Aaj Ka Rashifal 22 June 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (22 June, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल, 22 जून 2024): आज ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की तिथि पूर्णिमा (06:37 AM) आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की तिथि प्रतिपदा (05:12AM) क्षय तिथि, दिन शनिवार, नक्षत्र मूल, योग शुक्ल, करण बालव तदोपरान्त कौलव है।  

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:55 AM से 12:51 PM तक और राहुकाल 08:54 AM से 10:39 AM तक रहेगा। 

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

vama-astrology

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (22 June, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

mesh-rashifal

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 22 June 2024)

आज अपनी टीम बनाते समय आप यह जरूर ध्यान दें कि योग्य व्यक्ति की टीम में शामिल हो। कंपनी में अभी तक जो भी परेशानी आ रही थी। उसमें आज कुछ परेशानी कम हो जाएगी। अपने दम पर काम करने की इच्छा आपको सफल बनाएगी।

आज आपको अपने माता-पिता का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। उनकी उपेक्षा भविष्य की संभावनाओं को धूमिल ही करेगी। छात्रों को उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए तैयारी करनी पड़ेगी। समझदारी भरा निवेश त्वरित और अच्छा रिटर्न देगा। 

प्यार को मजबूत और स्नेहपूर्ण बनाकर रखना चाहिए। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। इसे सकारात्मक दिशा में मोड़ना बेहतर है। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग –  समुद्री हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – जल में काला तिल डालकर स्नान करें। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज
सुंदरकांड पाठअयोध्या धाम,उत्तर प्रदेश
vrishabh-rashifal

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 22 June 2024) 

धर्म से जुड़े हुए लोगों के कार्य में वृद्धि का योग दिख रहा है। पारिवारिक मामलों में अपनी टांग अड़ाने से खुद को रोकें अन्यथा यह उनके गुस्से को आमंत्रित कर सकता है। 

छात्रों को अपने विषय में कोई भी डाउट हो, तो उसे टीचर से बार बार पूछते रहना चाहिए, जब तक पूरी तरह विषय समझ न आ जाए। 

वित्तीय स्थिति सामान्य स्थिति में रहेगी। किसी बाहरी व्यक्ति को अपने प्यार भरे रिश्ते में दरार पैदा करने की इजाजत न दें। ध्यान रखें कि समस्याओं का समाधान होना चाहिए, टाला नहीं जाना चाहिए। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – तांबे के लोटे में तिल डालकर भगवान शिव को अभिषेक करें। 

mithun-rashifal

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 22 June 2024) 

साझेदारी के व्यापार में अचानक उभरे हुए संकट में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। कार्यस्थल पर आपकी आज नए लोगों से दोस्ती होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंधों को बचाने के लिए बेहतर होगा कि आप शांत रहें। 

छात्रों को अपने उतावले व्यवहार पर विचार करना चाहिए। यदि निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आप वित्तीय लाभ पाने के लिए दीर्घकालिक योजनाएं चुनें। 

ईमानदारी और मासूमियत आपको अपने प्रेम जीवन को सुचारू रूप से चलाने में मदद करेगी। आज आपके चेहरे पर मुस्कान हमेशा बनी रहेगी और अजनबी भी जानने-पहचानने लगेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –  हल्का गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – शनि चालीसा का पाठ करें। 

kark-rashifal

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 22 June 2024) 

आज व्यापारिक लेन-देन में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि ऐसी संभावना है कि भरोसेमंद लोग भी धोखा दे सकते हैं। स्वार्थी और मूडी व्यवहार परिवार के सौहार्दपूर्ण माहौल को ख़राब कर सकता है। 

भौतिक सुख की वृद्धि होने पर छात्रों की पढ़ाई ज्यादा नहीं हो पाएगी। आज आपके महत्वाकांक्षी वित्तीय सौदों को स्थगित करने की संभावना है। लव लाइफ में संकट को कम करने के लिए आपको सावधानीपूर्वक निपटने की आवश्यकता है। 

ज्यादा व्यायाम करने से भी आप थका हुआ महसूस करेंगे। आपकी यात्रा कष्टदायक रहेगी। कोई ना कोई कीमती सामान आपका खो जाएगा। 

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग – मैजेंटा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – हनुमान जी के नामों का स्मरण करते रहना चाहिए। 

singh-rashifal

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 22 June 2024)  

आज आप अपने अनुभव का प्रयोग अपने काम को सुचारू रूप से करने के लिए करेंगे। ध्यान रखें कि समस्याओं से कोई बच नहीं सकता। इसलिए बेहतर होगा कि समय रहते इसका पता लगा लिया जाए। 

छात्रों की उम्र में बहुत से अच्छे विचार और बहुत से खराब विचार आते हैं इसलिए अच्छे विचारों को अंगीकृत करें तभी सफलता मिलेगी। आपकी काफी दिनों से फंसी हुई जमीन का सौदा होगा जिससे वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। 

बहुत दिनों बाद आज आप अपने लव पार्टनर के साथ काफी देर तक समय गुजारेंगे। पत्नी के शारीरिक कष्ट को दूर करने के लिए आपको डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। पुराने संपर्क को पुनर्जीवित करने के लिए आप प्रयास करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 14

आज का लकी रंग – ग्रे 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको दाल का दान करना चाहिए।

kanya-rashifal

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 22 June 2024) 

सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को नए क्लाइंट मिलेंगे। जिससे उनके लक्ष्य पूर्ण होने में आसानी होगी। ज्वेलर्स के पुराने रखे सोने चांदी के दाम बढ़ के मिलेंगे। परिवार में समस्या को हल करने के लिए आप निष्पक्षता और न्याय के मार्ग को अपनायेंगे। 

छात्रों के बीच पढ़ाई में स्वस्थ कंपटीशन होना चाहिए तभी सफलता मिलेगी। आज मनोरंजक गतिविधि में ज्यादा खर्च होने के कारण थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। अपने लव पार्टनर में खामियां ढूंढने से न सिर्फ आपका समय बर्बाद होगा बल्कि रिश्ता भी खराब होगा। 

काल्पनिक डर पर काबू पाने से आप कई बीमारियों का शिकार होने से बच जाएंगे। आपको लालची और दुर्भावनापूर्ण दोस्तों से दूरी बना लेनी चाहिए। 

आज का लकी नम्बर – 10

आज का लकी रंग – ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  आज आपको लोहा नहीं खरीदना चाहिए। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 22 June 2024) 

आज कार्यस्थल पर आपके अच्छे मीडिया संपर्क आपके काम आएंगे। आज आप किसी नए इवेंट को करने के लिए अनुबंध करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बन रहा है। 

छात्र ना समझ आ रहे विषय को यूट्यूब चैनल पर वीडियो देखकर समझने का प्रयास करेंगे। आर्थिक कर्ज लेने से खुद को रोकना ही बेहतर होगा। आप एक दूसरे की मदद करेंगे, मदद करते-करते आपको प्यार हो जाएगा। 

स्वस्थ रहने के लिए आपको प्रसन्न रहना चाहिए। कुछ लोगों की याददाश्त  कमजोर होने की बीमारी हो जायेगी। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग –  लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – बुद्धि को प्रखर बनाने के लिए आपको मां सरस्वती की वंदना करनी चाहिए। 

vrishchik-rashifal

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 22 June 2024)  

कार्यों को शीघ्रता से करने की क्षमता धीमी गति से काम करने वालों को प्रेरित करेगी। सरकार की नौकरी करने वाले लोगों का ट्रांसफर हो सकता हैं या उनका सस्पेंशन हो सकता है। 

परिवार के सदस्यों के साथ किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने से सभी का मूड ख़ुश रहेगा। पढ़ाई करने वाले छात्र आज किसी क्षेत्र में सम्मानित होंगे। कमोडिटी मार्केट में आज आपको सिल्वर या गोल्ड में निवेश करने से लाभ होगा। 

अपने लव पार्टनर की भावनाओं को समझेंगे। आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा ऊंची रहेगी। आपमें से कुछ लोग दूर की यात्रा करेंगे, जो आनंद लाएगी। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। 

dhanu-rashifal

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 22 June 2024)  

कार्यस्थल पर किसी भी कीमत पर गपशप में शामिल न हों। व्यापार में आज कोई समझौता होगा जो भविष्य में आपकी प्रगति के लिए बहुत जरूरी है। आपको रिश्तों पर विश्वास बनाए रखना होगा ताकि आप उनके साथ समस्याएं साझा कर सकें। 

राजकीय स्तर की नौकरियों की परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र और ज्यादा मेहनत करें, तभी सफलता मिलेगी। आप अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाएं और अपने मित्र मंडली में अत्यधिक खर्च करने से सख्ती से बचें। 

आपको सलाह दी जाती कि आप बहुत सुंदरता के प्रति आकर्षित न हों, नहीं तो धोखा खा जाएंगे। रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने के लिए रिलैक्सेशन तकनीक का इस्तेमाल करें। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – रेवाड़ी गरीबों में बाटें। 

makar-rashifal

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 22 June 2024)  

कार्यस्थल पर अपने को मजबूत करने के लिए स्वयं को प्रूव करना पड़ेगा। आपके व्यापार में बहुत ज्यादा प्रतिद्वंदी हो जाने के कारण बिक्री पर असर पड़ेगा। आपको पारिवारिक तनाव को गंभीरता से लेने की जरूरत है। 

घर में सौहार्द बनाए रखने के लिए तुरंत कोई समाधान निकालना बेहतर होगा। आर्मी की तैयारी करने वाले छात्रों को करियर में वृद्धि के लिए अवसर मिलने वाला है। आज कर्ज लेकर कोई भी बड़ा सौदा ना करें। 

आज आपका किसी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। व्रत रहने से वजन कम नहीं होता है, इसके लिए आपको व्यायाम करना पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – फिरोजा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – स्फटिक की माला धारण करें। 

kumbh-rashifal

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 22 June 2024)  

आज आप अपने कार्यस्थल पर उन सहकर्मियों पर विजय प्राप्त करेंगे जो अंदर ही अंदर शत्रुता पाले हुए हैं। आज शाम को बच्चों के साथ समय बितायें और उनके साथ खेलकूद की गतिविधि में शामिल भी हों। 

माता-पिता को पढ़ने वाले छात्रों के साथ उनकी पढ़ाई पर चर्चा करनी चाहिए। आज आपका पुराना फंसा हुआ रुपया वापस मिलेगा। प्रेम बंधन आकर्षण और आपसी प्रेम पर आधारित रहेगा। 

आज आप योग और व्यायाम करें। यही स्वस्थ रहने का एक मंत्र है। यदि आपको आज मौका मिले तो सामाजिक संपर्क विकसित करने का अवसर न चूकें। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – काला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज प्रदोष काल में घी का दीपक पीपल के वृक्ष की जड़ में रख कर प्रणाम करें। 

meen-rashifal

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 22 June 2024) 

आप आज लगातार प्रयास से महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। पारिवारिक बिजनेस में कुटुंब के लोगों से विवाद बढ़ता हुआ दिख रहा है। 

आज रास्ते में आपका वाहन खराब हो जाएगा। जिससे आपको बड़ी परेशानी होगी। आपकी कोई भी परियोजना पैसे की कमी के कारण नहीं रुकेगी। आपको अपने लवमेट के साथ एक आरामदायक रेस्तरां में कैंडललाइट डिनर का आनंद लेने का अवसर आज शाम को मिलेगा। 

नर्वस सिस्टम संबंधी जो भी बीमारी है, केवल डॉक्टर की सलाह और उपचार से ही ठीक होगी। आज परिस्थितियों में अचानक हुए कुछ बदलाव आपको नई दिशा में ले जा सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 20

आज का लकी रंग – नारंगी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – काला सुरमा आंखों में लगायें।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।