Aaj Ka Rashifal 3 June 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (3 June, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल, 3 जून 2024): आज ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की तिथि द्वादशी, दिन सोमवार, नक्षत्र अश्वनी, योग सौभाग्य, करण कौलव तदोपरान्त तैतुल है।  

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:51 AM से 12:47 PM तक और राहुकाल 07:08 AM से 08:52 AM तक रहेगा।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (3 June, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 3 June 2024) 

व्यावसायिक मामले आज सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। आय, सम्मान पद – प्रतिष्ठा में वृद्धि के प्रबल योग हैं। पड़ोसी के अवैध निर्माण को रोकने पर विवाद होगा। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट में आपको इंट्राडे या फ्यूचर में निवेश नहीं करना चाहिए डिलीवरी बेस निवेश आर्थिक लाभ दिलायेगा। 

आपको अपने लव पार्टनर से बहुत प्रेम से बोलना चाहिए तभी प्रेम संबंध चलेगा। आज मित्रों के साथ आपको अच्छा नहीं लगेगा। आज शाम को किसी बात पर आप नाराज हो जाएंगे, जिस कारण आपको सर दर्द होगा। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  ॐ ऐं हीं राहवे नमः के मंत्र का जप करें। 

वृष राशि

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 3 June 2024) 

कार्यस्थल पर आपमें से कुछ लोगों को शीर्ष पदक्रम के निकट पदोन्नत किया जा सकता है। परिवार में आज आपको अपनी पत्नी की बात पर ज्यादा भरोसा ना करते हुए निष्पक्ष जांच करना चाहिए तभी कोई निर्णय लेंना। 

प्राचीन वस्तुओं और आभूषणों में निवेश आपको अच्छा मुनाफ़ा कमाने में सक्षम बनाएगा। व्यक्तिगत व्यस्तता के कारण आज आप अपने लव पार्टनर के साथ बात नहीं कर पाएंगे। ख़ुद को प्रसन्न बनाए रखने के आपके प्रयास विफल हो सकते हैं। आपकी त्वचा में एलर्जी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ ऐं क्लीं सोमाय नमः के मंत्र का जप करें। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 3 June 2024) 

आज आपको अपने कर्मचारियों की कार्यशैली पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, जो भी लापरवाही कर रहे हैं उसकी जानकारी आपको हो जाएगी। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। 

आज आपका व्यय ज्यादा रहेगा और आय कम सावधानी से खर्च करें। लव पार्टनर के साथ आज .आप घूमने जाएंगे। ध्यान रहे थोड़ा विवाद भी हो जाएगा। कुछ लोग हृदयरोग या पेट रोग से आज परेशान रहेंगे। शत्रु आज हावी होने का प्रयास करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – नारंगी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ हीं हौं सूर्याय नमः के मंत्र का जप करें। 

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 3 June 2024) 

आज आपको अधीनस्थ कर्मचारियों की समस्याओं को सुनना चाहिए और समस्या को तत्काल हल करने का प्रयास करना चाहिए। रिश्तेदार के यहां से आई कोई खुश खबर पूरे परिवार को उत्साहित कर देगी। 

आपको पब्लिक सेक्टर की कंपनियों में निवेश करना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका लव पार्टनर आपसे मिलने के लिए उत्सुक रहेगा। आज लो ब्लड प्रेशर हो जाने पर आपको तुरंत ग्लूकोन डी पीना चाहिए। आज स्वैच्छिक कार्यों में संलग्नता आपको प्रसिद्धि दिलाएगी। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः के मंत्र का जप करें। 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 3 June 2024)  

आज आपकी मुलाकात सेल्फ मोटिवेटेड लोगों से होगी। जिसकी ऊर्जा आपको भी महसूस होगी। बच्चों के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव से खुशियाँ मिलने के साथ-साथ उनका उत्साह भी बढ़ेगा। आपको ई–मेल पर नया ऑफर लेटर मिलेगा। 

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप अपने मन को अधिक एकाग्र रखने में सफल होंगे। आज कुछ लोगों के लिए प्रभावशाली संपर्क भी व्यक्तिगत समस्याओं को हल करने में विफल हो सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ ह्रीं ऐं केतवे नमः के मंत्र का जप करें। 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 3 June 2024) 

आज आपके मन में नकारात्मक विचार आयेंगे। इसका आपको पुरजोर विरोध करना है। आज आपको सावधान रहना है, दिन में कुछ ऐसी घटना होगी जिससे आपके सम्मान की क्षति होगी। घर के किसी सदस्य को विदेश की यात्रा करनी पड़ेगी या दूसरे शहर की यात्रा करेंगे। 

आज शेयर बाज़ार में पैसा लगाने से अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा। प्रेम संबंध में सामान्य स्थिति बनी रहेंगी। सकारात्मक भावनाओं की कमी के कारण स्वास्थ्य संबंधी बीमारियाँ हो सकती हैं। कुछ लोग पीलिया रोग से परेशान रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग –  हल्का हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ हूँ श्रीं भौमाय नमः के मंत्र का जप करें। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 3 June 2024) 

आज आप काम करते समय अपनी भावनाओं पर कड़ा नियंत्रण रखें। आप अपने खाली समय का उपयोग अपने घर के सौंदर्यीकरण करने में करें। आज आप आपातकालीन समय के लिए कुछ बचत करेंगे। 

लव पार्टनर की बातों को नजरअंदाज करना आज आपको महंगा पड़ेगा। आप अपने शरीर को फिट और दुरुस्त रखने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएंगे। आप स्वयं को अच्छे विचारों से परिपूर्ण पाते हैं, लेकिन उन पर अमल करने में असफल हो सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ ह्रीं श्रीं शुक्राय नमः के मंत्र का जप करें। 

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 3 June 2024)  

आज आपके संपर्क नए लोगों से बनेंगे जिससे आपके व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में फायदा मिलेगा। घरेलू समस्याओं को सुलझाने में आपकी लापरवाही आप पर भारी दबाव डाल सकती है। 

आज आपको अचानक धन मिलने का योग बन रहा है, यह किसी शेयर के भाव बढ़ने से भी संभव होगा। आज आप अपनी भावना अपने लव पार्टनर से कहेंगे। गर्भवती महिलाएं अपने बच्चों की खातिर प्रदूषण से दूरी बनाए रखें। केवल दूसरों को देखकर आप आज बहुत कुछ सीखने के लिए उत्सुक रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – सुनहरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  ॐ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः के मंत्र का जप करें। 

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 3 June 2024)  

आज सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नये अवसर मिलने में सफलता मिलेगी। आज आप अपने जानने वालों की मदद करेंगे। मित्रों के साथ आज शाम को पार्टी करने की योजना बनेगी। 

नए वाहन की खरीदारी आज होती हुई दिख रही है। आपका प्रेम जो भी अनबन है, वह आज खत्म हो जाएगी और देर तक आप लोग बातें करेंगे। जैसे-जैसे आप मानसिक दृढ़ता प्राप्त करेंगे आप अधिक कुशल और व्यवस्थित दिमाग का अनुभव करेंगे। आप स्वयं को भौतिकवादी आकर्षणों की ओर प्रलोभित पायेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –  भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ ह्रीं क्लीं हूँ बृहस्पतये नमः के मंत्र का जप करें। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 3 June 2024)  

कार्यस्थल पर आज आप अपने सहकर्मियों से किसी बात पर उलझ सकते हैं, जिससे थोड़ा विवाद हो सकता है, ध्यान रखें। आज सुबह का समय बहुत व्यस्त रहेगा। समय पर नाश्ता नहीं कर पाएंगे। 

कुछ लोगों को अपने चैनल और शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट से या बेवसाइट से आर्थिक लाभ होगा। आप अपने लव पार्टनर की व्यक्तिगत परेशानी को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। खून की कमी होने से आप बहुत कमजोर महसूस करेंगे तुरंत इलाज करायें। 

आज का लकी नम्बर – 21

आज का लकी रंग – ग्रे 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः के मंत्र का जय करें। 

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 3 June 2024) 

आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों का मार्गदर्शन मार्गदर्शक दीपक की तरह काम करेगा। जीवन में एक उत्कृष्ट लय कायम करने से परिवार को लाभ होगा। आपको आज आय का एक अतिरिक्त स्रोत मिलेगा। 

युवा अपने प्रेम जीवन में एक महत्वपूर्ण सबक सीखेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है, और अपशब्द का प्रयोग नहीं करना है। आज आपको अपना स्वास्थ्य परीक्षण कर लेना चाहिए। शाम को कोई अच्छा समाचार मिलेगा जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा।

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग –  मटमैला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः के मंत्र का जय करें। 

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 3 June 2024) 

किसी नए अवसर वाले कार्य से आपको लाभ मिलने की संभावना है। परिवार से अधिक उम्मीदें न केवल भारी दबाव डालेंगी बल्कि उन पर खरा उतरना थोड़ा कठिन भी होगा। वित्तीय देरी के कारण कोई बड़ा अवसर आपके हाथ से निकल सकता है। 

लव लाइफ में बेवजह की मांग करने पर आपको डांट मिलेंगी। आज आपको अच्छा पौष्टिक भोजन मिलेगा जो आपको स्वादिष्ट भी लगेगा। कुछ अलग करने की चाहत आपको इनोवेटिव बनायेगी। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ ह्रीं क्लीं हूँ बृहस्पतये नमः के मंत्र का जप करें।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।