Aaj Ka Rashifal, 3 April, 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (3 April, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

3 April, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) लेकर आए हैं। 

आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है। 

Aaj Ka Panchang, 3 April 2024: जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें 
(अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
मंदिर (स्थान)पूजा का नामपूजा लिंक 
विक्रांत भैरव मंदिर (उज्जैन)तंत्र-बाधा मुक्ति भैरव महाकवच यज्ञक्लिक करें
पशुपतिनाथ तीर्थ क्षेत्र (नेपाल)प्रेम विवाह सुनिश्चिति पशुपतिनाथ पूजाक्लिक करें
ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)ऋण मुक्ति पूजाक्लिक करें
महालक्ष्मी मंदिर (कोल्हापुर)धनदायक महालक्ष्मी पूजनक्लिक करें
धर्मारण्य तीर्थ, गया (बिहार)पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाक्लिक करें
वामा द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएं

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल
आज का मेष राशिफल

आज का मेष राशिफल (3 अप्रैल, 2024)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उमंगों से भरा रहेगा। घर में नए कार्यक्रम की योजना बनेगी। आज आपकी बुद्धि और वाणी की प्रशंसा होगी। काम के लिए दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर बनेंगे। आज आपके ज्ञान की सराहना आपके साथी करेंगे। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। शाम तक कमजोरी महसूस करेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें, किसी पर अधिक भरोसा ना करें।

आज का शुभ अंक – 6

आज का शुभ रंग – क्रीम

उपाय – हनुमान चालीसा और सुन्दर काण्ड का पाठ करें।

आज का वृषभ राशिफल
आज का वृषभ राशिफल

आज का वृष राशिफल (3 अप्रैल, 2024) 

आज आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन है। मन की चंचलता पर काबू रखें। आपको आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। जो लोग कार्यक्षेत्र में बॉस की चिक-चिक से परेशान थे, आज उन्हें शांति का अनुभव होगा। किसी बड़े व्यक्ति से जुबान ना लड़ाएं, गुस्सा  झेलना पड़ सकता है। मन में शांति बनाये रखें।

आज का शुभ अंक – 2

आज का शुभ रंग – स्मोक ग्रे

उपाय – दुर्गा माता के कवचों का पाठ करें।

आज का मिथुन राशिफल
आज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल (3 अप्रैल, 2024)

मिथुन राशि वालों आज आपकी वाणी की मिठास काम आने वाली है। आज आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। चंचलता और वाणी के साथ लोगों का मन मोह लेंगे। जो लोग कपड़े के व्यापार में लगे हैं, आज उनकी उन्नति के लिए नए रास्ते खुलने वाले हैं। विद्यार्थी अपने लिए कोई नया लैपटॉप या बिजली का उपकरण खरीद सकते हैं। 

आज का शुभ अंक – 9

आज का शुभ रंग – काला

उपाय – किन्नरों को भोजन करवा कर दान दें।

आज का कर्क राशिफल
आज का कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल (3 अप्रैल, 2024) 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांचक होने वाला है। आज आपका जीवन-साथी आज बच्चों की तरह बर्ताव करेगा। यदि आप कोई रोजगार पार्टनरशिप में कर रहे हैं, तो आज आपका पार्टनर कुछ नए फैसले ले सकता है। आज व्यापार को बढ़ाने का दिन है। इन्वेस्टमेंट करने से पहले किसी बड़े की सलाह ले लें।

आज का शुभ अंक – 3

आज का शुभ रंग – चमकीला सफ़ेद

उपाय – सफ़ेद खाने की चीजें दान करें।

आज का सिंह राशिफल
आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल (3 अप्रैल, 2024)

सिंह राशि वालों आज आपकी कीर्ति में चार चांद लगने वाले हैं। आज आपकी तारीफ कहीं दूर से आपको सुनने को मिल सकती है। आपके घर में उत्सव का माहौल बनेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी बचकाना हरकत कर सकता है, जिस से आज आप का रोमांटिक मूड बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताए। किसी एक समय का भोजन घर वालों के साथ मिलकर करें।

आज का शुभ अंक – 7

आज का शुभ रंग – हल्का लाल

उपाय – बच्चों के साथ मिल कर 2 पौधे जरुर लगायें।

आज का कन्या राशिफल
आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल (3 अप्रैल, 2024)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन संतान के शुभ समाचार सुनने से मन को प्रसन्न कर देगा। आज आपका जीवनसाथी घर में कुछ नई चीज लाने की डिमांड रख सकता है। आज खर्च बढ़ेगा। अचानक होने वाली यात्रा लाभ देने वाली होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। शाम होते आपको थकान महसूस हो सकती है।

आज का शुभ अंक – 9

आज का शुभ रंग – नियोन ग्रीन

उपाय – भगवान शिव जी का अभिषेक करें।

आज का तुला राशिफल
आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल (3 अप्रैल, 2024)

तुला राशि वालों कठिन परिश्रम आपकी पहचान बन चुका है। आपकी मेहनत आज रंग दिखाएगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे। जो लोग प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनकी प्रतिक्षाएं समाप्त होंगी। जो विद्यार्थी किसी परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। यदि आपका कोर्ट कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा था, तो आज फैसला आपके हक में आ सकता है।

आज का शुभ अंक – 3

आज का शुभ रंग – सन्तरी

उपाय – काली माता को निम्बू की माला भेंट करें।

आज का वृश्चिक राशिफल
आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल (3 अप्रैल, 2024)

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपकी ऊर्जा का प्रदर्शन करने का है। आज आपकी मेहनत लोगों में आपकी प्रतिष्ठा बनाने वाली है। यदि आप वहान लेने जा रहे थे, तो आज के दिन रुकना होगा। रोजगार में इन्वेस्ट करें, जिससे आपको उन्नति प्राप्त होने वाली है। संतान की परीक्षा का परिणाम अनुकूल न मिलने से मन दुखी होगा। शाम होते मन अशान्त हो सकता है। भावनाओं पर काबू रखें।

आज का शुभ अंक – 5

आज का शुभ रंग – पीला

उपाय – शिव का ध्यान करें। ॐ नम: शिवाय मन्त्र का जाप करें।

आज का धनु राशिफल
आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल (3 अप्रैल, 2024)

धनु राशि वालों के लिए ज्ञान का प्रदर्शन करना बहुत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। आज के दिन आपके ज्ञान की चर्चाएं चारों तरफ होंगी। सीनियर भी आपसे सलाह लेंगे। अगर आप अध्यापक हैं, तो आज आपको किसी सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा हो सकती है। जो महिलाएं संतान की इच्छा रखती हैं, आज उन्हें अच्छी सूचना मिल सकती है। आज किसी नए रोजगार से जुड़े अच्छे समाचार मिल सकते हैं।

आज का शुभ अंक – 1

आज का शुभ रंग – गुलाबी

उपाय – गुरु को कोई वस्तु भेंट करें। 

आज का मकर राशिफल
आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल (3 अप्रैल, 2024)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन चंचलता भरा रहने वाला है। आपके मन के विचार दूसरों को भावुक कर देंगे। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। जो लोग राजनीति क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है। किसी महिला के सहयोग से आज आपको पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। जो लोग जीवनसाथी की तलाश में थे, आज उनकी तलाश पूरी होने के योग बनेंगे।

आज का शुभ अंक – 5

आज का शुभ रंग – हल्का हरा

उपाय – काले कपड़े में पानी वाला नारियल बांधकर चलते पानी में प्रवाहित करें। 

आज का कुंभ राशिफल
आज का कुंभ राशिफल

आज का कुम्भ राशिफल (3 अप्रैल, 2024)

कुम्भ राशि वालों के लिए आज जोर-अजमाइश का दिन है। आज आपको शारीरिक श्रम अधिक करना पड़ सकता है। आज के दिन आपके बल की वृद्धि होगी। खान-पान का ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट भी हो सकते हैं। आपके घर में किसी नन्हे मेहमान की किलकारी, घर का माहौल खुशनुमा बना देंगी। यदि आप घर की सुंदरता से जुड़े सामान का व्यापार करते हैं, तो आज आपके व्यापार में उन्नति का दिन है।

आज का शुभ अंक – 7

आज का शुभ रंग – सफ़ेद

उपाय – किसी गरीब की बेटी की शादी में दान करें।

आज का मीन राशिफल
आज का मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल (3 अप्रैल, 2024)

मीन राशि वालों के लिए लगातार बुद्धि भ्रमित होकर सर दर्द पैदा करने का समय चल रहा था। अब समय सुधारने वाला है। समस्याएं समाप्त होगी। नए विचार जीवन को उन्नति की तरफ लेकर जाएंगे। अगर आप घर में कुछ नया करना चाह रहे थे, तो अब फैसले क्रियान्वित होते नजर आएंगे। जीवनसाथी घर में किसी नए सामान की डिमांड कर सकता है, जिससे खर्च अधिक होने वाला है। अचानक दूर की यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।

आज का शुभ अंक – 3 

आज का शुभ रंग – लाल 

उपाय – किसी गरीब की शिक्षा के लिए दान करें।

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024