Aaj Ka Rashifal 23 May 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (23 May, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 23 मई, 2024): आज वैशाख मास शुक्ल पक्ष की तिथि पूर्णिमा, दिन गुरुवार, नक्षत्र विशाखा, योग परिघ, करण विष्टि (भद्रा) तदोपरांत बव है।  

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:51 AM से 12:45 PM तक और राहुकाल 02:01 PM से 03:43 PM तक रहेगा।

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (23 May, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

मेष राशिफल

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal) 

आज कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आज कोई गलती ऐसी ना करें जिस कारण आपको पुलिस या न्यायालय के चक्कर लगाने पड़े। आपके करियर को मजबूत करने में पारिवारिक पृष्ठभूमि की अहम भूमिका रहने वाली है। 

निवेश के नए रास्ते बनेंगे। ऑनलाइन माध्यम से भी निवेश आर्थिक मजबूती देगा। लव पार्टनर से कटु शब्दों का प्रयोग ना करें। खेलकूद की गतिविधि में शामिल होने से आप स्वस्थ और मस्त रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सुबह भुना चना और गुड़ गरीबों में बांटें। 

वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal) 

आज नौकरी में कोई ना कोई बाधा उत्पन्न होगी जिस कारण आप जॉब चेंज करने की योजना बनायेंगे। काफी दिनों से जो काम टल रहा था, वह आज होने की प्रबल उम्मीद है। 

आपका मूडी स्वभाव घर में तनाव की स्थिति पैदा करेगा। आपने जहां पर ज्यादा निवेश किया है वहां से रिटर्न आना प्रारंभ होगा। ज्यादा व्यस्त होने के कारण लव पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। लंबी बीमारी आपको चिंतित और बेचैन कर सकती है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – चतुराक्षर लक्ष्मी बीज मंत्र का जाप करें:– ऐं श्रीं ह्रीं क्लीं 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal) 

आज आपके खास लोग कार्य क्षेत्र में आपकी नीतियों का विरोध करेंगे। आप सभी मिलकर किसी सहकर्मी की दवा कराने में आर्थिक मदद करेंगे। आपका बहुत ज्यादा आलसी व्यवहार पिता की डांट का कारण बनेगा। निवेश करने का दिन है, लेकिन उचित सलाह लेकर ही निवेश करें। 

अपने लव पार्टनर के साथ कोई फिल्म देखेंगे और साथ में डिनर करेंगे। ज्यादा लंबी-लंबी नहीं छोड़नी चाहिए आपका ही नुकसान होगा। दिन के उत्तरार्ध में दूर-दराज क्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग –  गहरा हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – बृहस्पतिवार का व्रत रहें। 

कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal) 

आज कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा। कुछ लोगों का स्थान परिवर्तन भी होता हुआ दिख रहा है। नए व्यापार की शुरूआत कर सकते हैं। पारिवारिक मित्र और रिश्तेदारों के साथ आज गेट टूगेदर पार्टी करेंगे। प्रभावशाली संपर्क आय का नया स्रोत उत्पन्न करने में मदद करेंगे। 

बुरा बोलने वाला साथी आपके प्यारे रिश्ते को ख़राब कर देगा। समस्याओं के प्रति सकारात्मक मानसिक दृष्टिकोण असीमित ख़ुशी देगा। आज आप किसी लालच में ना पड़े नहीं तो समस्या उत्पन्न हो जायेंगी। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – नौ अक्षर का सिद्ध लक्ष्मी मंत्र का जप करें:– ॐ ह्रीं हूं हां ग्रें क्षों क्रों नमः । 

सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal)  

आज बहुत बड़े राजनीतिक प्रभावशाली और आर्थिक संपन्न लोगों के साथ मंच साझा करने का मौका मिलेगा। आज व्यापार में कोई नया अनुबंध ना करें। परिवार में कोई संकट आ सकता है, सावधान रहें। 

आज आपकी लॉटरी लगते लगते बचेगी, इस कारण मन बहुत मायूस हो जाएगा। लव लाइफ में कोई बहुत ज्यादा बदलाव होता हुआ नहीं दिख रहा। कमर में दर्द शारीरिक पीड़ा का कारण बनेगा। आप सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में रुचि विकसित करते हुए पाएंगे। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – अपने ईष्ट देवता की साधना करें। 

कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal) 

प्रशासनिक सेवा में लगे हुए लोगों को राजनीतिज्ञों का विरोध झेलना पड़ेगा। आज आपके द्वारा कोई ऐसा कृत्य हो सकता है, जिससे शर्मिंदा होना पड़ेगा। समय पर किए गए प्रयासों से घरेलू समस्याओं को सुलझाने में काफी मदद मिलेगी। 

स्टॉक और म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि के निवेश से धन लाभ होगा। आपके प्यारे साथी से अलगाव आपको पतझड़ में एक पेड़ की तरह खाली महसूस कराएगा। सामाजिक कार्यों से जुड़ने से अकेलापन दूर होगा। दूसरों की आलोचना आपको सही दिशा दिखायेगी। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग –  कॉफी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दशाक्षर मंत्र की साधना करनी चाहिए। 

तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal) 

आज आपने जो किया है, उसका फल प्राप्त होगा। अच्छा किए हैं तो अच्छा फल मिलेगा बुरा किया है तो बुरा फल मिलेगा। व्यापार में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूर्ण करने का आज आप पर दबाव रहेगा। 

जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, खासकर बड़े वित्तीय सौदों पर बातचीत करते समय। आप किसी सुंदर शांत वातावरण में जाकर अपने लव पार्टनर से बातें करेंगे। सांस संबंधी समस्याओं को बढ़ाने वाली चीजों से दूरी बनाए रखें। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – गहरा भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – केसर का तिलक लगायें।

वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal)  

आज विदेश जाने का अवसर मिलेगा। लक्ष्य पूर्ण होने पर आपको एक मंच पर सभी लोगों के सामने सम्मानित किया जाएगा और कुछ उपहार दिया जाएगा। व्यक्तिगत प्रयासों से परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। 

इनकम के कई स्रोत वर्तमान समय में चल रहे हैं, आपको केवल सक्रिय रहना है। जिस दिन आपके लव पार्टनर से बात नहीं हो पाती बहुत परेशान हो जाते हैं, आज ऐसा ही दिन रहने वाला है। मल्टी-जिम में नियमित वर्कआउट आपको शरीर के दर्द से छुटकारा दिलाएगा। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – गहरा भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – कहीं कोई भाषण देने जा रहे हैं तो आप जीभ में केसर लगा के भाषण दीजिए सबको सम्मोहित कर लेंगे। 

धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal)  

आज कार्यस्थल पर कोई सहयोगी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, सतर्क रहें। व्यापार के लिए आज सामान की खरीददारी करने जाएंगे। आज आप थोड़े तनाव से ग्रस्त हो सकते हैं। बिक्री बाधित होने पर आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। 

लव पार्टनर का अमर्यादित व्यवहार आपको संबंध तोड़ने पर मजबूर करेगा। आज आपमें दूसरों से आगे रहने की शक्ति रहेगी। आज आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। प्राकृतिक चीजों का सेवन करेंगे।

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग –  पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पीला वस्त्र धारण करें। 

मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal)  

आज आप अपनी कंपनी में नए लोगों की नियुक्ति करेंगे। पारिवारिक संपत्ति से भी आय के साधन बनेंगे। आज आप परिवार सहित किसी के यहां पार्टी में जाएंगे और इंजॉय करेंगे। 

आज एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। अपने लव पार्टनर के साथ फोटो को सार्वजनिक करने से आपको बचना चाहिए। प्रसन्नचित रहना आपकी सभी प्रकार की परेशानियों को दूर करेगा। आपको आत्मनिरीक्षण और कुछ गंभीर योजना बनाने में समय देना होगा। 

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग –  असमानी नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

कुंभ राशिफल

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal)  

आज आपको प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त हासिल करने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं करना पड़ेगा। परिवार के साथ समय बिताने से जीवन की नीरसता खत्म हो जाएगी। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले लोगों को शानदार लाभ होता हुआ दिख रहा है। 

झगड़ालू व्यवहार आपके प्रेम जीवन का आनंद लेने में बाधा बन सकता है। छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर आपको ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिए घरेलू आयुर्वेद उपाय को अपनाना चाहिए। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – श्रीसत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण करें, हवन और आरती करें। 

मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal) 

आज कुछ लोग अपनी नौकरी से रिजाइन करेंगे। कुछ लोगों को कंपनी द्वारा निकाला भी जाएगा। व्यापारी वर्ग के लोग आज साप्ताहिक बंदी का आनंद लेंगे और परिवार सहित कहीं घूमने जाएंगे। आज अपने आपको भाग्यशाली महसूस करेंगे, क्योंकि जो आप निवेश करेंगे उसमें अच्छा रिटर्न मिलेगा। 

लव पार्टनर के साथ आप अनान्दित महसूस करेंगे। शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने की संभावना है। अपने दम पर काम करने की इच्छा आपको सफल बनाएगी। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।