Aaj Ka Rashifal, 3 September 2024: आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 3 September 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 September 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आज का उपाय भी है जिसे आप करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

पंचांग के अनुसार 3 सितंबर 2024 को दिन मंगलवार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि है। आज अमावस्या तिथि 07:25 AM तक, तदोपरांत प्रतिपदा तिथि रहेगी। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी 03:10 AM तक, योग- सिद्ध 07:05 PM तक, उसके बाद योग- साध्य, करण- नाग 07:25 AM तक रहेगा। आज का शुभ मुहूर्त 11:33 AM से 12:23 PM और राहुकाल का समय 3:07 PM से 4:41 PM तक रहेगा। 

तो चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? 

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

आज का मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज मेष राशि के लोगों को व्यावसायिक प्रगति के लिए अवसर मिलने का योग बन रहा है। किसी कंपनी की डीलरशिप मिलेगी। नौकरी परिवर्तन करने के प्रयास में सफलता मिलेगी। कोई ऑफर आएगा, इंटरव्यू देंगे। पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल की यात्रा कर सकते हैं। 

प्रचार को देखकर निवेश करने से बचें, दिशा निर्देश पढ़कर ही निवेश करें। प्रेम संबंधों में मजबूती के लिए अपनी प्रेमिका से मिलने जाएंगे। स्वास्थ्य से सम्बन्धित किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनको भी बहुत ज्यादा आराम मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – भूरा 

 आज का उपाय – तिल, नींबू और केले का दान करें, कर्ज से मुक्ति मिलेगी। 

vama

आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज वृष राशि के लोग जो सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते हैं उनका प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। पद और आय में वृद्धि होगी। व्यापार के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यापारी अपने सहकर्मी के कार्य से संतुष्ट रहेंगे। परिवार में बच्चे अपनी पढ़ाई करते दिखेंगे। 

आर्थिक पक्ष में मजबूती बनेगी। धन की वृद्धि होगी यह निश्चित है। युवा अपने प्रेमी संग दोपहर से शाम तक की सैर करेंगे। किसी संगीतमय पार्टी को ज्वाइन भी करेंगे। कुछ लोग पैर की दर्द या ज्वाइंट पेन से काफी परेशान रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – सफेद 

 आज का उपाय –  नदी में बताशा प्रवाहित करें, अनावश्यक हानि से बचा जा सकता है। 

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज मिथुन राशि के जातक अपने व्यापार में नई व्यवस्था लागू करेंगे। कार्यक्षेत्र में नए लोगो से मुलाकात होगी, जो नई कार्य योजना पर चर्चा करेंगे। परिवार में बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी रहेगी, डॉक्टरों के परामर्श की आवश्यकता होगी। कमोडिटी मार्केट में निवेश करने से आज धन की वृद्धि नही होगी लेकिन यदि आप डिलीवरी पर रखें तो धन लाभ होगा। 

लवलाइफ में आज के दिन खलल पड़ सकती है। कोई पुरानी बात उभर कर आयेगी। जिससे प्रेम संबंध में विवाद बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, व्यायाम अवश्य करें। इससे आप बहुत से रोग पर विजय पा सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – ग्रे 

 आज का उपाय – गेहूं का दान करने से वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी। 

आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज के दिन कर्क राशि के जातक समस्या निजात के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने से काम में सफलता अवश्य मिलेगी। शत्रु पर विजय निश्चित मिलेगी। आप परिवार के अन्य सदस्यों के साथ टकराव में पड़ने से बचें, खासकर किसी छोटी-मोटी बात पर। आप घरेलू विलासिता पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें। 

आपका लव पार्टनर सच्चा सच्चा प्रेम के लिए प्रतिबद्धता जता सकता है। आज की कोई बात मन को काफी परेशान कर सकती है। मानसिक तनाव का भी कारण बनेगी इसीलिए नकारात्मक भाव पर विजय पाएं। 

आज का लकी नम्बर – 10

आज का लकी रंग – गुलाबी 

 आज का उपाय – चावल का दान करने से मानसिक परेशानी दूर होगी। 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) 

आज के दिन सिंह राशी के जातक अपने व्यापार में सहकर्मी के बीच कंपटीशन की भावना जागृत करेंगे और एक लक्ष्य देंगे जो लक्ष्य प्राप्त करेगा उसे पुरस्कृत करेंगे। कॉस्मेटिक्स या कपड़ों का व्यापार करना आपके लिए बहुत सही रहेगा ऐसी किसी योजना पर आप काम कर सकते हैं। 

परिवार में भौतिक सुख में वृद्धि कराने की कोई वस्तु खरीदेंगे, या ठंड से बचने का कोई वस्त्र ही खरीदा जायेगा। आज सुबह से ही प्रेमी युगल मिलने की योजना बना रहे हैं, जो पूर्ण होगी। यूरिनरी इन्फेक्शन रोग से पीड़ित लोग विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलकर रोग का इलाज कराएंगे। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – सिंदूरी 

 आज का उपाय – मूली का दान करने से रुका या फंसा हुआ धन वापस मिलेगा।

आज का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज के दिन कन्या राशि के जातक की वाकपटुता शब्दों की पकड़ व्याकरण शुद्धि का ज्ञान लेखन की कला यह सब गुण आपके अन्दर परिलक्षित होंगे। आप किसी समारोह में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवायेंगे। परिवार में छोटों के साथ आपका संबंध अच्छा नहीं है, सुधार करें। 

फिक्स डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड या टैक्स सेविंग स्कीम में निवेश आपके हित में रहेगा। आपका प्यार लवलाइफ में आनंद और प्रसन्नता देगा और दोनों का सहयोग भी मिलेगा। अच्छा स्वास्थ्य आपके आत्मविश्वास और साहसी स्वभाव को प्रेरित करेगा। आंतरिक शक्ति और निर्णय गुणवत्ता पर भरोसा करके व्यक्तिगत निर्णय लेने से लाभ होगा। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – मैरून 

 आज का उपाय – पीपल की जड़ में जल चढ़ाने से आकस्मिक हानि से बचा जा सकता है। 

आज का तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज के दिन तुला राशि के जातक का विशेष कार्य अपनी विशेषज्ञता और स्किल पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा। प्रॉपर्टी डीलर को भी नए ग्राहक मिलेंगे खरीद बिक्री से धन लाभ होगा। माता-पिता का मार्गदर्शन आपको कुछ व्यक्तिगत उपलब्धियाँ हासिल करने में मदद करेगा। रियल एस्टेट निवेश लाभदायक रहेगा। 

किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप लव लाइफ में मनमुटाव पैदा कर सकता है। आप अपने मन को अधिक एकाग्र रखने में सफल होंगे। मधुर संबंधों को बनाए रखने के लिए आपको दोस्तों के साथ व्यवहार में शालीनता बनाए रखने की जरूरत है। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग –  क्रीम 

आज का उपाय – पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल से दीपक जलाएं, बच्चें आपकी बात मानने लगेंगे। 

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) 

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक को कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है, क्योंकि कई सह कर्मचारी आए नही हैं।  बच्चे असीमित आनंद देंगे क्योंकि वे अपनी गतिविधियों के माध्यम से आपको प्रसन्न करेंगे। आज आप जिनके साथ आर्थिक लेन-देन करते हैं, उनसे सावधान रहें। साझेदारी के कार्यों पर भी नजर बना के रखें। 

ज्यादा उम्र हो जाने पर प्रेम के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए, सम्मान की हानि होगी। आध्यात्मिक सत्संग आपके अंदर सकारात्मक भाव उत्पन्न करेगा, कोई भी कार्य आप आसानी से कर सकते हैं। मनमानी करने से बचें, आपका नुकसान हो सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 26

आज का लकी रंग – भूरा 

 आज का उपाय – आपको हनुमान जी के मंदिर में जाकर सुन्दरकाण्ड का पाठ करें, अनावश्यक परेशानी से बचेंगे। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार

आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) 

आज धनु राशि के जातकों को कार्यस्थल पर निंदा और दुर्भावनापूर्ण भावनाओं से अपने को बचाने की आवश्यकता है। घर में बहुत संतोषजनक माहौल रहेगा। आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पूरा दिन प्रसन्नता के साथ बीतेगा। दिन के उत्तरार्ध में वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। उधार दिए गए धन की वापसी होगी। 

आपका परम मित्र आपकी परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद करेगा। व्यक्तिगत जीवन में आप कड़ी मेहनत से समृद्ध उपलब्धियाँ हासिल करेंगे। विद्यार्थी वर्ग को आज पढ़ाई में मन लगेगा। 

आज का लकी नम्बर – 25

आज का लकी रंग – पीला 

 आज का उपाय –  जेब में चांदी की ठोस गोली रखें, मानसिक तनाव में कमी आयेगी। 

आज का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today) 

आज के दिन मकर राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपनी रचनात्मक क्षमता से कार्य की जटिलता को बहुत ही आसानी से हल कर लेंगे। आज आपके परिवार को आपके सांत्वनादायक शब्दों और उपस्थिति की आवश्यकता है। ज़्यादा ख़र्च करने से बचें, आपको खाली जेब घर लौटना पड़ सकता है। 

आपका उदार रवैया आज आपके प्रेम जीवन में बहुत योगदान देगा। अपने मन की बात प्रेमी से मनवा लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता और देखभाल से जीवन में अधिक शांति और आनंद का अनुभव होगा। 

आज का लकी नम्बर – 21

आज का लकी रंग – काला 

 आज का उपाय – शनिवार को सरसों के तेल में छाया देखकर तेल का दान करें। 

आज का कुम्भ राशिफल (Aquarius Horoscope Today) 

आज कुंभ राशि के जातक व्यापार में अपनी योजना को लागू करने के लिए एक मीटिंग करेंगे। व्यापार में सफलता के योग हैं। अपनी टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन रखें। घरेलू शांति बनाए रखने के लिए आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभानी पड़ेगी। 

निवेश को बहुत सावधानी रखें, लोक लुभावन स्कीम में रुपया ना निवेश करें। ज्यादा ब्याज की लालच आपकी धन हानि करेगा। आप जिससे मिलना चाह रहे थे उससे मुलाकात होगी। लव लाइफ में मोबाइल से बातें होगी मुलाकात नहीं हो पाएगी। समस्याग्रस्त स्थितियों की समझ की गहराई आपको उन्हें हल करने में मदद करेगी। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – श्याम 

 आज का उपाय – सरसों का तेल किसी शनि मंदिर में दान करें तनाव से मुक्त होंगे। 

आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज के दिन मीन राशि के जातक किसी ऐसी कंपनी से जुड़ेंगे जो आपको अपनी पूरी क्षमता से कार्य करने का मौका देगी। किसी मेहमान के आने से परिवार का ख़ुशी भरा माहौल बढ़ने की संभावना है। नया निवेश करने के मामले में स्वतंत्र निर्णय लें, एजेंट आपको जायदा लाभ का लालच दे सकते हैं। 

प्यार में किसी कारण तनाव भरा माहौल चल रहा है। बात कैसे हो ऐसे सभी उपाय करने के लिए तैयार रहेंगे। वाहन चलाते समय बड़ी सावधानी बरतें। रास्ते में चलते समय गुस्से पर नियंत्रण रखें नहीं तो बाहर विवाद ज्यादा हो जायेगा। गुप्त रोग से पीड़ित होने का योग बन रहा है। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – हल्का लाल 

 आज का उपाय – राम रक्षा स्तोत्र का पाठ आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा।

career-vama-astrology

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।