Aaj Ka Rashifal 26 May 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (26 May, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 26 मई, 2024): आज ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष तिथि तृतीया, दिन रविवार, नक्षत्र मूल, योग साध्य, करण वणिज तदोपरान्त विष्टि(भद्रा)  है। 

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:51 AM से 12:46 PM तक और राहुकाल 05:27 PM से 07:10 PM तक रहेगा।

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (26 May, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

मेष राशिफल

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 26 May 2024) 

व्यवसाय में दीर्घकालिक सुधार लाने के लिए इनोवेशन टूल का उपयोग करें। निजी जीवन में बहुत ज़्यादा संलिप्तता पारिवारिक जीवन पर असर डाल सकती है। 

सट्टा गतिविधियों के माध्यम से लाभ कमाने के संकेत मिल रहे हैं। जो आप नहीं हैं उसका दिखावा करना केवल आपके साथी के क्रोध को आमंत्रित करेगा। एक साधारण सैर खुद को बेहतर ढंग से मैनेज करने में मदद करेगी। 

बिना उद्देश्य के बहुत अधिक बातचीत करने से खुद को नियंत्रित करने में विफलता बाद में समस्याएं पैदा कर सकती है। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – मैरून 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – जब आप पूजा कर रहे हो तो कोई घर आए तो उसका सम्मान करें। 

वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 26 May 2024) 

आज आपको स्वच्छ और खुले कामकाजी माहौल में अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा। मेहमान आज परिवार में बेहद जरूरी खुशियाँ लाने में योगदान देंगे। व्यवसायियों को अपना मुनाफ़ा बढ़ाने में सफलता मिलने की संभावना है। 

आज आप अपने लव पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं, अच्छा दिन है। नर्वस सिस्टम में कमी होने के कारण आपको न्यूरोलॉजी डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ेगी। 

आपको दूसरों पर भरोसा किए बिना सोच-समझकर अपने दिन की योजना बनाने की ज़रूरत है। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग –  हल्का भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गाय की सेवा करें। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 26 May 2024) 

आज कार्यस्थल पर आपको काम पूरा करने में सहकर्मियों की समय पर मदद नहीं मिल पाएगी। घर पर आपको कुछ चिंताजनक क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि, इससे आप घबराएँ नहीं क्योंकि आपके धैर्यपूर्वक संभालने से वे आसानी से ख़त्म हो जाएँगे। 

आज आपको कोई आर्थिक हानि नहीं होगी। आप अपनी भावनाएं अपने लव पार्टनर पर न थोपें। मालिश से थकी हुई मांसपेशियों को आराम मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें जो आपके हितों को नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग –  मैजेंटा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सूर्य नमस्कार करें। 

कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 26 May 2024) 

व्यावसायिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। कंपनी आउटलेट कस्टमर को लुभाने के लिए डिस्काउंट ऑफर देंगे। परिवार के साथ बाहर घूमने का समय निकालें। आज बड़ी योजनाओं और विचारों वाला कोई व्यक्ति आपका ध्यान आकर्षित करेगा, लेकिन निवेश करने से पहले उस व्यक्ति की प्रामाणिकता की जांच करना बेहतर होगा। 

लंबे समय से अलग हुए आपके लव पार्टनर से आज मुलाकात संभव है। जिन लोगों के आपके साथ अच्छे संबंध नहीं हैं वे आपकी मदद की तलाश करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – हल्का लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सूर्य के 12 नामों का स्मरण करें। 

सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 26 May 2024)  

आज किसी बड़े व्यापारी से मीटिंग होगी और उससे बड़ा व्यापारिक अनुबंध हो सकता है। व्यक्तिगत उपलब्धियाँ परिवार के सदस्यों का उत्साह बढ़ाएंगी। धन आगमन के रास्ते सुगम बनाने के लिए आज आप नई रणनीति बनाएंगे और कुछ नए लोगों से मिलेंगे भी। प्रेम जीवन एक खिलते हुए फूल की तरह खिलेगा। 

मानसिक दृष्टिकोण में सुधार होने से आपको बेहतर नींद का आनंद मिलने की संभावना है। आपकी शैली और काम करने का अनोखा तरीका लोगों में रुचि पैदा करने में सफल रहेगा।

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –  केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 

कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 26 May 2024) 

व्यावसायिक स्थल पर कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। आपका निजी जीवन पारिवारिक जीवन पर हावी रहेगा। आज खुशी भरा दिन रहने वाला है। अप्रत्याशित खर्चों से वित्तीय कठिनाइयाँ बढ़ने की संभावना है। 

आज आपके प्रेम संबंधों में विश्वास और परिपक्वता को जगह देने का समय है। कमजोरी के साथ लगातार पीठ दर्द रहना आज कुछ कष्टकारी समय देगा। आज का दिन किसी बड़े आयोजन के लिए आपके चयन की खबर के रूप में कोई बड़ा आश्चर्य ला सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – नवग्रह स्तोत्र का पाठ करें। 

तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 26 May 2024) 

धैर्यवान व्यक्ति ही सफल होता है, आज आपका धैर्य आपको सफलता के मार्ग पर ले जाएगा। संयुक्त व्यापार में आपको संयमित शब्दों का प्रयोग अपने पार्टनर से करना चाहिए। आप परिवार के साथ एक छोटी आनंददायक पिकनिक का आनंद लेंगे। 

आज काफी पुराने बिजली और अन्य बिलों का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करेंगे। जिससे आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है। आज आप किसी के प्रति आकर्षित होंगे उससे बात करने का मौका भी खोजेंगे। एसिडिटी आज आपको परेशान करेगी। 

आज का लकी नम्बर – 14

आज का लकी रंग – बैंगनी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – अपनी छत पर चिड़ियों को पीने के लिए किसी पात्र में जल रखें। 

वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 26 May 2024)  

आज रेगुलर इनकम को बढ़ाने के लिए कुछ अपना कार्य प्रारंभ करेंगे। व्यापारी वर्ग को अपने विरोधियों पर ध्यान देना होगा। भाई की उपलब्धि के कारण घर में खुशी और प्रसन्नता रहेगी। किसी को रुपया उधार देने से पहले वापसी की गारंटी अवश्य ले लें, नहीं तो आज दिया हुआ उधार धन वापस नहीं मिलेगा। 

प्रेम रिश्ते को ख़राब करने के लिए कोई आपकी छवि ख़राब करने की कोशिश कर रहा है। अपनी दिनचर्या और गतिहीन जीवन शैली को संशोधित कर लें रोग नजदीक नहीं आयेगा। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –   पारिवारिक कलह ज्यादा हो रही है तो सूर्य के वैदिक मंत्रों का जाप करवाएं। 

धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 26 May 2024)  

आज आपको अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने कार्य को समय पर पूर्ण करने का पूरा प्रयास करना चाहिए। आज अगर आप किसी से वादा करते हैं तो समय पर जरूर उससे मिले। बच्चों के करियर में प्रगति होगी यह सुन और देखकर आपको बहुत आत्मिक संतोष मिलेगा। 

प्रॉपर्टी डीलरों को आज किसी प्रॉपर्टी का एडवांस मिलेगा। आज प्रेम संबंध में पुरानी सभी प्रकार की गलतफहमियों को सुलझा लेंगे। सेहत के लिए व्रत रखने से आपको काफी मदद मिलेगी। अवांछित तत्व व्यक्तिगत विकास में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज के दिन नमक का सेवन न करें। 

मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 26 May 2024)  

निर्धारित परियोजनाओं को समय पर पूरा करने से उच्च कैरियर की संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त होगा। पारिवारिक समस्याओं को अन्य सदस्यों के साथ साझा करने से आप उनका समाधान निकाल सकेंगे। 

आज शाम को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज आपको यह एहसास होने की संभावना है कि प्यार कोई साधारण यात्रा नहीं है। आप अपने वजन को अपने आप नियंत्रण में लाने में सफल हो जायेंगे। आज आपकी सूझबूझ और पूर्व ज्ञान दोस्त को बड़ी परेशानी से बचा लेगा। 

आज का लकी नम्बर – 21

आज का लकी रंग –   हल्का गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – मदार के पुष्प को भगवान शिव को अर्पित करें और अपनी मनोकामना कहें पूर्ण होगी।

कुंभ राशिफल

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 26 May 2024)  

आज आपका पुराना प्रोजेक्ट पूर्ण होगा और नए प्रोजेक्ट में जुड़ने का मौका भी मिलेगा। अपनी संतान के लिए कुछ विशेष योजना बनाने का आज बहुत बढ़िया दिन है। कृषि उत्पाद की वस्तुओं पर निवेश करें जल्द ही आपको बहुत अच्छा रिटर्न मिलेगा। 

आपको अपने लव पार्टनर से कोई खास संदेश मिल सकता है। योग आपकी एसिडिटी और गैस संबंधित परेशानी को दूर कर देगा। आज यात्रा पर निकलने से पहले अपनी कार को किसी मिस्त्री से चेक करवा ले सही है कि नहीं तभी यात्रा करें। 

आज का लकी नम्बर –  3

आज का लकी रंग –   कॉफी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – बहुत महत्वपूर्ण कार्य पर जाने से पहले मदार की लकड़ी अपनी जेब में रख लें सफलता मिलेगी। 

मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 26 May 2024)

आज अपने कार्यस्थल पर अनावश्यक तर्क और टकराव से अपने को सख्ती से रोकें नहीं तो समस्याएं पैदा होगी। युवा वर्ग के बच्चों को सलाह दी जाती है कि अपने माता-पिता की सलाह को मानें तभी सफलता मिलेगी। 

आज आप किसी शॉपिंग मॉल में बच्चों और परिवार के लिए शॉपिंग करेंगे। लव पार्टनर से बात करते समय आपको ध्यान नहीं रहता क्या कहना चाहिए क्या नहीं इस कारण आपको बाद में परेशानी हो सकती है। सीने में दर्द गैस के कारण होगा ज्यादा परेशान होने जरूरत नहीं है। 

आज का लकी नम्बर –  8

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – योगासन में सूर्य नमस्कार करें। स्वस्थ भी रहेंगे और रोग मुक्त भी रहेंगे।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।