Aaj Ka Rashifal 21 July 2024: आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 21 July 2024)...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल, 21 जुलाई 2024): आज आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष तिथि पूर्णिमा, दिन रविवार, नक्षत्र उत्तराषाढ़ा, योग विष्कुम्भ, करण बव तदोपरान्त बालव है। आज गुरु पूर्णिमा का पर्व भी है। 

आज का शुभ मुहूर्त 11:59 AM से 12:54 PM तक और राहुकाल 05:35 PM से 07:17 PM तक रहेगा। यह गणना नई दिल्ली* के अनुसार दी गई है।

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (21 July, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 21 July 2024)

आज कार्यस्थल पर कोई पुरानी डील में सफलता मिलेगी। आज नए वाहन का सुख प्राप्त होने वाला है। 

पारिवारिक लोग के साथ आप आज शाम को किसी पार्टी में शामिल होंगे। छात्रों को आज किसी टॉपिक पर कुछ लेख लिखना पड़ेगा। 

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर के कुछ सामानों की शॉपिंग करेंगे। प्रेम संबंध में टकराव न हो इसके लिए नकारात्मक बातों को ना करें। अपेंडिक्स की पीड़ा से कुछ लोग परेशान रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग –  लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – जल में गुड़हल का फूल डालकर सूर्य भगवान को अर्ध्य दें। 

वृषभ राशि

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 21 July 2024) 

आज कार्यस्थल पर कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। छोटे भाई या छोटी बहन की पर्सनल समस्या का समाधान आप निकलेंगे। 

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र आज कोई फॉर्म फिल करेंगे। व्यापार में आज आप निवेश कर सकते हैं या किसी की आर्थिक मदद करेंगे। 

प्रेम संबंध में सबकुछ अच्छा रहेगा। शाम को आप अपने लव पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। तनाव के कारण आज आपको पेट में गैस बन जाएगी। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग –   क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – जल में दही डालकर स्नान करें। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 21 July 2024) 

आज बहुत महत्वपूर्ण कार्यों को टालना आपके हित में रहेगा। किसी संगीतमय पार्टी में आप शामिल होंगे। बच्चों के साथ शाम को किसी शॉपिंग माल में घूमने जाएंगे। पड़ोसियों से संबंध को मजबूत रखें, विवाद से बचें। 

छात्र किसी अन्य गतिविधि में शामिल रहेंगे। छोटे-छोटे निवेश का लाभ आज आपको मिलेगा। लवमेट के साथ बहुत अच्छा दिन बीतेगा। 

कुछ लोग लांग ड्राइव पर साथ जायेंगे। अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जाएंगे। स्वास्थ्य में भी सुधार होता हुआ दिख रहा है। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग –   हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गाय को हरा चारा खिलाएं। 

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 21 July 2024) 

व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है किसी भी डील को फाइनल कर सकते हैं या कहीं निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं सफलता मिलेगी। बच्चों को बहुत ही इमोशनल तरीके से समझाएं आपकी बात को मानेंगे। 

पढ़ाई में आज आपका मन लगेगा और कोई भी टॉपिक बहुत अच्छे से समझ में आ जाएगा। आय सम्मान दोनों में वृद्धि का योग बन रहा है। 

यदि आप अपने लव मेट के साथ विवाह करना चाहते हैं तो आज आप बात को आगे बढ़ायें सफलता मिलेगी। व्यायाम और योग आपके बैक बोन पेन को बहुत आराम देगा। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग –  सफेद 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें। 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 21 July 2024)  

आज आप किसी डील को फाइनल करने के लिए दूसरे शहर की यात्रा करेंगे। पत्नी के साथ आप घरेलू कामों में मदद करेंगे। 

छात्रों को आज अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरी मिलने के द्वार खुलेंगे। व्यापार मे विस्तार के लिए कुछ लोग साथ में निवेश करने के लिए तैयार होंगे। 

लवमेट के साथ आज आप किसी अच्छे रेस्टोरेंट में भोजन करेंगे। शक और भ्रम से आपको दूर रहना चाहिए। मानसिक रोग से बचना चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग –  गोल्डन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  दूध से सूर्य भगवान को अर्ध्य दें। 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 21 July 2024) 

सावधान रहें, कारोबार से जुड़े हुए व्यापारियों को आज नुकसान का योग बन रहा है। परिवार के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। ससुराल पक्ष के लोगों की मदद से किसी परेशानी का सामना आसानी से कर लेंगे। 

पढ़ने वाले छात्र अनावश्यक तनाव न लें। आज कर्ज लेने का योग बन रहा है। आप अपने लव पार्टनर को कुछ महंगा गिफ्ट देंगे जिससे उसकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। 

कुछ जातक यूरिन इन्फेक्शन से परेशान है, डॉक्टर की सलाह लेने से आराम मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 14

आज का लकी रंग –  कॉफी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – श्रीसत्यनारायण भगवान की कथा सुनें। धन आगमन के रास्ते बनेंगे। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 21 July 2024) 

आप अपने व्यावसायिक स्थल पर अपने कर्मचारियों पर किसी बात पर नाराज होंगे। बच्चों पर आज आपको किसी बात पर गुस्सा आएगा। 

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र ऑनलाइन कोचिंग ज्वाइन करेंगे। इनकम टैक्स में रिबेट के लिए कई लोग इंश्योरेंस पॉलिसी में निवेश करेंगे। 

लव पार्टनर से आज किसी बात पर तकरार संभव है, बातचीत से हल करें। कुछ महिलाएं खून की कमी के कारण अस्वस्थ महसूस करेंगी। 

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग –  चाकलेटी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप खीर बनाकर पूर्ण चंद्रमा के सामने रखे उसके बाद प्रसाद स्वरूप पूरा परिवार सहित खायें। 

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 21 July 2024)  

आज आपका कोई बहुत पुराना कार्य जो नहीं हो रहा था, वह हो जाएगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि होगी। परिवार में कोई नई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। 

तैयारी करने वाले छात्र आज किसी टेस्ट में पार्टिसिपेट करेंगे। आपको आर्थिक मदद मिलेगी जिससे अपने व्यापार में सुधार करने का प्लान सफल होगा। 

आज आप किसी से प्रेम का इजहार करेंगे। जीवनसाथी को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग –  केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 21 July 2024)  

करियर में कुछ नया अवसर मिलता हुआ दिख रहा है। किसी रिश्तेदार का आगमन होगा, जिससे घर में खुशियां आएंगी, बच्चे प्रसन्न रहेंगे। 

पढ़ने वाले छात्रों को आज किसी बात का विरोध झेलना पड़ेगा। होम लोन के लिए आज अप्लाई करेंगे। लव पार्टनर से सॉरी बोलेंगे, पुरानी बातों को भूलने का आग्रह भी करेंगे। 

किसी व्यक्ति या मित्र की मदद करेंगे। सामाजिक कार्य से जुड़े हुए लोग किसी समारोह में शामिल होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग –  हल्का पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सूर्य नमस्कार करें। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 21 July 2024)  

जल्दबाजी न करना आज आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर पर बहुत स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। पार्टी जैसा माहौल रहने वाला है। 

पारिवारिक मित्र या रिश्तेदार के यहाँ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम या कथा में हिस्सा लेंगे। लॉजिकल विषय को आप आज आसानी से समझ लेंगे। 

आज आप किसी को उधर ना दें, नहीं तो पैसा वापसी में विवाद का सामना करना पड़ेगा। प्रेम प्रसंग में कुछ लोग धोखे का शिकार हो जाएंगे। आज कुछ लोगों का कोई ना कोई ऑपरेशन होगा। 

आज का लकी नम्बर – 23

आज का लकी रंग – गहरा नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – महत्वपूर्ण कार्य पर जाते समय सूर्य भगवान से आशीर्वाद लें सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 21 July 2024)  

आप अपनी योजना किसी से नहीं बताते ना सलाह लेते हैं जिसके कारण परेशानी आ जाती है। यदि आप कुछ नया करने का प्लान कर रहे हैं, तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 

छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। कपड़ों का कारोबार करने वाले व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। साझेदारी के कार्य में मजबूती होगी। 

कुछ लोग अपने प्रेम प्रसंग को विवाह की तरफ ले जाएंगे। मधुमेह के रोगियों को डॉक्टर की सलाह और परीक्षण कराना पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 33

आज का लकी रंग –  ग्रे 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – असहाय व्यक्ति की मदद करें। 

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 21 July 2024)

आज आपका दिन बहुत हेक्टिक रहने वाला है, भागदौड़ ज्यादा रहेगी, शाम को राहत मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और आर्थिक सहयोग भी मिलेगा। 

पढ़ने वाले छात्रों के लिए अच्छा दिन रहने वाला है। आर्थिक मजबूती और संपन्नता बढ़ती हुई दिख रही है। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। लव पार्टनर एक दूसरे से प्रेम भरी बातें करेंगे। आज शाम को आपको सभी प्रकार की परेशानियों और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर –  1

आज का लकी रंग –  लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज गुरु का आशीर्वाद अवश्य लें।

Naukri Ki Chinta HINDI

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।  

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!