Aaj Ka Rashifal 2 May 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (2 May, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

2 May 2024 Ka Rashifal (2 मई का राशिफल): आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार व मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) दिया गया है। 

तो आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से जानते हैं, 2 मई 2024 का राशिफल (2 May, 2024 Ka Rashifal)

कैसा रहेगा, यह साल? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal)

आज स्पष्ट दृष्टिकोण के अभाव के कारण व्यावसायिक समस्याएँ बढ़ेंगी। दूसरों को अपनी बात समझाने में आज आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। आप बच्चों के साथ बातचीत में अधिक सहजता और स्वतंत्रता लाने में सफल होंगे। 

आपका गलत निर्णय आपके निवेश में धन हानि कराएगा। प्रेम में एक अलग तरह का अनुभव आज होगा। पित्ताशय के रोगी बुखार से पीड़ित होंगे। मित्र आपकी मदद सभी प्रकार की समस्याओं में आज करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का उपाय – ॐ नमः शिवाय का जप करें। 

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal) 

आज होटल, रेस्टोरेंट, कलाक्षेत्र एवं बैंक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा बच्चे खेलकूद करते रहेंगे। आज वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। 

ऑनलाइन के माध्यम से भी धन लाभ होने के योग दिख रहे हैं। प्रेम जीवन में व्यवहारिकता आनंद का अनुभव करायेगी। खूब पानी पीजिए और अपने मनोदशा को सकारात्मक करने का उपाय करिए। आपको यह मालूम होना चाहिए कि असफलता ही सफलता के मार्ग प्रशस्त करती है। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – फिरोजी 

आज का उपाय – मां दुर्गा जी के मंत्र ॐ दुर्गाय नमः का जप करें । 

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal) 

आज आप अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए काफी मेहनत करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। आज परिवार के लोगों से आपकी बातचीत सकारात्मक और निर्णायक रहेगी। शेयर बाजार में आज अगर आपका निर्णय जरा सा भी गलत रहा तो आपको मुनाफा होते हुए भी नुकसान हो जाएगा। 

लव पार्टनर से आपकी बातचीत सामान्य तरीके से रहेगी। किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं होगा। नशे पर नियंत्रण आपके स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। आज शाम को किसी प्रकार की कोई बात आपके मन को परेशान करेगी। 

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग –  लाल 

आज का उपाय – मां सरस्वती के मंत्र ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः का जाप करें। 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal) 

आज आप किसी कंपनी में इंटरव्यू देने जाएंगे। करियर में सफलता मिलने के भी योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक समस्याओं और व्यक्तिगत समस्याओं को साझा करने से आपको व्यावहारिक समाधान खोजने में मदद मिलेगी। 

आज आपकी आर्थिक स्थिति कल की तुलना में अधिक अच्छी रहेगी। जो शॉर्ट वीडियो बनाते हैं उनके व्यूज बढ़ेंगे और सब्सक्राइबर भी बढ़ेंगे। लव पार्टनर के साथ आज समय बिताएंगे। ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचें नहीं तो स्वास्थ्य खराब हो जाएगा। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय – कार्तिकेय जी के मंत्र ॐ स्कन्दाय नमः का जप करें। 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal)  

आज आपने जो अपने करियर में सपना देखा है वह पूर्ण होने का योग बन रहा है। पारिवारिक सदस्यों से बातचीत करते समय शब्दों का चयन बहुत ही सही ढंग से करें नहीं तो विवाद खड़ा हो जाएगा। 

ऑनलाइन गेम में टीम चयन करते समय पूर्व ज्ञान का सहारा लीजिएगा लाभ होगा। यह ध्यान रखना है कि शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को रोज लाभ नहीं होता है हानि भी हो जाती है। किसी का फीचर और सुंदरता आपको आज बहुत आकर्षित करेगी। मुख रोग से ज्यादातर लोग परेशान रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – हल्का पीला 

आज का उपाय – भगवान बृहस्पति देव के ॐ बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करें। 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal) 

आज कार्यस्थल पर मन के अनुकूल आप काम नहीं कर पाएंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों को आज सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि आज उन्हें धोखा मिलेगा। घर में पुराने सामान को एकत्रित न करें नकारात्मक ऊर्जा देने लगती है, और घर का माहौल खराब हो जाता है। धन आगमन के साथ-साथ ही खर्चे में वृद्धि हो जाएगी। 

आज आपको अपने प्रेम संबंध को बचाने के लिए सख्त और समय पर कार्रवाई की आवश्यकता है। मतिभ्रम की समस्या आपको डॉक्टर की सलाह लेने पर मजबूर करेगी। आप बिना किसी उद्देश्य के बहुत अधिक बातचीत करने से खुद को रोकें। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – ऑरेंज 

आज का उपाय – भगवान हनुमान जी के मंत्र ॐ रुद्रत्मकाय नमः का जाप करना चाहिए।

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal) 

आज कार्य संस्कृति और अनुशासन का निर्माण व्यावसायिक सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा। पारिवारिकजनों से वांछित सहयोग मिलने के संकेत मिल रहे हैं। आज आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उचित उपयोग करके सफलता के मार्ग को निष्कण्टक करेंगे। 

लव लाइफ में अपने व्यवहार को अशिष्ट ना होने दें भाषा मधुर रखें आपके प्रेम संबंध चलते रहेंगे। आंख के मरीजों को डॉक्टर की सलाह लेने पड़ेगी। आपको किसी दिलचस्प बातचीत में शामिल होने का अच्छा मौका मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय – हनुमान जी के मंत्र ॐ वायुपुत्राय नमः का जाप करें।

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal)  

आज किसी भी चीज का आधा अधूरा ज्ञान आपके विश्वास को कमजोर करेगा। आज नए मेहमान के आगमन पर खुशी दोगुनी हो जाएगी और घर में शांति और सद्भाव की वृद्धि होगी। 

आज आप नई परियोजनाओं में निवेश कर सकते हैं भविष्य में धन लाभ होगा। चिंता और चिंतन दोनों होने से जीवन उत्कृष्ट बनता है और सुधार की भी संभावना बनी रहती है। शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है जो मानसिक तनाव का कारण बनेगी। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों से मुलाकात होगी।

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – लाल 

आज का उपाय – भगवान बृहस्पति देव का मंत्र ॐ बृहस्पतये नमः जाप करना चाहिए। 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal)  

आज कार्यस्थल पर मनोबल बनाए रखने के लिए आपको प्रयास करने की जरूरत है। लंबे समय से बिछड़े रिश्तेदारों से मुलाकात होने वाली है, जिससे सभी का उत्साह बढ़ जाएगा। धन आगमन की स्थिति में सुधार होगा। 

शेयर मार्केट या कमोडिटी मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए लाभ का दिन है। कैश मार्केट में रुपया निवेश करें। अपने लव पार्टनर के साथ सच्ची भावनाओं से जुड़े रहे। आपको योग और व्यायाम करने की सलाह दी जाती हैं इसी से आपका वजन नियंत्रित रहेगा।

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग –  केसरिया 

आज का उपाय – भगवान कार्तिकेय जी के ॐ स्कन्दाय नमः मंत्र का जाप करें। 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal)  

जो अपने करियर में बदलाव करना चाहते हैं, वो आज नए अवसर की तलाश करेंगे। ससुराल वालों के साथ अपने संबंध मधुर रखें, बुरे समय में वही आपके काम आएंगे। आकर्षक प्रस्ताव आपको निवेश करने के लिए लालायित करेगा लेकिन सावधान रहने की आवश्यकता है। 

प्रेम संबंधों में अलगाव मात्र इस वजह से आएगा कि आप दूसरे की बात सुनते हैं। कुछ लोग गाल ब्लैडर की थैली में पथरी होने के कारण दर्द से परेशान रहेंगे। आज आप आनंद से रहेंगे और फिल्म देखने जाएंगे।

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग –  नारंगी 

आज का उपाय – मां लक्ष्मी के मंत्र ॐ श्री श्रीयै नमः का जाप करना चाहिए। 

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal)  

आज आप तकनीकी रूप से मजबूत बनने के लिए किसी विशेषज्ञ से प्रशिक्षित होंगे। बच्चे अनुशासन में रहकर अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देंगे। आज कुछ लोगों की व्यवसाय की यात्रा काफी कष्टकारी रहेगी। 

आज कई लोगों का काम बनते-बनते बिगड़ जाएगा। लव पार्टनर की लूज टॉक आपको बर्दाश्त नहीं होगी। युवा लोगों को दूसरों की बात को समझना चाहिए और पालन भी करना चाहिए है। हठधर्मिता आपके लिए ही नुकसानकारी रहेगी। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – हल्का भूरा 

आज का उपाय – ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का जाप करें। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal) 

आज कार्यस्थल पर आपकी प्रतिद्वंद्विता जिससे है वह आपके सामने नतमस्तक हो जाएगा। आज व्यापारियों को मन के अनुकूल उनके व्यापार में प्रगति होगी। लेखन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का लेख आज काफी लोगों द्वारा पसंद किया जाएगा। 

पैतृक संपत्ति से आज लाभ मिलेगा धन और धान्य की वृद्धि होगी। आपकी समझदारी आज आपके निवेश से आर्थिक मजबूती करायेगी। आज अपने लव पार्टनर से मिलकर खुशी महसूस करेंगे। कुछ लोग माइग्रेन के दर्द के कारण रात में सो नहीं पाएंगे। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – पीला 

आज का उपाय – ॐ गौरीशंकराय नमः का जप करें।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।