Aaj Ka Rashifal 30 July 2024: आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 30 July 2024)...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 30 July 2024): आज का दिन सभी राशियों के लिए कुछ नया लेकर आ रहा है। जिन कार्यों को लेकर चिंता कर रहे थे, उन्हें आज पूरा कर लें। आज जैसा शुभ योग दुबारा नहीं बनेगा। सुर्य-शुक्र की युति से शुरू हो रहा आज का दिन चमत्कारी रूप से लाभ देने वाला है। 

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।  

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 30 July 2024) 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत खुशी में बीतेगा। घर में अचानक कोई अतिथि आ सकता हैं। घर में नया सुख साधन जुड़ेगा। 

माता को शारीरिक कष्ट हो सकता है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे। 

दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। धन प्राप्ति के अच्छे योग बने हुए हैं। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – ऑफ वाइट  

आज का उपाय – शिव और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 30 July 2024) 

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष होने वाला है। आज आपके लग्न में मंगल गुरु चंद्र की युति आपको उन्नति प्रदान करेगी।

आपके प्रभाव से लोग शांत हो जाएंगे। आज आपके नाम का बोलबाला रहेगा। आपका ज्ञान और नेतृत्व करने की क्षमता चारों तरफ आपको कीर्ति  देंगे। परिवार में एकता बढ़ेगी। 

संतान की तरफ से चिंता हो सकती है। दिया हुआ पैसा फंसने की संभावना है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छे अवसर बनेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – काला  

आज का उपाय – लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 30 July 2024) 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज विदेश से जुड़े कार्य पूरे कर लें, दिन अच्छा है। विदेश संबंधी कार्यों को करने के लिए दिन अच्छा है। 

यदि कहीं विदेश की यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो आज ही वीजा अप्लाई कर दें।आंखों का ध्यान रखें, जलन महसूस हो सकती है। 

भाग्य के भरोसे रहकर निर्णय ना लें। पेट में समस्या उभर सकती हैं। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए स्ट्रगल बढ़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – सफेद  

आज का उपाय – हाथ पर लाल धागा बांधें।

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 30 July 2024) 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्रोध को नियंत्रण में रखने का है। जीवनसाथी के साथ शाम होते विवाद हो सकता है। 

कोशिश करें जीवनसाथी को  समय दें। जो आप लंबे समय से नहीं दे रहे हैं। व्यर्थ की चिताओं को छोड़ दें। 

रुका हुआ धन वापस आने के योग बन रहे हैं। पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे युवा अपना काम करें तो बेहतर रहेगा।

आज का लकी नम्बर – 8 

आज का लकी रंग – लेमन  

आज का उपाय – गाय को लाल मसरी की दाल खिलाएं।

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 30 July 2024)  

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। आज जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। आपकी वाणी की मधुरता लोगों को मंत्र मुग्ध कर देगी। 

खर्च अधिक हो सकते हैं। भाग्य अनुकूल बना हुआ है। जो युवा रोजगार की तलाश में थे, आज उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। 

शाम होते जीवनसाथी को पैरों में समस्या हो सकती है। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – हल्का लाल   

आज का उपाय – कुत्ते को रोटी खिला कर घर से निकलें।

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 30 July 2024) 

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ बनता हुआ दिखाई दे रहा है। लंबे समय से रुके काम पूरे होते दिखाई देंगे। 

शत्रु शांत रहेंगे। परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। जिसके कारण खर्च अधिक हो सकता है। 

भाई बहनों की उन्नति मन को प्रसन्नता देगी। रोजगार की तलाश कर रहे तो युवा साथियों के लिए दिन उत्तम है।

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ कर के काम पर निकलें। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 30 July 2024) 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य बीतेगा। ऑफिस में चल रही पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। 

जो पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे उनकी प्रतीक्षा समाप्त होगी। रिश्तों में मधुरता बनेगी। पेट का कोई रोग परेशान कर सकता है। 

खानपान का ध्यान रखें। बच्चों की तरफ से संतोषजनक समाचार प्राप्त होंगे। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – पर्पल  

आज का उपाय – सुन्दर काण्ड का पाठ जरुर करें।

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 30 July 2024)  

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष शुभ फल लेकर आया है। जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रसन्न कर देगा। 

बिजनेस पार्टनर से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। बच्चों की चिंता मन को दुखी कर सकती है। जो युवा प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा दिन है। भाग्य अनुकूल बना हुआ है। 

पैसा इन्वेस्ट करने के लिए अच्छा समय है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। 

आज का लकी नम्बर – 4 

आज का लकी रंग – जामुनी

आज का उपाय – लाल तिलक लगाएं।

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 30 July 2024)  

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको सामाजिक रूप से सावधान रहने की जरूरत है। किसी की चिकनी चुपड़ी बातों में ना आए। 

कार्य क्षेत्र में लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश करेंगे। परिवार से मिलजुल कर रहें, नहीं तो मतभेद पैदा हो सकते हैं। 

संतान की तरफ से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अभी संघर्ष करना पड़ेगा।

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय – गाय को रोटी खिलाएं।

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 30 July 2024)  

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ होने वाला है। आज हर कार्य में उन्नति देखने को मिलेगी। घर में अचानक किसी के आ जाने से माहौल बदल जाएगा। 

पीठ पीछे लोग आपकी चुगली करेंगे, ऐसे लोगों से सावधान रहें। उच्च विद्या की कामना करने वाला विद्यार्थी वर्ग, आज सफलता प्राप्त करेगा। 

जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – पीला

आज का उपाय – कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 30 July 2024)  

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आलस्य को छोड़कर मेहनत करने का है। आपकी वाणी का प्रभाव लोगों को मोह रहा है। 

आप लोगों से जल्द ही अपना कार्य सिद्ध करवा सकते हैं। परंतु इस कला को हथियार बनाकर ना चलाएं। खुद मेहनत करें कोर्ट कचहरी के मुकदमों में आज सफलता मिलने की संभावना है। 

भवन वाहन खरीदने के लिए आज बहुत अच्छा दिन है। एलर्जी होने की संभावना है। दूषित जगह पर जाने से बचें। 

आज का लकी नम्बर – 6 

आज का लकी रंग –   नीला

आज का उपाय – शिव मंदिर में काले तिल अर्पण करें।

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 30 July 2024)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक चिताओं को देने वाला हो सकता है। लग्न में राहु की स्थिति मन में बार-बार भटकाव पैदा करेगी। 

तृतीय भाव में बन रही गजकेसरी की स्थिति, भाई बहनों को उन्नति देगी। पंचम भाव में सूर्य शुक्र गर्भवती महिलाओं के लिए कष्ट का संकेत दे रहा है। आपके सप्तम भाव में केतु जीवनसाथी के साथ विवाद पैदा करवा सकते हैं। 

शांत रहें मन को पूजा पाठ में लगा कर रखें। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए निराशा भरा दिन हो सकता है।

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – लाल 

आज का उपाय – गुरु जी को लाल वस्तु भेंट करें।

career-vama-astrology

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।