Aaj Ka Rashifal, 26 August 2024: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 26 August 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 August 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (aaj ka upay) भी है जिसे आप करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

26 अगस्त को दिन सोमवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज कृतिका नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग रहेगा। आज चंद्रमा वृष राशि में मौजूद रहेंगे।

तो चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

vama-astrology-weekly

आज का मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज मेष राशि के जातक अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें, सभी परेशानी दूर हो जाएगी। करियर में आज नए अवसर मिलेंगे। परिवार में गुस्से से बचें, संबंधों में मधुरता आएगी।

लवलाइफ आज सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज बारिश का आनंद लेंगे, शाम को कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। बाजार में निवेश से आप अच्छे रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश जाने की तैयारी करेंगे। स्वाध्याय को प्रारंभ करिए, परीक्षा में सफलता के लिए जरूरी है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें अनियमित खानपान का ख्याल रखें। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – बैगनी

आज का उपाय (aaj ka upay) – घर में तुलसी का पौधा लगाएं सभी परेशानी दूर होगी। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार

आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज वृष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामाना करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर सीनियर्स की डांट पड़ सकती है। अपनों पर कठिन दौर से गुज़रते समय अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें। आपको आय और व्यय के बीच संतुलन बनाने में कठिनाई होगी।

आप महिला या पुरुष का ध्यान आकर्षित करने के लिए हर अवसर का सर्वोत्तम उपयोग करें। लवलाइफ में आज ट्विस्ट आ सकता है। आपके जीवनसाथी पर तीसरे व्यक्ति की नजर है। धूम्रपान अस्थमा के रोगियों के गले और फेफड़े को परेशान कर सकता है। दूसरों की अनावश्यक आलोचना करने से बचने की जरूरत है। 

आज का लकी नम्बर – 21

आज का लकी रंग – मैजेंटा 

आज का उपाय (aaj ka upay) – तांबे का कड़ा दाहिने हाथ में धारण करें। 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज के दिन मिथुन राशि के जातक को व्यावसायिक सफलता पाने के लिए सक्रिय रहना होगा। परिवार में आज किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। धैर्य रखें, समस्या का समाधान हो जाएगा। आपका प्रयास आर्थिक क्षेत्र में सफल होगा। किसी के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। लवलाइफ सामान्य रहेगा। 

आप अपने प्रयास में सफल होंगे। आपको पुरस्कृत किया जायेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ नए संपर्क विकसित करने से आपको लंबे समय तक मदद मिलेगी। बारिश से बचें, सर्दी-जुकाम हो सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –  हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay) – गरीबों को गर्म कपड़े या कम्बल दान करने से पुण्य अर्जित होगा। 

आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

कर्क राशि के जातक आज हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। हार्डवेयर और कपड़े के व्यवसायी को व्यापार में अपार सफलता मिलेगी। आपका किया हुआ निवेश अप्रत्याशित मुनाफ़ा कमाने का योग बना रहा है।

लवलाइफ सामान्य है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। यदि कोई मूडी व्यक्ति आपका दिल तोड़ दे तो आश्चर्यचकित न हों क्योंकि आज ऐसा योग बना हुआ है। आप संकट में फंसे किसी व्यक्ति की मदद करेंगे। वाहन से चोट लग सकती है, संभलकर चलें। 

आज का लकी नम्बर – 27

आज का लकी रंग – सफेद

आज का उपाय (aaj ka upay) – गरीबों को अन्नदान करें। 

आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) 

आज सिंह राशि के जातक कार्यस्थल पर असफलता मिल सकती है। अपने को प्रूव करने में असफल महसूस करेंगे। आप पारिवारिक मामलों में हस्ताक्षेप न करें, आपके हित में रहेगा। शेयर मार्केट में आपका निवेश अच्छे रिटर्न देगा केवल आपको ग्रोथ फंड या बैंक निफ्टी में निवेश करना चाहिए। 

लव पार्टनर के साथ ज़्यादा कामुक होने से ख़ुद को रोकें। पार्टनर का मूड आज ठीक नहीं रहेगा। आपकी प्रसन्नता अवसाद के खिलाफ संकटमोचक की तरह काम करेगी। किडनी में स्टोन से कुछ जातक परेशान होंगे। विद्यार्थी वर्ग 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – हल्का गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay) – रात्रि में ज्यादा घूमने फिरने से अपने को रोकें, समय पर नींद लेने से आपकी मानसिक परेशानी दूर होगी।

आज का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज के दिन कन्या राशि के जातक को कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। आपनी टीम के सदस्यों को प्रेरित करने के लिए सम्मान के साथ-साथ आर्थिक पुरस्कार भी देंगे। परिवार के बुजुर्गों की सलाह लेने से आपको निजी समस्याओं से उबरने में मदद मिलेगी। नए सिरे से बजट बनाने से आपको काफी फायदा होगा। 

किसी के प्यार में इतना ही झुके जितने में आपका आत्मसम्मान बचा रहे। आज का लवलाइफ सामान्य नहीं है, सतर्क रहें। आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। युवाओं के साथ बातचीत करने से आपको एक अलग तरीके का ज्ञान मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान दें, जल्द ही परीक्षा का डेट आएगा। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – आसमानी नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay) – आज आपको मंदिर या धर्मस्थल पर निःशुल्क सेवा करने से बहुत लाभ होगा। 

आज का तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज तुला राशि के जातक को कार्यस्थल पर कठिन माहौल का सामना करना पड़ेगा लेकिन दोपहर से समय आपके पक्ष में हो जायेगा। परिवार में बच्चों से ख़ुशी का अनुभव होगा। निवेश के अवसर को पकड़ने में विफलता आपको मुनाफा कमाने से वंचित कर देगी। 

लवमेट के साथ आप ज्यादा समय बिताने का प्रयास करेंगे। शाम को डेट पर जा सकते हैं। चिंता और अवसाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बनेगी। परिस्थितियों के अनुसार आपको अपने दृढ़ विश्वास पर कायम रहें। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – महरून 

आज का उपाय (aaj ka upay) – काली चींटियों को चीनी खिलाने से आपकी धन संबंधी सभी परेशानी दूर हो जायेगी। 

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) 

आज वृश्चिक राशि के जातक अपने कर्मचारियों को अच्छे प्रदर्शन पर पुरस्कृत करेंगे। वैवाहिक जीवन को ख़ुशनुमा बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी को भावनात्मक संतुष्टि देना न भूलें। आज उन्हें गिफ्ट दें। प्यार में होने वाली गलतियों से बचने का प्रयास करें, लवलाइफ में आज का दिन सामान्य है।  

करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सावधानी, रक्तचाप के रोगियों के लिए अतिआवश्यक है। ध्यान रखें, आज आप सफलता की राह में सबसे बड़ी गलती कर सकते हैं। अति उत्साह में कोई कार्य ना करें। 

आज का लकी नम्बर – 20

आज का लकी रंग – लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay) – मां दुर्गा जी के सप्तशती का पाठ करें। 

आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) 

आज के दिन धनु राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। सीनियरों का सम्मान करें, पदोन्नति हो सकती है। आज आप व्यस्त रहेंगे। परिवार के लिए बहुत कम समय देंगे। आपको बड़े खर्चों को वहन करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। 

लवलाइफ में जीवनसाथी का रिस्पेक्ट करें। लवलाइफ सुखमय रहेगा। जीवनसाथी से आज आप मन की बात करेंगे। गर्भवती बहनों को फर्श पर या सीढ़ी पर चलते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। जरूरत के समय दोस्तों की मदद के लिए मित्रवत भाव का उपयोग करें। विद्यार्थी वर्ग को आज परीक्षा में सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 24

आज का लकी रंग – पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay) – हाथ में मौली (कलावा) को छह बार लपेट कर मंत्रों के साथ बांधे, रक्षा होगी। 

आज का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today) 

आज के दिन मकर राशि के जातक अपनी छिपी हुई प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। एक सौहार्दपूर्ण पारिवारिक माहौल आपके उत्साह को बढ़ाने में योगदान देगा। वैकल्पिक वित्तीय व्यवस्था बनाए रखने पर आकस्मिक आवश्यकताओं की पूर्ति होती है। 

भले ही आपके दिमाग़ पर काम का दबाव हो, लेकिन आपका प्रेमी आपके साथ कहीं घूमने की तैयारी कर रहा है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता न करें अन्यथा समस्या बढ़ जाएगी। अपनी प्रशंसा से ज्यादा खुश होने की जरूरत नही है, क्योंकि जो जिम्मेदारी मिली है उसमें ज्यादा कार्य भी आपको करना पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – हल्का नीला

आज का उपाय (aaj ka upay) – लाल फूल वाले पौधे लगाएं, आय, सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

आज का कुम्भ राशिफल (Aquarius Horoscope Today) 

आज के दिन कुंभ राशि के जातक को मेहनत और निरंतर प्रयास से कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। माता-पिता की सलाह पर काम करने से सफलता में मदद मिलेगी। आप परिवार के माहौल में सामंजस्य बिठाएंगे। एक अच्छी वित्तीय स्थिति नई कार्ययोजना को करने में मदद देगी। 

किसी के प्रति प्रेम हो जाने पर आप इतने अंधे न हो जाय कि गलत सही का फर्क भूल जाएं। आपका मन सकारात्मक भावनाओं के प्रति स्वीकार्य रहेगा। सही योजना आपके सफलता के मार्ग को प्राप्त कराने में सक्षम बनाएगी। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – मटमैला 

आज का उपाय (aaj ka upay) – गंगा जल घर में रखें। साथ ही शुभ समय पर छिड़काव करें, घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। 

आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज के दिन मीन राशी के जातक आपको कार्यस्थल पर अच्छे और कार्यकुशल कर्मचारियों को प्रेरित करेंगे। करियर के लिहाज से आज का दिन बहुत ही अच्छा है।  माता-पिता की बीमारी आपको व्यस्त रखेगी। आप गंभीर स्थिति से बचने के लिए इसे नज़रअंदाज़ ना करें। 

फिक्स रिटर्न अर्जित करने के लिए या टैक्स सेविंग स्कीम में पैसा निवेश करने का समय चल रहा है। आज अपको पुराने प्रेमी की याद आयेगी। बाहर का या जंक फ़ूड खाने से बचें। यह आपको बीमारी का शिकार बनाएगा। 

आज का लकी नम्बर – 30

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay) – गरीबों को सरसों के तेल का दान करें परेशानी दूर होगी।

career-vama-astrology

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।