Aaj Ka Rashifal 29 July 2024: आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 29 July 2024)...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 29 July 2024): आज का दिन सामान्य से अच्छा है। सभी राशियों के लिए शुभ फल प्राप्ति का दिन है। कर्क, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि वालों को संघर्ष करना पड़ सकता है। 

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।  

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 29 July 2024) 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपको जीवन में रोमांस देखने को मिलेगा। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। 

जीवन साथी के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं। घर में कोई उत्सव हो सकता है। परिवार में कोई नया शुभ कार्य हो सकता है। 

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छा काम मिलने की संभावना है।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग –   लाल 

आज का उपाय – सफ़ेद वस्तु दान करें।

वृषभ राशि

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 29 July 2024)

वृषभ राशि वालों के लग्न में मंगल – गुरु का गोचर सामाजिक सुख देने वाला है। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रक्रम में वृद्धि के योग बनेंगे।

संतान की कामना कर रही महिलाओं के लिए शुभ समय है। खान पान का ध्यान रखें नहीं तो परेशानियों का समना करना पड़ सकता है। 

परिवार में सुख शांति आएगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को निजी कंपनी में रोजगार मिलने की संभावना है।

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – पीला

आज का उपाय – गाय को रोटी खिलाएं

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 29 July 2024) 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लोगों का दिल जीतने का है। आज आप अपनी बोलने की कला से लोगों को सम्मोहित कर लेंगे।

पारिवारिक संबंधों में दूरी आ सकती हैं। जीवन साथी को कोई गिफ्ट दें। घर से दूर जाने का योग बनेगा। 

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। शेयर मार्किट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – संतरी 

आज का उपाय – घर से निकलते हुए विष्णु भगवान जी का ध्यान करें।

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 29 July 2024) 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन चिंताओं भरा रहेगा।आपके लग्न में गोचर कर रहे सूर्य शुक्र जीवनसाथी के साथ विवाद पैदा कर सकते हैं। 

परिवार में सुख साधनों की वृद्धि होगी। कहीं पैसा फसने की सम्भावना बनेंगी।किसी को पैसा उधार देने से बचें।

आज जीवन में महतवपूर्ण बदलाव आ सकते हैं। सोच समझ कर निर्णय लें। युवाओं को निराशा हो सकती है।

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – पर्पल

आज का उपाय – दूध और चावल का दान करें

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 29 July 2024)  

सिंह राशि वालों के लग्न में बुद्ध का गोचर वाणी की मधुरता को बढ़ा रहा है। 12वें भाव में सूर्य शुक्र की युति घर से दूर जाने का संकेत दे रही है। 

लंबी यात्राएं थकान भरी हो सकती हैं। परिवार के रिश्तों में दूरी आ सकती हैं।

संतान को लेकर आज चिंता हो सकती है।  

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय ज्यादा अच्छा नहीं है। भागदौड़ कर के भी निराशा मिलेगी।

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – नीला

आज का उपाय – शिव जी का काले तिल मिले जल से अभिषेक करें।

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 29 July 2024)  

कन्या राशि वालों के लिए लग्न में केतु का गोचर स्वभाव में काम करने की जिद्द बनाए हुए है। आपकी कार्य को पूरा करने की नीति आपको सफलता देगी।

आज आपके कार्यों की तारीफ़ की जाएगी। आपको उन्नति प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन आपके रोजगार में उन्नति का है।

सामाजिक रिश्तों में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकते हैं। मस्तिष्क को नियंत्रण में रखें। आजकल लकी कलर स्मोक लकी नंबर 6 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – स्मोक

आज का उपाय – शिव जी को सफ़ेद तिल अर्पण करें।

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 29 July 2024) 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आपको नए कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती हैं। 

परिवार में प्यार बढ़ेगा। जीवन साथी आज मेहरबान दिखेगा। जीवन साथी में आज बचपना देखने को मिलेगा। दिन रोमांच भरा होगा। 

घर में किसी मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – गुलाबी

आज का उपाय – किसी वृद्ध को रुद्राक्ष भेंट करें।

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 29 July 2024)  

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन होने वाला है। लग्न के स्वामी सप्तम भाव में बैठकर आपमें नेतृत्व शक्ति दे रहे हैं। 

परिवार में आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। रिश्तो में सुधार आएगा। 

जीवनसाथी से चल रहे विवाद समाप्त होंगे। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। 

जो युवा सेना में जाना चाहते हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिलेंगे। हार्डवेयर से जुड़े कार्य करने वालो को भी लाभ मिलेगा।

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – काला

आज का उपाय – बेल पत्थर के 108 पत्तों पर ॐ लिख कर शिव को अर्पण करें।

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 29 July 2024) 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। लग्न के स्वामी छठे भाव में होने से मन में चिंताएं हो सकती हैं। 

परिवार में किसी का अस्वस्थ होना चिंता का कारण बन सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। 

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अभी और मेहनत करनी पड़ेगी। जल्दी ही नौकरी के रास्ते खुलते दिखाई देंगे। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – जामुनी

आज का उपाय – लाल मसूर की दाल शिव जी को अर्पण करें।

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 29 July 2024)   

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। घर में कोई उत्सव हो सकता है। किसी के आने से घर का माहौल खुशियों भरा बना रहेगा।

आज का दिन सम्भल कर रहने का है, किसी तरह का कलंक लग सकता है। जीवन साथी के साथ शाम होते विवाद होने की संभावना है।

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जो युवा पदौन्नती की प्रतीक्षा में थे उनके सफलता मिलने की सम्भावना है। 

आज का लकी नंबर 7 लकी कलर सफेद 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – सफ़ेद

आज का उपाय – कच्चे चावल का दान करें।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 29 July 2024)   

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत करने का है। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी वाणी के प्रभाव से लोग आपसे जुड़ेंगे। 

आपके घर में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने से चिंता हो सकती है। परिवार में रिश्तों में सुधार आएगा।जीवन साथी की किसी बात का बुरा लग सकता है।

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को खुशी का अवसर प्राप्त होगा। युवाओं को  नए रोज़गार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – नीला

आज का उपाय – भगवान शिव को काले तिल मिला कर जल अर्पण करें।

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 29 July 2024)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन चिंताओं भरा हो सकता है। लग्न में राहु का गोचर आपको मासिक रूप से प्रभावित कर रहा है। 

पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। धैर्य से निर्णय लें। जल्दबाजी में कोई कार्य ना करें। नुकसान उठाना पड़ सकता है।

परिवार में शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज का लकी नंबर 3 लकी कलर पीला

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – पीला

आज का उपाय – जल में कुशा मिला कर रखें शिव मंत्र का जाप करें और शिव जी को अर्पण कर दें।

career-vama-astrology

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।