Aaj Ka Rashifal, 20 August 2024: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का िनकैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 20 August 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 August 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

20 अगस्त को दिन मंगलवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज धनिष्ठा नक्षत्र और अतिगण योग का संयोग रहेगा। आज चंद्रमा कुम्भ राशि में मौजूद रहेंगे। 

तो चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

vama-puja-online

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

आज का मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज मेष राशि के जातक को अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए अपने कर्मचारियों से समय समय पर अपडेट लेते रहना पड़ेगा तभी लक्ष्य की प्राप्ति होगी। परिवार में समस्या का समाधान निकालने के लिए आपको निष्पक्ष रहना पड़ेगा। 

वित्तीय लेन-देन में आज समीक्षा करने की जरूरत है। शाम को आपकी किसी से दोस्ती का नया अवसर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति आपकी सतर्कता आपके जीवन में अधिक शांति और आनंद का अनुभव कराएगी। आपके सपनों के साकार होने का समय आ गया है। 

आज का लकी नम्बर – 28

आज का लकी रंग – मैजेंटा

यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा? जानिए इस सप्ताह का राशिफल

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज वृष राशि के जातक अपने कर्मचारियों की बातों पर ध्यान देंगे और उनके बहुमूल्य सुझावों को कार्यस्थल पर शामिल भी करेंगे। परिवार में कुछ सदस्य ज्यादा बोल जा रहे हैं जो आपको खराब लग रहा है अपने बुद्धि और विवेक का प्रयोग करते हुए इस स्थिति को हल करेंगे। अपनी संपत्ति बेचते समय जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, बाद में पछतावा हो सकता है। 

अपने लव पार्टनर पर गुस्सा ना करें, बात बिगड़ सकती है। मानसिक परेशानी से दूर रहने के लिए मधुर संगीत सुनें। पत्नी के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण आपको महिला डॉक्टर से समय लेकर मिलना पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग –  सुनहरा भूरा 

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज मिथुन राशि के जातक को आपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलने की संभावना है। घर के कामों में अन्य सदस्यों की मदद करने से परिवार का माहौल खुशी और आनन्द से परिपूर्ण रहेगा। 

संपत्ति के लेन-देन में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आपकी यात्रा आपके जीवन में प्रेम संबंध लेकर आएगी। मानसिक शांति का आनंद लेने के लिए अपने तनाव से छुटकारा पाएं। किसी कार्य को करने का प्रयास करने पर आपको व्यक्तिगत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग –  क्रीम 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार

आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज कर्क राशि के जातक अपने काम को करते समय अपनी भावनाओं पर कड़ा नियंत्रण रखें। परिवार में आज अशांति का माहौल बन सकता है, सतर्क रहें। प्रॉपर्टी में आपका गलत निवेश होने के कारण आप इसे जल्द बेचने का प्रयास करेंगे। 

अपने रोमांटिक पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखें। अस्थमा के रोगियों को आज सांस की तकलीफ होने की संभावना है। डायबिटीज के रोगी समय पर दवा लें, स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी कपटपूर्ण कार्य में स्वयं को शामिल करने से बचें। 

आज का लकी नम्बर – 35

आज का लकी रंग – सफेद

आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) 

आज सिंह राशि के जातक कार्यस्थल पर एकाग्रचित्त होकर काम करें और सकारात्मक सोच बनाए रखें। आज सतर्क रहें किसी पुराने विवाद में नया मोड़ आ सकता है। 

आर्थिक रूप से कमजोर कॉरपोरेट्स वाली कंपनियों में निवेश करने से बचें अन्यथा अनावश्यक रूप से पैसा रुकेगा। आपका प्रेमी आपकी बहुत मदद करता है आर्थिक शारीरिक और मानसिक रुप से जो आपके लिए बहुत आवश्यक है। तेजी से बदलते समय के साथ आपको भी बदलना होगा। आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग – लाल 

आज का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज कन्या राशि के जातक छूटे हुए कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। आज आपको अपने परिवार के अन्य सदस्यों से अलग होने पर कुछ अकेलेपन का अनुभव होगा। किसी ऐसे व्यक्ति पर भरोसा न करें जो निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा करता हो। 

लव लाइफ का आनंद लेने के लिए अपने लव पार्टनर के साथ एक सुन्दर ऐतिहासिक स्थल का दर्शन करने जायेंगे। संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में सुधार करें। आपको अपने अंदर की जो लेखन कला है उसको बाहर निकालने के लिए प्रयास करना चाहिए। 

आज का लकी नम्बर – 23

आज का लकी रंग – हल्का नीला 

आज का तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज तुला राशि के जातक का आत्मविश्वास और समर्पण कार्यस्थल पर अपेक्षित परिणाम लाने में मदद करेगा। आपका व्यक्तिगत प्रयास परिवार के माहौल को प्रसन्नचित रखेगा। आपको कुछ आर्थिक समस्या का सामना पड़ेगा क्योंकि आपका निवेश कम रिटर्न देगा। 

लव लाइफ में अत्यधिक आनंद और खुशियां लेकर आता है। भावनाओं पर, ख़ास तौर पर गुस्से पर, क़ाबू रखने की कोशिश करें। आप अपने पिछले कर्मों का फल भोग रहे हैं, ऐसा आपको एहसास होगा। वात संबंधी रोग से आप पीड़ित रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 39

आज का लकी रंग – भूरा 

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) 

आज वृश्चिक राशि के जातक का बदला हुआ स्वभाव घर में असीमित खुशियां लाने में योगदान देगा। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगो को जो मकान बनाकर बेचते हैं उनका व्यापार अच्छा होगा नए ग्राहक मकान खरीदने के लिए मिलेंगे। आप चुनिंदा शेयरों में निवेश कर सकते है क्योंकि आज इनकी कीमत में वृद्धि होगी जिससे आपका धन बढ़ेगा। 

आज किसी की प्रेम कहानी सुनकर आपको अपने प्रेमी की याद आयेगी और वो दिन भी याद आयेंगे। एक संतुलित जीवनशैली आपको स्वस्थ जीवन का आनंद लेने में सक्षम बनाएगी। आप छोटे-मोटे विवादों को बिना किसी परेशानी के निपटाने में सफल होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – गहरा ग्रे 

आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) 

आज धनु राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ा कठिनाई महसूस करेंगे। निजी जीवन में बहुत ज़्यादा संलिप्तता पारिवारिक जीवन पर असर डाल सकती है। मेहनत की कमाई को शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले बाजार के जोखिमों पर विचार कर लीजिएगा। 

अपने लव पार्टनर की उपेक्षा आपके प्रेम में अलगाव का कारण बन सकती है। दूसरों की आलोचना करने से बचें क्योंकि इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। परिस्थिति चाहे कैसी भी हो, बाधाओं के बावजूद सहयोग करने का प्रयास करें। 

आज का लकी नम्बर – 21

आज का लकी रंग – गहरा पीला 

आज का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today) 

आज मकर राशि के जातक जो सेल्स एवं मार्केटिंग में काम करने वाले हैं उनको अपने लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी। अपने चिड़चिड़े व्यवहार को त्यागने से परिवार में खुशी का माहौल मिलेगा। लंबी अवधि में मुनाफा कमाने के लिए आप इक्विटी में अपनी किस्मत आजमाने का प्रयास करेंगे। 

आपका बेहद सहयोगी और प्यार करने वाला साथी आपकी परेशानियों को दूर करने में मदद करेगा। अनावश्यक तनाव से बचने के लिए कठिनाइयों में अपना संतुलन बनाए रखें। विश्वास और आस्था पर टिके रहने से आप माहौल को अपने पक्ष में मोड़ सकेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 33

आज का लकी रंग – फिरोजी 

आज का कुम्भ राशिफल (Aquarius Horoscope Today) 

आज कुंभ राशि के जातक जो इंटीरियर डिजाइनिंग को जानते हैं उनको किसी कंपनी में शामिल होने के इच्छुक लोगों को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। मेहमानों के साथ बेहतरीन समय का आनंद लेने की संभावना है। आज आप म्यूचुअल फंड में निवेश या किसी इनकम टैक्स की बचत फंड में निवेश करेंगे। 

अपने साथी को भावनात्मक सहयोग देने में असफल रहने पर आपको तनाव का सामना करना पड़ेगा। सकारात्मक सोच आपको स्वस्थ रखने में बहुत मदद करेंगी। आप पुरुष या महिला वर्ग के साथ मतभेद सुलझाने में सफल रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 32

आज का लकी रंग – नीला 

आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज मीन राशि के जातक जो सरकारी नौकरी करते हैं उनका दूसरी जगह ट्रांसफर होगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान का व्यापार करने वाले लोगों का व्यापार अच्छा फायदा देगा। पत्नी के साथ उनके कार्य में आप सहयोग करेंगे। कमोडिटी में निवेश अच्छा रिटर्न देगा। परिवार में रिश्तेदार का आगमन होगा। प्रेमी से मिलने का समय आज नहीं मिल पाएगा लेकिन मोबाइल से अच्छी बात होगी। अच्छे राजनीतिक लोगों से सम्पर्क विकसित होंगे जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। आप कोई नई योजना पर कार्य करने वाले हैं। 

आज का लकी नम्बर – 23

आज का लकी रंग – केसरिया

career-vama-astrology

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।