Aaj Ka Rashifal 5 June 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (5 June, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल, 5 जून 2024): आज ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष तिथि चतुर्दशी, दिन बुधवार, नक्षत्र कृत्तिका, योग सुकर्मा, करण विष्टि (भद्रा) तदोपरान्त शकुनी  है। 

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:52 AM से 12:48 PM तक और राहुकाल 12:20 PM से 02:04 PM तक रहेगा।

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (5 June, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal)

आज आपके बात करने का तरीका कार्यस्थल पर लोगों को पसंद आएगा और नये क्लाइंट को कनविंस कर लेंगे। 

आज आप अपनी बात परिवार में प्रमुखता से रख पाएंगे। धन कमाने का कोई आकर्षक अवसर आपके सामने आने की संभावना है। 

आज आपको सोशल मीडिया पर विरोध झेलना पड़ेगा। कुछ लालसा भरी नज़रें आपके लव पार्टनर के उत्साह को बढ़ा देंगी। स्वास्थ्य रक्षा के लिए बहुत ऑयली और मसालेदार भोजन का सेवन न करें। आज आप किसी प्रकार के भय से सशंकित रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान गणेश का स्मरण करके ही कोई काम प्रारंभ करें सफलता मिलेगी। 

वृष राशि

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal) 

आज आपकी स्किल दूसरों के साथ सामंजस्यपूर्ण और कुशलता से काम करने में मदद करेगी। आपका मूडी व्यवहार घर के माहौल को खराब करेगा। 

शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी रहेगा। आज आप कैश ट्रेडिंग करें। आप किसी के प्रति आकर्षित हैं और पारिवारिक विरोध के बावजूद शादी करना चाहते हैं, तो आप अपने जीवन के सभी फायदे और नुकसान का आकलन जरूर करें। 

आध्यात्मिक गुरु की संगति आपकी विचार प्रक्रिया में आमूल-चूल परिवर्तन लायेगी। दोस्त आपकी रुचियों को कमज़ोर करके आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आप अपनी मनोभावना प्रथम पूज्य भगवान गणेश से कहें और पूर्ण करने का निवेदन करें।

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal) 

आज व्यापार में ज्यादा बिक्री न होने के कारण बेचैनी बढ़ेगी। परिवार के मोर्चे पर सभी फैसले, चाहे बड़े हों या छोटे, सामूहिक रूप से लिए जाएं। 

आज परिस्थितियाँ आपको मूल्यवान संपत्ति गिरवी रखने के लिए मजबूर कर सकती हैं। किसी को प्रपोज करते समय आज आपको बहुत गंभीर रहना है। आपकी खुला या जंक फूड खाने की इच्छा आज बहुत होगी लेकिन स्वास्थ्य के लिए सही नही है। 

सामाजिक मेलजोल में महिला वर्ग के साथ बातचीत करते समय आपको शब्दों का चयन सावधानी से करना होगा। 

आज का लकी नम्बर – 6 

आज का लकी रंग –  हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  भगवान गणेश को हरी दुर्वा अर्पित करें और शिवलिंग पर जल अभिषेक करें। 

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal) 

आज आप छोटी-मोटी असफलताओं पर परेशान ना हो सफलता निश्चित मिलेगी। आज आप अपना व्यवसायिक हित साधने में लगे रहेंगे। घर में बहस ना करें। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी धन लाभ होगा। 

ऑनलाइन शॉपिंग में फंसा हुआ रुपया आज वापस मिलेगा। अपने लव पार्टनर के साथ प्रेम यात्रा पर निकल रहे हैं, तो सावधानी आवश्यबरतें। 

स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रहने के लिए डायट चार्ट का पालन करें और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गाय की सेवा करें। 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal)  

आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त ज़िम्मेदारियाँ मिलेगी कुछ लोगों को नवीनपद की प्राप्ति होगी। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। 

शेयर मार्केट में निवेश करने वाले अपने निवेश को बढ़ता हुआ देखेंगे। अपने लव पार्टनर से वीडियो काल के माध्यम से बड़ी देर तक प्रेम भरी बातें करेंगे। 

पाचन तंत्र की समस्या से आप आज परेशान रहेंगे। आपको कुछ मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लेने का सुनहरा अवसर मिलेगा। मित्र आज आपकी मदद करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग –  भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान गणेश का ध्यान करें सभी विघ्न बाधाएं दूर होंगी। 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal) 

आज लक्ष्यों को पूरा करने के लिए टीम प्रयास से आपको काम में सफलता मिलेगी। माता-पिता का मार्गदर्शन आपके लिए मार्गदर्शक दीपक की तरह काम करेगा। लंबी अवधि के निवेश पर पर्याप्त लाभ के संकेत मिल रहे हैं। 

अगर आपको काम के दौरान प्यार हो जाए तो आश्चर्यचकित न हों। आप भरपूर और पौष्टिक भोजन खाने की आदतें विकसित करें और योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। मित्र मंडली में अपनी जिह्वा पर कड़ा नियंत्रण रखें। वाहन सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें। 

आज का लकी नम्बर – 10

आज का लकी रंग – हल्का हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – दुर्वा की माला बनाकर भगवान गणेश को अर्पित करें। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal) 

आज आप लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए रचनात्मक और समान विचारधारा वाले लोगों से हाथ मिलाएंगे। सौहार्दपूर्ण वातावरण बहाल करने के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को योगदान देना होगा। आज आप ज्यादा लालच में ना पड़े और निवेश से भी दूरी बनाकर रखें। 

आज आप लव पार्टनर के साथ शाम को मिलेंगे और साथ में घूमते हुए आइसक्रीम खाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आपको आज बहुत कष्ट पहुंचायेगी। 

किसी जरूरतमंद दोस्त की समय पर मदद करने से आपको निजी समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग – ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – मंदिर में हरी मूंग दान करें। 

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal)  

आज विभिन्न क्षेत्रों में फैले विभिन्न प्रकार के कार्य करने से आपको अत्यधिक लाभ होगा। आज आप मनोवैज्ञानिक तरीके से बच्चों की परेशानियों को दूर करेंगे। 

आज ग्रह स्थिति आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए बहुत सही है। आपके लव पार्टनर की अनुपस्थिति आज आपको हताश कर सकती है। 

सभी समस्याओं का एक हल है मौन रहना, आप मौन रहिए मानसिक शांति के साथ-साथ सभी प्रकार की परेशानी दूर होगी। करीबियों को धोखा देकर लिया गया फैसला बाद में परेशानी ही बढ़ाएगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  हरी मूंग की दाल बहते हुए जल में प्रवाहित करें। 

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal)  

आज कार्यस्थल पर आपका सामना ऐसे लोगों से हो सकता है जो आपको जोखिम भरी नौकरियों के लिए लुभाने की कोशिश करेंगे। निजी जीवन में होम सिकनेस पारिवारिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी। जल्दबाजी में किए गए निवेश से आर्थिक नुकसान निश्चित है। 

आज आप अपने लव पार्टनर से अपनी भावना व्यक्त नहीं कर पाएंगे और परेशान रहेंगे। खान-पान पर संयम न रख पाने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है। 

आज आप दान-पुण्य और सामाजिक सेवा की ओर आकर्षित हो सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – बहता हुआ जल आज नदी में प्रवाहित करें। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal)  

आज कार्यस्थल पर आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जायेंगी। आप बहुत ही सावधानी से पूर्ण करें इसका इनाम आपको मिलेगा। 

एकतरफा निर्णय परिवार के सदस्यों को परेशान करने के अलावा कुछ समस्याएं पैदा कर सकता है। आज के दिन आप पुराने बिलों का भुगतान करेंगे। व्यय बहुत ज्यादा होगा। 

प्यार की भावना आपको दूसरों की संगति का आनंद लेने में मदद करेगी। आपको आज उन लोगों से संवाद करने में कठिनाई होगी, जिनसे आप पहली बार मिलेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – मटमैला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – शाम के समय 108 बेसन की गोली बनाकर मछली को खिलाएं

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal)  

आज व्यवसाय प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े प्रबंधकों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपको बच्चों के विकास पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। 

आज एक सुरक्षित निवेश वित्तीय सुरक्षा लाएगा। आपके प्रिय की मासूमियत आपका दिल मोह सकती है। ध्यान आपको शारीरिक रूप से आराम देने के अलावा मन की शांतिपूर्ण स्थिति में लाने में मदद करेगा। 

पत्नी के शरीर में दर्द और हड्डियों की परेशानी हॉस्पिटल के चक्कर लगवायेगी। आज आपको व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारी प्रकट करना नहीं चाहिए। 

आज का लकी नम्बर –  5

आज का लकी रंग –  हरा

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गणेश लक्ष्मी की साथ में पूजा करें धन की परेशानी दूर रहेगी। 

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal) 

आज एयरपोर्ट और एयरलाइंस में नए लोगों को अवसर मिलेगा। आज आपकी मदद कोई करेगा जिससे आपको अपना करियर मजबूत करने में बहुत ज्यादा मदद मिलेगी। बच्चों को भय से नहीं प्रेम से समझने की कोशिश करें सभी बातें मानेंगे। 

शेयर मार्केट या कमोडिटी मार्केट और ऑनलाइन गेम में निवेश करने से आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

आज आपको अपने प्रेमी की याद बहुत ज्यादा आएगी और मिलने की पूरी कोशिश करेंगे। कठोर टिप्पणियों से बचें, भले ही आपको बहस करने के लिए मजबूर किया जाए। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – जिंदा मछली खरीद कर नदी में प्रवाहित करें। यह मछलियों के लिए जीवनदान होगा।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।