Aaj Ka Rashifal, 19 September 2024: मेष से मीन तक, पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal, 19 September 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 September 2024: आज का राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में VAMA के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) लेकर आए हैं।

आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

सबसे पहले आज का पंचांग (Aaj ka panchang) जान लेते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज दिनांक 19 सितंबर, दिन- गुरुवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। 
आज नक्षत्र- उत्तरभाद्रपदा 08:04 AM तक इसके उपरांत रेवती 05:15 AM तक, इसके उपरांत अश्विनी, योग- वृद्धि 07:18 PM तक, उसके बाद ध्रुव योग और करण- तैतिल 02:28 PM तक, इसके बाद गर 12:40 AM तक, इसके बाद वणिज का संयोग रहेगा। 
आज का शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM – 12:38 PM तक, अमृत काल - 03:06 AM – 04:31 AM तक, ब्रह्म मुहूर्त - 04:36 AM – 05:24 AM तक रहेगा। आज राहुकाल का समय 01:45 PM से 03:16 PM तक है और चंद्रमा 05:15 AM तक मीन राशि में इसके बाद मेष में गोचर करेंगे। 

तो आइए अब जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? 

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal, 19 September 2024)

vama astrology

सबसे पहले मेष राशि का दैनिक राशिफल जानते हैं। 

आज का मेष राशिफल (Aaj ka mesh rashifal)

आज मेष राशि के लोगों को व्यवसाय में लाभ मिलेगा। व्यवसाय के सिलसिले में दूसरे शहर की यात्रा करेंगे। करियर में परिवर्तन का योग दिख रहा है। जॉब परिवर्तन से लाभ होगा।  

परिवार में बच्चों की मासूमियत मन को प्रसन्न करेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। आज मायके पक्ष से किसी का आगमन होगा। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। आप अपने सपनों के राजकुमार या राजकुमारी से मिलने की प्रबल इच्छा रखेंगे। 

आपकी पहचान में वृद्धि होगी, आपका कोई ट्वीट या वीडियो वायरल होगा जिससे आपकी लोगों तक पहुंच बढ़ेगी। खानपान पर विशेष ध्यान दें क्योंकि फूड प्वाइजनिंग होने का खतरा दिख रहा है। प्रतियोगी छात्रों को जल्द ही सरकारी नौकरी का अवसर प्राप्त होगा। 

आज का लकी नंबर – 44

आज का लकी कलर –  लाल 

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal) 

आज वृष राशि के लोगों को  करियर विकास के अवसरों से भरे माहौल में काम करने का अवसर मिलेगा। धन आगमन की स्थिति अच्छी होगी, आप कहीं निवेश भी कर सकते हैं। 

कोर्ट कचहरी में चल रही मुकदमों में शुभ समाचार मिलेगा। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए अच्छा है। आज अपने प्रेमी संग छोटी और मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। एक्सट्रा मैरिटल लाइफ में तनाव की स्थिति रहेगी। 

आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा ऊंची रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आपको गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। मधुमेह से पीड़ित लोग अपना विशेष ख्याल रखें शुगर लेवल बढ़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में नई सीख मिलेगी। 

आज का लकी नंबर – 12

आज का लकी कलर – भूरा 

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal) 

आज मिथुन राशि के लोग किसी ऐसे संगठन से जुड़ेंगे, जो अपने लोगों की परवाह करता है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात करेंगे। आज दैनिक आय में वृद्धि होगी। धन आगमन से संतुष्ट रहेंगे। 

आज परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग ही आपको घर में सुख-सौहार्द बनाए रखने में मदद करेगा। परिवार के साथ पर्यटन पर जाने का अवसर मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं, दिन बहुत ही शुभ रहेगा। 

लव लाइफ को फिर से शुरू करने के लिए आपको पिछली ग़लतियाँ भूलने की ज़रूरत है। अगर आप एक्सट्रा मैरिटल अफेयर में हैं तो सावधान रहें किसी ट्रैप में फंस सकते हैं। 

लिवर के मरीजों को अपनी समस्या को नियंत्रण में रखने के लिए खानपान और शुद्ध पानी का प्रयोग करना जरूरी होगा। आज भरोसेमंद दोस्त आपको गलत जानकारी देकर गुमराह कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान दें, करियर को लेकर जल्द ही शुभ समाचार मिलेगा। 

आज का लकी नंबर – 31

आज का लकी कलर – हरा 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal) 

आज कर्क राशि के जातक व्यवसाय को बेहतर बनाने के प्रचुर अवसर मिलने की प्रबल संभावना है लेकिन आप उनसे लाभ उठाने में असफल न हो इसका ध्यान रखना है। धन निवेश करते समय विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। आज के दिन धोखे से नुकसान होता हुआ दिख रहा है। 

आपको परिवार के साथ संबंधों में सामंजस्य बिठाने का सुनहरा अवसर तलाशना पड़ेगा। परिवार के सभी सदस्य आपको सपोर्ट करेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। 

आज लवलाइफ में कुछ अप्रत्याशित देखने को मिल सकता है। प्यार में आज कई उम्मीदें पूरी होने की संभावना है। 

आज आपका मूड ख़राब हो सकता है। कुछ महत्वाकांक्षी लोगों के साथ टीम बनाना भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को आज पढ़ने में मन नहीं लगेगा। 

आज का लकी नंबर – 23

आज का लकी कलर – क्रीम 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal)  

आज सिंह राशि के जातक को प्रशंसा और तारीफ मिलेगी, क्योंकि कार्य में लक्ष्य की प्राप्ति हो जायेगी। खर्च अधिक और इनकम कम होगी। महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए धन की कमी महसूस होगी। 

सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। सामाजिक कार्य में भाग लेने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। अपने लवपार्टनर की भावनाओं का सम्मान करने से आपको प्यार के बंधन को मजबूत करने में मदद मिलेगी। 

अपच या गैस, एसिडिटी के मरीजों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। विद्यार्थी वर्ग को जॉब में नए अवसर मिलेंगे। 

आज का लकी नंबर – 7

आज का लकी कलर – भगवा 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal) 

आज कन्या राशि के जातक को अपनी क्षमताओं पर दृढ़ विश्वास कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ करने में मदद करेगा। अपने कार्य में कुछ नया करके बॉस की नजर में बने रहेंगे। 

घर में उत्सव के माहौल में हिस्सा लेने से आपका तनाव कम हो जाएगा। आपकी कमाई में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देख रहे हैं। 

लवलाइफ में कठोर नियमों पर टिके रहना नुकसानदेह हो सकता है। लवपार्टनर से अनबन हो सकती है। 

उन चीज़ों पर काम करने के लिए फ़ायदेमंद दिन है जो आपके स्वास्थ्य में सुधार लाएँगी। छात्रों को गुरुजनों के साथ समस्याओं पर चर्चा करने से समाधान मिलेगा।

आज का लकी नंबर – 3

आज का लकी कलर –  मैजेंटा 

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal) 

आज तुला राशि के जातक की दृढ़ता से आशाजनक व्यावसायिक परिणाम मिलने की संभावना है। वित्तीय मामलों में चीज़ें बेहतरी की ओर बदलने की संभावना है।

परिवार में मांगलिक कार्य होने वाला है जिससे पारिवारिक लोग आपस में सहयोग की भावना से एक दूसरे के साथ बातचीत करेंगे। घर में पितरों की शांति के लिए पितृ पूजन का आयोजन करेंगे। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए बहुत ही रोमांचक रहने वाला है। अत्यधिक रोमांटिक मूड आपको लवपार्टनर के और करीब लेकर आएगा। 

आपके मददगार स्वभाव के कारण आपको सराहना मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। 

आज का लकी नंबर – 22

आज का लकी कलर – चॉकलेट 

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal)  

आज वृश्चिक राशि के जातक की नए स्किल सीखने का जुनून करियर में अच्छे अवसरों को दिलाने में मदद करेगा। वित्तीय मामलों में ज्यादा ब्याज के प्रलोभन से बचना होगा।

परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की खबर न केवल सभी को रोमांचित करेगी, बल्कि पारिवारिक माहौल में एक नई भावना का संचार भी करेगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। 

आज का दिन लवलाइफ में प्रेमी का विश्वास जितने का है। विश्वास की भावना प्रेम बंधन को मजबूत करेगी। लवपार्टनर को कहीं घूमाने ले जाएं। 

सड़क पार करते समय सावधान रहें, खासकर लाल बत्ती पर क्योंकि किसी की लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग को करियर से संबंधित नई सूचना प्राप्त होगी। 

आज का लकी नंबर – 8

आज का लकी कलर – भगवा 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal)  

आज धनु राशि के जातक उत्कृष्ट कम्युनिकेशन स्किल के कारण सभी क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। कार्यस्थल पर बॉस आपके कार्य से काफी खुश रहेंगे। आज आप धन की व्यवस्था करके अपनी गाड़ी की सर्विसिंग करवाएंगे। ऑनलाइन गेमिंग या शेयर में निवेश से धन लाभ होगा। 

पत्नी का साथ आपके बुरे समय को अच्छे समय में बदल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। आप प्रेम जीवन में कड़वी छोटी-छोटी बातों को माफ कर दें। आज एक्स को वापस आने की उम्मीद है। 

मानसिक कष्ट से बचने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। विरोधियों से निपटने में आपको बहुत कूटनीतिक होने की जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई में ध्यान दें, अन्यथा आप एक करियर का बेहतरीन मौका खो सकते हैं। 

आज का लकी नंबर – 7

आज का लकी कलर – हल्का पीला 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal)  

आज मकर राशि के लोगों को कार्यस्थल पर अपने अधीनस्थों को प्रशिक्षण देना पड़ेगा। आपको एक आकर्षक निवेश का अवसर मिलेगा। करियर में नए अवसर मिलेगा। लंबी यात्रा का योग है। 

माता-पिता का मार्गदर्शन आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

लवलाइफ में अपने प्रेमी संग किसी पार्क में बैठकर मीठी बातें करना, मन को आनंदित करेगा। 

किसी पुराने विवाद का नोटिस मन को परेशान कर सकता है। कुछ लोगों को बीमारी से बहुत आराम मिलने वाला है। विद्यार्थियों को सरकारी नौकरी के लिए आवेदन फॉर्म भरेंगे। 

आज का लकी नंबर – 21

आज का लकी कलर – नीला 

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal)  

आज कुंभ राशि के जातक को कार्यस्थल पर काम करने में मन नहीं लगेगा कोई बात आपको परेशान करेगी।  

परिवार में आपसे उम्मीद की जायेगी कि आप कुछ अच्छा करें जिससे आपकी प्रगति नाम सम्मान की वृद्धि हो। 

अच्छी मौद्रिक स्थिति आपको किसी की मदद करने में सक्षम बनाएगी। आप अपने लव पार्टनर को अपने साथ पाएंगे जो आपके कार्यों में आपका उत्साहवर्धन करेगा। 

एक रमणिक स्थल की यात्रा आपको प्रसन्नता देगी और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करेगी। किसी की आलोचना करना आपके लिए सही नहीं है इसीलिए इससे बचें।

आज का लकी नंबर – 7

आज का लकी कलर – काला 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal) 

आज मीन राशि के जातक अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें। इस ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं। अपने व्यापार में प्रगति के लिए आप लोन लेंगे या सीसी लिमिट को बढ़वा सकते हैं। 

आप आज शाम को पारिवारिक जन के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। आर्थिक लेन-देन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। 

अपने मन की बात कह देना और उसे प्रेमी से पूरा करवाना आपकी कला पर निर्भर करेगा। 

कुछ हाई प्रोफ़ाइल व्यक्तियों से मिलते समय आप घबराएं नहीं और आत्मविश्वास न खोएं। परिस्थितियों में अचानक बदलाव आपको एक नई लेकिन सकारात्मक दिशा में ले जायेगा।

आज का लकी नंबर – 8

आज का लकी कलर – पीला 

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।