Aaj Ka Rashifal, 29 August 2024: आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 August 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय भी है जिसे आप करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

29 अगस्त को दिन गुरुवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज आर्द्रा नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग रहेगा। आज चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। 

तो चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज मेष राशि के जातकों के लिए काफी शुभ है। आज आप नए कार्य की शुरुआत करेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। अधिक रिटर्न कमाने के लिए खुद को अधिक जोखिम में ना डालें, नुकसान हो सकता है। 

आज वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखमय रहेगा। जीवनसाथी आपकी तारीफ करेगी। आप हिंसा और विनाशकारी सोच से दूरी बनाए रखें, आपके हित में रहेगा। आज आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय– प्रातः स्नान करके भगवान शिव की आराधना करते हुए जलाभिषेक करें, दिन अच्छा बीतेगा। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार
वृषभ राशि

आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)

वृष राशि के लोग आज व्यावसायिक रणनीति बनाएंगे। बिजनेस में फायदा होता दिख रहा है। अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए परिवार का सहयोग लेने की आवश्यकता पड़ेगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। 

आपको कॉस्मेटिक प्रोडक्ट पर ज़्यादा ख़र्च करने से बचने की ज़रूरत है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा करेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। विद्यार्थियों को आज करियर में सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 21

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय- प्रातः स्नान करके भगवान शिव से कामना करें, भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।  

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज मिथुन राशि के जातक कार्यस्थल पर आप आत्मविश्वास, दूरदर्शिता और दृढ़ता को नई ऊंचाइयों को छूएंगे। आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है। अतिरिक्त धन कमाने के लिए आभूषणों में निवेश करने का यह अच्छा समय है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। 

वैवाहिक जीवन सुखमय बितेगा। शाम को बारिश का आनंद लेंगे। बच्चे आज नई चीजों के लिए जिद्द कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज पढ़ने में मन लगेगा। 

आज का लकी नम्बर – 10

आज का लकी रंग –  हरा 

आज का उपाय– ॐ नमः शिवाय का जप आपके दिन को शुभ करेगा। 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025
कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज कर्क राशि के जातकों को कार्यस्थल पर स्थिति मजबूत करने का अवसर मिलेगा। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, परिवार में शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज आप कोई साहसिक कार्य करेंगे। निवेश से बढ़िया रिटर्न मिलेगा। 

आप किसी से मुलाकात करेंगे जिससे आपको मिलना बहुत अच्छा लगता है, आप जिससे प्रेम करते हैं उसके साथ घूमने और साथ में रहने का अच्छा समय मिलेगा। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, तलाक की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 14

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का उपाय– श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का जप करें, आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी। 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) 

आज सिंह राशि के जातकों के लिए सही समय नहीं है। जीवन और करियर में कई चुनौतियों का सामना कर पड़ सकता है। आपको परिवार के संबंध में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है। बिना योजना के निवेश करने के बाद चिंतित होने की संभावना है। 

लवलाइफ में आपको व्यावहारिक होने की जरूरत है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। खुद को शांत रखें, तनाव बढ़ सकता है। यदि आज आपको दक्षिण दिशा में यात्रा करने की योजना है। तो टाल दें। 

आज का लकी नम्बर – 23

आज का लकी रंग – हल्का गुलाबी 

आज का उपाय– प्रातः उठकर ॐ का ध्यान करने से आपकी सभी प्रकार की परेशानियां दूर होंगी। 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज कन्या राशि के जातक कोई महत्वपूर्ण कार्यभार संभालेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। रियल एस्टेट निवेश से बढ़िया रिटर्न मिलेगा। किसी दिल को लुभाने वाले व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना प्रबल है। करुणा घृणा की भावना को दूर करने में मदद करती है। सकारात्मक सोचने से आपको अच्छा महसूस होगा। 

आज लव पार्टनर को कहीं दूर घूमाने ले जा सकते हैं। वहां आप उससे दिल की बात कहें, जरूर मान जाएगी। बारिश में ना भींगे, सर्दी जुकाम हो सकता है। विद्यार्थीयों का आज पढ़ने में मन लगेगा। 

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग – हरा 

आज का उपाय– आज ॐ नमः शिवाय का 108 बार जप करके घर से निकलें, सभी कार्य सफल होंगे। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज तुला राशि के जातक कार्यस्थल कड़ी मेहनत करेंगे। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। करियर में आज सभी का सहयोग मिलेगा। आज परिवार के बच्चों में खुशियां कुछ ज्यादा ही देखने को मिलेगी। आज आप किसी बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं।

साझेदारी के व्यापार और संदिग्ध वित्तीय योजनाओं में पैसा निवेश करने से बचें। आपका प्यार भरा मूड लवलाइफ में आनंद लेने के भरपूर मौके देगा। पत्नी के साथ आप खरीददारी करेंगे। विद्यार्थी वर्ग आज कॉलेज में हुई किसी घटना से परेशान रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 39

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का उपाय– भगवान बजरंगबली का दर्शन और पूजन करके घर से निकलें, दिन शुभ रहेगा। 

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) 

आज वृश्चिक राशि के जातकों को वांछित व्यावसायिक परिणाम मिलेगा। व्यापार में स्थिरता और सफलता की संभावना है। वैवाहिक सुख बहुत कुछ आपके समय पर किए गए प्रयासों पर निर्भर करेगा। पत्नी का साथ मिलेगा। शाम को परिवार के साथ मॉल जाएंगे। 

आज आप दूसरों की मदद करेंगे। मन का शांति मिलेगी। आज के दिन आपकी स्वास्थ्य समस्या का समाधान हो सकता है। आयुर्वेदिक दवाओं का प्रयोग करें, बीमारी ठीक हो जाएगी। विद्यार्थियों को आज करियर में सफलता और गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 35

आज का लकी रंग – लाल 

आज का उपाय – रुद्राभिषेक करके घर से निकलें, कार्य सफल होगा।  

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope) 

आज के दिन धनु राशि के जातकों को नौकरी की स्थिति में काफी हद तक सुधार होगा। आपको अपने परिवार के कल्याण के लिए काम करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। 

आज आपको उम्मीद से कहीं ज़्यादा धन लाभ होगा। आज प्रेमी या प्रेमिका के साथ अत्यधिक आनंददायक और रोमांचक दिन साबित होगा। अपने दिमाग पर ज्यादा ज़ोर डालने से तनाव हो सकता है। दूसरों की भावनाओं की परवाह न करने से बाद में आपको व्यक्तिगत तौर पर निराशा होगी। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का उपाय– अपने गुरुदेव की पूजा और ॐ बृं बृहस्पतये नमः  मंत्र का जाप करें, करियर में सफलता मिलेगी। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (Capricorns Horoscope Today) 

मकर राशि के जातक आज सहकर्मियों की मदद से कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। बच्चे आज मॉल में जाने के लिए जिद्द कर सकते हैं। 

आज बड़े सरकारी अनुबंध आपके हाथ आने की बहुत ज्यादा उम्मीद है। आपमें से कुछ युवा लोग जिस नए रोमांस का अनुभव करने जा रहे हैं, वह जीवन में जोश भर देगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अपनी पहचान बनाने के लिए आपको अपना सामाजिक दृष्टिकोण बदलने की ज्यादा जरूरत है। 

आज का लकी नम्बर – 30

आज का लकी रंग – मैरून 

आज का उपाय – भगवान शिव पर शमी पत्र चढ़ाने से आपकी शनि की साढ़े साती का असर कम हो जाएगा। 

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (Aquarius Horoscope Today) 

आज के दिन कुंभ राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र पर यदि संभव हो तो विवेकशील रहने का प्रयास करें और सफलता प्राप्त होने तक अपनी कार्ययोजना किसी के सामने प्रकट न करें। 

घर पर बिना सोचे-समझे बोलने से पारिवारिक परिस्थिति जटिल हो जायेगी। जब वित्तीय निवेश की बात हो तो जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। प्यार के मामले में आप व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते है जो आपके लिए हितकर रहता है आपकी स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता आपको अकस्मात स्वास्थ्य की समस्या से बचा लेगी। आज लोगों को अपने विचारों से आपको प्रभावित करने में कठिनाई होगी। 

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग – समुद्री नीला 

आज का उपाय– सुंदरकांड का पाठ करने से आध्यात्मिक शांति मिलेगी। 

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज मीन राशि के जातकों को सरकारी नौकरी में लाभ मिलेगा। पदोन्नति हो सकती है। उच्च अधिकारी आपकी मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे। घरेलू शांति और सद्भाव बहाल करना अब आपके हाथ में हैं। सकारात्मक प्रयास करें। किसी भी संदिग्ध वित्तीय लेन-देन में शामिल न  हों। आपका एक क्लिक या एप डाउनलोड करना काफी नुकसान पहुंचा सकता है। 

प्यार में ईमानदार दृष्टिकोण अपनाने से आपके रिश्ते में सुधार होगा आप आज आनंद से बाहों में बाहें डालकर घूमेंगे। विपरीत परिस्थितियों का सामना करते समय भी आपको शांत रहने की जरूरत है। आरामदायक जीवन जीने के लिए अपने जीवन को दिशा देने का समय आ गया है। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय– रुद्राक्ष के माला पहनें, आपकी सभी परेशानी दूर होगी। 

career-vama

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।