Aaj Ka Rashifal, 25 August 2024: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 25 August 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 August 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

25 अगस्त को दिन रविवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज भरणी नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग रहेगा। आज चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे। 

तो चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

आज का मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज मेष राशि वालों के लिए विदेश जाने का योग बन रहा है। आप किसी से उधार लिए हैं वह सबके सामने उधार लौटाने के लिए कहेगा। कार्यक्षेत्र में आज अपने सहकर्मी से टकराव हो सकता है। करियर के लिहाज़ से आज का दिन ठीक नहीं है। 

आज किसी भी कार्य को करने के लिए आपको बड़ा कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। परिवार में पत्नी और बच्चों से सुख की प्राप्ति होगी सभी मनोनुकूल व्यवहार करेंगे। प्रेम संबंध में आप दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। खांसी में आज रात को आराम रहेगा।

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – मटमैला 

vama astrology
कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज वृष राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में बदलाव होने का योग बन रहा है। आज यात्रा के योग प्रबल है। भाइयों के साथ आपके संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। दैनिक आय में कमी आने की संभावना है। शेयर मार्केट में निवेश धन लाभ दिलाएगा। 

ऑनलाइन प्लेटफार्म से भी आज लाभ होता हुआ दिख रहा है। पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है वाद-विवाद से बचें। आपके विश्वासपात्र आपकी बुराई करेंगे। सन्तान से आज आपको सुख प्रसन्नता और सम्मान की अनुभूति होगी। प्रेमिका संग मेल होता हुआ, आज दिख नहीं रहा है।

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – हल्का नीला 

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए आपको किसी से प्रेम होता हुआ दिख रहा है या आप किसी के प्रति आसक्त होने वाले हैं। आप वाहन की खरीद कर सकते हैं। शत्रु पर विजय मिलेगी। किसी मुकदमें में आपके पक्ष में आदेश आएगा। 

आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मानित हो सकते हैं। अपने व्यापार में कई लोगों को रोजगार देने वाले हैं। आज रोग से छुटकारा मिलने का योग बन रहा है। परिवार में असंतोष का माहौल दिख रहा है। करियर के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – गहरा ग्रे 

आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन कर्क राशी वालों के लिए सभी प्रकार की शारीरिक पीड़ा और रोग से बहुत ज्यादा आराम मिलेगा। प्रेम संबंध में आप आगे बढ़ते हुए रिश्ते मजबूत करने की बात करेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण डॉक्टर की सलाह लेंगे। 

आप ज्ञान में वृद्धि के लिए धार्मिक पुस्तक का पाठ करेंगे। व्यापार के काम से आप दूसरे शहर या विदेश की यात्रा करेंगे। कहीं आप निवेश करने जा रहे हैं तो आज उचित समय नहीं है, विचार अवश्य कर लें।

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) 

आज सिंह राशि वालों के लिए यात्रा करते समय पर्स या कीमती सामान खो सकता है। आप वात संबंधी रोग से कष्ट में रहेंगे। बाहरी भोजन या फाटफूड का सेवन आप बंद कर दीजिए, यदि उत्तम स्वास्थ्य और वात रोग से मुक्ति चाहते हैं। 

अपने प्रिय जन से वाद विवाद में न उलझे शांति से जबाब देने से बात नहीं बिगड़ेगी। करियर में आज नए अवसर मिल सकते हैं। यातायात नियमों का पालन करते हुए भी कोई सामने से टक्कर मार देगा जिस कारण झगड़ा होता हुआ दिख रहा है। शेयर मार्केट में फ्यूचर स्टॉक में निवेश से धन प्राप्ति होगी।

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मित्रों के साथ समय बीतेगा। मित्रों से सम्मान भी मिलेगा। जिस काम के लिए किसी से मिलने जा रहे हैं वो आपका काम आज नहीं होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, शत्रु की वृद्धि होती हुई दिख रही है। 

माता का स्वास्थ्य बहुत अच्छा हो जायेगा। आप खाने की सामग्री की खरीददारी करेंगे, बाहर से फेमस खाने का सामान पैक करवाकर परिवार के सभी सदस्यों के लिए लायेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातक को भ्रष्टाचार के मामले में जांच का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमिका/प्रेमी के साथ सुखद समय बीतेगा। मन की समस्त कामना की पूर्ति होगी।

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – हल्का हरा 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार

आज का तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज तुला राशी वालों के लिए शुभ दिन रहेगा धन की प्राप्ति और शत्रु की पराजय होगी। आपका पुत्र विदेश काम करने या पढ़ाई के लिए जा रहा है। व्यापार में यदि किसी के कहने पर निवेश कर रहे हैं तो आज शुभ दिन नहीं है। प्रेम संबंध में आपको उपहार की प्राप्ति होगी वस्त्रादि मिल सकता है। पुराने विवाद के कारण से पुलिस या थाने के चक्कर लग सकते हैं। 

किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी पुरानी बातें याद की जाएगी मन प्रसन्नचित होगा। किसी वैवाहिक समारोह के कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे, इससे मन को शांति मिलेगी।        

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) 

आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए यात्रा का दिन रहने वाला है, आप ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। शाम तक थकान महसूस करेंगे। आपका कोई काम नहीं बनेगा जिस कारण आपको मानसिक असंतोष रहेगा। दुष्ट लोगों के द्वारा आपको कष्ट होगा। ज्वर रोग से आप पीड़ित हो जायेंगे डॉक्टर की सलाह अवश्य लीजिए।

किसी समारोह में शामिल होंगे जहां आप आनंदित महसूस करेंगे। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। वह आज समाप्त हो जाएगा। शाम को लवपार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे। वाहन चलाते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान दें। आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। 

आज का लकी नम्बर – 19

आज का लकी रंग – लाल 

आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) 

आज का दिन धनु राशि वालों के लिए स्थान परिवर्तन का दिख रहा है, यदि आप जॉब परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो उत्तम दिन है। आप लवमेट के साथ दिन बिताएंगे। एक सुखद अनुभव का एहसास होगा। लवमेट के साथ बारिश का आनंद लेंगे। परिवार के सदस्यों से किसी बात पर अनबन होती हुई दिख रही है। 

दुष्ट लोगों की संगति ना करें, आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा की हानि हो रही है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने का योग बन रहा है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातक को उच्च पद की प्राप्ति होगी जिससे संगठन में मजबूत स्थिति हो जायेगी। आपके कर्मी आपके हित के लिए तत्पर रहेंगे।

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – पीला 

आज का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today) 

आज का दिन मकर राशि वालों के लिए नई जॉब ज्वाइन  करने है या व्यापार में नया कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक सम्पत्ति में बटवारेँ के कारण कुटुम्ब में सदस्यों के बीच घृणा रहेगी। आप शारीरिक पीड़ा या कमर में दर्द से आपको राहत मिलेगी। आपको भोजन का स्वाद अच्छा नही लगेगा, आपका मन स्थिर नहीं लग रहा है। 

आपको अचानक किसी कारण से दूसरी जगह जाना पड़ेगा, जो आपके लिए कष्टकारी होगा। आपको आज प्रेमिका की बात या आदत के कारण बहुत गुस्सा आएगा जिससे झगड़ा हो सकता है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, परिवार में अशांति हो सकती है। 

आज का लकी नम्बर – 25

आज का लकी रंग – श्याम 

आज का कुम्भ राशिफल (Aquarius Horoscope Today) 

आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मन की कामना पूर्ण होने का दिन है। आप जिससे मिलना बात करना पसंद करते हैं उससे मुलाकात होगी। परिवार सहित आप कहीं घूमने जायेंगे बाहर ही भोजन करेंगे। आप हीरा, स्वर्ण या चांदी की खरीददारी करने का योग बन रहा है। 

कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी से किसी बात पर अनबन होती दिख रही है। आप किसी रिश्तेदार के यहां जाएंगे या किसी समारोह में शामिल होकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। आप स्वस्थ महसूस करेंगे मानसिक रोग में भी बहुत ज्यादा आराम मिलेगा।

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – बैगनी 

आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन मीन राशि वालों के लिए यह ध्यान  रखने की आवश्यकता है कि झूठ न बोलें नही तो किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आप परिवार के साथ सुख की अनुभूति करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में मीटिंग का नेतृत्व आप करेंगे। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है, कोई आपको अपमानित करने की योजना बना रहा है। किसी रोग के कारण आपको भोजन करने में असुविधा होगी। 

आप गरीबों की मदद धन या वस्त्र से करेंगे और मंदिर में दान भी करेंगे। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर एक्टिव रहेंगे। आपका ट्वीट लोगों को पसंद आएगा। लाइक्स और कमेंट के साथ फॉलोवर की वृद्धि भी होगी। 

आज का लकी नम्बर – 14

आज का लकी रंग – केसरिया

career-vama-astrology

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।