Aaj Ka Rashifal 2 July 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। आइए, डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, आज का दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal 2 July 2024)...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल, 2 जुलाई 2024): आज आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की तिथि एकादशी, दिन मंगलवार, नक्षत्र कृत्तिका, योग धृति, करण बालव तदोपरान्त कौलव है।  

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:57 AM से 12:53 PM तक और राहुकाल 03:53 PM से 05:38 PM तक रहेगा। 

आज योगिनी एकादशी है। इस व्रत को रखने से समस्त पाप का नाश होता है। जीवन में समृद्धि और सुख-शांति आती है। घर में खुशियों का माहौल रहता है। पारिवारिक सदस्यों में मनमुटाव नहीं रहता है। 

Naukri Ki Chinta HINDI

योगिनी एकादशी व्रत करने से स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। योगिनी एकादशी तीनों लोकों में प्रसिद्ध है। योगिनी एकादशी करने वाले को जो फल प्राप्त होता है, उतना फल 88,000 ब्राह्मण को भोजन कराने के बाद मिलता है। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (2 July, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 2 July 2024)

आज कार्य क्षेत्र में आपको अनावश्यक एक तनाव का सामना दोपहर बात करना पड़ेगा। व्यापार में मन के अनुकूल बिक्री नहीं होगी। 

परिवार के सदस्य सभी साथ मिलकर किसी धार्मिक अनुष्ठान को करेंगे। पढ़ने वाले छात्र अपने मित्रों के साथ आज शाम को घूमने जाएंगे। 

अच्छी कंपनी के शेयरों में निवेश करने से लाभ होता हुआ दिख रहा है। लव पार्टनर के साथ अच्छे संबंध रहेंगे और आज शाम को मुलाकात का योग बन रहा है। 

आपकी नींद की कमी आज परेशानी का कारण बन सकती है। अपने नवीन विचारों को अपने खाली समय में ही प्रयोग में लाएँ। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग –  केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान को मोतीचूर के लड्डू प्रसाद स्वरूप अर्पित करें। 

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 2 July 2024) 

आज भविष्य को सिक्योर करने के लिए दूरदर्शी योजना बनाएं। कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसा ना करें जिससे विवाद पैदा हो। 

व्यवसाय में आपकी कर्मठता आपके व्यवसायिक विकास में बहुत जरूरी है। माता-पिता को अपने टीनएजर बच्चों पर बहुत पैनी नजर रखनी पड़ेगी। 

छात्र अपने विषय को लेकर किसी प्रकार से भ्रम की स्थिति में रहेंगे। 

आज केवल समझदारी से किया गया निवेश ही आपको अच्छा रिटर्न दिलाएगा। आपको रोमांटिक माहौल में कुछ समझौते करने होंगे। 

आप हर कीमत पर खुला और जंक फूड खाने से बचें। आज आप अपने सामाजिक संपर्क को बढ़ाएंगे। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सफेद पुष्प की माला अपने इष्ट देवता को पहनाएं। 

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 2 July 2024) 

आज आपकी जिज्ञासा कुछ नया सीखने की रहेगी। अपनी विवेक शक्ति का प्रयोग करते हुए कार्य क्षेत्र में बहुत अच्छा करेंगे। 

आपको अपने बच्चों की गलतियों को सामाजिक नहीं करना चाहिए नहीं तो बदनामी होगी। छात्रों को हमेशा कुछ नया सीखने की ललक पैदा करनी चाहिए। 

साझेदारी में यदि आप कोई बिजनेस करने जा रहे हैं, तो आज निवेश न करें। एक बार ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें कि क्या आपके लिए साझेदारी उचित है। 

अपने लव पार्टनर के साथ जो भी गलतफहमी है उसे दूर करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी होने की संभावना नहीं है। 

जो बीमार हैं वह भी आज स्वस्थ हो जाएंगे या अपने आप में अच्छा महसूस करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 19

आज का लकी रंग – पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पीला पुष्प भगवान विष्णु को अर्पित करें। 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 2 July 2024) 

आपकी राशि में गुरु ग्रह की शुभता आपको अपने कार्य में सफल करेगी। आपके व्यापार में धन की वृद्धि होगी। घरेलू कामों में आ रही जो भी बाधा है वह दूर होगी। 

प्रतियोगिकी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों का सामान्य विषय और मजबूत होगा। 

मेडिकल इक्विपमेंट या सर्जिकल पार्ट की हॉस्पिटल में सप्लाई करने वाले व्यापारियों को निवेश से धन लाभ होगा। 

लव पार्टनर का स्वास्थ्य खराब होने से आपको बहुत परेशानी होगी। पारिवारिक सदस्य का स्वास्थ्य खराब है जिस कारण आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। 

आज का लकी नम्बर –  5

आज का लकी रंग –  नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें। 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 2 July 2024)  

आपका मिलनसार व्यवहार और आपकी क्रिएटिविटी अच्छे लोगों से संपर्क बनाने में बहुत मदद करेगी। इससे आपके कार्य में बहुत सफलता मिलेगी। घरेलू मामलों पर ध्यान देने के लिए आज का दिन अनुकूल है। 

पढ़ने वाले छात्र अपनी पढ़ाई पर एकाग्रचित रहे। एक अच्छा और समय पर निवेश वित्तीय स्थिति में सुधार करता है और आपकी कमाई बढ़ाता है। 

आप अपने प्रेम के बारे में सबसे नहीं बता पाएंगे। न्यूरो की परेशानी कुछ लोगों को होगी। 

डॉक्टर की सलाह और दवा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। संकटपूर्ण स्थितियों से बचने के लिए आपका त्वरित निर्णय आपको फायदा देगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –  हल्का लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर से निकलते समय जो भी मंदिर सामने मिले वहां नमन अवश्य करें। 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 2 July 2024) 

कार्य स्थल पर सीनियर्स आज आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। बुध ग्रह का शुभ प्रभाव आपके व्यापार में प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करेगा। 

परिवार के सदस्यों में जो भी विवाद चल रहा था सब सुलझ जाएगा और आपस में प्रेम बढ़ेगा। 

छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है, तो आपको किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह लेनी चाहिए। 

आजकल निवेश के कई रास्ते खुले हुए हैं, जिससे आप ज्यादा से ज्यादा धन कमा सकते हैं, सही मार्गदर्शन और दिशा की जरूरत होगी। आप अपने प्रिय को आज चिड़चिड़े मूड में पाएंगे। 

कुछ लोग कमर दर्द से परेशान रहेंगे। दूसरों के मामलों में दखल न दें तो ही आपके हित में रहेगा। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। 

vama

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 2 July 2024) 

आज आप जैसा सोचेंगे वैसा ही आपके साथ होगा। अपने व्यावसायिक स्थल पर आज अपनी वाकपटुता से कोई सस्ती वस्तु महंगे दाम में बेच देंगे। 

आज आपकी कलम से बहुत ही अच्छा काव्य लेखन होगा। आज किसी शुभ अवसर का जश्न मनाने के लिए आपके किसी करीबी रिश्तेदार के यहां जाने की संभावना है। 

छात्र आज अपना समय किसी और कार्य में व्यस्त रखेंगे। शेयर मार्केट में निवेश बहुत ही सावधानी से करें, जोखिम ज्यादा है।

लव पार्टनर से उलझने से आप किसी भी विवाद में फंस जाएंगे। आपको अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति की मदद लेनी होगी। कुछ लोग अपने मित्रों के साथ यात्रा पर जा रहे हैं। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप व्रत रखें। 

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 2 July 2024)  

चित्रकारों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर मिलेगा। जल्दबाजी की कार्रवाई पारिवारिक हितों को खतरे में डाल सकती है। 

छात्र अपनी पढ़ाई को नियमित करने का प्रयास करेंगे। एप के माध्यम से ऑनलाइन गेम में पैसा लगाना नुकसानप्रद रहेगा। 

लव लाइफ पर ठीक से ध्यान न दे पाने से लव पार्टनर नाराज हो सकता है। आपके मूल स्वभाव में परिवर्तन नहीं होगा इसलिए ज्यादा प्रयास न करें। 

बहुत ज्यादा विचार करने से केवल तनाव ही मिलेगा। शक और भ्रम की स्थिति ना पालें। 

आज का लकी नम्बर – 26

आज का लकी रंग – हल्का नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ नमो नारायण मंत्र का जाप करें। 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 2 July 2024)  

कार्यक्षेत्र में आपके पुराने सहकर्मी आज आपको कोई ऐसी बात सुनाएंगे जिससे आपको मानसिक पीड़ा होगी। 

व्यापार में बहुत दिनों से डूबा हुआ रुपया आज से मिलने की उम्मीद जागेगी। परिवार के सदस्यों की बेहतर समझ घर में सुख, शांति और सद्भाव लाएगी। 

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को इधर-उधर के प्रपंच में नहीं फंसना चाहिए। 

शेयर मार्केट में पैनिक मत होइएगा नहीं तो आर्थिक नुकसान अवश्य हो जाएगा। प्रेम संबंध तभी तक चलता है जब तक एक दूसरे के भाव सकारात्मक रहे। 

आप दयालु होकर अपना अहंकार दूर करें। संकट में फंसे किसी व्यक्ति की आप मदद करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – गोल्डन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 2 July 2024)  

आज आप अपनी टीम के किसी व्यक्ति पर कुछ ज्यादा ही नाराज हो जाएंगे नियंत्रण रखें। आप अपने सेविंग से धर्मार्थ कार्य करेंगे। माता का स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है जो पारिवारिक तनाव का भी कारण रहेगा। 

छात्रों की सफलता उनके अच्छे मार्गदर्शक पर निर्भर करेगी। आपको अपने बजट को संतुलित करने के लिए खर्चों पर कड़ी निगरानी रखनी होगी। ईमानदारी से किए गए प्रयास आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। कोई आपको यूज कर रहा है, इस बात की जानकारी आज आपको होगी। 

बच्चे की बीमारी से जो लोग परेशान थे आज उनको आराम मिलेगा।

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – बैंगनी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  राम राम का जाप करें। 

vama astrology

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 2 July 2024)  

आज आपका करीबी मित्र करियर में नए अवसर की तलाश में मदद करेगा। व्यवसाय में आपने जो निवेश किया है आज से कुछ लाभ होना स्टार्ट होगा। 

घर में तनाव कुछ लोगों को कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर कर सकता है। नया वाहन खरीदने के लिए ऑटो लोन लेने का योग बन रहा है। 

जिससे आप प्रेम करते हैं उसको जीवनसाथी बनाने के बारे में विचार करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप खान-पान की अच्छी आदतें अपनाएं। करीबी दोस्तों का सहयोग मनोबल बढ़ाने वाला रहेगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का मंत्र जप करें। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 2 July 2024) 

करियर को नई दशा और दिशा देने के लिए आज कुछ अच्छा करने का प्रयास करेंगे। एफएमसीजी प्रोडक्ट का काम करने वाले व्यापारियों को नए ऑर्डर मिलेंगे। 

जीवनसाथी से नाराज ना रहे। नौकरी करते-करते किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं हो पाती है यह बात आपको ध्यान रखनी होगी। 

अतिरिक्त इनकम के लिए आप कुछ निवेश करने की योजना बनाएंगे। किसी से बात करते समय सावधान रहिए नहीं तो रिकॉर्ड करके आपको ब्लैकमेल किया जाएगा। 

मौसम के परिवर्तन के कारण आप किसी बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं। आपको व्यक्तिगत स्थितियों में विरोध और प्रतिद्वंद्विता का सामना करना पड़ सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग –  ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – इस मंत्र का पाठ करें:–

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। 

सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने॥

vama

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।