Aaj Ka Rashifal 30 May 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (30 May, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 30 मई, 2024): आज ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की तिथि सप्तमी, दिन गुरुवार, नक्षत्र धनिष्ठा(07:30 AM) तदोपरान्त शतभिषा, योग वैधृति, करण बव तदोपरांत बालव है।  

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:51 AM से 12:46 PM तक और राहुकाल 02:02 PM से 03:46 PM तक रहेगा।

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (30 May, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 30 May 2024) 

आज कार्यस्थल पर आपके कार्यशैली की प्रसंशा आपके मैनेजर करेंगे। आज आप अपने व्यापार का प्रचार कराएंगे। आज आप अपने बच्चों को नैतिक ज्ञान देंगे। थोड़ी-थोड़ी बचत पर निवेश करना चाहिए यदि आपको बड़ी सेविंग करनी है। नाराज़ न हों और अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। यह चिरस्थायी रिश्ते का आनंद लेने का मंत्र है। अगर आज आपको छोटी-मोटी तकलीफ हो तो घबराएं नहीं। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें। 

वृष राशि

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 30 May 2024) 

आज इंजीनियरों को अपना काम सही करने के लिए अपने सीनियर लोगों की सलाह पर काम करना होगा। ट्रेडिंग के व्यापार में धन लाभ की स्थिति मजबूत होगी। परिवार में आप अपना सर्वोत्तम सहयोग दें। टीवी चैनल के माध्यम से जिसमें निवेश की ज्यादा उम्मीद जताई जा रही हो उसमें आज निवेश अवश्य ना करें। 

आज आप अपने लव पार्टनर के साथ फोटो शूट करेंगे। कुछ लोग शॉर्ट वीडियो भी बनाएंगे। रक्तचाप के रोगियों को खुद को फिट और ठीक रखने के लिए आहार प्रतिबंध और शारीरिक व्यायाम जारी रखना होगा। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – सैंडी ब्राउन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – 6 मुखी रुद्राक्ष को धारण करें। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 30 May 2024) 

कार्यक्षेत्र में आप दबाव वाली स्थिति को आसानी से संभालने में सफल रहेंगे। आपको अपने उतावले व्यवहार पर नियंत्रण रखने की ज़रूरत है क्योंकि इससे पड़ोसी के साथ झगड़ा शुरू हो सकता है। आपका सुरक्षित निवेश आपको वित्तीय सुरक्षा देगा। रोमांटिक पार्टनर से थोड़े समय के लिए अलगाव का सामना करने की संभावना बन रही है। 

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने के लिए शराब और धूम्रपान के सेवन से खुद को रोकें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने में असमर्थता आपकी बदनामी करा सकती है। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग –  हल्का लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें। 

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 30 May 2024) 

आज आप जटिल समस्याओं को कार्य स्थल पर सुलझाने में सफल नहीं होंगे। आज व्यापार में आपको नए लोगों पर विश्वास नहीं करना है। दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानी का हल आज मिलेगा। 

आज आप आर्थिक लेनदेन बड़ी सूझबुझ से करें, आर्थिक हानि होनी है। आप अपने प्रेमी-प्रेमिका से मिलने का बेसब्री से इंतजार करेंगे। जड़ी-बूटियों से इलाज करने में आपकी असमर्थता रोग और बढ़ा देगी। परिस्थितियों में अचानक बदलाव आपको नई दिशा में ले जा सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – आसमानी नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें। 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 30 May 2024)  

फाइटर पायलट बनने का सपना देख रहे लोगों को प्रवेश परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। सफल होने के लिए आप जो भी करेंगे उसमें आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। 

आज पिता की बात आपके लिए एक सबक रहेगी। आपके व्यापार में कोई धन निवेश करने वाला आज मिल जाएगा। युवा अपने प्रेमी के साथ आज खूब घूमेंगे और शापिंग करेंगे। वाहन सावधानी से चलायें। और ट्रैफिक नियम का पालन अवश्य करें। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – मैरून 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें। 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 30 May 2024) 

आज उचित रणनीति के बिना अतिरिक्त कार्यभार उठाने से समस्याएँ पैदा होने की संभावना है। पड़ोसियों के साथ अनचाहा झगड़ा घरेलू शांति को ख़राब कर सकता है। लापरवाही से धन हानि हो सकती है। 

आज आपका प्रेमी आपके ऊपर शक करेगा, ऐसी स्थिति बनती हुई दिख रही है। मशीन कर्मियों की लापरवाही से कुछ चोटें लग सकती हैं। आज के दिन आप कुछ रोमांचक घटनाएं होते हुए आसपास देखेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग –  गहरा लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 30 May 2024) 

आज आप अपने संतुलित स्वभाव के कारण अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करेंगे। आप की कंपनी के साथ आज नया अनुबंध होगा। आपकी बेटी को आज रोग में बड़ी राहत मिलेगी। कमोडिटी मार्केट में निवेश करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। 

आज आप अपने लव पार्टनर के साथ शाम को पार्टी करेंगे। पौष्टिक और संतुलित आहार का आनंद लेना आपकी त्वचा के लिए अद्भुत काम करेगा। किसी नई जगह की यात्रा का योग बन रहा है, जहां आप पहले कभी नहीं गए हों। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करें।

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 30 May 2024)  

आप सफल होने के लिए अच्छी कार्यान्वयन क्षमता वाले लोगों के साथ टीम बनाएं। कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए आज आपको परिवार के सदस्यों के सहयोग की आवश्यकता होगी। निर्णय लेने में विफल रहने के कारण मौद्रिक स्थिति अनिश्चित बनी रहेगी। 

प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। एक दूसरे से आज मोबाइल से बहुत देर तक बात होगी। आप अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर सकते हैं। बेकार और अनावश्यक गतिविधियों पर समय बर्बाद करने से बचें।

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – नेवी ब्लू 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – 12 मुखी रुद्राक्ष धारण करें। 

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 30 May 2024)  

कार्यस्थल में बदलाव की इच्छा आज पूरी होगी। परिवार का समय पर सहयोग आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति दिलाएगा। खुद को वित्तीय बोझ से बचाने के लिए मनोरंजन और विलासिता पर ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। 

लव पार्टनर के साथ आज आपको बहुत ज्यादा एडजस्ट करना पड़ेगा। सदा प्रसन्न रहे और खूब हँसे यह आपके स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए जरूरी दवा का काम करेगा। सामाजिक समारोहों या पार्टियों में भाग लेने से आप नए संपर्क विकसित करेंगे।

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग –  फिरोजा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 30 May 2024)  

आज आप अपने सीनियर के साथ और मैनेजर के साथ शाम को किसी होटल की पार्टी में शामिल होगें। व्यापर में नए लोगों के साथ काम करना पड़ेगा। यदि आपके बच्चे ज्यादा मनमानी कर रहे हो या गुस्सा ज्यादा कर रहे तो आपको ज्योतिषीय सलाह लेनी चाहिए। 

टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश करने से आपका निवेश कई गुना बढ़ोतरी करेगा। लव पार्टनर की बुरी आदतें आपका ध्यान भटका सकती हैं। कुछ लोग कान की बीमारी से बहुत परेशान रहेंगे। इसका तुरंत इलाज करायें नहीं तो दूसरी बीमारी हो जाएगी। 

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग –  ग्रे 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आठ मुखी रुद्राक्ष धारण करें। 

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 30 May 2024)  

आज कला और संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को देश में भी और विदेश में भी नए ऑफर मिलेंगे। पत्नी के साथ अपना संबंध अच्छा रखें। ऑनलाइन निवेश से आपको लाभ होगा। जो शॉर्ट वीडियो बनाते हैं या अपना चैनल चलाते हैं उनकी वित्तीय स्थिति अच्छी होगी। 

आज आप अपने लव पार्टनर से नहीं मिल पाएंगे इसका मलाल रहेगा। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग – नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – चार मुखी रुद्राक्ष धारण करें। 

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 30 May 2024) 

कार्यस्थल पर किसी संकट से बचने के लिए आपको सहकर्मियों का समय पर सहयोग मिलेगा। आपको अपने बच्चों पर पढ़ाई का ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहिए। न ही उनको बहुत ज्यादा प्रेशर करना चाहिए। 

आज आपको शेयर मार्केट या जोखिम भरे निवेश से दूर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग अपने व्यक्तिगत जीवन से परेशान है, जिसके कारण उनकी लव लाइफ डिस्टर्ब चल रही है। मधुर संगीत सुने मन आपका बहुत प्रसन्न रहेगा। बड़े भाई का स्वास्थ्य खराब चल रहा है, जिस कारण आपको उनके साथ डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – गहरा लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – 11 मुखी रुद्राक्ष धारण करें।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।