Aaj Ka Rashifal 5 July 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। आइए, डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, आज का दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal 5 July 2024)...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल, 5 जुलाई 2024): आज आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष तिथि अमावस्या, दिन शुक्रवार, नक्षत्र आर्द्रा, योग ध्रुव, करण चतुष्पद तदोपरान्त नाग है। आज दर्श अमावस्या है। आज के दिन स्नान और दान का खास महत्व है। 

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:58 AM से 12:53 PM तक और राहुकाल 10:42 AM से 12:26 PM तक रहेगा। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज
Naukri Ki Chinta HINDI

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।   

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

 

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (5 July, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 5 July 2024)

आपके करियर में प्रगति हो इसके लिए आपको अपनी स्किल को डेवलप करना पड़ेगा। अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए आप किसी जानकार व्यक्ति से मदद लेंगे। परिवार के पुराने संपर्क और करीबी रिश्तेदार बहुत मददगार रहेंगे। 

आज किसी परीक्षा का परिणाम निकलेगा जो छात्र सफल होंगे वह तो खुश रहेंगे जो असफल होंगे वह आज बहुत मायूस रहेंगे। आपको आईपीओ में निवेश करने की सलाह दी जाती है। 

मोबाइल गेम या ऑनलाइन सट्टे में निवेश न करें। बहुत अच्छे सहयोगी के प्रति आप आकर्षित होते हुए दिख रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 26

आज का लकी रंग –   गहरा लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज अमावस्या है आपको पितरों के लिए किसी गरीब को भोजन कराना चाहिए। 

vama

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 5 July 2024) 

कार्यस्थल पर आज आपकी प्रेजेंटेशन और उत्साह सफलता के मार्ग को प्रशस्त करेगा। बहुत दिन से बकाया पैसा आज आप अपने ग्राहकों से वसूलेंगे। पुराने संपर्कों और संबंधों को पुनर्जीवित करने का बहुत अच्छा दिन है। 

पढ़ाई करने वाले छात्र मित्रों के साथ किसी विषय पर डिस्कस करेंगे। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करने से धन लाभ अवश्य होगा। जिसको आप पसंद करते हैं, उससे आपकी बात आज आगे बढ़ेगी। 

प्रेम संबंध में आपसी सामंजस बना रहेगा। फलों और मौसमी सब्जियों का आनंद लेने से कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलेगी। ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं सुरक्षित रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – यदि आप पितृदोष से पीड़ित है, तो आज पितृदोष की शांति करवा सकते हैं। 

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 5 July 2024) 

अपने टीम के सदस्यों को निर्धारित लक्ष्य समय पर कैसे प्राप्त करें इसका प्रशिक्षण देना न भूलें। आपकी कंपनी को आज कोई सरकारी आर्डर मिलेगा जिससे भविष्य में आर्थिक प्रगति होगी। 

परिवार में सुख शांति बनी रहे। जीवनसाथी से संबंध को मधुर बनाएं रखने के लिए प्रयास करते रहें। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ होगा। 

कोई पुरानी संपत्ति के बिकने से धन लाभ का योग बन रहा है। लव पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य के बारे में आप अनावश्यक चिंता ना करें। कुछ लोग को आज रोग से मुक्ति मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग –  सिल्वर 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पितृ देवता का पूजन करें। 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 5 July 2024) 

कार्यस्थल पर टीम के सहयोग से ही सफलता अर्जित करेंगे। अकेले प्रयास करने से सफलता नहीं मिलेगी। कारोबार में प्रगति होगी। किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक समारोह में परिवार सहित शामिल होंगे। 

प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए शुभ दिन है। किसी अच्छे फंड मैनेजर की सलाह पर आपको निवेश करना चाहिए तभी धन लाभ होगा। 

लव पार्टनर के बारे में कुछ ज्यादा ही विचार करेंगे। घुटनों में चोट लगने का योग बन रहा है संभाल कर चलें। 

आज का लकी नम्बर – 23

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको एक माला पितृ गायत्री का जाप करना चाहिए। 

vama

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 5 July 2024)  

सहकर्मियों और वरिष्ठों द्वारा मदद के लिए हाथ बढ़ाने से काम में गति आएगी। व्यापार में आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा। 

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को शुभ संकेत मिलेंगे। धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे। एफएमसीजी सेक्टर में भी निवेश करने से धन लाभ होगा। पार्टनर के साथ आज आप शाम को घूमने जाएंगे। 

पत्नी के स्वास्थ्य की प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। हृदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों को पैदल जरूर चलना चाहिए। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग –   मैरून 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  आज आप अपने पितरों को खुश करने के लिए ब्राह्मण को भोजन कराएं। 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 5 July 2024) 

आज कार्यस्थल पर टारगेट को पूर्ण करने के लिए अपने सहकर्मियों पर ज्यादा प्रेशर बनाना पड़ेगा तभी लक्ष्य पूर्ण होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात आपकी उम्मीद से कहीं बेहतर रहेगी। 

छात्र आजकल मोबाइल के कारण पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पा रहे हैं, नियंत्रण रखें। आपको अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाना होगा। आय के साधन बढ़ाने होंगे। 

आज शाम लव पार्टनर के साथ अपने समय का आनंद लेंगे। बदलते मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान दें। कुछ लोग आज आपको गुमराह कर सकते हैं सावधान रहें। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –  ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – बंदरों को केला खिलाएं। 

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 5 July 2024) 

आप अपने कार्य के प्रति गंभीर हो जाएं। नहीं तो सफलता मिलना आसान नहीं होगा। आज आप शारीरिक श्रम घर के बगीचे में करेंगे। कंप्यूटर क्षेत्र से जुड़े हुए छात्रों को किसी कंपनी में सिलेक्शन मिलेगा। 

कमोडिटी मार्केट में निवेश की इच्छा रखने वाले व्यक्तियों को नेचुरल गैस में निवेश नहीं करना है। अपने प्रेम संबंध में कोई निर्णय बहुत विचार करके ही लें। 

चोट से बचने के लिए गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। कुछ जातक स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। आपको छुपे हुए दुश्मनों पर नज़र रखने की ज़रूरत है क्योंकि वे आपके बारे में अफवाहें फैलाने की कोशिश कर रहे हैं 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग –  हल्का गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भूरे रंग के कुत्तों को दूध और ब्रेड खिलाएं। 

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 5 July 2024)  

साझेदारी के व्यापार में आज आपके पार्टनर का सहयोग मिलेगा। आपके कार्यस्थल पर काम में रुकावट जरूर आएगी। बच्चों के साथ खेलने से आपको तनाव और चिंताओं से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। 

आज तैयारी करने वाले छात्र सिलेबस के अनुसार विषय का अध्ययन करेंगे। दैनिक आय को मजबूत करने के लिए नए आयामों पर विचार करेंगे। जीवन साथी और लव पार्टनर आज दोनों किसी बात पर नाराज रहेंगे। 

सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार से ज्यादातर लोग परेशान रहेंगे। आपको अपनी तारीफ स्वयं नहीं करनी चाहिए। सावधान और सतर्क रहें; शाम को किसी से विवाद होता हुआ दिख रहा है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –  पीच 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – चौ मुखी घी का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे पितृदेवता की याद में जलाएं। 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 5 July 2024)  

आज आप अवसर न पहचान पाये तो कार्य में असफलता जरूर मिलेगी। किसी व्यावसायिक कार्यक्रम के लिए की गई यात्रा अच्छा परिणाम नहीं दिलायेगी। परिवार के सदस्यों की मदद से अपना दिन सावधानी से व्यवस्थित करें। 

छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी मन लगाकर करनी चाहिए। कर्ज आय के अनुसार ही लेना चाहिए। ज्यादा कर्जा आपकी आर्थिक परेशानी बढ़ा देगा। किसी से अपमानित हो सकते हैं इसलिए सावधान रहें। 

लव पार्टनर से भी ज्यादा वाद-विवाद ना करें। कुछ लोग गुप्त रोग से पीड़ित रहेंगे। किसी परिचय के व्यक्ति को आज खोने का शोक रहेगा। 

आज का लकी नम्बर –   16

आज का लकी रंग  –   केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज पूरे घर की साफ सफाई करें। 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 5 July 2024)  

वरिष्ठ सहकर्मियों का आपको सम्मान करना चाहिए। कोई भी कर्कश शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए। पारिवारिक सदस्य और भाई भतीजा का अपमान ना करें। जल्दबाजी और धैर्य बनाएं रखने में नियंत्रण रखें। 

आज आपके सामने आने वाले किसी भी नए व्यवसायिक प्रस्ताव को तवज्जो जरूर दें। भविष्य में लाभ अवश्य देगा। 

आपको अपने साथी का मूड अच्छा करने के लिए सुंदर सा गिफ्ट देना चाहिए। आप खुद को स्वस्थ जीवन की राह पर ले जाने की शुरुआत करें। ऐसी संभावना है कि कठोर विचार और शब्द मित्रों को नाराज़ कर सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग –  बैंगनी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर की छत पर आज पनीर का टुकड़ा कौवों को खाने के लिए रखें। 

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 5 July 2024)  

जब तक आपके पुराने प्रोजेक्ट के सभी कार्य पूरे न हों, तब तक अतिरिक्त प्रोजेक्ट अपने कंधों पर न लें। खान पान के क्षेत्र से जुड़े हुए सभी लोगों को आज अवश्य लाभ होगा। 

जो ऑनलाइन डिलीवरी करते हैं उन्हें भी अच्छा धन प्राप्त होगा। घर के पुराने सामानों को आज आप कबाड़ में बेचने का निर्णय लेंगे। छात्रों को अपना मन कई गतिविधि में नहीं लगाना चाहिए, नहीं तो परीक्षा परिणाम अनुकूल नहीं आएगा। रेगुलर आय में कमी अवश्य आयेगी। 

किसी से यदि आपका प्रेम संबंध मजबूत है, तो आपको किसी दूसरे से बात नहीं करना चाहिए, नहीं तो प्रेम सम्बन्ध में विवाद अवश्य होगा। दाहिनी शरीर के अंग में कुछ लोगों बहुत पीड़ा और कष्ट रहेगा। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग –  नेवी ब्लू 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज कपूर और लौंग की आरती पूरे घर में दिखाएं। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 5 July 2024)

योग्य कर्मचारियों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का स्थानांतरण भी होगा। कार्यस्थल पर आपको एडजस्ट करने में थोड़ी परेशानी आएगी। 

आज किसी अच्छी खबर को सुनने के बाद पूरा परिवार खुश रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र जल्द आने वाले परीक्षा की तैयारी करेंगे। 

आज आप जितनी मेहनत करेंगे उतना फल आर्थिक पक्ष को देखते हुए नहीं प्राप्त होगा। अपने लवमेट को खुश करने के लिए आप कुछ विशेष करेंगे। कुछ लोगों को त्वचा में इंफेक्शन कुछ ज्यादा ही रहेगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पितृदोष से पीड़ित जातक को काशी नगरी में त्रिपिंडी करानी चाहिए।

vama astrology

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।