Aaj Ka Rashifal, 29 February, 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (29 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

29 February Ka Rashifal: आज का राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) लेकर आए हैं।

आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।  

सबसे पहले आज का पंचाग (Aaj Ka Panchang) जान लेते हैं।

Aaj Ka Panchang
Aaj Ka Panchang

आज का पंचाग | Aaj Ka Panchang

आज फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि, दिन- गुरुवार, नक्षत्र- चित्रा 10:23 AM तक, योग- वृद्धि 5:56 PM तक, करण- कौलव 5:21 PM तक है। आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:48 AM से 12:34 PM और राहुकाल 1:39 PM से 3:06 PM तक रहेगा। 

तो आइए अब, VAMA के आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) में जानते हैं, आपके लिए आज का दिन (29 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 29 February, 2024) 

मेष राशि वाले आज ज्ञान का प्रदर्शन करेंगे। आपके ज्ञान की सराहना आपके कार्यक्षेत्र में होगी। आपके साथी आपसे सलाह लेंगे। महिला मित्रों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सुबह 9 बजे के बाद से आपका मन थोड़ा विचलित होना शुरू होगा। आज शत्रु परास्त रहेंगे। शेयर मार्केट से लाभ कमाएंगे। रोजगार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। 

आज का शुभ रंग- पीला 

शुभ अंक- 1 

आज का उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें। 

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 29 February, 2024) 

वृषभ राशि वाले आज पराक्रमशाली प्रदर्शन करेंगे। आपका पराक्रम आपके भाग्य को उन्नत करेगा। नए व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। आपकी पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। विदेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जमीन जायदाद खरीदने के लिए अच्छा दिन है, परन्तु अपने पिता के नाम पर खरीदें। 

आज का शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6 

आज का उपाय- भगवान विष्णु का लड्डू का भोग लगाएं। 

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 29 February, 2024) 

मिथुन राशि वाले आज अपनी मधुर वाणी से सबको अपने वश में रखेंगे। शेयर मार्केट से लाभ प्राप्त करेंगे। संतान को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। नया रोजगार आरंभ ना करें। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता बनी रहेगी। छोटी आयु के शत्रु सावधान रहें। पेट का पुराना रोग परेशान कर सकता है। अधिक मात्रा में पानी पिएं। डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। 

आज का शुभ रंग- नीला 

शुभ अंक- 3 

आज का उपाय- चीटियों को भोजन कराएं। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 29 February, 2024) 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहपूर्ण सभी कार्य करने का दिन है। आज आपके कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। यदि आप जमीन से जुड़े व्यवसाय हैं तो लाभ के अवसर हैं। अपनी पत्नी के नाम पर आज कोई नया खरीद सकते हैं। दिन ढलते सिरदर्द की समस्या परेशान करेगी। भाई बहनों को कष्ट हो सकता है। संतान की तरफ से निराशा प्राप्त होगी। बिजनेस पार्टनर से विवाद हो सकता है। 

आज का शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3 

आज का उपाय- रोगियों को भोजन कराएं। 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 29 February, 2024)  

सिंह राशि वालों को आज उत्तेजना परेशान करेगी। किसी कार्य में जल्दबाजी ना करें, नुकसान हो सकता है। जमीन के विवाद समाप्त होंगे। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। होम डोकेरेशन का व्यवसाय करने वालों को आज लाभ प्राप्त होगा। शाम होते किसी से अपमान झेलना  पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। 

आज का शुभ रंग- हल्का पीला

शुभ अंक- 9 

आज का उपाय- किसी गरीब को चावल का दान करें। 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 29 February, 2024)

कन्या राशि वाले आज हठ छोड़ दें। आपकी हठ समस्या का कारण बन सकती है। आज आप शत्रुओं पर हावी रहेंगे। रोजगार की अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छा समय है। मन में निराशा न आने दें। यदि आपकी माता को पेट संबंधी रोग है तो उनका विशेष ध्यान रखें, रोग उभर सकता है। जीवन साथी के साथ शाम का भोजन करें। उनका वर्ताव आपको परेशान कर सकता है। 

आज का शुभ रंग- आसमानी 

शुभ अंक- 

आज का उपाय- गायों को हरा चारा खिलाएं। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 29 February, 2024) 

तुला राशि वालों को आज सुख के साधन प्राप्त होंगे। भवन की सुंदरता के लिए नए उपकरण खरीदेंगे। संतान की कामना करने वाले दम्पत्तियों को अभी प्रतीक्षा करनी होगी। आज आपकी जीवनसाथी का ज्ञान आपको नई दिशा दिखा सकता है। शाम होते घर में कलेश का माहौल बन सकता है। संतान की असफलता मन को निराश करेगी। न्याय के क्षेत्र में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। 

आज का शुभ रंग- काला 

शुभ अंक- 9 

आज का उपाय- गुरूजी को कोई भेंट अर्पण करें। 

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 29 February, 2024) 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन पराक्रम में वृद्धि करने वाला है। किसी नए संबंध के स्थापित होने का योग है। शेयर मार्केट से धन योग बनेगा। आज शत्रुओं से सावधान रहें। घबराहट, बेचैनी या रक्तचाप का अधिक होना ऐसी समस्या पैदा हो सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें। पेट खराब हो सकता है। मन उदास और निराश रहेगा। 

आज का शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6 

आज का उपाय- चावल को जल में प्रवाहित करें। 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 29 February, 2024)

धनु राशि वालों के लिए आज विद्या के क्षेत्र में कुछ बड़ा करने का दिन है। आपकी सोच कुछ नए शोध कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। यदि आप एक शिक्षक हैं, तो आज आपकी प्रशंसा होगी। बाएं कान में दर्द हो सकता है। भाई और बहन के विदेश जाने का योग बनेगा। घर में कोई मांगलिक उत्सव हो सकता है। शाम होते आपके मन में आध्यत्मिक भाव उत्पन्न होंगे। आज जमीन या भवन ना खरीदें। 

आज का शुभ रंग- गाढ़ा लाल 

शुभ अंक- 1

आज का उपाय – माता-पिता का आशीर्वाद लें। 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 29 February, 2024)  

मकर राशि वाले आज अपने बल का प्रयोग कर सकते हैं, जिसके द्वारा आप किसी की जिद को परास्त कर सकते हैं। आज आपके सामने किसी की नहीं चलेगी। आज आप ज्ञान से भरे रहेंगे। आज परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। शेयर मार्केट में पैसा न लगाएं। हिस्सेदारी करने से बचें। भाग्य के भरोसे किसी काम को ना टालें। ऐश्वर्य पर ध्यान दें। खुद को समय दें। 

आज का शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 9

आज का उपाय- मछलियों को आटा खिलाएं। 

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 29 February, 2024)  

कुंभ राशि वाले आज वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके शब्द दूसरे अर्थों में समझे जाएंगे। विदेश जाने का अवसर मिलेगा। किसी सज्जन व्यक्ति से संबंध जुड़ेंगे। कार्य क्षेत्र में आज कुछ हलचल हो सकती हैं जो आपके लिए अनुकूल नहीं हैं। बिना पूछे किसी को सलाह ना दें। गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। भाई की सफलता मन को प्रसन्नता प्रदान करेगी। 

आज का शुभ रंग- हल्का हरा 

शुभ अंक – 7 

आज का उपाय- शादीशुदा पुरुषों को वस्त्र दान करें। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 29 February, 2024)

मीन राशि वालों का मन आज निराश रह सकता है। मन को भ्रमित ना होने दें। विदेश से लाभ होगा। अचानक दूर की यात्रा हो सकती है। घर में कोई मांगलिक उत्सव हो सकता है। भाग्य के भरोसे कोई निर्णय ना लें। लंबे समय की इंवेस्टमेंट कर सकते हैं। पार्टनरशिप में कोई कार्य ना करें। शाम होते जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। परिवार के साथ भोजन करें। बच्चों को समय दें। 

आज का शुभ रंग- स्मोकी

शुभ अंक- 3 

आज का उपाय- एक पात्र में सरसों का तेल डालकर उसमें अपनी परछाई देखें और उसे दान कर दें।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।