प्रत्युत्तर नहीं करना चाहिए। व्यावसायिक स्थल पर आपको आज अच्छा रिस्पांस नहीं मिलेगा। किसी काम के सिलसिले से आज परिवार से दूर रहेंगे। 

कुछ लोगों का विदेश जाने का योग बन रहा है। विदेश में जाकर पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्रों को एजुकेशन लोन मिलने में कुछ परेशानी आएगी। शेयर मार्केट में आपको इंट्राडे के लिए पोजीशन नहीं बनानी चाहिए, धन हानि होगी।

लव पार्टनर से दूरी आज आपके मन में असंतोष पैदा करेगी। कब्ज एसिडिटी से काफी लोग परेशान रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग –  भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – दुर्गा सप्तशती का पाठ ब्राह्मणों से करवाना चाहिए। 

mithun-rashifal

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 6 July 2024) 

कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ स्थानांतरण होने का योग बन रहा है। प्रॉपर्टी डीलरों के कार्य में प्रगति का योग बन रहा है। नए ग्राहक मिलेंगे जिससे मकान और जमीन की रजिस्ट्री से धन लाभ होगा। 

परिवार में विवाह योग्य हुए भाई बहनों की शादी की बात कहीं चलेगी। पढ़ने वाले छात्रों को केवल पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। इधर-उधर का ध्यान देने से पढ़ाई में डिस्टरबेंस आयेगा। 

संगीत, कला और लेखन क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को नया अनुबंध होने से धन लाभ होगा। आपको अपने लव पार्टनर से बहुत अच्छा उपहार मिलेगा। बाएं पैर में चोट लगने से कुछ जातक पीड़ा में रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग –  हल्का हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें। 

kark-rashifal

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 6 July 2024) 

आप जो भी कार्य कर रहे हैं, उसमें आज कोई ना कोई विघ्न बाधा उत्पन्न होगी। व्यावसायिक स्थल पर आप किसी से धोखे का शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें। कुटुंब से वियोग होने के योग बन रहे हैं। 

कुछ जातक आज विदेश की यात्रा पर जा रहे हैं। छात्रों की पढ़ाई से ही कार्यक्षेत्र मजबूत होगा। छोटा छोटा निवेश ही एक दिन बड़ी सेविंग के रूप में काम आता है। कुछ लोगों के लव पार्टनर से मनमुटाव बन रहा है। 

कुछ लोगों के पारिवारिकजन हॉस्पिटल में भर्ती है। जिससे आपको उनकी सेवा करनी पड़ेगी। आज का दिन आपका आप अव्यवस्थित रहने वाला है। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – हल्का क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – जीवन में यदि कोई परेशानी चल है, तो आपको सम्पुटित दुर्गा सप्तशती का पाठ कराना चाहिए। 

singh-rashifal

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 6 July 2024)  

आज कंपनी के डायरेक्टर के द्वारा आपको सम्मानित किया जाएगा। रेस्टोरेंट और होटल इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों के व्यापार में प्रगति होगी। परिवार सहित आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। 

कुछ जातक पिकनिक का भी आनंद लेंगे। मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले छात्रों को कंपनी में अच्छे पैकेज से प्लेसमेंट मिलेगा। आज आपको शेयर मार्केट में निवेश से धन लाभ होगा। आप अपना प्रॉफिट दोपहर से पहले बुक जरूर कर लीजिएगा। ज्यादा लालच नुकसान का कारण बनेगी। 

आपको अपने सहकर्मी से ही प्रेम होने का योग बन रहा है। कुछ जातक पाइल्स के रोग से बहुत परेशान रहेंगे। घरेलू उपाय उनके स्वास्थ्य को ठीक रखेगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – मैरून 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।

kanya-rashifal

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 6 July 2024) 

कार्यस्थल पर आपको अपने महिला सहकर्मियों से आज नहीं उलझना चाहिए। आज आप नए व्यापार की ओपनिंग करेंगे। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 

रोग से बहुत आराम मिलता हुआ दिख रहा है। छात्रों को मित्रों से बड़ा सहयोग मिलेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। पुराना किसी को दिया हुवा रुपया आज वापस मिलेगा। 

लव पार्टनर के साथ आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा और कुछ सुनहरी यादें जीवन भर याद रहेंगी। वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं और हेलमेट और सीट बेल्ट लगाना बिल्कुल भी न भूलें। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग –  बैंगनी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करके घर से निकलना चाहिए। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 6 July 2024) 

कुछ जातकों को नेवी या मर्चेंट नेवी में नौकरी मिलने का योग बन रहा है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को करियर में नए अवसर की प्राप्ति होगी। 

जिन जातकों के अंदर जरा सी भी कला है उनकी कला में निखार आएगा। जीवनसाथी का घरेलू कामों में सहयोग करेंगे। 

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को अपने माता-पिता की बात माननी चाहिए। बैंकिंग सेक्टर में निवेश से धन लाभ होता हुआ दिख रहा है। आप किसी ज्यादा उम्र की महिला या पुरुष के प्रति आकर्षित होंगे। लंबर स्पॉन्डिलाइटिस कुछ जातकों को काफी परेशान करेगी 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग –  गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – नवार्ण मंत्र का जप करें। 

vrishchik-rashifal

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 6 July 2024)  

आज कार्यस्थल पर अपने लक्ष्य को पूर्ण नहीं कर पाएंगे। जिससे आपके मैनेजर से आपको डांट सुननी पड़ेंगी। व्यापारी आज अपने कामचोर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकते हैं। 

घर पर शाम को परिवार सहित भोजन करेंगे और एक दूसरे से हंसी-खुशी बातें करेंगे। छात्र आज नए विषयों का अध्ययन करेंगे। शेयर मार्केट या कमोडिटी मार्केट में आप पेट्रोलियम और गैस सेक्टर में निवेश करें लाभ होगा। 

कुछ जातकों को धोखे से फंसा कर पैसे की वसूली की जाएगी। शत्रु या पड़ोसी से विवाद के कारण मानसिक परेशानी बढ़ेगी। 

आज का लकी नम्बर – 20

आज का लकी रंग – हल्का भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – अथ श्रीदुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला का पाठ करें। 

dhanu-rashifal

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 6 July 2024)  

कार्य स्थल पर आज आप सुयोग्य प्रशिक्षक से प्रशिक्षित होंगे जिससे आपके ज्ञान और बुद्धि में विकास होगा। व्यापारी अपने कर्मचारियों को भी नई सेल्स तकनीक अपनाने के लिए कहेंगे। 

आज पत्नी और बच्चों के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में शाम को डिनर करेंगे। छात्रों का पढ़ा हुआ विषय आने वाली परीक्षा में जरूर पूछा जाएगा। आज कुछ जातक बिल्डिंग मटेरियल के कारोबार की शुरुआत करेंगे। 

भविष्य को सिक्योर करने के लिए धन निवेश करेंगे। प्रेम संबंध में मधुरता रहेगी। बच्चे का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से पूरा घर तनाव में रहेगा। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – ग्रे 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 

makar-rashifal

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 6 July 2024)  

कार्यस्थल पर आज महिला सहकर्मियों की मदद से आप अपने लक्ष्य को बहुत आसानी से पूर्ण कर लेंगे। आपकी कंपनी में फ्रंट ऑफिस में बैठी हुई महिला कर्मी कम्पनी के लिए अच्छे से कस्टमर डील करेगी। 

सन्तान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपति की मनोकामना पूर्ण होते हुए दिख रही है। उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए लिए आज कई छात्रों को परीक्षा देनी पड़ेगी। 

आज आप मकान की रजिस्ट्री होम लोन लेकर करवाएंगे। लवमेट के साथ आज आप बहुत खुश रहेंगे। शत्रु और रोग दोनों का शमन होगा। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – काला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज अथदेव्यपराधक्षमापनस्तोत्रम् का पाठ करें। 

kumbh-rashifal

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 6 July 2024)  

आपकी रोज कुछ नया सीखने की जिज्ञासा बरकरार रहेगी। जिज्ञासा के कारण आप आपदा में भी अवसर तलाश लेंगे। आज आपका कुछ नुकसान जरूर होगा। चलता हुआ कार्य रुक सकता है। 

ज्यादा पुत्र मोह आपकी मानसिक रोग का कारण बनेगा। छात्रों को जब भी कोई भ्रम हो तुरंत शिक्षक से क्लियर कर लें। घर का इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होने की वजह से आज आपको नया सामान खरीदकर लाना पड़ेगा। 

कुछ ऐसी बात जो आप समझ नहीं पा रहे हैं आज अपने लव पार्टनर से डिस्कस करेंगे। बहुत दिनों से चल रहे मुकदमे में आज आपको विजय मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको श्रीदुर्गाष्टोत्तरशतनामस्तोत्रम् का पाठ करना चाहिए। 

meen-rashifal

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 6 July 2024) 

मीन राशि के कुछ लोग अपने कार्य स्थल पर कुछ ना कुछ परेशानी झेल रहे हैं जल्द ही उनकी परेशानी में कमी आएगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। मुनाफा अच्छा नहीं आ रहा है। 

बच्चों की हरकतों से आप परेशान रहेंगे। अच्छे स्कूल में एडमिशन हो जाने के बाद भी आपका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। आज आपका किया गया निवेश बहुत अच्छा रिटर्न नहीं देगा। 

लवमेट के साथ मोबाइल के माध्यम से बड़ी देर तक बातें करेंगे। सोशल मीडिया पर आज आपको विरोधियों की बातें झेलनी पड़ेगी। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग –  ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – मां दुर्गा का ध्यान मंत्र पढ़ते हुए घर से निकले सफलता मिलेगी।

vama astrology

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।