Aaj Ka Rashifal 3 July 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। आइए, डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, आज का दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal 3 July 2024)...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल, 3 जुलाई 2024): आज आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष तिथि द्वादशी, दिन बुधवार, नक्षत्र रोहिणी, योग शूल, करण तैतुल तदोपरान्त गर है। 

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:58 AM से 12:53 PM तक और राहुकाल 12:25 PM से 02:09 PM तक रहेगा।

vama

आज प्रदोष का व्रत है। प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा रुद्राभिषेक किया जाता है। शनि ग्रह के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए भी इस व्रत को करते हैं। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (3 July, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

mesh-rashifal

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 3 July 2024)

मेष राशि के लिए शनि ग्रह का शुभ प्रभाव बना हुआ है। आपके पद प्रतिष्ठा में उन्नति होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी नई कंपनियों से अनुबंध होंगे। 

परिवार के सदस्य आज आपका बहुत ख्याल रखने वाले है। बच्चों को उनकी पढ़ाई में सहयोग करना पड़ेगा। विदेशी कारोबार करने वाले लोगों को वित्तीय लेनदेन से अच्छा मुनाफ़ा होगा। 

कुछ लोगों के प्रेम संबंध में जो परेशानी चल रही है, वो आज हल नहीं होगी। किडनी में स्टोन की पीड़ा से कुछ लोग परेशान रहेंगे। शत्रु आपकी बुराई में लगे रहेंगे। आपको हानि पहुंचाने की योजना बनाएंगे। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – कॉफी  

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप शिवमहिम्न:स्तोत्रम का पाठ करें। 

vrishabh-rashifal

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 3 July 2024) 

आपके कार्य में जो भी बाधा उत्पन्न हो रही है। उसके हल के लिए आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क करना चाहिए। 

जीवनसाथी से संबंधों को मधुर रखें। इससे आपकी मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। मेधावी छात्रों को सम्मानित होता देख आपके भी मन में मेहनत से पढ़ाई करने का भाव जागेगा। 

दूसरों के कहने से आप निवेश न करें। जो कॉन्ट्रैक्ट आपको लाभकारी लग रहा है। उसका दिशा–निर्देश अवश्य पढ़ लें। 

अपने लव पार्टनर की भावनाओं को जानने और समझने से रिश्ते में एक नई भावना का संचार होगा। ज्यादा कॉफी पीने से स्वास्थ्य खराब हो जाएगा। गुप्त शत्रु आपके कानूनी मामलों को बिगाड़ सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – गोल्डन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप श्रीशीवपञ्चाक्षरस्तोत्रम का पाठ करें। 

mithun-rashifal

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 3 July 2024) 

आज कार्यक्षेत्र में लक्ष्य प्राप्ति करने में बड़ी बाधा आएगी और पूर्ण भी नहीं हो पाएगा। व्यापार में भी मन के अनुकूल कारोबार नहीं होगा। आज आपकी कार्यशैली से पिताजी नाराज हो जाएंगे। 

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को टेस्ट में अच्छे मार्क लाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। आज किसी प्रकार का भी वित्तीय सौदा करना आपके लिए लाभप्रद नहीं रहेगा। 

कुछ लोग अपने प्रेम संबंध को वैवाहिक बंधन में बदलने का प्रयास करेंगे। आपको कान के दर्द से छुटकारा मिलने की संभावना है। आप अपने मन की बात कहने से न डरें। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  आज आपको द्वादशज्योतिर्लिंङ्गस्तोत्रम् का पाठ करना चाहिए। 

kark-rashifal

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 3 July 2024) 

व्यावसायिक उद्देश्य से की गई अचानक यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों को अवसर भी प्राप्त होंगे। आज आप बहुत दिन बाद किसी रिश्तेदार से मिलेंगे। अपनी पढ़ाई में अच्छी उपलब्धि के लिए आप सम्मानित किए जाएंगे। 

आज आप ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे। घरेलू सामान की खरीदारी के लिए शाम को आप शॉपिंग मॉल जायेंगे। जीवन में सच्चे प्यार की कमी आपको निराश कर देगी। 

ड्राई फ्रूट और मौसमी फल का प्रयोग करें, स्वस्थ रहेंगे। जरूरत पड़ने पर दोस्त आपकी मदद के लिए आएंगे। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप शिवताण्डवस्तोत्रम् का पाठ करें। 

singh-rashifal

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 3 July 2024)  

आज प्रॉपर्टी डीलरों को प्रॉपर्टी की डील होने से धन लाभ होगा। आज कार्यस्थल पर आप अनुशासित रहते हुए अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। 

आज आपका फ्रिज या कोई घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो जाएगा। जिस कारण आर्थिक हानि होने का योग बन रहा है। 

आपके टेस्ट में अच्छे नम्बर आयें इसके लिए आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी। वित्तीय लाभ आपके पक्ष में तभी होगा जब आप निवेश करते समय सभी फायदे और नुकसान पर विचार करेंगे। आपका लव पार्टनर आज आपका सहयोग करेगा। 

ज्यादा कोल्ड ड्रिंक न पियें, नहीं तो दांतों के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी बहुत खराब हो जायेगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –  ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको श्रीमृत्युञ्जयस्तोत्रम् का पाठ करना चाहिए। 

kanya-rashifal

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 3 July 2024) 

व्यवसाय में नई साझेदारी कार्यक्षेत्र को मजबूत करेगी और साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जिनकी भी पत्नी से विवाद चल रहे हैं, या मुकदमा चल रहा है, इन सभी मामलों में समझौता होने का योग बन रहा है। 

कई लोग आज कर्ज से मुक्त हो जायेंगे। कुछ भाग्यशाली लोग आज मकान की रजिस्ट्री करायेंगे। 

आज आप अपने लव पार्टनर से खुलकर बात करेंगे। बहुत मसालेदार और तीखा भोजन न खायें नहीं तो नाना प्रकार की परेशानी से पीड़ित हो जाएंगे। यदि आप किसी धर्मार्थ ट्रस्ट के साथ काम कर रहे हैं तो आपको पुण्य अर्जित होगा। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – कॉफी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – बड़े भाव से आप शिवस्तुति करें सभी कामना पूर्ति होगी। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 3 July 2024) 

कार्यस्थल पर किए गए बदलावों से आपको फायदा होने की संभावना है। जीवन का आनंद लेने के लिए अपने परिवार को उचित समय और ध्यान देना न भूलें। 

आज छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरेंगे। पेट्रोलियम पदार्थों में आपको निवेश करना चाहिए। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जायेगी। आप प्रेम सम्बन्ध में आपसी विवाद को बातचीत करके खत्म कर दें। 

परिस्थितियों का सामना करते समय खुद को शांत न रख पाना मानसिक तनाव का बढ़ायेगा। सावधान रहें और जाँच करा लें कुछ लोगों की पत्नी खून की कमी के कारण अस्वस्थ महसूस करेंगी। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – बड़े भाव से आज आप रुद्राभिषेक करें आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी। 

vrishchik-rashifal

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 3 July 2024)  

कार्यस्थल पर आपको अपने कार्य के प्रति फोकस करना पड़ेगा तभी करियर में प्रगति होगी। आपस में कंपटीशन होने के कारण व्यापारी बंधुओ को लाभ कम होगा। आज शाम को रिश्तेदार और पारिवारिक सदस्य किसी समारोह में शामिल होंगे। 

आज आपके टेस्ट का रिजल्ट देर से प्राप्त होगा। म्यूचुअल फंड योजनाओं में आज आप निवेश करेंगे। यह निवेश सिक्योर रिटर्न देगा। 

आज आपका लव पार्टनर आपके फोन का इंतजार बड़ी बेसब्री से करेगा। ज्यादा खाने से परहेज आपको मोटापे का शिकार होने से बचाएगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – मैरून 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  श्री रुद्राष्टकम का पाठ करें। 

dhanu-rashifal

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 3 July 2024)  

संगीत और लेखन क्षेत्र से जुड़े हुए जातक अपने काम में सफलता अर्जित करेंगे। आपके घर में जो भी वास्तु काफी दिनों से प्रयोग में ना लाई गई हो तो उसे या तो बेच दें या उसे स्वच्छ करके दोबारा सही तरीके से रखें। 

घर को नकारात्मकता दूर हो जाएगी। सैन्य क्षेत्र की तैयारी करने वाले छात्रों को सेना में नौकरी का अवसर मिलेगी। बच्चों की पढ़ाई के लिए आपको एजुकेशन लोन लेना पड़ेगा। 

लव पार्टनर के साथ सभी गलतफहमियां दूर करने में सफलता मिलेगी। आप नकारात्मक भावनाओं से दूरी बनाए रखने में सफल होंगे। आप अच्छे विचारों से परिपूर्ण होंगे लेकिन उन्हें कार्य रूप में परिणित करने में असफल हो सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – आसमानी नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आपको दारिद्रयदहनस्तोत्रम् का पाठ अवश्य करना चाहिए। 

makar-rashifal

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 3 July 2024)  

कार्यस्थल पर सभी को लाभ पहुंचाने के लिए अधीनस्थों का मनोबल बढ़ाने में मदद करें। आपका मजाकिया स्वभाव आपको पारिवारिक सामाजिक समारोह में आकर्षण का केंद्र बनाता है। 

छात्र अपने विषय का अध्ययन करेंगे। धन लाभ उम्मीद से कहीं अधिक रहने की संभावना है। शेयर मार्केट में निवेश करने से इंट्राडे में लाभ होगा। 

आप अपने प्रेम रिश्ते में अहंकार को आने न दें। शरीर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए मसाज थेरेपी बेहद फायदेमंद होगी। करीबी दोस्तों के साथ खरीदारी पर जाने का मौका न चूकें। 

आज का लकी नम्बर –12 

आज का लकी रंग –   मटमैला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको लिंगाष्टकम का पाठ करना चाहिए।

kumbh-rashifal

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 3 July 2024)  

आप तेजी से बदलते समय के साथ तालमेल बिठाने के लिए आवश्यक तकनीकी स्किल हासिल करने का प्रयास करेंगे। 

बच्चे घरेलू कर्तव्यों को पूरा करने में सहायता करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों का परिणाम मन के अनुकूल नही आयेगा। 

किसी नए व्यावसायिक अवसर का लाभ उठाने से मौद्रिक लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। अपने प्रेम रिश्ते को बचाने के लिए बहुत सतर्क रहें और विवेकपूर्ण तरीके से कार्य करें। 

माइग्रेन के दर्द से कुछ लोग परेशान रहेंगे। आप स्वयं को धार्मिक कार्यों से जोड़ने का अवसर न चूकें 

आज का लकी नम्बर –  18

आज का लकी रंग –  भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान शिव को बिल्वाष्टकम् का पाठ करते हुए बेलपत्र अर्पित करें। 

meen-rashifal

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 3 July 2024) 

शिक्षकों को उनकी कड़ी मेहनत का पुरस्कार आज मिलेगा। कुछ शिक्षक की पदोन्नती तो कुछ शिक्षक की आय मे बढ़ोत्तरी होगी। 

कार्यस्थल पर आप अपने कार्य को सही तरीके से करेंगे।  परिवार के सदस्यों के साथ बिताया गया समय आपको आरामदायक और प्रसन्न मूड में रखेगा। 

वित्त क्षेत्र की तैयारी की करने वाले छात्र टाइम मैनेजमेंट पर फोकस करेंगे। किसी कार्य के लिए आपको कर्ज लेना पड़ेगा। 

आपका व्यक्तित्व उस व्यक्ति को आकर्षित करता है जिससे आप प्यार करते हैं। संगीत आपको मानसिक और शारीरिक समस्याओं से उबरने में मदद करेगा। किसी कार्यक्रम में मात्र आपकी उपस्थिति से ही बहुत बड़ा फर्क पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग –  गहरा लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको श्रीकालभैरवाष्टकम् स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

vama

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।