Aaj Ka Rashifal, 4 September 2024: आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal, 4 September 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 September 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आज का उपाय भी है जिसे आप करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) 4 सितंबर, दिन बुधवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी और साध्य योग, करण बव का संयोग रहेगा। राहुकाल का समय 11:56 AM से 01:30 PM तक और चन्द्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। 

तो चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज मेष राशि के लोगों के लिए व्यवसाय में लाभ का योग बन रहा है। निवेशक आपकी कंपनी में निवेश के लिए तैयार हो जाएंगे। करियर में नए अवसर मिलेंगे। परिवार में शांति बनी रहेगी। पत्नी का हर काम में सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी और सद्भाव महसूस करेंगे। 

आज आपको अनावश्यक ख़र्चों पर नियंत्रण करना मुश्किल होगा। लवलाइफ सामान्य है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, परिवार में कलह हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को आज पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। 

आज का लकी नंबर – 17

आज का लकी रंग – लाल 

आज का उपाय – राहु ग्रह का वैदिक जप करने से आपके सभी काम बनेंगे। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार
वृषभ राशि

आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज वृष राशि के लोग कार्यस्थल पर कार्य करने के तरीके से दूसरों को आकर्षित करेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आज आपको परिवार के सदस्यों के संदेह दूर करने होंगे। धन लाभ होगा। करियर में परिवर्तन का योग है। नए करियर की तलाश कर सकते हैं। 

आज आपका लव पार्टनर विवाह के लिए जोर दे सकता है। माता-पिता से भी इस बारे में बात करेंगे। आज शाम को आप बारिश से भीग सकते हैं। जो रोग से पीड़ित हैं उनको आज के दिन बहुत आराम मिलेगा। 

आज का लकी नंबर – 3

आज का लकी रंग – ग्रे 

आज का उपाय – सूर्य ग्रह के वैदिक मंत्र का जप करने से शत्रु पर विजय मिलेगी। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज मिथुन राशि के लोगों को कार्यों में सफलता और उन्नति प्राप्त होगा। कृषि कार्य में लगे लोगों को अच्छी आमदनी होगी। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। सहकर्मी के साथ सामंजस्य भी रहेगा। आज परिवार के साथ शाम को घूमने जाने का प्लान बनेगा। रात्रि का भोजन परिवार के साथ करेंगे।

आज अपने लव पार्टनर से प्यार में अलग न होने का वादा करेंगे। लवलाइफ सामान्य है।  दूसरों के आश्वासन पर निर्भर न रहें अन्यथा आप हार जायेंगे और समय पर सहयोग भी नही मिलेगा। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। 

आज का लकी नंबर – 4

आज का लकी रंग –  कॉफी 

आज का उपाय – मंगल ग्रह का वैदिक मंत्र का जप करने से रोग को शान्ति होगी। 

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज कर्क राशि के लोगों को अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैया रखने से सफलता मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग अपने कार्य को अच्छी तरीके से करें नहीं तो जल्द ही अधिकारी से कारण बताओ नोटिस मिलेगा। आप रिश्तेदारों के साथ सभी गलतफहमियां दूर करने में सफल होंगे। आज मोबाइल से ही कोई लोन अप्लाई करेंगे। 

युवा लोग आज अपने प्रेमी से मुलाक़ात करेंगे। एक डर भी रहेगा कि कोई घर वाला देख लेगा जिससे घर में परेशानी होगी। राजनीतिक लोग अपने लोगों से मिलने और पार्टी के प्रचार कार्य में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को कॉमर्स के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नंबर – 8

आज का लकी रंग – ऑरेंज 

आज का उपाय – चन्द्रमा ग्रह का वैदिक मंत्र का जप करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025
सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) 

आज सिंह राशि के लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बुटीक और ब्यूटीशियन के व्यवसाय में अपार सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में शांति बनी रहेगी। माता-पिता के सहयोग से नए बिजनेस की शुरुआत करेंगे। धन आगमन का मार्ग प्रशस्त होगा। 

लव लाइफ में आज रोमांच होगा। शाम को कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। बारिश में ना भींगे, सर्दी-जुकाम की स्थिति हो सकती है। बाहर का तला-भुना ना खाएं, एक संतुलित जीवनशैली आपको स्वस्थ जीवन का आनंद लेने में मदद करेगी। दोस्तों की समय पर मदद, दुश्मनों को उनके नापाक इरादों में परास्त करने में मदद करेगी।

आज का लकी नंबर – 2

आज का लकी रंग – मैजेंटा 

आज का उपाय – शनि ग्रह का वैदिक मंत्र जप करने से वैवाहिक जीवन की परेशानी दूर होगी। 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज कन्या राशि के लोगों को सहकर्मियों की मदद से काफी प्रगति मिलने की संभावना है। घर पर छोटों की बात मानने से सुख शान्ति बनी रहेगी। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। हार्डवेयर के बिजनेस करने वाले लोगों को आज लाभ होगा। 

जिससे आपके प्रेमी रिश्ते खराब हो गए थे, आज आपके प्रयास से पुनः रिश्ता पुनर्जीवित होगा। आज कुछ दुखद क्षणों का सामना करने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आपकी लेखन शक्ति आपके सोशल मीडिया पर फॉलोवर की संख्या में वृद्धि कराएगी। मोबाइल सर्फिंग पर ज्यादा समय बीतेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। 

आज का लकी नंबर – 4

आज का लकी रंग – हल्का हरा 

आज का उपाय – बृहस्पति ग्रह का वैदिक मंत्र का जप करना आपकी डायबिटिक रोग को खत्म करने में बहुत सहायक होगा। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज के दिन तुला राशि के लोग नए विचारों से प्रेरित होंगे। आप नई जॉब सर्च कर सकते हैं। आपका बदला हुआ रवैया घर में असीमित ख़ुशियों का स्रोत बनेगा। आपकी कड़ी मेहनत के लिए आपको किसी समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। 

आज आप किसी को अपनी किसी कला या विशेष गुण के माध्यम से अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आज कान का दर्द या कोई इन्फेक्शन आपको कष्ट देगा। दूसरों के चक्कर में अपना समय मत बर्बाद करिए। दोस्तों के साथ आप घूमने जायेंगे और मस्ती करेंगे। 

आज का लकी नंबर – 21

आज का लकी रंग – बैंगनी 

आज का उपाय – शनि ग्रह का वैदिक मंत्र का जप करें, बच्चों का कष्ट दूर होगा। 

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) 

आज वृश्चिक राशि के जातक नए विचारों की ओर आकर्षित होंगे। किसी मल्टीनेशनल मार्केटिंग की ट्रेनिंग सेशन को ज्वाइन करेंगे। अपने व्यापार में भी इसका प्रयोग करके सफलता प्राप्त करेंगे। बच्चों को आज करियर में सफलता मिलेगी, जिससे आपके घर में उत्सव का माहौल रहेगा। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। 

आज लवलाइफ में अलगाव होने का योग बन रहा है। कोई ऐसी बात है जिसे आप लवपार्टनर से स्पष्ट नहीं कर पाएंगे। हृदय रोग से पीड़ित होने का समय चल रहा है, कुछ लोगों का हार्ट ऑपरेशन होगा। आप अपने बौद्धिक ज्ञान से दूसरों को प्रभावित करेंगे। 

आज का लकी नंबर – 8

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय – शनि ग्रह का वैदिक मंत्र का जप करने से शनि के कुप्रभाव से बचा जा सकता है। 

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) 

आज धनु राशि के जातक अपनी बुद्धि का उपयोग करने से कार्य में अद्भुत परिणाम प्राप्त करेंगे। परिवार के साथ पिकनिक मनाने जायेंगे। आज आपके व्यापार से धन लाभ होगा। करियर में परिवर्तन का योग दिख रहा है। 

आज लवलाइफ रोमांचक रहेगा। पत्नी को गिफ्ट दे सकते हैं। आध्यात्मिक गुरु की संगति आपकी विचार प्रक्रिया में आमूल-चूल परिवर्तन लाएगी। दोस्ती में एक सीमा तक भरोसा करें, हो सके तो उनकी मदद के पीछे का मकसद जानने की कोशिश करें। 

आज का लकी नंबर – 9

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय – राहु का वैदिक मंत्र का जप आपके भौतिक सुख में वृद्धि कराएगा। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today) 

आज मकर राशि के लोगों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। कार्यस्थल पर बॉस आपसे नाराज़ हो सकते हैं। व्यवसाय में जो भी परेशानी चल रही है जल्द ही दूर हो जाएगा। परिवार के बड़ों की बात सुनने और उनके मार्गदर्शन में काम करें, सफलता मिलेगी। घरेलू समस्याओं को सुलझाने में सक्षम होंगे। 

आज अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखें और बहुत ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। आप लवमेट के साथ व्यक्तिगत चिंताओं को साझा करने से उसका हल प्राप्त करेंगे। अनावश्यक तरीके से किसी की मदद करने से आपको बचना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए आज बेहतर है पढ़ाई में ध्यान दें, सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नंबर – 3

आज का लकी रंग – श्याम 

आज का उपाय – मंगल ग्रह का वैदिक जप करने से आप अनावश्यक परेशानी दूर होगी। 

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (Aquarius Horoscope Today) 

आज कुंभ राशि के लोगोंको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आज आप किसी निवेश करवाने वाले एजेंट से मिलकर उसकी स्कीम को समझेंगे। 

परिवार में छोटे भाई की शादी को लेकर चर्चा होगी। परिवार के लोग लवमैरिज शादी से सहमत नहीं होंगे। लवलाइफ के लिए भी आज का दिन ठीक नहीं है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें। कोई लोगों से बात करने के कारण आपकी प्रेमिका आप पर संदेह करेगी, जिससे प्रेम संबंध में खटास आयेगी। मुख रोग से पीड़ित लोग डॉक्टर की सलाह लेंगे। 

आज का लकी नंबर – 30

आज का लकी रंग – नीला 

आज का उपाय – शुक्र ग्रह का वैदिक जप करने से माता का स्वास्थ्य ठीक होगा। 

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज मीन राशि के लोग जो प्रॉपर्टी डीलिंग में हैं, सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगा। धन लाभ के योग बन रहा है। परिवार में युवा लोगों के साथ व्यवहार करना आज आपके लिए एक चुनौतीपूर्ण काम बन जाएगा। व्यवसाय में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। 

आज अपने अतिरिक्त पैसे को किसी सुरक्षित स्थान पर सेविंग करें, जो समय पर अच्छा रिटर्न का वादा करता हो। आज प्यार में आप बहुत भावुक होंगे। प्रेमिका से बात न होना आपको बहुत परेशान कर देगा। मौन रहने से आपको मानसिक शांति का आनंद लेने में काफी मदद मिलेगी। आप जरूरत के समय लोगों तक मदद पहुंचाने की भरसक कोशिश करेंगे। 

आज का लकी नंबर – 2

आज का लकी रंग – लाल 

आज का उपाय – केतु ग्रह का वैदिक जप आपके साझेदारी में आ रही बाधा को दूर करेगा।

vama astrology

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।