Aaj Ka Rashifal, 2 September 2024: आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 2 September 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 September 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आज का उपाय भी है जिसे आप करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

हिंदू पंचांग के अनुसार 2 सितंबर को दिन सोमवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज मघा नक्षत्र और शिव योग का संयोग रहेगा। आज चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। 

तो चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ है। साझेदारी में कोई भी काम करें, सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे। आज लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

शाम को परिवार सहित किसी रेस्टोरेंट में भोजन करेंगे। युवा अपने लवमेट के साथ प्रेम भरी बातें करेंगे। मोबाइल पर देर रात तक बातें हो सकती हैं। कमर दर्द से पीड़ित लोगों को किसी अच्छे फिजियोथैरेपिस्ट से मुलाकात होगी, जिससे शाम को दर्द में आराम रहेगा। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय– मूंगा अनामिका अंगुली में धारण करें, लाभ होगा।  

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025
वृषभ राशि

आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज वृष राशि के वकील अपने क्लाइंट को मुकदमों के जाल में ना बांधें, सही सलाह दें। आपका कल्याण होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के आसार हैं। पत्नी के साथ आज का दिन बहुत ही मधुर रहने वाला है। आज परिवार की खट्टी मीठी बातें आनन्द में होगी प्रसन्नता बनी रहेगी।

आज धन आगमन के लिए आपको ज्यादा प्रयास करने की आवश्यकता नहीं है, दैनिक व्यवस्था के अनुसार धन लाभ होगा। लवमेट की संगति का आनंद मिलने की पूरी संभावना है। साथ में घूमने और ढेर सारी मधुर बातें करने से मन प्रसन्न रहेगा। बदलते मौसम का ख्याल अवश्य रखें, स्वस्थ रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान दें, जल्द ही एक्जाम की डेट आ सकती है। 

आज का लकी नम्बर – 10

आज का लकी रंग – भूरा 

आज का उपाय – हीरा अनामिका अंगुली में धारण करें। लाभ मिलेगा। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज मिथुन राशि के लोगों को सेल्स और मार्केटिंग में सफलता मिलेगी। नए कस्टमर मिलेंगे जिससे धन लाभ होगा। घरेलू तनाव को कम करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ समय दें, सब कुछ ठीक हो जायेगा। शेयर बाजार में आज आपका स्टॉक में निवेश अच्छा रिटर्न देगा। 

आपकी बुद्धि और ओज किसी सुन्दर महिला का ध्यान आकर्षित करने में आपकी मदद करेंगे। एक अच्छी तरह से नियंत्रित दिमाग आपको अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने में मदद करेगा। व्यक्तिगत मामलों में बहुत अधिक संलग्न होने से लोगों की आपमें रुचि कम हो जाएगी। 

आज का लकी नम्बर – 19

आज का लकी रंग –  नारंगी 

आज का उपाय – पन्ना कनिष्ठिका अंगुली में धारण करें, लाभ होगा। 

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज कर्क राशि के लोगों को लंबी यात्रा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों से किया गया वादा टूट जायेगा। बच्चे नाराज हो जायेंगे और घर की शांति अशांति में बदल जायेगी। बिजनेस में लाभ होगा। 

आज वाहन सुख के लिए लोन लेने की योजना पर कार्य होगा। मार्केट में निवेश तभी करें, जब रिटर्न भी मिलें। नुकसान ज्यादा होने लगे तो मार्केट में रुपया नहींं लगाएं।  अपनी रणनीति पर विचार करें कि गलती कहां हो रही है। लवलाइफ अच्छा रहेगा। भोजन का स्वाद लेने में गुस्सा आड़े आएगी। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – हल्का भूरा 

आज का उपाय – कनिष्ठिका अंगुली में मोती धारण करें, लाभ होगा। 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope) 

आज सिंह राशि के जातकों को संगीत या एक्टिंग के क्षेत्र में अपार सफलता मिल सकती है। करियर में ग्रोथ होगा। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों में नफा-नुकसान पर विचार किए बिना, सहयोग की भावना बनाए रखें। 

आज समूह में भागीदारी मनोरंजक लेकिन महंगी होगी। खासकर यदि आप ज्यादा उदार बनने की कोशिश करेंगे। आपको किसी के प्रति आकर्षण प्यार की दुनिया की यात्रा कराएगा। छोटी-छोटी बातों पर आपा न खोना आपके हित में रहेगा। सफल होने के लिए आपको हर किसी के प्रति विनम्र और अच्छा व्यवहार करें। विद्यार्थी वर्ग को आज कोचिंग में देर तक समय बिताना पड़ सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – लाल 

आज का उपाय – माणिक्य अनामिका अंगुली में धारण करें। 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज कन्या राशि के लोगों को अपने सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में अपने प्रियजनों की उपेक्षा से परेशानी होने की संभावना है। शेयर बाजार में निवेश आज बहुत सावधानी से करें, लाभ होगा। 

लव लाइफ में ज्यादा कठोर बनने से प्रेम संबंध खराब हो जाएगा। आप ऐसा कुछ भी न करें जिससे दूसरों को ठेस पहुंचे। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय आप दूसरों के सुझावों पर आंख मूंदकर काम करने के बजाय अपने दिल की सुनें। कुछ लोग जो हृदय रोग से पीड़ित हैं उनको ऑपरेशन से आराम मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – हरा 

आज का उपाय – पन्ना कनिष्का अंगुली में धारण करें, लाभ होगा। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज के दिन तुला राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में बेहतरी के लिए कार्य को तेजी से करने की रणनीति पर कार्य करेंगे। अपने घर में कठिन परिस्थितियों पर आसानी से विजय पा लेंगे क्योंकि अन्य सदस्य आपका समर्थन करेंगे। 

आज उन लोगों से ना कहने के लिए तैयार रहें जो वित्तीय मामलों में बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखते हैं। आपके मन में रोमांटिक विचार आएंगे। आप आध्यात्मिक ख़ुशी पाने के अवसरों की तलाश में रहेंगे। आज नया निर्माण कार्य शुरू करने की योजना पर विचार बनेगा। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – गहरा भूरा 

आज का उपाय – तर्जनी उंगली में धारण करें। 

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope) 

आज वृश्चिक राशि को अपने कार्यक्षेत्र में काफी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। नौकरी करने वाले अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें नहीं तो बॉस से ही कहासुनी हो जायेगी। पत्नी का सहयोग मिलने से पारिवारिक जीवन काफी संतुष्टिदायक रहेगा। आज किया गया निवेश समृद्धि और वित्तीय सुरक्षा में वृद्धि करेगा। 

आज आप किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में आवश्यक बदलाव करने की जरूरत है। महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने से विकास में मदद मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – सिल्वर 

आज का उपाय – मूंगा को अनामिका अंगुली में धारण करने से आपके सभी कार्य बनने लगेंगे। 

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope) 

आज धनु राशि अपनी ऊर्जा को नए अवसरों की खोज में लगायेंगे। परिवार में सभी सदस्य का एक दूसरे के साथ अच्छा वार्तालाप होगा लेकिन शाम को सभी अपने मोबाइल में व्यस्त रहेंगे। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर धन का निवेश जोखिम भरा रह सकता है।  

लवलाइफ में आज धोखा मिल सकता है। लवमेट मोबाइल नम्बर ब्लॉक कर सकता है। पेट में गैस बनने से आपको काफी परेशानी रहेगी। व्यायाम करें, आपके लिए बहुत जरूरी है। विद्यार्थियों को आज गुरूजनों का आशीर्वाद मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – पीला 

आज का उपाय – पुखराज तर्जनी अंगुली में धारण करें, लाभ होगा।  

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope) 

आज मकर राशि के लोग अपने व्यवसाय में सक्रिय रूप में कार्य को करेंगे। आप माता-पिता के साथ किसी तीर्थस्थल के दर्शन करने की योजना बना सकते हैं। प्रभावशाली संपर्कों के माध्यम से आय का नया स्रोत उत्पन्न होगा। 

आज लवलाइफ अच्छा व्यतीत होगा। आप लवलाइफ को मजबूत करने के लिए साथी को शाम को कहीं बाहर घुमाने ले जाएंगे। आपकी तेज़ याददाश्त आपको दूसरों पर बढ़त बनाए रखने में मदद करेगी। मित्र मंडली में अपनी जुबान पर कड़ा नियंत्रण रखने से आपको लाभ होगा। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – काला 

आज का उपाय – नीलम मध्यमा अंगुली में धारण करने से आपके सभी काम बनेंगे। 

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (Aquarius Horoscope) 

आज कुंभ राशि जातक अपनी प्रतिभा का भरपूर उपयोग करने में सफल होंगे। माता-पिता के दिशानिर्देशों पर काम करने से आज आप घर पर शांति और सद्भाव बनाए रखने में सक्षम होंगे। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। आज धन वृद्धि के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। 

अपने प्रेमी के साथ समय गुजरने से आपको बहुत आनन्द मिलेगा। मन की सभी परेशानी दूर हो जायेगी। आपकी एकाग्रता आपकी निर्णय लेने की क्षमता में काफी मदद करेगी। आपको राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण पद प्राप्ति का योग बन रहा है। घुटनों का दर्द ज्यादा होने के कारण आपको डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा लेनी पड़ेगी। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – असमानी नीला 

आज का उपाय– नीलम मध्यमा अंगुली में धारण करने से आपके सभी काम बनेंगे। 

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज मीन राशी कार्यक्षेत्र में खास ध्यान रखें कोई आपकी बुराई बॉस से किया है इसका स्पष्टीकरण तैयार रखिएगा। बच्चे अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों से आपको संतुष्ट कर देंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार निश्चित है, धन लाभ के साथ साथ वित्तीय स्थिति में मजबूती होगी। 

आज शाम को आपको दोस्ती का कोई नया अवसर मिलने की संभावना है। दोस्ती प्यार में बदलने वाली है। अध्यात्म की मदद से आप इच्छाओं से मुक्ति पाने का प्रयास करेंगे। आप सभी गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। दोस्तों के साथ पिछले मतभेद दूर हो जाएंगे। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय– आपको पुखराज तर्जनी अंगुली में धारण करना चाहिए।

career-vama-astrology

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।