Aaj Ka Rashifal 25 May 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (25 May, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 25 मई, 2024): आज ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की तिथि द्वितीया, दिन शनिवार, नक्षत्र ज्येष्ठा, योग सिद्ध, करण तैतुल तदोपरांत गर है।  

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:51 AM से 12:46 PM तक और राहुकाल 08:53 AM से 10:35 AM तक रहेगा। 

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (25 May, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 25 May 2024) 

आज आपको अपने कार्य स्थल पर नकारात्मक स्वभाव वाले लोगों से सतर्क रहना होगा।  जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा परिवार में सुख शांति रहेगी। खर्च करने में बहुत फिजूलखर्ची करने से बचें अन्यथा दिन के अंत तक आप खाली हाथ रह जाएंगे। 

प्रेम बंधन को मजबूत करने के लिए आपको गंभीर से अधिक भावुक और अधिक चंचल होने की आवश्यकता है। आज आपको स्किन एलर्जी का सामना करना पड़ेगा। घर से बाहर निकलने से पहले सभी नल और खिड़कियां जांच लें। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – कॉफी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ईश्वर की सत्ता अपने कर्म पर अवश्य विश्वास रखें। 

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 25 May 2024) 

आज कार्यस्थल पर किसी महिला सहकर्मी के सहयोग से लक्ष्य के प्राप्ति करेंगे। आज परिवार में भोजन का स्वाद अच्छा न होने के कारण पत्नी से विवाद कर सकते हैं। कमोडिटी मार्केट में आप आज कच्चे तेल में निवेश करें धन लाभ की स्थिति दिख रही है। 

आज लवमेट से बात ना होने के कारण आप बहुत चिंतित रहेंगे। धूम्रपान न करें यह आपके फेफड़ों को खराब कर रहा है। दूसरों को खुश करने का प्रयास सफल नहीं हो पाएगा । 

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग – गहरा नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – किसी का दिल ना दुखायें। 

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 25 May 2024) 

आज आप कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक स्थल पर जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले। पारिवारिक जीवन पर उचित ध्यान न दे पाने के कारण थोड़ी परेशानी रहेगी। आज आपको सलाह दी जाती है कि आप गोल्ड में निवेश न करें। 

आज बहुत दिनों से चल रहे मुकदमे में निर्णय आएगा जो आपके पक्ष में रहेगा। आज आपके लव पार्टनर से ढेर सारी बातें होंगी और मुलाकात भी होगी जिससे मन बहुत खुश रहेगा। स्किन डिजीज में आपको बहुत आराम मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग –  लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – प्रातः उठते ही शनि देव के 10 नाम का स्मरण करें। 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 25 May 2024) 

आज आपको महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जाएगा। परिवार में बड़े लोगों का साथ मिलेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ सदैव रहेगा। आज आपका कोई लाभदायक सौदा हो सकता है, जिससे धनागमन में तीव्र गति शुरू हो जाये। 

आप उस इंसान से मिलेंगे जो आपको अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता है। व्यायाम करने से आपके रक्त संचार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। आप अपनी सभी गलत आदतों और सोच को दूर करने के अपने प्रयासों में सफल हो सकते हैं, केवल दृढ़ इच्छाशक्ति बनाए रखें। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर की बनी हुई प्रथम रोटी गाय को खिलाएं। 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 25 May 2024)  

कार्यस्थल पर आज अपना गुस्सा कम करें। आपको सलाह दी जाता है कि आपा खोने से बचें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे उसके प्रति सचेत रहेंगे। निवेश करने से पहले सभी दिशा – निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें और विशेषज्ञ से भी जानकारी ले लें। 

आप प्रेम में चाहे जितना पड़ जाए लेकिन अपने अच्छे बुरे और अपनी प्रगति का विशेष ध्यान देंगे। कमर दर्द की पीड़ा कई लोगों को चलने उठने बैठने में बहुत परेशानी देगी। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – चॉकलेट 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – कुत्ते को रोटी अवश्य खिलाएं। 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 25 May 2024) 

आपके करियर में प्रगति होगी और आप बड़े ऑर्गेनाइजेशन से जुड़ेंगे। परिवार में सभी लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और सभी प्रसन्नचित अवस्था में रहेंगे। पूर्वजों की संपत्ति को लेकर घर में जो पारिवारिक विवाद चल रहा था वो आज सुलझ जाने की स्थिति में आएगा। 

आज लव पार्टनर से मिलकर अलग एनर्जी का एहसास होगा। आज आपको अपने लवमेट पर बहुत प्यार आएगा। आपमें से कुछ लोग दूर की यात्रा करेंगे, जो व्यस्त तो होगी, लेकिन अत्यधिक फायदेमंद भी होगी। 

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग – हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  आपके घर में जो आग्नेय कोण है, उस स्थान पर नित्य संध्या काल में दीपक अवश्य जलाएं। 

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 25 May 2024) 

आज अपने काम में सफल होने के लिए आपको अपनी व्यक्तिगत खुशी का त्याग करना पड़ेगा। केवल परिवार के समर्थन पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं होगा। सफल होने के लिए आपको कुछ व्यक्तिगत प्रयास करने होंगे। 

एटीएम से पैसा निकालते समय बहुत सावधानी बरतें किसी टेक्निकल फाल्ट की वजह से आर्थिक नुकसान हो जाएगा। अपने लव पार्टनर के साथ निजी समस्याओं पर चर्चा करने से आपको समाधान ढूंढने में मदद मिलेगी। आज शत्रु भय से रहित रहने का दिन है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – मैजेंटा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज पीपल के पेड़ पर मीठा जल अर्पित करें। 

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 25 May 2024)  

आज एयरलाइंस के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को नए ऑफर मिलेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति करने का एक सुनहरा मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ गलतफहमी होने की संभावना है लेकिन दिन के अंत तक सुलझ जाएगा। बच्चे अपने पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगे। 

आज आप जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। उस शख्स से मुलाकात होने की संभावना है, जिसे आप दिलो-दिमाग से ज्यादा चाहते हैं। हाई बीपी के मरीजों को अपने वजन पर नियंत्रण रखने के लिए प्रयास करने होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं। 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 25 May 2024)  

आज कार्यस्थल पर सफल होने के लिए आपको एकाग्र ध्यान की आवश्यकता होगी और दूरदर्शी बनना होगा। पारिवारिक समस्याओं से सावधानी पूर्वक निपटने की आवश्यकता होगी। अपके उतावले व्यवहार से आपकी संभावनाएँ ख़राब न हो जाएँ। 

आर्थिक मामलों में मनमानी करने से बचना आपके हित में रहेगा अन्यथा निराशा का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंध में आपको अपने भाव पर नियंत्रण रखना चाहिए। डायबिटीज को नियंत्रण में रखने के लिए आपको अपने भोजन में बड़ी सावधानी बरतनी पड़ेंगी। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – एक पुड़िया में बाजरा शयनकाल में सिरहाने रखें तथा प्रातः पक्षियों को डालें। 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 25 May 2024)  

आज कामकाज की स्थिति में कुछ मानसिक उलझन रहेगी। आज आपको परिवार के अन्य सदस्यों से अलग होने पर कुछ अकेलेपन का अनुभव महसूस होगा। कंपनियों के आकर्षक ऑफर आपको निवेश करने के लिए लुभा सकते हैं। आप सच्चे प्रयासों से प्रेम जीवन को खुशहाल बनाने जा रहे हैं। 

आज छोटे-मोटे दर्द होने की संभावना दिख रही है। अजनबियों के साथ आपका अतिरिक्त मैत्रीपूर्ण व्यवहार आपको बाद में कुछ परेशानियों में डाल सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग – भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – नित्य भगवान की पूजा करें। 

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 25 May 2024)  

आज आपको सीनियर मैनेजमेंट टीम के लोगों के साथ मीटिंग करने और उनसे मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ क़ीमती समय साझा करने से आपको प्यारे वैवाहिक बंधन को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। 

अल्पकालीन सेविंग में निवेश करने का बहुत अच्छा दिन है। अपने लव पार्टनर को बेवकूफ बनाना केवल प्यारे रिश्ते को कमजोर करेगा। मसाज थेरेपी से आप कई बीमारियों को ठीक करने में सफल होंगे। अपने रहस्य दूसरों के साथ साझा न करें। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – ग्रे 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – शनिवार को ही गेहूं पिसवाये। उसमें सौ ग्राम काले चने अवश्य डालें। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 25 May 2024) 

आज विरोधियों पर विजय हासिल करने के लिए अपने अंदर आवश्यक साहस जुटायें। आज व्यापार में जो भी कमी है उसको चिन्हित करें और उसमें सुधार करने का प्रयास करें। आपको अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखना होगा। 

आज आपको जोखिम भरे निवेश से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आप जिसे दिल से प्यार करते हैं, उसे अपनी सच्ची भावनाएँ बताते हैं। अनावश्यक चीज़ों पर समय बर्बाद करने से बचें, जिनका जीवन में कोई महत्व नहीं है। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर जब भी वापिस आयें तो कभी भी खाली हाथ न आयें, भले ही रास्ते से एक कागज का टुकड़ा ले आयें।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।