Aaj Ka Rashifal 27 June 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। आइए, डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, आज का दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal 27 June 2024)..

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल, 27 जून 2024): आज आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की तिथि षष्ठी, दिन गुरुवार, नक्षत्र शतभिषा, योग आयुष्मान, करण गर तदोपरान्त वणिज है।  

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:56 AM से 12:52 PM तक और राहुकाल 02:09 PM से 03:53 PM तक रहेगा।

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

vama astrology

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (27 June, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज
सुंदरकांड पाठअयोध्या धाम,उत्तर प्रदेश

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 27 June 2024)

आज कार्यस्थल पर अपके अनुभव का बेहतर उपयोग करने का अच्छा अवसर मिलेगा। आप घर पर अपने गुस्सा पर नियंत्रण अवश्य रखें, नहीं तो माहौल खराब होगा। 

आज आप किसी परीक्षा में उत्तीर्ण अवश्य होंगे। आने वाले आकस्मिक खर्चों को चुकाने के लिए कुछ पहले से व्यवस्था कर लें। लव पार्टनर से मुलाकात आपके मन में एक अलग उत्साह पैदा करेगी। 

त्वचा की एलर्जी को दूर करने के लिए घरेलू उपचार का प्रयोग करें। आज आप जितना प्रयास करेंगे उतना ही फल मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – चॉकलेट 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पीली रुमाल अपने पास रखें। 

कैसा रहेगा मेष राशि के लिए साल 2025? पढ़ें, मेष राशि वार्षिक राशिफल 2025

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 27 June 2024) 

आज व्यावसायिक कार्यों में सफलता से आपका उत्साह बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानी दूर होगी। 

आज आपको पारिवारिक अनुभवों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। जमीन में निवेश करने से पहले रजिस्ट्री की जांच पड़ताल अवश्य कर लें कोई फ्रॉड हो सकता है। 

अपने लवमेट के साथ सुकून के दो पल शाम को बिताएंगे। पैदल चलने से कमर दर्द में बहुत आराम मिलेगा। महिला या पुरुष के साथ बातचीत करते समय आपको शब्दों का चयन सावधानी से करने की ज़रूरत है। 

आज का लकी नम्बर – 31

आज का लकी रंग – फिरोजा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जा रहे हैं तो केसर खा लें सफलता मिलेगी। 

vama

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 27 June 2024) 

कार्यस्थल पर कंपनी के द्वारा लगाए गए नए नियम कर्मचारियों को मान्य नहीं होंगे। मैनेजर और कर्मचारियों के बीच तनाव की स्थिति बनेगी। बच्चों पर अनुशासन अति आवश्यक है। ध्यान रखें आपकी पढ़ाई ही परीक्षा में आपको उत्तीर्ण करेगी। 

आज आपको धन की प्राप्ति होने का योग बन रहा है। यूट्यूब चैनल या इंस्टाग्राम से भी लाभ के संकेत बन रहे हैं। जिससे आप प्रेम करते हैं, उससे अपनी बात कहें, सफलता मिलेगी। 

पेट दर्द होने पर आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए क्योंकि गुर्दे में पथरी होने की सम्भावना बन रही है। खाली समय मैं आपके लेखन और अध्ययन करना चाहिए। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग –  लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – जल में हल्दी डालकर स्नान करें। 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 27 June 2024) 

समान विचारधारा वाले सहकर्मियों की समय पर मदद कार्यस्थल पर लाभकारी परिणाम लाएगी। रिश्तेदारों के साथ समस्याएं साझा करने से न केवल आप समाधान ढूंढ पाएंगे, बल्कि आप एक बड़े मानसिक तनाव से भी मुक्त हो जाएंगे। 

सेना या पुलिस की तैयारी करने वाले छात्रों को दौड़ ज्यादा लगानी चाहिए। सर्विस सेक्टर में निवेश करें धन लाभ होगा। 

अपने मन की भावना को आप मैसेज के माध्यम से लवमेट को बताएं। ध्यान रखें मौसम के बदलाव के कारण बुखार की संभावना बन रही है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करने से आपको भविष्य में लाभ होगा। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – नेवी ब्लू 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गाय को गुड़ और चना खिलाएं। 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 27 June 2024)  

आज कार्यस्थल पर आपको लक्ष्य प्राप्ति में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आएगी। सावधान हो जायें वैवाहिक जीवन में पति और पत्नी के अहम के कारण घर की सुख और शांति छिन जाएगी। 

शिक्षा से जुड़े हुए छात्रों को नये अवसर मिलेंगे। एफएमसीजी सेक्टर में निवेश से धन लाभ अवश्य होगा। आज छोटे-मोटे मतभेद उभरने से प्रेम में कमी आएगी। 

आज आपको संकल्प लेना चाहिए कि धूम्रपान छोड़ देंगे। धूम्रपान छोड़ने से आप का फेफड़ा स्वस्थ हो जायेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को उच्च पद की प्राप्ति मिलने के संकेत मिल रहे हैं। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गरीबों को भोजन करायें। 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 27 June 2024) 

आपकी क्रिएटिविटी आज कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम दिलाने में सफल रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ बिताया गया समय जीवन शक्ति और ऊर्जा लाएगा। 

ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े हुए इंजीनियरिंग छात्रों को अच्छे अवसर मिलने के संकेत मिल रहे हैं। नए वाहन की खरीदारी के लिए आज आप ऑटो लोन लेंगे। 

आपको अपने प्रेम रिश्ते को प्राथमिकता देकर उसकी रक्षा और पोषण करने की आवश्यकता है। उपवास करने से ना सिर्फ आंत साफ होगी बल्कि वजन कम करने में भी आपको मदद मिलेगी। सामाजिक मेल जोल से भी आपको बहुत लाभ होगा। 

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग –   हल्का हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गुरुवार का उपवास आपको रखना चाहिए। 

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 27 June 2024) 

जिस भी क्षेत्र से आप जुड़े हुए हैं, आज उसमें आपको कुछ नया करने की आवश्यकता है, आप कुछ बदलाव भी कर सकते हैं।  संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपतियों को डॉक्टर की सलाह मानकर उचित इलाज कराना चाहिए और ज्योतिषीय उपाय भी साथ में अवश्य करें, तभी संतान प्राप्ति होगी। 

ला क्षेत्र की तैयारी करने वाले छात्रों को अच्छे मार्गदर्शक की खोज करनी चाहिए। आज आपको अच्छा रिटर्न पाने के लिए अधिक निवेश करने का प्रयास करना चाहिए। 

अपने प्रेमी को चतुराई से सही संदेश देना आपके प्रेम बंधन को मजबूत करने में मदद करेगा। गर्भवती माताओं को छोटे-मोटे तनाव से भी बचना चाहिए। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – गहरा भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गुरु ग्रह के वैदिक मित्रों का जाप करें।

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 27 June 2024)  

कौशल विकास पर आवश्यक जोर न देने के कारण आपको व्यावसायिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कुछ लोग आज अपनी नौकरी में बदलाव करेंगे। 

जीवनसाथी के साथ अपने संबंध को मधुर बनाकर रखें। परिवार मे सुख, शांति और समृद्धि आएगी। शोध छात्र अपना रिसर्च पेपर तैयार करेंगे। सरकार की नीतियों का पालन करते हुए आपको सभी टैक्स समय पर अदा कर देना चाहिए। 

आपके जीवन की कोई पुरानी बात आज आपके लव पार्टनर को पता चलेगी जिससे प्रेम संबंध में तनाव पैदा होगा। हाइपर एसिडिटी से पीड़ित व्यक्तियों को योग्य डॉक्टर की सलाह लेना पड़ेगा। शाम तक आप बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग –  सुनहरा भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – केसर का तिलक लगायें। 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 27 June 2024)  

कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। बच्चों की बातों से आपको नाराज नहीं होना चाहिए। ध्यान रखें बच्चों के बिना घर व्यवस्थित होते हुए भी निष्प्राण होता हैं। अत: उनकी आवश्यकताओं पर ध्यान दें।  

विज्ञान की पढ़ाई करने वाले छात्रों को अपने विषय का गहन अध्ययन करना चाहिए। निवेश के लिए आज शुभ दिन है। 

आप प्रेम जीवन का भरपूर आनंद लेने के लिए स्वेच्छा से और प्यार से एक-दूसरे की जरूरतों को पूरा करेंगे। पैदल चलने से आपकी सभी प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी दूर हो जाएगी। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग –  पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पीले रंग का वस्त्र धारण करें। 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 27 June 2024)  

बस धैर्य रखें और फिलहाल काम पर ध्यान केंद्रित करें। परिवार के सभी सदस्यों को माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना पड़ेगा। 

छात्रों को अपनी याददाश्त बढ़ाने के लिए योग करना चाहिए।व्यवसाय में लगातार प्रयास करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ‘मेरा हर सपना तुम पर शुरू और तुम पर ही खत्म होता है’ इस तरह के जुमलों से आप अपने लव पार्टनर के साथ बातें करेंगे। 

महिला जातकों को थायराइड का रोग हो सकता है। आप स्वयं को वास्तविक दुनिया और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के बीच फंसा हुआ पायेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –   नारंगी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – केले के पेड़ की पूजा करें। 

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 27 June 2024)  

व्यापार को मजबूत करने के लिए आज आप किसी की मदद लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप नई जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे। घर के मामले में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना ले। 

छात्रों को तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण लेना पड़ेगा। बुरी आदतों के कारण धन हानि होने की संभावना है। 

लवमेट के द्वारा आप बहुत महंगा और सुंदर उपहार प्राप्त करेंगे। माइग्रेन से पीड़ित व्यक्तियों को आज कुछ ज्यादा ही कष्ट महसूस होगा। आप प्रभावशाली लोगों से मित्रता करेंगे तो भविष्य में आपको लाभ होगा। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – फिरोजी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – दूध में हल्दी डालकर शाम को पीयें सभी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 27 June 2024) 

कार्यस्थल पर किए गए परिवर्तन नए विचारों को प्रेरित करेंगे और आपको तरोताजा कर देंगे।  नए व्यावसायिक अवसरों की खोज से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। परिवार के सदस्यों के साथ बात करते समय शब्दों पर विशेष ध्यान दें। 

छात्रों का आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। आज आपको किसी भी प्रकार के निवेश से दूर रहना चाहिए, आर्थिक हानि के संकेत मिल रहे हैं। 

आप एक मनोरंजन पार्क में अपने लव पार्टनर के साथ समय बितायेंगे। स्वास्थ्य संबंधित सभी परेशानियो को दूर करने के लिए बाहर का और खुला भोजन नहीं करना चाहिए। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – परिवार के सभी बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर घर से निकले, सभी महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी।

vama

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।