Aaj Ka Rashifal 21 May 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (21 May, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 21 मई, 2024): आज वैशाख मास शुक्ल पक्ष की तिथि त्रयोदशी, दिन मंगलवार, नक्षत्र चित्रा (05:45 AM) तदोपरान्त स्वाति, योग व्यतिपत, करण तैतुल तदोपरान्त गर है।  

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:51 AM से 12:45 PM तक और राहुकाल 03:43 PM से 05:25 PM तक रहेगा। 

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (21 May, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

मेष राशिफल

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 21 May 2024) 

आज सहकर्मी आपके उत्साह को कम कर सकते हैं। आपको अपने पिता और भाई के व्यवहार से थोड़ी परेशानी हो सकती है। ध्यान रखें आज चेक बाउंस से आर्थिक नुकसान होगा। अपने साथी की भावनाओं को नज़रअंदाज़ करना प्रेम जीवन में कुछ झटके ला सकता है। 

स्वास्थ्य को आज उचित देखभाल और ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रकृति के पास जाने का मौका मिलेगा। हिल स्टेशन या समुद्र के क्षेत्र की सैर करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग –  केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – हनुमान जी के चरणों के सिंदूर से तिलक करें। 

वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 21 May 2024) 

आज दिन के अंत तक आपको कार्यस्थल पर अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपको चिकित्सीय शक्तियों से लाभ होने की संभावना है। जीवन बीमा पॉलिसी में आप निवेश करेंगे। 

अपने प्रेम साथी की भावनाओं को समझने से रिश्तों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। उपवास और व्रत रखना जीवन को स्वस्थ रखने का एक माध्यम है। अपने प्रभाव और संपर्क के कारण दूसरों की मदद करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – ऑरेज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – बेसन का लड्डू भगवान को नैवेद्य के रूप में अर्पित करें। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 21 May 2024) 

आज कार्य क्षेत्र में आपका स्थानांतरण होगा। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ होगा। परिवार की समस्याओं का समाधान होने से आप एक अलग तरह की खुशी का अनुभव कर सकेंगे। 

आज एक अच्छी वित्तीय योजना में आप निवेश करेंगे। अपने प्यार का इजहार करने से आपके लव पार्टनर को अच्छा लगेगा। शराब का सेवन न करें। करीबी दोस्तों का भी आँख बंद करके अनुसरण करना आपके हितों को नुकसान पहुँचा सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – ग्रे 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पीपल के पत्ते में राम-राम लिखकर उसकी माला बनाकर भगवान बजरंगबली को पहनायें। 

कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 21 May 2024) 

आज वांछित व्यावसायिक परिणाम लाने के लिए आपको धैर्यवान दृष्टिकोण रखना और कड़ी मेहनत करना पड़ेगा। पारिवारिक संपर्क उपयुक्त नौकरी ढूंढने में काफ़ी मदद करेंगे। प्राचीन वस्तुओं और आभूषणों में निवेश लाभदायक रहेगा।

आपका उदार व्यवहार प्रेम जीवन में काफ़ी योगदान देगा। तीव्र चिंता के कारण दिल की धड़कन में अचानक वृद्धि से बेचैनी हो सकती है। आंतरिक विरोध आपके अंदर एक नए ‘विकास’ का मार्ग प्रशस्त करेगा। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – हनुमान चालीसा का पाठ करके घर से निकले। 

सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 21 May 2024)  

आज आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए नई योजना बनाएंगे और उस पर कार्य करके सफलता प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी पर शक ना करें जो दिल में है उसे कह दे। पिछले निवेश से उम्मीद से कम रिटर्न मिलने की संभावना है। 

प्रेम में आप एक दूसरे के प्रति समर्पित रहते हैं, यही भाव आपके संबंधों को और मजबूत करेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज मनोरंजन के लिए आप कोई नाटक या सीरियल देखेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – हल्का लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान पर भरोसा रखें आपकी समस्त कामना पूर्ण होगी। 

कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 21 May 2024) 

आज आपकी वाक्पटुता आपके कई काम बना देगी। व्यवसाय में नया निवेश आज ना करें आर्थिक हानि हो सकती है। बच्चों के लिए स्टेशनरी के समान खरीदने पड़ेंगे। आज सभी निवेश योजनाओं पर विचार करके ही निवेश करें। 

अपने लव पार्टनर के साथ निजी तौर पर समस्याओं पर चर्चा करने से आपको मदद मिलेगी। सदैव युवा बने रहने के लिए खुद को खेलों में शामिल करना न भूलें। आप किसी तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग – बैंगनी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – मेडिटेशन आपकी मन:स्थिति को सकारात्मक करेगी। 

तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 21 May 2024) 

आज आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करेंगे जो भविष्य में आपके करियर को ऊंचाइयों पर ले जाएगा। आपका अनावश्यक तर्क-वितर्क परिवार के शांतिपूर्ण माहौल को ख़राब कर सकता है। 

परिवार की खातिर ख़ुद को शांत रखना बेहतर है। संपत्ति में निवेश उम्मीद के अनुरूप लाभ दिलाने में असफल रहेगा। आज लव पार्टनर से बात नहीं हो पाएगी। वेस्टर्न लाइफ स्टाइल का पालन आपकी जीवन शैली और स्वास्थ्य को खराब कर देगा। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – सिल्वर 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पीले सिंदूर में देशी घी मिलाकर भगवान बजरंगबली का लेप करें और उसी से तिलक करें। 

वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 21 May 2024)  

आज आपके करियर में नए अवसर मिलेंगे। जिससे आपके पैकेज और पद में वृद्धि होगी। व्यापार में नई कंपनी के साथ अनुबंध होगा। आज पारिवारिक मामलों में तत्काल ध्यान देने की जरूरत होगी। अचल संपत्ति में निवेश के लिए शुभ दिन है। प्यार में नई जान फूंकने का दायित्व आप पर है। 

आज आंतों की समस्या परेशानी खड़ी कर सकती है। आज आपकी यात्रा कष्टकारी रहेगी। मित्रों के साथ आज किसी बात पर बहस हो सकती हैं। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग –  मैजेंटा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सुंदरकांड का पाठ करें। 

धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 21 May 2024)  

आज व्यापारियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए खुद को तैयार करना होगा। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों पर आज भारी पड़ेंगे। पत्नी से आपने जो आज वादा किया उसे जरूर पूरा करें। 

आज आपके लिए सुरक्षित वित्तीय योजनाओं में निवेश करके अतिरिक्त पैसा कमाने का दिन है। आपके लव पार्टनर की आंखें आज बहुत कुछ कहेंगी, उसे समझने का प्रयास करें। आज हाई बीपी के रूप में स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – कॉफी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – शहद और अष्टगंध मिलकर पीपल के पत्ते पर राम राम लिखकर भगवान बजरंगबली को अर्पित करें, सभी कष्ट दूर होंगे। 

मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 21 May 2024)  

आपका सक्रिय स्वभाव आपके साथ कुछ गलत नहीं होने देगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी प्रगति का दिन रहने वाला है। जीवन में जब भी कोई परेशानी आती है, तो एक नया सबक सिखा जाती है। 

शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को धन लाभ होगा। जिस व्यक्ति को आप दिल और जान से ज़्यादा चाहते हैं, उससे आज मिलने की संभावना बहुत ज़्यादा है। आपकी धार्मिक सोच में वृद्धि होने की संभावना है। आज अपने निजी जीवन पर विशेष ध्यान देंगे।

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – स्काई ब्लू 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – फिरोजा मध्यमा उंगली में पहनें। 

कुंभ राशिफल

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 21 May 2024)  

विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्र की कामना पूरी होगी। ग्राहक देवता होता है उससे तर्क – वितर्क ना करें नहीं तो व्यापार में हानि होगी। बुजुर्गों का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद लें। धन का आगमन उम्मीद से अधिक होगा। 

आज आप अपने लव पार्टनर से अपने दिल की बात कहेंगे। आज ज्यादा मेहनत करेंगे और खूब पसीना बहाएंगे यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी ठीक रहेगा। आप अपने आप को बहुत रिजर्व ना रखें। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – इमली का कोयला नदी में प्रवाहित करें। 

मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 21 May 2024) 

आज ज्यादा जिम्मेदारी होने से आपको बहुत व्यस्त रहना पड़ेगा और मानसिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ेगी। व्यावसायिक प्रगति में नई उम्मीद जगेगी। 

विपरीत परिस्थितियों में परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सट्टा लगाना बुरी आदत है, इससे धन हानि ही होती है, सुधार करें। आप अपने लव पार्टनर से मिलने के लिए काफी उत्सुक रहेंगे। मधुमेह रोग आपकी जीवन शैली को बदलने पर मजबूर कर देगा। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – हनुमत कवच का पाठ करें।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।