Aaj Ka Rashifal 24 May 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (24 May, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 24 मई, 2024): आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष तिथि प्रतिपदा, दिन शुक्रवार, नक्षत्र अनुराधा, योग शिव, करण बालव तदोपरांत कौलव है। 

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:51 AM से 12:46 PM तक और राहुकाल 10:35 AM से 12:18 PM तक रहेगा।

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (24 May, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

मेष राशिफल

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 24 May 2024) 

आप बिना कोई परेशानी महसूस किए काम के भारी दबाव को झेलने में सफल होंगे। आप बिना किसी ठोस कारण के रिश्तेदारों को दोष न दें। आज आप किसी प्रॉपर्टी की डील करेंगे जो भविष्य में अच्छा धन दिलायेगी। 

आज कार्य में व्यस्त होने के कारण देर सवेर भोजन करेंगे। अपने सपनों के व्यक्ति से मिलते ही आपकी आंखें खुशी से चमक उठती हैं और दिल तेजी से धड़कने लगता है। पेट में दर्द होने के कारण आपको गैस्ट्रोलॉजी के डॉक्टर से मिलना पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग –  क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – श्री सूक्त का पाठ करें। 

वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 24 May 2024) 

आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए खूब मेहनत करेंगे। आप अपनी कंपनी में अनुभवी व्यक्ति को जोड़ेंगे। आप नया वाहन खरीदने की योजना बनाएंगे। लोगों के दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानी चल रही है जो कुछ दिनों में ठीक हो जाएगी। 

पैसों की तंगी आपको बजटीय व्यवस्था में कटौती करने के लिए मजबूर कर सकती है। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। खुद को प्रसन्नचित रखने से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकेंगे। आप दोस्तों को अपने निजी जीवन पर टिप्पणी करने की अनुमति न दें। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 24 May 2024) 

आज आपको बिना किसी बात का आरोप झेलना पड़ेगा जिस कारण से मन बड़ा परेशान रहेगा। आप अपने व्यावसायिक स्थल पर बिक्री बढ़ाने के लिए नई रणनीति बनाएंगे। 

बच्चों को मोबाइल से दूर करने का प्रयास सफल नहीं होगा। लॉन्ग टर्म का निवेश ही अच्छा रिटर्न दिलाएगा। प्रेम में आप धोखा पा सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। हर्बल तेल से मालिश करने से आपको जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिल जाएगा। आपको वही काम करना चाहिए जिसमें आप पारंगत हैं। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – सुनहरा भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर में खीर बनाएं और मां लक्ष्मी को प्रसाद स्वरूप अर्पित करके सपरिवार सभी पायें।

कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 24 May 2024) 

ज्यादा व्यवहारिकता भी परेशानी का कारण बन सकती है इसलिए थोड़ा ख्याल रखें। आप अपने अनुभव को आज कई लोगों से साझा करेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बेहतरीन समय का आनंद उठा सकते हैं। सर्विस सेक्टर की कंपनियों में निवेश करने से आपको धन लाभ होगा। 

आप ज्यादा लोगों का सहयोग करेंगे, यह बात आपके लव पार्टनर को अच्छी नहीं लगेगी। आपको तुरंत रिएक्शन देने से बचना चाहिए। जो भी परेशानी है, उसे दूर करने के लिए सतत प्रयास करना पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 14

आज का लकी रंग – सिल्वर 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – श्री लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। 

सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 24 May 2024)  

आज होटल इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों को बहुत बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। आपके मेहनत के ही कारण सफलता आपके कदम चूमेगी। लोग आपसे मिलना और बात करना पसंद करते हैं, क्योंकि उनको कुछ ना कुछ सीखने को ही मिलता है। 

परिवार में आपकी बात नहीं सुनी जाएगी इसी कारण से आप गुस्सा हो जाएंगे। आप प्यार में बहुत ज्यादा झुक नहीं पाएंगे। इसलिए लव पार्टनर आपसे संतुष्ट नहीं रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग –  मैजेंटा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  गुलर की जड़ दाहिनी भुजा में बांधे। 

कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 24 May 2024) 

व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आपका सपना पूरा होता हुआ दिखेगा। साझेदारी में किया गया व्यापार अच्छी प्रगति कर रहा है। नौकरी पेशा लोगों को थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। 

परिवार के लोगों को संतुष्ट करने का प्रयास सफल होगा। आज समझदारी से किया गया निवेश आपको रिटर्न दिलाएगा। आज आप अपने लव पार्टनर से मिलेंगे और उसके साथ पार्टी करेंगे। स्किन डिजीज से कई लोग परेशान रहेंगे। महिला जातकों को अल्ट्रासाउंड करा लेना चाहिए कोई बीमारी होती हुई दिख रही है। 

आज का लकी नम्बर – 10

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  पेड़ के नीचे शक्कर डालें। 

तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 24 May 2024) 

आज कला और संगीत क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को काम मिलने में कठिनाई होगी। आज आप अपना बेस्ट देने में असफल रहेंगे। कार्यस्थल पर महिला सहकर्मी का सहयोग प्राप्त होगा। भाई के साथ संबंध सुधारने का प्रयास करें। निवेश करने से पहले वित्तीय बाजार के विशेषज्ञ से सलाह लें। 

अपने लव पार्टनर के साथ पिकनिक मनाने किसी पिकनिक स्पॉट पर जाएंगे। लंबे समय तक नशे की लत में रहने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा होने की संभावना है। आप पाएंगे कि परिस्थितियों में अचानक बदलाव आपको एक नई दिशा की ओर ले जा रहा है। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – बड़े पेड़ के नीचे किसी बर्तन में पानी रखें जीव जंतुओं को पीने के लिए बहुत पुण्य मिलेगा। 

वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 24 May 2024)  

आज आपको एक खराब प्रदर्शन करने वाले को एक प्रेरित, निपुण और शक्तिशाली कर्मचारी में बदलने का काम सौंपा जा सकता है। किसी अवसर का जश्न मनाने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ किसी छोटी आनंददायक यात्रा पर जाने की संभावना है। निफ्टी फिफ्टी के शेयर में निवेश करने से आपको आर्थिक लाभ होगा। 

आप अपने साथी के मोबाइल में फूल भेज कर लव का इजहार कर सकते हैं। कुछ जगह आपका मौन रहना आपको बड़ी परेशानियों से बचा लेगा। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग –  फिरोजा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – चिड़ियों के लिए बाजारा डालें। 

धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 24 May 2024)  

आज आपको अपने कार्यस्थल पर खराब प्रदर्शन को सुधारने के लिए रणनीति बनाने की जरूरत है। व्यापार में बिक्री बढ़ने से व्यापारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। पत्नी की इच्छा पूर्ण करने पर आपको प्यार और दुलार मिलेगा। कमोडिटी मार्केट में निवेश करने के लिए आपको फंड की जरूरत पड़ेगी। 

आज आप अपने लवमेट को वस्त्र गिफ्ट करेंगे। आपको योग और व्यायाम का सहारा लेना चाहिए क्योंकि कमर दर्द और जोड़ों का दर्द असहनीय होता जा रहा है। सामाजिक स्तर पर अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए किसी धार्मिक संस्था से जुड़ेंगे।

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – छत पर किसी बड़े पात्र में जल रखे हैं और इसे रोज बदलें। 

मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 24 May 2024)  

आज नया प्रोजेक्ट आपके जीवन में नई रोशनी लेकर आएगा। अपने काम को करने के लिए आप व्यापारिक दृष्टिकोण को अपनाएंगे। आप जल्द अचल संपत्ति में निवेश करने जा रहे है। रिश्तेदार आपकी आर्थिक मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। 

मार्केट की दशा और दिशा देखकर आपको निवेश करना चाहिए। प्रेम बंधन में आपको झुकना पड़ेगा। अपने लव पार्टनर को खुश करने के लिए आप सभी प्रयास करेंगे। जीवन में प्रगति के लिए आपको सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देना चाहिए। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग –  गहरा हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – कर्ज मुक्ति के लिए आपको ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। 

कुंभ राशिफल

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 24 May 2024)  

आज आपको मोटी तनख्वाह, अधिक भत्ते और अच्छी कामकाजी परिस्थितियों के साथ एक नया अवसर पाने का लालच दिया जा सकता है। आप परिवार में सबकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। लाभ कमाने के लिए आपको अच्छी योजना में निवेश करना चाहिए। कुछ लोग आज नई प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराएंगे। 

लव पार्टनर आज आपके साथ बहुत खुश और प्रसन्नचित रहेगा। आप अपनी हाइट बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके खोजेंगे। आपको पौष्टिक आहार का ही सेवन करना चाहिए। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – हल्का भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गरीब बच्चों को वस्त्र का दान करें। 

मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 24 May 2024)

आपको अपने कार्यक्षेत्र में कम्युनिकेशन गैप नहीं रखना चाहिए सबसे खुलकर बात करनी चाहिए। आज लोग आपके लिए मन से सहयोग करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को परिवार का सहयोग मिलेगा। 

आज आपका निर्णय आर्थिक हानि होने से बचाएगा। आपको अपनी लव लाइफ में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आपका प्रिय आपको धोखा दे सकता है। हृदय और मधुमेह के रोगियों को समय पर दवा लेनी चाहिए और डॉक्टर की सलाह जरूर माननी चाहिए। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – धन प्राप्ति के लिए आपको महालक्ष्मी से प्रार्थना करनी चाहिए और उनके स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।