Aaj Ka Rashifal, 22 August 2024: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 22 August 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 August 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

22 अगस्त को दिन गुरुवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज उत्तर भाद्रपद नक्षत्र और धृति योग का संयोग रहेगा। आज चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। 

यहां जानें- आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

कैसा रहेगा आपके लिए अगला सप्ताह? यहां जानिए- Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल (25 अगस्त से 31 अगस्त 2024)

तो चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

आज का मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज मेष राशि के जातक जो सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते हैं, उनके कार्य में प्रगति होगी। नई जॉब का ऑफर भी मिल सकता है। जो व्यापारी लोहे या स्टील का व्यवसाय करते हैं, उनका मुनाफा आज बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन शुभ है। 

आज आपसे आपका एक्स विवाद कर सकता है। लवलाइफ में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर असंतोष की स्थिति रहेगी। आपको चोट लगने का योग बन रहा है। सावधानी से वाहन चलाएं। बारिश में ना भीगें, सर्दी-जुकाम हो सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – पीला 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज वृष राशि के जातक को आनंद और सुख की अनुभूति होगी। सुंदर वस्त्र और बढ़िया भोजन की प्राप्ति होगी। सेल्स या मार्केटिंग के लोगों का उत्पाद खरीदने वाले ग्राहक कम मिलेंगे। ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। महिला जातक को आंतरिक रोग के कारण कष्ट रहेगा। आज आपको बहुमूल्य कीमत की कोई वस्तु मिलेगी। 

पढ़ाई करने वाले छात्र को अनावश्यक का तनाव रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी या पदोन्नति मिलने की खुशी रहेगी। आपकी प्रेमिका व्यवहार आपको आज रास नहीं आएगा। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज मिथुन राशि के जातक कार्यस्थल पर नई व्यवस्थाओं से सामना होगा। सामंजस्य बैठाने में असहज महसूस करेंगे। आज आपके ग्राहक द्वारा अच्छा व्यवहार या ऑर्डर नहीं मिलेगा। खेल से जुड़े लोगों को उनकी सफलता पर सम्मान और पदक मिलेगा। 

प्रेम पथ पर आपका रुख किसी के हस्ताक्षेप के कारण ठीक नहीं चल रहा है। आज  पत्नी आपसे नाराज हो सकती है। कुछ लोग यूरीन इन्फेक्शन की रोग से परेशान रहेंगे। उनको यूरोलॉजी के डॉक्टर से इलाज के लिए मिलना पड़ेगा। बारिश का आनंद लेने के लिए कहीं दूर टूर पर जा सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – बैंगनी 

आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

कर्क राशि के लोग आज परिवार के साथ अपने खास लोगों से मुलाकात करने जायेंगे। मित्रों के साथ घूमने और पार्टी करने का भी दिन है। बारिश का आनंद लेंगे। अपने प्यार के साथ आज अच्छा समय बिताने और किसी शॉपिंग मॉल में घूमने और फिल्म देखने जायेंगे। 

विदेश में जॉब करने की इच्छा रखने वाले या पढ़ाई करने वाले जातक को सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने से या ऑनलाइन गेम से धन हानि हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज वोटरों से मुलाकात करेंगे। सरकार की नीतियां बताने का मौका मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 20

आज का लकी रंग – क्रीम

आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) 

सिंह राशि के जातक जो मकान निर्माण के कार्य में लगे हैं उनको आज नए ग्राहक मिलेंगे। माता की गठिया रोग के इलाज को लेकर आप हड्डी के डॉक्टर से परामर्श करेंगे। पत्नी के साथ पारिवारिक परिस्थिति पर चर्चा करेंगे। 

संपत्ति या वाहन की खरीददारी करने की योजना बन रही है। परीक्षा की तैयारी करिए ज्यादा समय नहीं बचा है। अपनी प्रेमिका के साथ किसी मेले में घूमने जा सकते हैं। दिल के मरीजों को कॉफी से दूरी बनाए रखने की जरूरत है। आप अनावश्यक बात का तनाव ना लें, इससे जीवन कठिन हो जायेगा। 

आज का लकी नम्बर – 19

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज के दिन कन्या राशि के जातक को प्रोजेक्ट क्रियान्वित करने में सरकार की अनुमति न मिलने के कारण रुकावट आयेगी। भाइयों की उपलब्धियों से घर में खुशी का माहौल रहेगा। धन की कमी को दूर करने के लिए आपको उधार लेना पड़ेगा। 

आज आपको कमोडिटी मार्केट में निवेश करने के लिए किसी मार्केट एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। अपकी प्रेमिका या प्रेमी के साथ जो ग़लतफहमियाँ चल रही हैं वह आज दूर हो जायेगी। अपनी बीमारी में आपको बिना डॉक्टरों की सलाह के स्वयं दवा लेकर नहीं खाएं, बीमारी बढ़ सकती है। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – सिल्वर 

vama-app
vama app

आज का तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज के दिन तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ है। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। पारिवारिक समस्याओं के प्रति सकारात्मक और रचनात्मक दृष्टिकोण आपको समय पर समाधान खोजने में सक्षम करेगा।

ग्रह योग आपको वित्तीय समृद्धि प्राप्त करने में मदद करेंगे। आपका शारीरिक आकर्षण महिला या पुरुष के प्रति आकर्षण पैदा करेगा। ध्यान के बाद योग करें, स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। इससे गहन शांति और आनंद का अनुभव होगा। आप दूसरों से अपेक्षा करने के बजाय स्वयं में परिवर्तन करें। दिन शुभ रहेगा। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – लाल 

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) 

आज के दिन वृश्चिक राशि के लोगों को नई जॉब मिलेगी। माता-पिता के मार्गदर्शन के विरुद्ध काम करने से परिवार में नाराजगी बढ़ेगी। वित्तीय लेन-देन यानी पैसे उधार देने या ऋण लेने में ब्याज का लाभ होगा। 

आप किसी की प्रेम कहानी का किस्सा अपने प्रेमी को बताएंगे। आप अपने वजन को कम करने के लिए जिम या योग करेंगे। गुस्से पर नियंत्रण करने से आपका सरदर्द बिलकुल ठीक हो जायेगा। सोशल मीडिया पर आज आपका ट्वीट या पोस्ट लोगों के द्वारा लाइक किया जाएगा। 

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग – गुलाबी

आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) 

आज के दिन धनु राशि के जातक अपने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करेंगे। परिवार में आज नए मेहमान का आगमन होगा। बच्चों के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव से खुशियाँ मिलने के साथ-साथ उनका उत्साह भी बढ़ेगा। संपत्ति के लेन-देन से लाभ कमाने से बचत बढ़ेगी। 

आप जिससे प्रेम करते हैं उनकी भावनात्मक ब्लैकमेलिंग के आगे समर्पण न करें। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, पत्नी को पता लगते ही घर में कोहराम मचेगा। तलाक की स्थिति आ सकती है। आप अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने के प्रयास सफल होंगे। सावधान रहें और दूसरों के मामलों में शामिल होने से खुद को दूर रखें। 

आज का लकी नम्बर – 23

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today) 

आज के दिन मकर राशि के जातकों को अपनी कम्पनी में सफलता मिलेगी। बॉस खुश नज़र आएंगे। परिवार के हितों को ध्यान में रखते हुए आप उनके कल्याण के लिए कुछ करने में सक्षम होंगे। वित्तीय सलाहकार के द्वारा दी गई निवेश योजना पर दोबारा नजर डालना न भूलें। 

किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक समारोह में शामिल होने पर किसी से आंखे चार होने का योग बन रहा है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए कोई सुखदायक संगीत सुनें। अथक प्रयास जीवन में उल्लेखनीय बदलाव और सफलता दिलाएंगे। विद्यार्थी वर्ग आज पढ़ाई में खास रुचि लेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – आसमानी नीला 

आज का कुम्भ राशिफल (Aquarius Horoscope Today) 

आज के दिन कुंभ राशि के जातक को कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपने उच्च अधिकारी से किसी बात पर विवाद होने का संयोग बन रहा है। माता-पिता के साथ खुशियां बांटना न भूलें। आपको बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 

लवलाइफ में आज सामान्य स्थिति वापस लाने का प्रयास करेंगे। आपका स्वास्थ्य जीवन शक्ति, जोश और आत्मविश्वास से परिपूर्ण महसूस करेगा। खेल के क्षेत्र में आप अपने प्रतिद्वंदी पर अच्छी विजय हासिल करेंगे। राजनीतिक माहौल आपके अनुकूल न होने के कारण आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है।

आज का लकी नम्बर – 26

आज का लकी रंग – नेवी ब्लू 

आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज के दिन मीन राशि के जातक जो आईटी क्षेत्र में काम करते हैं उन्हें करियर में काफी सफलता मिलेगी। माता-पिता के साथ संबंधों को सामान्य बनाकर दूरियों को कम करने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। विद्यार्थियों को एडमिशन के लिए आज दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। 

आज कोई वित्तीय लेनदेन या निवेश आपके लिए लाभकारी होगा। आपको अपने प्रिय के साथ मतभेदों को सुलझाने के लिए सकारात्मक व्यवहार की आवश्यकता होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने से आप स्वस्थ और मस्त रहेंगे। इस समय आपकी योजना सही तरीके से काम नही कर रही है, जिस कारण आप निराश महसूस कर रहे हैं, लेकिन आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है, आपके सब काम बनेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – मटमैला

career-vama-astrology

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।