Aaj Ka Rashifal, 23 August 2024: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 23 August 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 August 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

23 अगस्त को दिन शुक्रवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज रेवती नक्षत्र और शूल योग का संयोग रहेगा। आज चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। 

यहां जानें, आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार

कैसा रहेगा आपके लिए अगला सप्ताह? यहां जानिए- Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल (25 अगस्त से 31 अगस्त 2024)

तो चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

आज का मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज मेष राशि के जातकों को कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बॉस के साथ कंफर्टेबल फील नहीं करेंगे। आप किसी मित्र को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर खोजेंगे और उससे बात करने की कोशिश करेंगे। 

आपको बच्चों की पढ़ाई में मदद करनी पड़ेगी। पारिवारिक माहौल को शांतिपूर्ण तरीके से बनाएं रखने का प्रयास सफल रहेगा। व्यापारिक गतिविधि में आप अच्छा करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन समय साथ नहीं दे रहा है। नौकरी करने वाले अपनी जॉब से संतुष्ट नहीं रहेंगे। प्रेम संबंध में और नजदीकियां आयेगी। पाइल्स से पीड़ित लोगों को परेशानी ज्यादा ही रहेगी। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – हल्का लाल 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज वृष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ होने का योग बनेगा। सिविल इंजीनियर का कार्य करने वाले लोगों को नई साइट पर काम करने का आदेश मिलेगा। परिवार में तनाव को कम करने का प्रयास करेंगे। नई कार्य की शुरुआत करेंगे, पत्नी का साथ मिलेगा

आज आपको उधार लेनदेन से आपको बचना है। शेयर मार्केट या ऑनलाइन निवेश लॉन्ग टर्म का करें। ज्यादा लोगों से आपका संपर्क मोबाइल से बात करना लव लाइफ में बाधा उत्पन्न करेगा। व्यापार में सुबह की बिक्री कम रहेगी, शाम को बिक्री बढ़ेगी। नेत्र रोग से परेशान रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज मिथुन राशि के जातक जो सरकारी नौकरी में हैं उनको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। उच्च अधिकारी का आदेश पूरा करना होगा, डांट पड़ सकती है। परिवार का ख्याल रखें, आपके सामंजस्य से पारिवारिक विवाद का मामला सुलझ जाएगा। 

मनोकामना पूर्ति के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। मां लक्ष्मी की पूजा करें। ऑनलाइन निवेश या स्टॉक में निवेश आपको इंट्रा डे में धन हानि देगा। आप जिससे प्रेम करते हैं उसके पुराने संबंधों की जानकारी होने पर आप दोनों के बीच विवाद हो सकता है। शत्रु पर विजय मिलेगी और रोग से मुक्ति मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 21

आज का लकी रंग –  हल्का हरा 

आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज कर्क राशि के जातक धैर्य से काम लें जल्दबाजी न करें। यात्रा पर निकलने से पहले आपको टिकट कन्फर्म है कि नहीं इसकी जांच कर लेनी चाहिए।  स्टेशन पर आपको परेशान होना पड़ सकता है। पत्नी की हां में हां न मिलाने के कारण आज कुछ लोगों के घर में विवाद होगा। 

लव लाइफ में मुलाकात होने का योग है और साथ में अच्छा समय बीतेगा। पढ़ाई करने वाले जातक को अच्छे परिणाम मिलने का दिन है। नौकरी करने वाले लोग अपने कार्य में बड़ी सावधानी रखें। विदेश में जॉब की तलाश करने वाले या वीजा का इंतेजार करने वालों को सफलता मिलेगी। मांसपेशियों में दर्द से परेशान रहेंगे।

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) 

आज सिंह राशि के जातक के व्यापार में नए ग्राहक बनेंगे और उनसे धन लाभ भी होगा। प्रॉपर्टी की कोई डील करने से पहले जमीन के कागज की जांच अवश्य करवा लेना नहीं तो विवाद में पड़ जायेंगे। ध्यान रखें, आपको कोई धोखा दे सकता है। नौकरी में अच्छी स्थिति रहने वाली है। युवा लोगों की प्रेम कहानी में नई यादें जुड़ेगी। 

राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग अपने खास लोगों को प्रचार करने की मुहिम में लगायेंगे। आपका ट्वीट-रीट्वीट या ट्रेंड करें, इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट से सलाह करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र आज शाम को फॉर्म भरें नौकरी मिलने की सम्भावना प्रबल हो जायेगी। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – भूरा 

 आज का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज कन्या राशि के जातक जो साझेदारी का कार्य करते हैं उनमें लेखा जोखा की जांच में कमी के कारण विवाद बढ़ेगा। परिवार में छोटे भाई की उपलब्धि से खुशी का माहौल रहेगा। आपके बच्चे की संगति का ध्यान दें, नहीं तो एक नए विवाद का कारण बन सकता है। 

प्रेम सम्बन्ध या वैवाहिक जीवन का आनंद लेना हो तो इतिहास के बारे में ज्यादा खोजबीन न करें। कुछ लोगों की बीमारी जो काफी समय से चल रही है, आज आराम मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान की खराबी से आपको आज परेशानी झेलनी पड़ेगी। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – गहरा हरा 

आज का तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज तुला राशि के जातक अपने विशेष गुण के कारण पहचान बनाने में सफल होंगे। परिवार में आपको ज्यादा तर्क-कुतर्क के कारण बहुत गुस्सा आएगा। व्यापार में बिक्री को लेकर या ग्राहक की कमी के कारण परेशान रहेंगे। 

प्रेम सम्बन्ध में मधुरता की कोई कमी नहीं रहने वाली हैं। स्टील या लोहे के क्षेत्र में निवेश भविष्य में धन की वृद्धि कराएगा। गुप्त शत्रु आपका कुछ नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में बाधा आपको नई जॉब खोजने पर मजूबर करेगी। भौतिक सुख में कोई वृद्धि आपके मन को आनंदित करेगी।

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) 

आज वृश्चिक राशि के जातक जिसके विवाह में काफी देर हो रही उनकी कहीं बातचीत चलेगी। व्यापार में धन की वृद्धि निश्चित होगी। शिक्षा प्राप्ति में आलस्य और टालने के प्रवृत्ति के कारण सफलता मिलने में बाधा आएगी। माता या पिता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा। 

शेयरमार्केट में कॉल पुट ऑप्शन में निवेश धन की वृद्धि कराएगा। युवा लोगों का प्रेम संबंध में छोटी सी बात के कारण विवाद हो जायेगा। गुस्से पर नियंत्रण आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। मुख या दांत में कोई इन्फेक्शन के कारण दर्द रहेगा। 

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग – काफी 

आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) 

आज धनु राशि के जातक की नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार में किसी उत्पाद की बिक्री बढ़ाने के लिए एक्सपर्ट से सलाह लेंगे। धार्मिक सत्संग मिलेगा जिससे मन प्रसन्नचित रहेगा। सुबह गाड़ी की खराबी आपकी यात्रा में व्यवधान देगी। दोपहर बाद सभी मानसिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी। 

प्रेम संबंध में मधुरता आने वाले कल के लिए शुभ रहेगा। आपकी किसी से मुलाकात हो सकती है। जिससे आप अपने मन की बात कहेंगे। भविष्य की चिंता आपके मानसिक तनाव को बढ़ा सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today) 

आज मकर राशि के जातक वाहन को सावधानी से और सुरक्षित होकर चलाएं दुर्घटना से बचने के लिए यही सलाह है। परिवार में बच्चों के कारण विवाद की स्थिति बनेगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा अपनी पढ़ाई में और मेहनत करें नौकरी मिल जायेगी। आपकी प्रेमिका से ज्यादा चाह या मन की इच्छा न पूरी होने के कारण अनबन रहेगी। 

स्वास्थ्य के प्रति आपकी सजगता आपको स्वस्थ रखेगी। हृदय रोगी अपना ज्यादा ख्याल रखें। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत ही शुभकारक है धन लाभ के साथ साथ ख्याति में वृद्धि होगी। साइंस के विद्यार्थियों का आज का दिन प्रैक्टिकल लैब में बीतेगा। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – मटमैला 

आज का कुम्भ राशिफल (Aquarius Horoscope Today) 

आज कुंभ राशि के जातक की कार्यक्षेत्र में बड़ी प्रशंसा होगी। आपके उच्च अधिकारी आपके पदोन्नति के बारे में कम्पनी से सिफारिश करेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण आपके सफलता के द्वार खोलेगा। नई नौकरी की खोज पूर्ण होगी, नए ऑफर या प्रोजेक्ट मिलने से आप उत्साहित और प्रसन्न रहेंगे। 

युवा अपने प्यार के साथ किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में शामिल होकर डांस और मस्ती करेंगे। फेफड़े के इन्फेक्शन में वृद्धि के कारण कई लोग या सर्दी जुकाम से परेशान रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – काला 

आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज मीन राशि के लोगों की योजना बनेगी लेकिन क्रियान्वित नहीं हो पाएगी। दोपहर बाद कोई भी काम बनता हुआ नहीं दिख रहा है। व्यापार में आज की बिक्री संतोषजनक नहीं रहने वाली है। शेयर या कमोडिटी मार्केट में आज निवेश करने से पहले बाजार का रुख जरूर देख लेना। 

कंप्यूटर क्षेत्र से जुड़े लोग अपने कार्य में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। आज किसी से मुलाकात आपके जीवन की अच्छी मुलाकातों में से रहेगी जिसे आप याद रखेंगे। परिवार के सभी सदस्य का सहयोग आपकी परेशानी को दूर कर देगा। कमर दर्द आपकी परेशानी को बढ़ा रहा है। जो विद्यार्थी जिस परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे, वह परिणाम आज आ सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – बैंगनी

career-vama-astrology

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।