Aaj Ka Rashifal, 29 April, 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (29 April, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

29 April, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार व मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) दिया गया है। 

तो आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से जानते हैं, 29 अप्रैल, 2024 का राशिफल (29  April, 2024 Ka Rashifal)

कैसा रहेगा, यह साल? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 29 April, 2024)

कार्यस्थल पर सहकर्मियों और प्रबंधन दोनों से आज आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपको किसी रिश्तेदार से बहुत सुंदर उपहार मिलेगा। महीने का अंत होने की वजह से घरेलू बजट बिगड़ा रहेगा। 

आज के नए साधन बनेंगे आपका प्रयास सफल होगा। लव पार्टनर का भावनात्मक साथ आपको प्रसन्नचित रखेगा। एकाग्रता की कमी से ध्यान भटक सकता है। आज उग्रता पर आपको नियंत्रण रखना है नहीं तो आपके संबंध खराब होंगे साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में भी हानि होगी। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – नारंगी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर में दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना करें। 

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 29 April, 2024) 

आज कार्य क्षेत्र में आप परेशान रहेंगे। कोई बात चिंता का कारण बनेगी। बच्चों की उपलब्धि से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज बैंक संबंधी कामकाज बहुत सावधानी से करने की जरूरत है। 

शेयर मार्केट में बैंकिंग सेक्टर में निवेश लाभकारी रहेगा। आपके लव पार्टनर का साथ आपके मन को तरोताजा कर देगा। अपनी त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए आपको भरपूर मात्रा में ताजे फल और सब्जियां खाने की जरूरत है। पेट संबंधी परेशानी आपको आज शाम को परेशान करेगी। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – ग्रे 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें। 

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 29 April, 2024) 

प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोग आज से नई साइट की सेलिंग प्रारंभ करेंगे।  याद रखें कि यदि आप काम में लापरवाही बरतेंगे तो कोई भी आपके साथ व्यवहार नहीं करना चाहेगा। परिवार के साथ सभी गलतफहमियों को तुरंत सुलझाने की जरूरत है। 

ऑनलाइन गेम और क्रिकेट में पैसा लगाने से बचें, आर्थिक नुकसान हो जाएगा। प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए अपना प्रयास जारी रखें। मधुमेह के रोगी सुनिश्चित करें कि आज आप चीनी की ओर आकर्षित न हों। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग –  लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर से निकलते ही जो प्रथम पूजास्थल आये, उसको प्रणाम अवश्य करें। इससे आने वाली दुर्घटना टाल सकते हैं।

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 29 April, 2024) 

कार्यक्षेत्र में आज आप उन लोगों पर विजय प्राप्त करेंगे जो अंदर ही अंदर आपसे जलते हैं। आप जीवन में आने वाली असफलताओं से आप बहुत कुछ सीखेंगे। परिवार में बुजुर्गों का सम्मान करें और उनसे कुछ ना कुछ सीखने का प्रयास करें। 

धन आगमन की स्थिति सुगम होगी। बिना मांगे ही रुपया आपको वापस मिल जाएगा। आज आप अपने लव पार्टनर के साथ लंबी बातें करेंगे और आनंददायक मुलाकात भी रहेगी। अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए सर्वोत्तम आहार का पालन करें और खूब पानी पियें। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आप यदि किसी लम्बी यात्रा पर जा रहे हैं तो सर्वप्रथम प्रभु का स्मरण कर अपनी सुरक्षित वापसी का निवेदन करें। विनती करें कि प्रभु मार्ग में भी मेरी रक्षा करना। थोड़ा सा गुड़ खाकर पानी पीकर ही निकलें। 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 29 April, 2024)  

कार्यस्थल पर आज आपको विघ्न बाधा का सामना करना पड़ेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठान में आज ग्राहकों की आवाजाहीं कम रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक घरेलू सामान खराब होने के कारण आर्थिक नुकसान होगा। शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव का माहौल रहेगा इंट्राडे यदि आप निवेश करें तो जल्दी लाभ मिलते ही सेल आउट कर दें। 

आप अपने लव पार्टनर से पुरानी बातों को साझा करेंगे। आज आपको पाचन और श्वसन संबंधी समस्याओं से थोड़ा आराम मिलेगा। किसी भी प्रकार का प्रलोभन आपको आकर्षित करने में विफल रहेगा। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – बैगनी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर में धन रखने वाली आलमारी का मुख उत्तर की ओर रखें। इससे लक्ष्मी आगमन का मार्ग प्रशस्त होता है। 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 29 April, 2024) 

आज आपको अतिरिक्त ज़िम्मेदारियाँ उठाने में सफलता मिलेगी। जो भविष्य की संभावनाओं के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों की समस्याओं को साझा करने से घर में सभी को खुश और प्रसन्न रखा जा सकेगा। कुछ विशेषज्ञ की टिप्स आर्थिक लाभ बढ़ाने में मददगार साबित होगा। 

आज कोई रोमांटिक मुलाक़ात कुछ मीठी यादें लेकर आएगी। किशोरों को यह समझने की जरूरत है कि मुंहासों को दूर रखने के लिए अच्छा आहार और साफ-सफाई जरूरी है। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – सुनहरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – यदि आप निवास के लिये भूखण्ड क्रय करना चाहते हैं तो गोमुखी भूखण्ड क्रय करने का प्रयास करें। गोमुखी भूखण्ड में निवास करने वाले लोग सदैव हर प्रकार से सम्पन्न होते हैं। 

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 29 April, 2024) 

आज आपकी तीव्र सोचने की क्षमता आपको नए उद्यमों में हाथ आजमाने में मदद करेगी। नवीन तरीके आपको अपने परिवार के लिए कुछ खास हासिल करने में सक्षम बनाएंगे। 

आज लाभदायक अवसरों को हथियाने में सफलता वित्तीय समृद्धि की नींव रखेगी। प्यार में पड़ने से न केवल आपका जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा बल्कि जीवन के प्रति आपका उत्साह भी बढ़ जाएगा। योग आपको ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और रक्त परिसंचरण में सुधार करने में मदद करेगा। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – यदि आपके साथ अधिक दुर्घटना होती है तो आप मून स्टोन के साथलाल मूँगा धारण कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह रत्न धारण करने से पहले आपअपनी पत्रिका किसी विद्वान ज्योतिषी को अवश्य दिखायें कि यह रत्न आपकी पत्रिकामें आपके लिये शुभ है अथवा नहीं।

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 29 April, 2024)  

आज आप जिस भी कार्य में लगेंगे उसको सिद्ध करके ही दम लेंगे। वैवाहिक जीवन में आनंद बहाल करने का एक ही तरीका है आपस में बातचीत करते रहें। पेट्रोलियम और गैस सेक्टर में निवेश आज आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आप अपने लव पार्टनर की बातों पर विश्वास रखें और विवाद ना बढ़ने दे। 

आज आप कुछ नया सीखेंगे और उसे व्यवहारिकता में लागू करेंगे। आज आपकी लापरवाही से प्रत्यक्ष शत्रुओं को अपने नापाक मंसूबों में सफल होने में मदद मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – हल्का लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – किसी भी शयनकक्ष में जल तथा दर्पण की उपस्थिति बहुत ही अशुभ मानी जाती है। 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 29 April, 2024)  

आज पुराने कार्यों को पूरा करने के लिए आप पूरी तरह से अपने अधीनस्थों पर निर्भर रहेंगे, जो शाम में आपको निराश कर देंगे। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को नए एडमिशन मिलेंगे।

आज आपको किसी रिश्तेदार के यहां जाने की जरूरत पड़ेगी। आज आपके मन में अस्थिरता और व्याकुलता बनी रहेगी। जहां तक हो सके प्रेम जीवन में टकराव से बचें। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोग गरीबों की मदद करेंगे और उनकी जरूरत का सामान उन्हें दान करेंगे। काफी दिनों से बीमार लोगों को रोग से मुक्ति मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग –  केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – यदि किसी में आत्मविश्वास की कमी है अथवा बाहरी लोग मददगार नहीं होते हैं तो इसके लिये वायव्य कोण अर्थात् उत्तर-पश्चिम के कोने में विन्डचाईम लटकानी चाहिये। 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 29 April, 2024)  

आज आपकी व्यावसायिक यात्रा उतनी सफल नहीं होगी जितना अपने अनुमान लगाया है। आप अपने आस-पास सभी को खुश रखने में बहुत योगदान देंगे। आज आप जल्दबाजी में निवेश करने से बचें और निवेश करने से पहले सभी दृष्टिकोण पर विचार अवश्य कर ले नहीं तो आर्थिक नुकसान होगा। 

आपके लव पार्टनर का साथ आपको प्रेरित करेगा। कुछ लोगों को मानसिक और शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ेगा। दाहिने कान में कुछ लोग इन्फेक्शन के शिकार होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – मटमैला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर में श्री यंत्र की स्थापना करें। 

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 29 April, 2024)  

आज आप अपने कार्य स्थल पर कुछ लोगों की छंटनी करेंगे और अपने टीम को कम करेंगे। मेहमानों के साथ मुलाकात होने से मनप्रसन्न रहेगा। बहुत ही एक्टिव महिला का आपके व्यापार में जुड़ने से आर्थिक लाभ बढ़ेगा। 

आज अपने प्रिय से थोड़ी सी जुदाई भी आपको परेशान कर देगी। अपनी आत्मा को प्रबुद्ध करने का प्रयास करें। नया वस्त्र आज आप खरीदेंगे। शत्रु पराजित होंगे। चित्त में प्रसन्नता रहेगी। मनचाहे मित्र से मुलाकात होगी। वाणी में कठोरता ना रखें मधुरता रखने से आपके सभी काम बनेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 29 April, 2024) 

आज सेल्स और मार्केटिंग का काम करने वाले लोगों को नए ग्राहक मिलेंगे। नया अवसर प्राप्त होने पर सैलरी और पद दोनों में वृद्धि होगी। कला क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को उनके कार्य में सफलता मिलेगी। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पाठ्येतर गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। 

कॉल या पुट और ऑप्शन में निवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा। दिल के मामले आपको नरमी से संभालने होंगे। आपको अपने मित्र मंडली में असीमित सम्मान मिलेगा। आज आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सभी बाधाओं को दूर करने के लिए रुद्राक्ष माला धारण करें।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।