Aaj Ka Rashifal 20 May 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (20 May, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 20 मई, 2024): आज वैशाख मास शुक्ल पक्ष की तिथि द्वादशी, दिन सोमवार, नक्षत्र चित्रा, योग सिद्धि, करण बालव तदोपरांत कौलव है।  

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:51 AM से 12:45 PM तक और राहुकाल 07:11 AM से 08:53 AM तक रहेगा।

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (20 May, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
मेष राशिफल

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 20 May 2024) 

खराब लोगों की संगति आपके कार्य को प्रभावित करेगी इसकी आज समीक्षा करें। परिवार के सदस्यों के सहयोग से तनाव का दौर बिना किसी परेशानी के बीत जाएगा। नवीन लेकिन अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन पर पैसा निवेश करने से आर्थिक लाभ होगा। 

आज किसी की आवाज उससे बात करने के लिए आपको आकर्षित करेगी। शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। 

आज रात में रिलैक्स महसूस नहीं करेंगे। जिस कारण सुकून की नींद नहीं आएगी। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – फिरोजा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  जौ को दूध में धोकर बहते जल में प्रवाहित करें। अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। 

वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 20 May 2024) 

यदि आप नौकरी में अपने बॉस के व्यवहार से संतुष्ट नहीं है, तो आपको यह सलाह दी जाती है कि नई जॉब सर्च करें। 

बिल्डिंग मटेरियल का काम करने वाले लोगों की उधारी वापस न आने के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। परिवार में ख़ुशियाँ और सौहार्द लाने के प्रयास सफल होंगे। सोशल मीडिया अकाउंट से आपको धन लाभ होता हुआ दिख रहा है। 

आज आप अपने प्रिय तक अपनी सच्ची भावनाएँ पहुँचाने में सफल होंगे। सकारात्मक सोच आज आपके सभी नकारात्मक विचारों को दूर कर देगी। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – मैजेंटा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – स्वस्थ रहने के लिए 5 तुलसी पत्र का रोजाना सेवन करें। अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 20 May 2024) 

आज कार्यस्थल पर संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा जिससे आपको बड़ी कठिनाई महसूस होगी। 

व्यापारी अपने व्यापार का प्रचार सोशल मीडिया पर करेंगे। बच्चों की सेहत आपको थोड़ा परेशान करेगी। सट्टा बाजार से आज दूर ही रहे। 

आपका लव पार्टनर आपसे दूर होने के कारण मोबाइल से चैट और वीडियो कॉल के माध्यम से बात होगी। बहुत अधिक चिंता मनोवैज्ञानिक भय लाएगी जिसके परिणामस्वरूप मानसिक शांति खो जाएगी। आप अपनी शक्तियों और कमजोरियों का पुनर्मूल्यांकन करने में सफल होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सदैव स्वच्छ वस्त्र पहनें और इत्र आदि का प्रयोग करें। अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। 

कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 20 May 2024) 

आपकी राशि पर शनि की ढैया चल रही है लेकिन सूर्य का गोचर शुभ होने के कारण आपको नवीन पद प्राप्त होगा। 

अपनी जिम्मेदारियां को सही तरह से निभा पायेंगे। परिवार में बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनका पूर्ण सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट में यदि इंट्राडे करेंगे तो पैसे की कमी के कारण स्टॉक या फ्यूचर खरीद या बेच नहीं पाएंगे। 

आज आपको कई लोगों से बात नहीं करना चाहिए नहीं तो आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो जाएगा और प्रेम संबंध में अलगाव की स्थिति बनेगी। आज आपके मन में किसी प्रकार की शंका उत्पन्न होगी जो मानसिक रोग का कारण बन सकती है सतर्क रहें। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – इलेक्ट्रिक ब्लू 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – नदी में दूध प्रवाहित करें। अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। 

सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 20 May 2024)  

आज कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सहकर्मी आपका काम बिगाड़ने में लगे रहेंगे, ध्यान रखें कुछ हद तक उनको सफलता भी मिल जाएगी। 

कुछ लोगों को कम उम्र में ही जिम्मेदारी का एहसास होगा और अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए प्रतिबद्ध रहना पड़ेगा। सोशल मीडिया पर आपके चैनल की व्यूज और सब्सक्राइबर शिप में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोत्तरी होगी। 

परिवार में कोई कलह ना हो इसके लिए आप मर्यादित रहे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपने प्रचार में लगे रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भारत देश को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए अपना कीमती वोट योग्य उम्मीदवार और पार्टी को दें। 

कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 20 May 2024) 

आज रक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को नई उपलब्धि हासिल होगी। व्यापार में मिथ्या भाषण करना पड़ता है, लेकिन रियल लाइफ में आपको झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए। 

मामा का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनको हॉस्पिटल आपको ही ले जाना पड़ेगा। नए मकान की खरीद करने का विचार आज आपके मन में आएगा जिसके लिए कर्ज लेने का योग बन रहा है। 

आप अपने प्रेम संबंध में किसी दूसरे के दखलअंदाजी बिल्कुल बर्दाश्त ना करें। आपके सिर में यदि दर्द हो रहा है तो मालिश भी एक उपचारात्मक पद्धति है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – सिल्वर 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान शिव को एक लोटा जल अर्पण करने के बाद आज वोट देने जरूर जाएं। 

तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 20 May 2024) 

आज आपको लक्ष्य हासिल करने के लिए बहुत ही भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी फिर भी कुछ ना कुछ कमी रह जाएगी। 

व्यापार में आर्थिक प्रगति होती हुई दिख रही है। घर में कुछ नई चीज खरीद कर आज आएगी। कुछ लोगों के यहां नया मेहमान आने का योग बन रहा है। लोहे के कारोबार से आज आपको धन लाभ होगा। 

संगीत और कला क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज नया अनुबंध हो सकता है जिससे आर्थिक लाभ होगा। कुछ लोग श्वसन तांत्रिक या आहार नली में संक्रमण के कारण परेशान रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गले में मोती की माला धारण करें। अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। 

वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 20 May 2024)  

कार्यस्थल पर बेहतरी के लिए आज आप आवश्यक बदलाव करने जा रहे हैं। आपके व्यवसाय में कुछ नया व्यापार आज जुड़ेगा। 

आज आप बच्चों से कुछ सीखेंगे। लंबे समय से चली आ रही कानूनी लड़ाई खत्म होने से आपको आर्थिक नुकसान से बचने में मदद मिलेगी। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। आपसी सामंजस्य से आपका संबंध चलता रहेगा। 

दाद खाज खुजली से पीड़ित व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। घरेलू आयुर्वेदिक उपचार स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगा। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – फिरोजा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें वोट जरूर डालें। 

धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 20 May 2024)  

आपको आलस्य त्याग कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। ज्यादा मेहनत करने से आपके व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति होगी। अवांछित मेहमान घर के शांतिपूर्ण माहौल को ख़राब कर सकते हैं। 

परिस्थितियाँ आपको विवादित संपत्ति के निपटारे के लिए बड़ी रकम चुकाने के लिए बाध्य कर सकती हैं। कुछ लोगों के प्रेम संबंध है बहुत ज्यादा अनबन चल रही है। इसको दूर करने के लिए आपको किसी का सहारा लेना पड़ेगा। 

पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के साथ बार-बार होने वाली जलन आज चिंताजनक क्षण ला सकती है। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग –  हल्का हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – चांदी का सिक्का अपने पास सदैव रखें। अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और आज वोट डालें। 

मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 20 May 2024)  

आज कार्यस्थल पर जो आपको उचित नहीं लगेगा उसका विरोध अवश्य करेंगे। बालू मौरंग का व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छा धन लाभ होगा। 

आज आपको यह एहसास होगा कि घर में सबको खुश रख पाना आपके वश में नहीं हैं। आज से नई परियोजनाओं पर काम करने से भविष्य में धन लाभ होगा। आज आप अपने लव पार्टनर से मिलने के लिए छोटी सी यात्रा करेंगे। 

खुला भोजन या जंक फूड खाने से बचें क्योंकि यह आपको बीमारी का शिकार बना रहा है। 

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग – गहरा लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – रुद्राष्टक का पाठ करें। अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और आज वोट डालें। 

कुंभ राशिफल

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 20 May 2024) 

आज प्राथमिकताएं तय करना और अपने कार्यक्षेत्र में लक्ष्य प्राप्ति करने के लिए ज्यादा मेहनत करना आपके लिए बेहतर रहेगा। 

आपकी कंपनी घाटे में चल रही है जिससे आपको मानसिक पीड़ा और आर्थिक कष्ट ज्यादा है आप किसी योग्य ज्योतिषी से बात करें और कष्ट से निराकरण का उपाय जानें। घर के बड़ों का सम्मान करें। 

आपको सट्टेबाजी में किस्मत नहीं अजमानी चाहिए नहीं तो आपका धन समाप्त हो जाएगा। आपको अपने सहकर्मी या सहयोगी से ही प्रेम हो जाएगा इसका खुलासा होने पर घरेलू परेशानी शुरू हो जायेगी। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको रूद्र अभिषेक करना चाहिए। अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और आज वोट डालें। 

मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 20 May 2024) 

आज आपको कार्यस्थल पर अनावश्यक तर्क और टकराव से बचाकर रखना है नहीं तो नई परेशानी में फंस जाएंगे। आज आप जितनी योजना बनाएंगे उसको पूर्ण नहीं कर पाएंगे। आज आपको ऐसा एहसास होगा कि पिता छोटे भाई को ज्यादा मानते हैं। पार्टनरशिप के बिजनेस से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

आप अपने लव पार्टनर के साथ आज शाम को किसी पार्क में बैठकर देर तक दिल की बातें करेंगे। 

आप आज व्यक्तिगत उपयोग के लिए कुछ सामाजिक संपर्क विकसित करने में सफल रहेंगे। आज महिला जातक में खून की कमी का पता चलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – सुनहरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – शिवजी की उपासना करें और विधिवत उनका अभिषेक करें। आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और आज वोट डालें।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।