Aaj Ka Rashifal 28 July 2024: आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 28 July 2024)...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 28 July 2024): आज श्रावण मास कृष्ण पक्ष तिथि अष्टमी, दिन रविवार, नक्षत्र अश्विनी, योग शूल, करण बालव तदोपरान्त कौलव है। 

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 12:00 PM से 12:54 PM तक और राहुकाल 05:32 PM से 07:13 PM तक रहेगा। यह गणना नई दिल्ली* के अनुसार दी गई है। 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

आज का दिन सभी राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। मेष, वृष और कन्या राशि के जातकों को व्यापार में अपार सफलता मिल सकती है। 

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 28 July 2024) 

समय सीमा के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता होगी। सोने चांदी के दामों में बढ़ोतरी होने के कारण ज्वेलर्स की दुकानों पर ग्राहक कम आएंगे। 

सफल होने के लिए माता-पिता की सलाह पर ध्यान देना न भूलें। छात्रों को आलस्य बिल्कुल त्याग देना चाहिए। आप समय पर ऋण चुकाने के लिए एक उचित तंत्र तैयार करें। 

आप अपने लव पार्टनर को हल्के में लेने से बचें। सर्दी जुकाम बुखार से कुछ लोग पीड़ित रहेंगे। कोई करीबी दोस्त आपसे कोई महत्वपूर्ण बात छिपा सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –  बैंगनी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ घृणिः सूर्याय नमः के मंत्र का जाप करें। 

वृषभ राशि

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 28 July 2024) 

आज कुछ लोगों को लक्ष्य प्राप्ति हासिल करने में ज्यादा ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पत्नी के साथ संबंधों में आज आप अपना आपा न खोयें। 

पढ़ने वाले छात्र पुराने पेपर का सेट बनाकर उसे सॉल्व करें। आपको किसी प्रतिष्ठित फाइनेंस कंपनी से थोड़े समय के लिए ऋण लेने की जरूरत पड़ेगी। जैसे ही मौका मिले आप अपनी प्रेम भावनाएं बताने में न हिचकें। 

याद रखें: नकारात्मक सोच न केवल स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है बल्कि व्यक्ति को आनंद से भी वंचित कर देती है। आप संदिग्ध या बुरे चरित्र वाले लोगों से दूरी बनाकर अपना भला करें। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग –   क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सूर्य भगवान को गुड़हल के पुष्प के साथ अर्ध्य दें। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 28 July 2024) 

दूसरों की गलतियों से सीखने से आपको अपने कार्यस्थल पर लाभ होने की संभावना है। ज़रूरत के समय माता-पिता आपके बचाव में आपका भरपूर सहयोग करेंगे। 

पढ़ने वाले छात्र महिला मित्रों के चक्कर में अपना समय ना बर्बाद करें। पुराना भुगतान वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। 

लवमेट से मुलाक़ात आज आपको ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगी। फाइबर युक्त भोजन खाने से युवा दिखेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में जाते दिख रहे हैं। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग –   हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – रोली का तिलक लगाएं। 

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 28 July 2024) 

कार्यस्थल पर आज आप अपने खाली समय का सर्वोत्तम सदुपयोग करेंगे। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आपके मधुर संबंध रहने की संभावना है। 

छात्र आज कोई नया फार्म भरेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ दिख रहा है। धन का अचानक आगमन पुराने बिलों और तात्कालिक ख़र्चों को निपटा देगा। मित्रों और लव पार्टनर के साथ आज आप शाम को पार्टी करेंगे। 

आज आपका स्वास्थ्य कमोबेश अच्छा रहने की संभावना है। अनोखे लेकिन मौलिक विचार काम में सफलता दिलाते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग –  गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गरीबों को भोजन करायें। 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 28 July 2024)  

बिज़नेस में आपकी लापरवाही का ग्राहक ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं। कोई गलती हो जाए तो आप अपने जीवन साथी से उस गलती का प्रायश्चित अवश्य करें। 

आज छात्र जो भी पढ़ेंगे, बहुत जल्दी याद हो जाएगा। घरेलू ख़र्चों में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

प्रेम रिश्ते में कोई खटास न आने दे और उसे मधुरता के साथ चलाएं। कठिनाइयों पर अत्यधिक विचार करने और उन्हें अनावश्यक रूप से बढ़ाने से जीवन का रस खत्म हो सकता है और आज आपका मूड ख़राब हो सकता है। अब समय आ गया है कि आप अपना निष्पक्ष मूल्यांकन करें। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –  क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 28 July 2024) 

कार्यस्थल पर आज आपके सहकर्मी आपको परेशान करेंगे। व्यापार में बहुत सावधानी बरतनी है नहीं तो आर्थिक नुकसान हो जाएगा। परिवार के सदस्य आज आपकी इच्छा के अनुसार काम करेंगे जिससे आपको बहुत प्रसन्नता होगी। 

पढ़ने वाले छात्रों को जो विषय समझ में ना आ रहा हो उसकी प्रेक्टिस ज्यादा करें। सट्टेबाजी या अप्रत्याशित स्रोतों से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। 

अपने साथी के साथ सभी मतभेदों को सुलझाने में असफलता प्रेम जीवन में समस्याएँ पैदा कर सकती है। जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों को इस बीमारी से छुटकारा मिलने की संभावना है। अपने आप को हल्के में लेने की अनुमति देने से आपका सम्मान कम हो जाएगा। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग –  लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ताँबे के लोटे से सुबह-सुबह सूर्य भगवान को जल से अर्ध्य दें। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 28 July 2024) 

काम में अधिक क्रिएटिविटी हासिल करने के लिए आप नवीन तरीकों का पालन कर सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में आज आर्थिक स्थिति सुधार होगा। 

विद्यार्थियों को घरेलू शांति बनाए रखने के लिए पढ़ाई और बाहरी गतिविधियों के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार निश्चित है। आप कुछ मूर्खतापूर्ण कार्य न करें। 

प्रेम संबंध में आप अपने उम्र का ख्याल रखें। वात रोग से पीड़ित व्यक्तियों को अनुशासित और संयमित रहना चाहिए। बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मिलकर उनसे बात करके आज बहुत कुछ सीखेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग –  मैजेंटा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – वृद्धों की सेवा करें। 

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 28 July 2024)  

आपको अधीनस्थों को प्रेरित करने के लिए हर संभव तरीके से संवाद करने की आवश्यकता होगी। परिवार के सदस्यों को आज आपके महत्वपूर्ण सहयोग की आवश्यकता होगी। 

बहुत मेहनत के बाद ही छात्रों का अच्छा परिणाम आएगा। कर्ज चुकाने पर वित्तीय दबाव पड़ सकता है। प्यार में अलगाव से सीखने का समय आ गया है। 

जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों को इस बीमारी से छुटकारा मिलने की संभावना है। भाग्यशाली सितारे आज ख़ुशी महसूस करने के कई कारण लेकर आयेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग –  केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सूर्य नमस्कार करें। 

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 28 July 2024)  

आपके करियर में कुछ बदलाव होगा नए क्षेत्र में भी आपको नौकरी मिल सकती है। पुराने व्यापारियों के संगठन में आपको कोई पदाधिकारी का पद मिलेगा। पारिवारिक जीवन पर आज आप पूरा ध्यान देंगे। 

छात्र आज छुट्टी का आनंद लेंगे। अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बचने के लिए खर्चों को निर्धारित बजट के भीतर रखें। आज दोस्ती प्रेम में बदलने का दिन है। 

सामंजस्यपूर्ण स्वभाव विकसित करने से आपको नफरत से छुटकारा पाने और मानसिक शांति प्राप्त करने में मदद मिलेगी। दोस्तों की संगति में भी आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –  पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सूर्य के वैदिक मंत्र का जाप करें। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 28 July 2024)  

सहकर्मियों का अभद्र व्यवहार आपको नाराज़ कर सकता है। आप अपने झगड़ालू स्वभाव को बदलें, नहीं तो पारिवारिक शांति खराब हो जाएगी। 

पढ़ने वाले छात्रों को आज एक्स्ट्रा क्लास करनी पड़ेगी। किसी को आज पैसा उधार ना दें, यदि देना ही पड़े तो कुछ गारंटी ले लें। प्रेम जीवन में कुछ साहसिक पहल की जरूरत होगी। 

मानसिक कष्ट से बचने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। सामाजिक सेवा में संलग्न होने से पहचान मिलेगी है। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – हल्का नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गरीबों को वस्त्र दान करें।

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 28 July 2024)  

आज आपकी टीम कार्यस्थल पर कुछ अच्छा अचीवमेंट करेगी जिससे सभी का उत्साह बढ़ा रहेगा। बच्चों का ज़िद्दी व्यवहार आपके लिए दिन काफ़ी कठिन बना सकता है। 

छात्र आज कोचिंग में टेस्ट देंगे। वित्तीय समझौता करने पर वित्तीय स्थिति में सुधार होने की प्रबल संभावना है। 

अपनी लव लाइफ को बचाने के लिए आप सकारात्मक पहल करें। आज आप पैदल कुछ ज्यादा ही चलेंगे जिससे शाम तक थक जाएंगे। चाहे स्थिति कैसी भी हो, बाधाओं के बावजूद सहयोग करने का प्रयास करें। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग –  श्याम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ सूर्याय नमः के मंत्र का जाप करें। 

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 28 July 2024)

कार्यस्थल पर आपको आज यह एहसास होने की संभावना है कि मन के अनुरूप सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत आवश्यक है। अनावश्यक बहस परिवार के शांतिपूर्ण माहौल को ख़राब कर सकती है। 

कुछ छात्रों का आज रिजल्ट उनके अनुकूल आएगा। आप किसी धोखे में फंस सकते हैं, इसलिए आर्थिक लेनदेन करते समय सावधान रहें। किसी भी कीमत पर अपने रोमांटिक रिश्ते में पाखंड को न आने दें। 

अनावश्यक चिंताओं और परेशानियों से बचें क्योंकि इनका आपके ऊपर निराशाजनक प्रभाव पड़ सकता है शरीर और कार्यक्षमता भी मंद हो सकती है। राय व्यक्त करने से न डरें, जहां इसकी जरूरत हो। 

आज का लकी नम्बर –  11

आज का लकी रंग –  भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गरीबों को भुना चना और गुड़ बाटें।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।