Aaj Ka Rashifal 26 June 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। तो आइए, डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, आज का दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal 26 June 2024)..

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल, 26 जून 2024): आज आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष तिथि पंचमी, दिन बुधवार, नक्षत्र धनिष्ठा, योग विष्कुम्भ (06:13 AM) तदोपरान्त प्रीति, करण कौलव तदोपरान्त तैतुल है। 

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:56 AM से 12:52 PM तक और राहुकाल 12:24 PM से 02:08 PM तक रहेगा। 

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।  

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज

 

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (26 June, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 26 June 2024)

आज आप अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे और लक्ष्य को प्राप्त करके ही दम लेंगे। माता-पिता का विश्वास जीतने का प्रयास करें क्योंकि आपका लापरवाह रवैया उन्हें चिंतित कर रहा है। 

छात्र अपनी पढ़ाई में रुचि लगायें। खरीदने और बेचने वाले सौदे आज लाभ देंगे। ऑनलाइन गेम के माध्यम से लाभ हो रहा है। आप अपने लव पार्टनर के सामने सोचे-समझे विचार, जुनून और इरादे प्रकट करेंगे। 

बहुत सारे फल और सब्जियाँ, विशेषकर हरी पत्तेदार सब्जियाँ लेने से स्ट्रोक का खतरा कम होगा। यात्रा के दौरान अपने सामान को नजरअंदाज न करें। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गणेश चालीसा का पाठ करें। 

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 26 June 2024) 

अपने ग्राहकों की ज़रूरतों के हिसाब से अपने व्यापार में कुछ बदलाव करेंगे। नौकरी पैसा वाले व्यक्तियों के जीवन में कुछ ना कुछ बाधाएं जरूर रहेंगी। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी विश्वास और सम्मान बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात पर करियर से सम्बन्धित चर्चा होगी। 

आज कोई बहुत पुराना कार्य पूर्ण होगा जिससे धन लाभ के स्थिति मजबूत होगी। आज आपके प्रिय व्यक्ति से आपका मतभेद होता हुआ ग्रह योग बन रहा है। 

कुछ लोगों के फेफड़ों में इन्फेक्शन होगा। आज शाम को किसी बात पर आपको गुस्सा आ रहा है, आत्म संयमित रहे और सोच समझ कर बोले। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – श्री संकटनाशनगणेशस्तोत्रम् का पाठ करें। 

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 26 June 2024) 

आज आपको बिजनेस में पुराने संपर्कों से फायदा होने की संभावना है। ज़ुबान पर क़ाबू रखने से आप परिवार के बुजुर्गों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने से बचेंगे। 

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र पेपर लीक मामले को लेकर तनाव में रहेंगे। फैशन क्षेत्र या महिला प्रसाधन की सामग्री बेचने के लिए निवेश करने से धन लाभ होगा। भरोसा आपके लव पार्टनर को प्रेम की ऊंचाइयों पर ले जाकर उसमें नई जान डालने के लिए प्रोत्साहित करेगा। 

आपका जबरदस्त आत्मविश्वास आपको स्वस्थ जीवन का आनंद लेने में मदद करेगा। आपका चुंबकीय व्यक्तित्व आज आपको सुर्खियों में लाएगा। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  श्रीगणेशपञ्चरत्नस्तोत्रम् का पाठ करें कार्य में सफलता मिलेगी। 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 26 June 2024) 

नए कार्यों में सफलता आपको लंबे समय से चल रहे व्यावसायिक तनाव से मुक्ति दिलाएगी। बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और अपनी अजीब आदतों से असीमित आनंद देंगे। 

पढ़ाई में अनिश्चितता खत्म करनी पड़ेगी और टारगेट प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। रियल एस्टेट में निवेश करने से धन लाभ होगा। आपके बेकार ख़र्चे आपके प्रिय की जेब पर भारी न पड़ें। 

आज आप स्वास्थ्य समस्याओं का तुरंत इलाज करेंगे। शत्रु आपके अनिर्णायक स्वभाव का फायदा उठाकर आपको बदनाम करने की कोशिश करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – श्री गणपति नमस्कार का पाठ करके घर से निकलें। 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 26 June 2024)  

आप अपनी टीम को खुशहाल रखें। जिससे वह लोग कंधे से कंधा मिलाकर लक्ष्य प्राप्ति में आपके साथ लगे रहे। घरेलू शांति बनाए रखने के लिए भूमि विवाद को सुलझाने के लिए माता-पिता का मार्गदर्शन अवश्य लें। 

परीक्षा की नई तारीख की घोषणा होगी। एजुकेशन सेक्टर के शेयर में निवेश करें धन लाभ होगा। लव पार्टनर के साथ समय बितेगा। शाम के समय कहीं घूमने जाएंगे। आत्मसम्मान की कमी से कष्ट होने की संभावना है। 

परेशानियां दूर होती हुई  दिख रही हैं, क्योंकि आपका मित्र आपके कई कामों को कर देगा। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग –  हल्का पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर से निकलते समय श्रीगणेशध्यान का मंत्र पढ़ ले सफलता मिलेगी 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 26 June 2024) 

कार्यस्थल पर आपको सकारात्मक जवाब मिलेगा। आज आप अपने घर के इंटीरियर डिजाइन में कुछ बदलाव करेंगे। छात्रों को आपस में विवाद नहीं करना चाहिए, इससे पढ़ाई पर बुरा असर पड़ेगा।

आज आप अपने शेयर अकाउंट में पैसे डालेंगे नया शेयर खरीदने के लिए। अपने लव पार्टनर के साथ कोई फिल्म देखने जायेंगे और शॉपिंग भी करेंगे। 

आंखों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए आप उसके आस-पास के हिस्से का बेहद ध्यान रखें। आपमें से कुछ लोगों को अपना समय व्यतीत करना कठिन लग सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – गहरा हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – श्री विनायक स्तुति का रोज पाठ करें। 

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 26 June 2024) 

आज सॉफ्टवेयर डेवलप करने वाले या वेबसाइट बनाने वाले लोगों के लिए बहुत खास दिन है, विशेष कर उन लोगों के लिए जो विदेश जाने की इच्छा रखते हैं। परिवार में कोई सदस्य बहुत दिन की बीमारी के बाद आज स्वस्थ महसूस करेगा। 

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र आज किसी परीक्षा का एडमिट कार्ड प्रिंट आउट निकालेंगे। आज शेयर बाजार से मुनाफा मिलेगा। रुपए के लेनदेन में आज सावधानी बरते। किसी के प्रेम में पढ़ने का योग बन रहा है। 

ज्यादा सोचने से केवल आप चिंता और तनाव में रहेंगे मस्त रहने की कोशिश करें। तीव्र अवलोकन आपको दूसरों से आगे रहने में मदद करेगा। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – मजेंटा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – श्री गणेशाष्टकम् का पाठ सभी परेशानी दूर कर देगा। 

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 26 June 2024)  

अपने कार्यस्थल पर आप अपने कर्मचारियों को कर्मचारियों को खुश रखें। बिजनेस को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का यही गुप्त मंत्र है। घर में संपत्ति संबंधी विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने की जरूरत है। जहां तक ​​संभव हो कानूनी हस्तक्षेप से बचें।  

छात्र अपनी ऑनलाइन पढ़ाई पर ध्यान न देकर फालतू की वीडियो देख रहे हैं,अपनी आदत में बदलाव लाएं। आज लंबी अवधि के निवेश की योजना बनाते समय कुछ आकस्मिक फंडों को भी ध्यान में रखें तो बेहतर रहेगा। 

यदि आप प्रेम रिश्ते को संजोना चाहते हैं तो आपको गंभीर होना होगा। एनीमिया के मरीजों को आयरन के लिए केला खाना नहीं भूलना चाहिए। सुनिश्चित करें कि आप दूसरों के बारे में बुरा न बोलें। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – कॉफी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  आज श्रीसिद्धिविनायकस्तोत्रम् का पाठ अवश्य करें। 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 26 June 2024)  

आईटी प्रोफेशनल्स को विदेश से जॉब का ऑफर मिलेगा। व्यापार में आज कुछ अच्छा हो सकता है। रिश्तेदार और परिवार के बुजुर्ग आज आपकी मदद करेंगे। 

छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान न देकर राजनीतिक बहस में लगे रहेंगे। एक अच्छी वित्तीय स्थिति आपको विलासितापूर्ण जीवन का आनंद लेने में मदद करेगी। लव पार्टनर आज आपसे किसी बात पर नाराज हो जाएगा। 

आप अपना वजन कम करने का प्रयास करेंगे। प्राकृतिक तरीके से किए गए उपाय आपके स्वास्थ्य को सुदृढ़ और मजबूत करेंगे। अपनी क्षमता से अधिक हासिल करने की आपकी इच्छा आज दुख देगी। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज श्रीगणपतिस्तोत्रम् का पाठ सभी विध्न दूर कर देगा। 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 26 June 2024)  

अपने कार्यस्थल पर केवल उन्हीं व्यक्तियों को भर्ती करें जो पहल करने में रुचि रखते हों। घरेलू समस्याओं से बचने के लिए कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले परिवार की अनुमति लेना न भूलें। 

सरकार के द्वारा सही समय पर परीक्षा न करा पाना प्रतियोगी परीक्षार्थियों को परेशान करेगा। वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए सभी फायदे और नुकसान पर विचार करके निवेश के सभी पहलुओं को देखें। 

आप अपने प्रेम रिश्ते में मसाला जोड़ने के लिए अपने साथी की खूब तारीफ करें। स्वास्थ्य की खातिर खुद को शारीरिक गतिविधियों में शामिल करना न भूलें। गपशप और दूसरों के बारे में बुरी बातें करने से दूरी बनाए रखना आपके हित में रहेगा। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग –   गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गणेश भगवान को दुर्वाअर्पण करें।

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 26 June 2024)  

मूर्खतापूर्ण कदमों से कार्यस्थल पर भ्रम और संघर्ष पैदा होने की संभावना है। कठोर व्यवहार बच्चों का मूड ख़राब कर सकता है। 

आलस्य आपकी पढ़ाई में व्यवधान पैदा करेगा। आर्थिक मामलों में कोई जोखिम न लें तो बेहतर होगा। प्रेम जीवन में जो भी परेशानी चल रही है, वह आज समाप्त हो जायेगी। 

आज आपकी बहुमूल्य ऊर्जा को संरक्षित करने और उसका उपयोग करने का समय है। यात्रा शुरू करते समय महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जैसे अपना पहचान पत्र आदि ले जाना न भूलें। 

आज का लकी नम्बर –  6

आज का लकी रंग –  गहरा लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज हरी दूर्वा की माला भगवान गणेश को बड़े भाव से पहनायें, आपकी समस्त कामना पूर्ण होगी। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 26 June 2024) 

आज कार्य स्थल पर आपको काफी भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा और लक्ष्य भी प्राप्त नहीं होगा जिससे मन बहुत परेशान रहेगा। यदि बच्चे मनमानी कर रहे हो तो आप उनको प्रेम से ही समझायें। 

ग्रुप डिस्कशन से विषय की बहुत अच्छी तैयारी हो जाती है, छात्रों को करना चाहिए। आज आप किसी को कर्ज न दें, नहीं तो पैसा फंस जाएगा। लव पार्टनर के साथ जो भी दूरी बनी हुई है बात करके आज हल करेंगे। 

सुखी और संतोषजनक जीवन जीने के लिए सकारात्मक सोच अपनाने का समय आ गया है। किसी भी प्रकार के नशे से दूरी बना ले, स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग –  गहरा नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर में कपूर और लौंग जलाकर गणेश भगवान की आरती करें और पूरे घर में दिखाएं नकारात्मकता दूर हो जाएगी।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।     

vama