Aaj Ka Rashifal, 25 March, 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (25 March, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

25 March, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) लेकर आए हैं। 

आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है। 

आज फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की तिथि पूर्णिमा, दिन सोमवार, नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी, योग वृद्धि, करण बव तदोपरांत बालव है। आज होली(रंग) खेली जायेगी।

जानिए- आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय (Aaj Ka Panchang, 25 March 2024)

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 25 March, 2024) 

आज मेष राशि वालों की कड़ी मेहनत व्यावसायिक सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी। परिवार में होली के त्योहार के खुशियां रहेंगी। बच्चे होली के रंगों के साथ खूब खेलेंगे। आर्थिक मामलों में समय पर प्रयास से अपेक्षित लाभ मिलेगा। लव पार्टनर के साथ होली खेलने का मौका तलासेंगे। अस्थमा के रोगी विशेष तौर पर आज अपना ध्यान दें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आपसी सौहार्द बढ़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – सिल्वर 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – अपने इष्ट को गुलाल अर्पित कर अपने निवास के ईशान कोण पर पूजन कर गुलाल अर्पित करें तो आप अपने निवास के वास्तुदोषों से मुक्ति पा सकते हैं। 

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 25 March, 2024) 

आज वृष राशि वाले जो सुरक्षा व्यवस्था में लगे हैं उनको चुस्त और दुरुस्त रहना पड़ेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ आप होली खेलेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। पैसों के मामले में आप आसानी से जिम्मेदारी निभा सकेंगे। आप अपने लव पार्टनर से मिलकर होली के रंगों का त्यौहार मनाएंगे। बीमारी जो आपको परेशान कर रही थी उसमें जरूर राहत मिलेगी। रिश्तेदार और मित्रों से मिलकर आप अपने को आनंदित महसूस करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – गहरा लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सुबह-सुबह भगवान की पूजा करके उन्हें गुलाल अर्पित कर घर के सदस्यों के साथ होली खेले पारिवारिक शांति बनी रहेगी। 

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 25 March, 2024) 

आज मिथुन राशि वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर को विदेशी अवसरों का लाभ मिलेगा। व्यापार में सामान्य स्तिथि रहेगी। कवि लोग अपनी कविता का पाठ करेंगे और लोगों का दिल जीत लेंगे। आज का पूरा दिन त्यौहार का आनंद लेने में बीत जाएगा। आज किसी को आकर्षित होंगे और उससे दोस्ती बढ़ाने का प्रयास करेंगे। मौसम का भी ख्याल रखिएगा सर्दी गर्मी के कारण बुखार या किसी अन्य प्रकार की बीमारी से ग्रसित हो जाएंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग –  हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 25 March, 2024) 

आज कर्क राशि वाले लोगों को सफलता पाने के लिए काम में तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। परिवार के सभी सदस्य हंसी-खुशी के साथ एक दूसरे की मदद करेंगे और होली के त्योहारों का आनन्द लेंगे। आज आर्थिक स्थिति सामान रहेगी। किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं रहेगी। फाल्गुन मास के इस त्यौहार में आप बहुत रोमांचित महसूस करेंगे। प्राकृतिक उपचार से आपको स्वास्थ्य में बहुत फायदा मिलेगा। आज अपने मित्रों के साथ घूमने जाएंगे। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आप यदि किसी को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं पहले अपने इष्ट को गुलाल अर्पित करें उसके बाद उसे जाकर लगा दें। 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 25 March, 2024)  

आज सिंह राशि वाले ज्यादातर लोग तो छुट्टी का आनंद लेंगे और त्योहार में व्यस्त रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था देखने वाले और प्रशासनिक लोग ही कार्यस्थल पर डटे रहेंगे। आज आप नए उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे क्योंकि आपको परिवार और दोस्तों का समर्थन मिलेगा। मित्रों के साथ होली खेलेंगे और किसी संगीतमय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मौसम ही आपको किसी की तरफ आकर्षित करने पर मजबूर करेगा। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप अपने बड़ों को गुलाल लगाकर आशीर्वाद प्राप्त करें। 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 25 March, 2024) 

आज कन्या राशि वाले मन को आनंदित करने वाला कोई ऐसा कार्य करेंगे जो सबको अच्छा लगेगा। परिवार में बड़ों का सम्मान करेंगे और सभी रिश्तेदारों से बात करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी कोई बदलाव नहीं होगा। प्रेमी के साथ आप अपने संबंध मजबूत करेंगे। कुछ लोग जरूर परेशान रहेंगे। शत्रु भी आज आपसे मित्रवत व्यवहार करेंगे आपको आश्चर्यचकित लगेगा। मित्र तो आज आपका बहुत सहयोग करेंगे उनके साथ आपको बड़ा आनंद आएगा। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज शाम को नया वस्त्र धारण करें और मंदिर जायें और अपनी कामना कहें पूर्ण होगी। 

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 25 March, 2024) 

आज तुला राशि वालों की सहकर्मियों के साथ बातचीत से उनके साथ संवाद की बाधाएं दूर होंगी। परिवार में उसको उत्सव जैसा माहौल रहेगा। गुझिया और पापड़ खाकर पेट भर जाएगा। लेनदेन के चक्कर में थोड़ा विवाद जरूर होगा। आज नशे पर नियंत्रण रखिएगा नहीं तो विवाद भी आपका हो जाएगा। कुछ लोग स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती रहेंगे। गाड़ी चलाते समय जरूर ध्यान रखिएगा सुरक्षा और ट्रैफिक नियम का जरूर पालन करिएगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – सुनहरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान के साथ रंगों का त्यौहार होली मनायें। फिर दूसरों के साथ रंग खेलें।

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 25 March, 2024)  

आज वृश्चिक राशि वाले अनेकों मित्र से मुलाकात करेंगे और प्रसन्नता के साथ खूब भ्रमण करेंगे। परिवार में किसी प्रकार का कोई विवाद ना हो इसके लिए सकारात्मक भाव रखिएगा। किसी के द्वारा रंग लगाए जाने के कारण आप तुरंत रिएक्शन नहीं करना। पड़ोसी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और आप उनके साथ होली के रंगों का त्यौहार मनाएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कुछ लोग आज बहुत थक जाएंगे। शरीर में दर्द भी रहेगा। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – चॉकलेटी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – अपने इष्ट को गुलाल अर्पित कर अपने निवास के ईशान कोण पर पूजन कर गुलाल अर्पित करें तो आप अपने निवास के वास्तुदोषों से मुक्ति पा सकते हैं। 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 25 March, 2024)  

आज धनु राशि वाले कार्यस्थल पर अधीनस्थों की रुचि जानने से आपको अत्यधिक लाभ होगा। बच्चों के साथ समय बताने का अच्छा दिन रहेगा। कुछ लोग त्योहार में भी आर्थिक लाभ प्राप्त करने का समय निकाल लेंगे। आध्यात्मिकता आप में ज्यादा रहेगी। प्रेम संबंधों को भी आप बहुत व्यवहारिकता के दृष्टिकोण से देखेंगे। आप अपने बहुत फास्ट फ्रेंड से मिलकर होली के रंगों का त्यौहार मनाएंगे। किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं रहेगा। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग –  गोल्डन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें घर की आर्थिक और पारिवारिक परेशानी दूर होगी। 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 25 March, 2024)  

आज मकर राशि वाले कार्यस्थल पर सभी सहयोगी और सहकर्मियों के साथ होली के त्यौहार का आनंद लेंगे और एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाएंगे। माता-पिता और रिश्तेदारों का आशीर्वाद लेंगे और एक दूसरे को त्यौहार की हार्दिक शुभकामना और बधाई देंगे। कुछ लोग जरूर परेशान चल रहे हैं आर्थिक कर्ज में भी डूबे हैं उनको थोड़ा तनाव जरूर रहेगा। अपने लव पार्टनर को आज अपनी बातों से खुश कर देंगे। दांत की पीड़ा के कारण आज ज्यादा खा नहीं पाएंगे। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गरीब बच्चों को रंग और गुलाल दे होली खेलने के लिए मदद करें। 

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 25 March, 2024)  

आज कुंभ राशि वाले अपने बारे में अधीनस्थों की गलतफहमियां दूर करने में सफल होंगे। परिवार के सभी सदस्य आपके लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएंगे। आपका किसी से विवाद ना हो इसका प्रयास जरूर करिएगा। अपने शब्दों का विशेष ख्याल रखिए क्योंकि अपशब्द आपके प्रेम संबंधों में दूरियां ला देंगे। सर्वांगीण विकास के लिए अपने सामाजिक पहलुओं पर जोर दें। आज आप उन सभी लोगों को त्यौहार की शुभकामना देंगे जो आपसे संपर्क में बने हुए है। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – रॉयल ब्लू 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – शाम को नए कपड़े पहनकर परिवार के सभी बड़ों और रिश्तेदारों का आशीर्वाद जरूर ले। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 25 March, 2024) 

आज मीन राशि वाले लोगों को अपने विचारों पर टिके रहने का विश्वास और दूरदर्शिता कार्यस्थल पर सफलता दिलाएगी। बच्चे आपको ख़ुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यवसायियों के लिए अलग-अलग व्यवसाय आज़माना अधिक लाभदायक होगा और उनकी वित्तीय संभावनाओं को बेहतर बनाने में सहायक होगा। आपका लव पार्टनर कुछ ऐसा करेगा जिससे आपको बड़ा आनंद महसूस होगा। आप पड़ोस के लोगों का साथ होली के त्योहार का बड़ा आनंद लेंगे और एक दूसरे को रंग लगाएंगे। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ है अथवा कार्यों में अचानक ही कोई रुकावट आ जाती है तो आप होली पर 21 अभिमंत्रित गोमती चक्र व एक हत्थाजोड़ी लेकर लाल वस्त्र के ऊपर रख कर धूप-दीप से पूजन करें तथा मंत्र ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं क्रीं क्रीं क्रीं क्रीं श्रीं श्रीं श्रीं सर्वकार्य सिद्धि देहि मे फट् स्वाहा का 11 माला जप करें अथवा पूर्ण अभिमंत्रित सामग्री को एक माला जप कर किसी चांदी की डिब्बी में हत्थाजोड़ी व लकड़ी की डिब्बी में गोमती चक्र को सिन्दूर के साथ रख दें। इस उपाय से आप आर्थिक समृद्धि के साथ कार्यों में आने वाली रुकावटों से मुक्ति पा लेंगे।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024