Aaj Ka Rashifal, 2 March, 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (2 March, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

2 March, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) लेकर आए हैं। आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।  

सबसे पहले आज का पंचाग (Aaj Ka Panchang) जान लेते हैं।

Aaj Ka Panchang
Aaj Ka Panchang

आज का पंचाग | Aaj Ka Panchang

आज फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की तिथि षष्ठी (07:53AM) तदोपरांत सप्तमी, दिन शनिवार, नक्षत्र विशाखा, योग व्याघात, करण बालव वणिज तदोपरांत विष्टि (भद्रा) है। आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 12:10 PM से 12:56 PM तक और राहुकाल 09:40 AM से 11:07 AM तक रहेगा। 

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

तो आइए अब, VAMA के आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) में जानते हैं, आपके लिए आज का दिन (2 March, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 2 March, 2024) 

आज के दिन मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कोई ना कोई परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विरोधी आप पर हावी ही होने का प्रयास करेंगे। पड़ोसी से अनबन हो सकती है। पारिवारिक माहौल में सुख शांति बनी रहे इसके लिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। आज कहीं निवेश करने से पहले विचार विमर्श कर ले क्योंकि धन हानि होने का योग बन रहा है। लव पार्टनर से बात ना होने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। वात संबंधी रोग से परेशान रहेंगे। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – बंदरों को गेहूं और गुड़ खिलाएं कार्यक्षेत्र की सभी परेशानी दूर होगी। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

वृष राशि

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 2 March, 2024) 

आज के दिन वृष राशि वालों को कार्य क्षेत्र में कई प्रकार की विघ्न बाधा का सामना करना पड़ेगा। पत्नी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। वित्त क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को धन लाभ होगा। नए क्लाइंट बनने से आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा। लव पार्टनर का सहयोग आपके कार्य में प्रगति दिलाएगा। शत्रु की वृद्धि होगी। समाज में आपको कलंकित करने का प्रयास करेंगे। मन पसंद कपड़े की खरीददारी करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – ग्रे 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – कुत्तों को ब्रेड और बिस्किट खिलाएं आपका मनोरथ पूर्ण होगा। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 2 March, 2024) 

आज के दिन मिथुन राशि वाले कार्यक्षेत्र में अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे साथ में अपने विरोधियों पर भी विजय प्राप्त करेंगे। व्यापार में अपने प्रतिस्पर्धी को पीछे छोड़ेंगे। परिवार सहित आप किसी रिश्तेदार क्या वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करते समय विशेष ध्यान दीजिएगा। सतर्क रहना है मोबाइल पर आज आप ठगी का शिकार हो जाएंगे। लव पार्टनर के साथ प्रेम संबंध में मजबूती आयेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  चिड़ियों को दाना डालें शुभ होगा। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 2 March, 2024) 

आज के दिन कर्क राशि वाले कार्यस्थल पर अपने सहकर्मी के व्यवहार से मन बहुत व्याथित रहेगा। जीवन साथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। धन कमाने के लिए आज आपको बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ तनाव आपको मानसिक परेशानी देगा। कुछ लोग नेत्र रोग और उदर रोग से बहुत ज्यादा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज के दिन आप पीपल के पेड़ के नीचे संध्या काल में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 2 March, 2024)  

आज के दिन सिंह राशि वाले कार्यक्षेत्र में शत्रुओं की संख्या बढ़ने से आप बहुत परेशान रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अपने से छोटों को बहुत ज्यादा समझाने का प्रयास न करें। कुछ लोग नए मकान को खरीदने की तैयारी करेंगे। आज के दिन आप अपने लव पार्टनर से मिलेंगे साथ में किसी फिल्म को देखने या साथ में घूमने की योजना बनाएंगे। विदेश जाने का प्रयास करने वालों को आज सफलता मिलेगी। किसी बात को लेकर आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – मटमैला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर घर से निकलना चाहिए। 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 2 March, 2024) 

आज के दिन कार्य क्षेत्र में सेल्स ऑफ़ मार्केटिंग का कार्य करने वाले लोगों की लक्ष्य की प्राप्ति हो जायेगी। कुछ लोग अपनी नौकरी से त्यागपत्र देंगे। बच्चों के व्यवहार से आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक क्षेत्र से धन लाभ होता हुआ दिख रहा। लव पार्टनर के साथ आज आप अपने आप को प्रसन्न महसूस करेंगे साथ में रेड रोज गिफ्ट करेंगे। रोग से मुक्ति मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग –   हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – मछली को जीवन दें और दाना डालें। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 2 March, 2024) 

आज की दिन तुला राशि वाले अपने लक्ष्य की प्राप्ति नहीं कर पाने के कारण मन में असंतोष की स्थिति रहेंगी। पारिवारिक सदस्यों से किसी बात पर विवाद बढ़ता हुआ दिख रहा है। आज आपको जोखिम भरी या ज्यादा ब्याज देने वाली योजनाओं में निवेश करने की आवश्यकता नहीं है धन हानि होगी। दुष्ट स्त्री से दोस्ती न करें नहीं तो आपका नुकसान होगा। कुछ लोगों के घर में मांगलिक कार्य होगा जिससे आनंद का उत्सव रहेगा। आप स्वस्थ महसूस करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – फिरोजी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गाय के लिए प्रथम रोटी निकालें और बड़े भाव से खिलाएं। 

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 2 March, 2024)  

आज के दिन वृश्चिक राशि वाले अपने कार्य क्षेत्र में विघ्न बाधा का सामना करेंगे। व्यापार में भी व्यावसायिक गतिविधि में किसी प्रकार की परेशानी आएगी। मामा के यहां किसी की तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह माता जी तनाव में रहेंगी। ऑनलाइन गेम के माध्यम या कमोडिटी मार्केट में निवेश से आपको आज लाभ होगा। लव पार्टनर से आज आपको ज्यादा नकारात्मक बात नहीं करनी चाहिए। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। बहुत दिनों से चली आ रही बीमारी में भी बहुत ज्यादा आराम होगा। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – बैंगनी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको हनुमान मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल दान करना चाहिए। 

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 2 March, 2024)  

आज के दिन धनु राशि वाले अपने कार्य क्षेत्र में महिला सहकर्मियों की मदद से सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। सभी पारिवारिक सदस्य एक दूसरे की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। धन के अनेक स्रोत बनेंगे। आज अनेक प्रकार से आपको धन की प्राप्ति होगी। कोई कीमती वस्तु आज आपको उपहार में मिल सकती है। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ थोड़ा अनबन महसूस करेंगे। आप अपने आप को स्वस्थ और मस्त महसूस करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 20

आज का लकी रंग –  केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  आज आपको भगवान विष्णु के नाम का स्मरण करते हुए किसी कार्य के लिए निकलना चाहिए सफलता मिलेगी। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 2 March, 2024)  

आज के दिन मकर राशि वाले अपने कार्य में विरोधियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगे। किसी कार्यक्रम में आपको लक्ष्य प्राप्ति करने के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। परिवार में आज सोने चांदी के सामान खरीदे जाएंगे। अच्छे लोगों की संगति होने से आज आप आनंदित महसूस करेंगे। किसी के कहने पर आज आप धन का निवेश ना करें। प्रेम संबंध में अपने लव पार्टनर के साथ अच्छे रिश्ते रहेंगे। सर दर्द होने के कारण पीड़ा में महसूस करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग –  नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर से निकलते समय हनुमान जी के दाई भुजा का सिंदूर मस्तक में लगाकर घर से निकलें विजय मिलेगी। 

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 2 March, 2024)  

आज के दिन कुंभ राशि वाले अपने कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। परिवार में आपसी सहयोग रहेगा। बच्चों के पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आपकी बुद्धि विवेक से होता हुआ दिख रहा है। प्रेम संबंधों में आप आज बड़े-बड़े वादे करेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं चोट लगने का योग दिख रहा है।

आज का लकी नम्बर – 14

आज का लकी रंग – काला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 2 March, 2024) 

आज के दिन मीन राशि वाले अपने कार्य क्षेत्र में नई योजना पर कार्य करेंगे। परिवार में पुरानी बातों के करने से विवाद बढ़ेगा। बच्चों को गाड़ी चलाने के लिए ना दे नहीं तो चोट लग सकती है। आज आप निवेश करने से बचें आर्थिक हानि होती हुई दिख रही है। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ शाम को थोड़ी कहासुनी होते हुए दिख रही है सावधान रहें। मौसम बदलने के कारण सर्दी जुकाम बुखार और खांसी से आप परेशान रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपके घर से निकलते समय बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।