Aaj Ka Rashifal 22 May 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (22 May, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 22 मई, 2024): आज वैशाख मास शुक्ल पक्ष तिथि चतुर्दशी, दिन बुधवार, नक्षत्र स्वाति (07:46 AM) तदोपरान्त विशाखा, योग वरियान, करण गर तदोपरांत वणिज है। 

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:51 AM से 12:45 PM तक और राहुकाल 12:18 PM से 02:00 PM तक रहेगा।

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।   

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज

 तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (22 May, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 22 May 2024) 

आज आपकी स्पष्ट सोच और दूरदर्शिता कार्य क्षेत्र में नई सफलता दिलाएगी। समस्याग्रस्त परिस्थितियाँ आपको परिवार के अन्य सदस्यों की मदद लेने के लिए मजबूर कर सकती हैं। 

आप अपना पैसा किसी को उधार दे सकते हैं जिससे कुछ लाभ कमाने का अनुबंध करेंगे। दिल टूट जाने से रास्ता नहीं बंद हो जाता आगे के बारे में सोचें और सकारात्मक रहे। समय आपको नई दोस्ती करने के लिए प्रेरित करेगा। कोई धार्मिक अनुष्ठान करने से आपको अत्यधिक लाभ होगा। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गाय को हरा चारा खिलाएं। 

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 22 May 2024) 

आज आप कार्य स्थल पर राजनीति का शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें। आज आपकी कोई व्यवसायिक यात्रा बन रही है। छोटे भाई की गलत संगति पूरे परिवार में तनाव का कारण रहेगी। आज आप कोई नया अनुबंध ना करें जिसमें धन निवेश करना है। 

आज आपको पहली नजर में ही प्यार हो सकता है। शराब छोड़ने से आप पेट की बीमारियों से उबर सकेंगे। किसी साधु-संत के संपर्क में आने से धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – हरी मूंग नदी में प्रवाहित करें। 

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 22 May 2024) 

आज कार्यस्थल पर व्यक्तित्व विकास और सतत मूल्यांकन जैसे बहुआयामी दृष्टिकोण से आपको अत्यधिक लाभ होगा। एक आज्ञाकारी, विनम्र और न मांग करने वाला जीवनसाथी घर में ख़ुशियां बिखेरेगा। 

आज धन हानि ना हो इसके लिए आपको विशेषज्ञ की सलाह माननी चाहिए। आपका कठोर रवैया प्रेम मार्ग पर समस्याएँ पैदा करेगा। पेट दर्द से राहत पाने के लिए आपको प्राकृतिक चिकित्सा का सहारा लेना होगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  भगवान गणेश को हरी दूर्वा अर्पित करें। 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 22 May 2024) 

आज अपनी योजनाओं का खुलासा मीटिंग में ही करें पहले किसी से शेयर ना करें। परिवार की खुशी में ही आप खुश रहेंगे। खर्चों पर कड़ा नियंत्रण अति आवश्यक है। 

लव पार्टनर से आपके संबंध चलते रहे इसके लिए आपको ज्यादा झुकने की जरूरत नहीं है। दुःख के सामने चुपचाप समर्पण करने के बजाय दुःख का कारण जानने और उसे दूर करने का प्रयास करें। आज कोई महिला समय पर मदद का हाथ बढ़ा सकती है। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – धन की कमी दूर करने के लिए लक्ष्मी नारायण हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 22 May 2024)  

आज दिन के अंत तक आप कार्यस्थल पर अपनी उपलब्धि में एक और उपलब्धि जोड़ने में सफल होंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ी चिंता करनी पड़ सकती है। 

इलेक्ट्रॉनिक सामान में आज आपका निवेश होगा। किसी तीसरे व्यक्ति के सामने अपने प्रेम प्रसंग का खुलासा करने से आपकी बदनामी हो सकती है। व्यक्तिगत समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करना होगा। इसलिए सकारात्मक सोचें और उन्हें हल करने का प्रयास शुरू करें। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – कमला अष्टोत्तरशतनाम स्तोत्र का पाठ करने से धन आगमन के रास्ते सुगम होंगे। 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 22 May 2024) 

आज आप कुछ क्रिएटिव करेंगे। पुराने मित्रों से आज मुलाकात होगी। संतान पक्ष से आपको थोड़ा तनाव मिलने की संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कोई आपके प्रेम रिश्ते को खराब कर सकता है। लगातार गर्दन का दर्द आज आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। 

सकारात्मक सोच अपनाने से आप शारीरिक बीमारियों से लड़ने में सक्षम होंगे। आपकी लापरवाही के कारण कुछ प्रत्यक्ष ईर्ष्यालु शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने में सफल हो सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – हल्का हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – शत्रु नाशक मंत्रों का जाप करें। 

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 22 May 2024) 

हिम्मत न हारें और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपने प्रयास जारी रखें, यही सफलता के रहस्य है। बच्चों के साथ धार्मिक कथाओं को श्रवण करें। खेती योग्य जमीनों में निवेश करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

प्रेम जीवन में कुछ ऐसा होगा जो जीवन भर आपको याद रहेगा। कुछ लोगों को यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ेगी। आज कुछ कानूनी सलाह लेने के लिए आपको किसी वकील के पास जाना पड़ सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – बैंगनी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – परशुराम कृत लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। 

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 22 May 2024)  

आज कार्यस्थल पर निरंतर प्रयास और शीघ्रता से कार्य करने की योजना बनाने की क्षमता क्रिएट करनी पड़ेगी। आप गुस्से में क्या-क्या कह जाते हैं इसका ख्याल जरूर रखें। 

आपातकालीन जरूरत को पूर्ण करने के लिए आपको एक फंड बनाना पड़ेगा। आपके प्रेम जीवन में कोई तीसरा व्यक्ति आकर खलल डालेगा। फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक का सेवन स्वास्थ्य को खराब करेगा। दिन के उत्तरार्ध में आपको कानूनी तनाव से छुटकारा मिलने की संभावना है। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – हल्का लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  त्रैलोक्य विजय कवच का पाठ करें। 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 22 May 2024)  

आज आप आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण लेंगे। अपनी टीम को सेल्स टेक्निक सीखाने के लिए किसी प्रशिक्षित व्यक्ति को बुलाएंगे। उपयुक्त जीवनसाथी की तलाश आज खत्म हो जाएगी घर में खुशी का माहौल रहेगा। 

आर्थिक मजबूती सभी समस्याओं का समाधान है। आपका प्रेम साथी आपको ख़ुशमिज़ाज मूड में रखने के लिए कई दिलचस्प चीज़ें करेगा। मेडिटेशन और योग करें स्वस्थ रहेंगे। आज आप सामाजिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 22 May 2024)  

आज आप उस सहकर्मी की सलाह को अनसुना कर देंगे जो आपकी मदद करना चाहता है। जल्दबाजी आपके काम को बिगाड़ देगी। 

घर में अपनों के साथ रिश्ता खराब ना करें। लालच में आकर किया गया बड़ा निवेश भारी आर्थिक नुकसान लाएगा। अत्यधिक मिलनसार स्वभाव प्रेम जीवन में संदेह पैदा कर सकता है। उच्च रक्तचाप से बचने के लिए मानसिक स्पष्टता बनाए रखें। दुष्ट लोगों की संगति आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करेगी। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – लक्ष्मी कवच का पाठ करें।

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 22 May 2024)  

कार्य स्थल पर आपकी कड़ी मेहनत आपको उच्च स्थान प्राप्त करायेगी। सभी प्रकार के एजेंटों को आर्थिक लाभ होगा। आज परिवार के सदस्य किसी अवसर का जश्न मनाकर खुश और प्रसन्न नजर आ रहे हैं। 

आज आपकी आवासीय संपत्ति का सौदा होगा। आज रोमांटिक शाम खूबसूरत उपहारों और फूलों से भरी रहेगी। अच्छा पोषण और दैनिक व्यायाम आपको फिट और तंदुरुस्त रखेगा। हाल ही में आपका निजी जीवन ही मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा है। 

आज का लकी नम्बर –  7

आज का लकी रंग –  फिरोजी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – धन की सभी समस्या दूर होगी एकाक्षर लक्ष्मी मंत्र का जाप करें। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 22 May 2024) 

आज सेल्स एंड मार्केटिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग से जुड़े हुए लोगों को अपने सपने पूरे होने की संभावना है। एक जीवंत घरेलू माहौल बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। कोई पुराने बिल का भुगतान आज मिलने का योग दिख रहा है, जिससे वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। 

रोमांटिक कल्पना आपको उत्साहित रखेगी। आपकी मुलाकात सामाजिक कार्यकर्ता से होगी जिससे आप बहुत प्रेरित होंगे। आपके नवीन विचार किसी नए कार्य के प्रति आपकी जिज्ञासा बढ़ाएंगे। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पुरुष सूक्त का पाठ करते हुए भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।