Aaj Ka Rashifal, 18 September 2024: मेष से मीन तक, पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal, 18 September 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 September 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

सबसे पहले आज का पंचांग (Aaj ka panchang) जान लेते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज दिनांक 18 सितंबर, दिन- बुधवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। 
आज नक्षत्र- पूर्वभाद्रपदा 11:00 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा, योग- गण्ड 11:28 PM तक, उसके बाद वृद्धि योग, करण- बव 08:04 AM तक, इसके बाद बालव 06:12 PM तक, इसके बाद कौलव 04:19 AM तक, इसके बाद तैतिल का संयोग रहेगा। 
आज का शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त - नहीं (Nil) है, अमृत काल - 04:01 AM – 05:25 AM तक  और ब्रह्म मुहूर्त - 04:36 AM – 05:24 AM तक रहेगा। आज राहुकाल का समय 12:15 PM से 01:45 PM तक है। आज चन्द्रमा मीन राशि में गोचर करेंगे। 

तो आइए अब प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? 

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal, 18 September 2024)

vama

सबसे पहले मेष राशि का दैनिक राशिफल जानते हैं। 

आज का मेष राशिफल (Aaj ka mesh rashifal)

मेष राशि के लोग आज कार्यस्थल पर राजनीति बचें। कोई सहकर्मी विश्वासघात कर सकता है। उच्च अधिकारी से बात करते समय नम्रता बनाकर रखें। व्यावसायिक लाभ का योग बन रहा है। 

पारिवारिक समारोह में प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। लवमेट्स का साथ मिलेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल लाइफ में तनाव की स्थिति रहेगी। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार

स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने से आप कमजोर हो रहे हैं इससे आपकी सेहत खराब हो रही है। आपके पुराने दोस्त आपसे मिल सकते हैं आज जिनसे लंबी बात होगी। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नंबर – 8

आज का लकी कलर – केसरिया 

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal) 

आज वृष राशि के जातक को कार्यस्थल पर गपशप ना करें, अपने काम पर ध्यान दें, नहीं तो बॉस से डांट पड़ेगी। धन लाभ की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। 

परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। जो लोग अभी तक अविवाहित हैं, उनके शादी की बात चलेगी। 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

आज लवलाइफ के लिए रोमांचक रहेगा। आज प्रेमिका को कोई ऐसा गिफ्ट देंगे जिसे वो काफी पसंद करती है। आज लवमेट्स से खुलकर बातें करें, रिश्ता मजूबत होता दिख रहा है। 

कुछ लोगों का आज ऑपरेशन होने से बीमारी में बहुत आराम मिलेगा। किसी सामाजिक कार्य करने वाली संस्था से जुड़ना आपके लिए लाभकारी रहेगा। प्रतियोगी छात्रों को करियर की महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। 

आज का लकी नंबर – 3

आज का लकी कलर – बैंगनी 

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal) 

आज मिथुन राशि के जातक अपनी रचनात्मकता से कार्यस्थल पर अपना नाम रोशन करेंगे। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, दैनिक आय भी बढ़ेगी। 

परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। माता-पिता का सम्मान करें। दिन खुशमय रहेगा। 

आज का दिन लव लाइफ में रोमांचक रहने वाला है। प्रेमी के साथ आपके सम्बन्ध और अच्छे बनेंगे, नई यादें जुड़ेगी। पूरे दिन लवमेट्स के साथ रहने का मौका मिलेगा। 

लोगों की मदद करने की आपकी आदत आपका सम्मान बढ़ाएगी। डॉक्टर भी आपको विटामिन डी की दवा खाने की सलाह देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगेगा। 

आज का लकी नंबर – 1

आज का लकी कलर –  हरा 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal) 

आज कर्क राशि के जातक को कार्यस्थल सावधान रहें, करियर में बदलाव देखने को मिल सकता है। किसी व्यापार में धन लगाना भविष्य में लाभकारी रहेगा।

परिवार के साथ समय बिताएं, हो सके तो पूरे परिवार के साथ पिकनिक पर जाएं। दिन खुशहाल रहेगा।   

आज आप किसी समारोह में किसी के प्रति आकर्षित होंगे। उससे बात करने का प्रयास भी करेंगे। लवमेट को प्रपोज करने के लिए आज का दिन बेहतर है। 

अच्छा शारीरिक स्वास्थ्य आपको बाहरी गतिविधियों में भाग लेने में मदद करेगा। प्रतियोगी छात्रों को जल्द ही करियर में सफलता मिलेगी। तैयारी जारी रखें। 

आज का लकी नंबर – 14

आज का लकी कलर – सफेद 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal)  

आज सिंह राशि के जातक व्यावसायिक सफलता पाने के लिए किसी जानकार व्यक्ति से सलाह प्राप्त करेंगे। आज निवेश करते समय दिशा-निर्देश अवश्य पढ़ लें, नहीं तो धन निकासी के समय परेशानी हो सकती है। 

आज आप पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। मर्यादित तरीके से परिवार के साथ पेश आयें, पत्नी और बच्चों पर ज्यादा गुस्सा ना करें।  

आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। अपने प्रेमी को ज्यादा महत्व देना आपके लिए घातक हो सकता है, क्योंकि इससे घर का माहौल खराब होगा। 

गैस को जलाने और बुझाने का ध्यान रखें। आग से जलने का संकेत मिल रहा है। छात्रों का विद्याभ्यास का लाभ मिलेगा। 

आज का लकी नंबर – 29

आज का लकी कलर – गोल्डन 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal ) 

आज कन्या राशि के लोगों को कार्यस्थल नया अवसर मिलेगा। जॉब परिवर्तन कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आप लोन का सहारा ले सकते हैं।

परिवार के सदस्यों का समय पर सहयोग मन के अनुरूप परिणाम लाएगा। पत्नी के साथ समय बिताएं, रिश्ता और मजबूत होगा। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। प्यार में आप धोखा पाएंगे, प्रेमी आपसे झूठ बोलकर आपका लाभ ले सकता है, जिससे आपको काफी आघात होगा। 

अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके लिखने की कला से अब आप अपनी लिखी किताब का लोकार्पण करवा सकते हैं।

आज का लकी नंबर – 1

आज का लकी कलर – गहरा हरा 

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal) 

आज तुला राशि के जातक को कार्यस्थल पर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई आपका नुकसान करना चाह रहा है। कई स्रोतों से धन आगमन के रास्ते बनेंगे।

परिवार के साथ किसी मंदिर में जायेंगे वहां भंडारे का भी आयोजन होगा प्रसाद वितरण भी करेंगे और प्रसादी भी लेंगे। घर का माहौल भक्तिमय रहने वाला है। 

लवलाइफ में आपका साथ प्रेमी को पसंद आएगा। एक्स्ट्रा मैरिटल लाइफ में तनाव की स्थिति हो सकती है, सतर्क रहें। 

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे वजन बढ़ रहा है, सुबह का व्यायाम या जिम करना चालू कर दें। प्रतियोगी छात्रों को जल्द ही किसी सरकारी नौकरी में आवेदन का मौका मिलेगा। 

आज का लकी नंबर – 3

आज का लकी कलर – क्रीम 

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal)  

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। शेयर मार्केट में किया गया निवेश आज काम रिटर्न देगा। 

अपने घर के सौंदर्यीकरण में व्यस्त होकर अपने खाली समय का सर्वोत्तम उपयोग करें, जिसकी परिवार के सदस्यों द्वारा बहुत सराहना की जाएगी। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार होना पड़ेगा, नहीं तो आपका प्रेमी ही आपका साथ छोड़ देगा। 

आपके द्वारा दिया गया दान किसी की मदद करेगा और आपको पुण्य अर्जित होगा। विद्यार्थी वर्ग को करियर को लेकर लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। 

आज का लकी नंबर – 44

आज का लकी कलर – मैरून 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal)  

आज धनु राशि के जातक या जातिका अपने गुस्से पर ध्यान रखें, तुरन्त रिएक्ट ना करें खासकर कार्यक्षेत्र पर ज्यादा ध्यान देना है। धन लाभ का योग बन रहे हैं, सावधानी से निवेश करें। 

आज परिवार में शांति और खुशियों का माहौल रहेगा। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें, आप अपने समझदारी भरे व्यवहार से बड़ा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए काफी सकारात्मक है। एक भरोसेमंद साथी की संगति का आनंद लेने से प्रेम बंधन मजबूत होने की संभावना है। आज आप किसी रोमांटिक जगह पर प्रपोज करें, संबंध स्वीकार्य होगा। 

सकारात्मक दृष्टिकोण आपको फिट और दुरुस्त रखेगा, जिम जाते रहें। विद्यार्थी वर्ग को गुरुजनों से कोई अच्छी सीख मिलेगी। 

आज का लकी नंबर – 9

आज का लकी कलर –  पीला 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal)  

आज मकर राशि के जातक को कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। विदेश यात्रा की चाह रखने वालों को आज कामना पूर्ण होगी। व्यापार में कोई भी नया निवेश करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। 

घरेलू जीवन में आपको कुछ भ्रमित करने वाले क्षणों का सामना करना पड़ेगा। घर में पितरों की शांति के लिए पूजा का आयोजन करेंगे।  

आज लाइफ में सावधानी बरतने की जरूरत है। लव लाइफ में झिझक आपके हाथ से प्यार में चूक करवा सकता है।

आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। विद्यार्थियों को मोबाइल पर ज्यादा एक्टिव रहना हितकर नहीं है, पढ़ाई से मन भटक सकता है। 

आज का लकी नंबर – 12

आज का लकी कलर – श्याम 

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal)  

आज कुंभ राशि के जातक उस सहकर्मी की सलाह सुनना न भूलें जो आपकी मदद करने की कोशिश करता रहता है।  वित्तीय बाधाएं आपको कम बजट पर काम करने के लिए मजबूर कर सकती है। 

आज आपको घर में कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। पत्नी किसी बात को नाराज हो सकती है। 

आज का दिन लव लाइफ में सामान्य है। प्यार में पिछली गलतियों के लिए अपने लव पार्टनर को माफ़ करना न भूलें। 

खाने-पीने में सावधानी बरतें, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। मानसिक परेशानी से निजात पाने के लिए मेडिटेशन करें। जो प्रतियोगी छात्र घर से बाहर रहते हैं, उन्हें घर की याद आएगी, पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। 

आज का लकी नंबर – 18

आज का लकी कलर – कॉफी 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal)

आज मीन राशि के जातक को कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यशैली पर भरोसा रखना होगा। आज धन संकट रहेगा। जरुरत पड़ने पर धन की कमी महसूस होगी। 

आज आपके ऊपर परिवार में सामंजस्य बनाए रखने की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। अविवाहित लोगों की शादी की बात चलेगी। पूरे परिवार के साथ शाम को कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। 

आज का दिन आपके लवलाइफ के लिए बेहतर है। आज आपके जीवन में किसी संवेदनशील और रोमांटिक व्यक्ति के आने की संभावना है। 

हृदय की समस्याओं से पीड़ित व्यक्तियों को कॉफी छोड़ने की आवश्यकता है क्योंकि लंबे समय तक इसका उपयोग समस्याओं को जटिल बना सकता है। विद्यार्थी वर्ग को करियर में नए अवसर मिलेंगे। 

आज का लकी नंबर – 2

आज का लकी कलर – पीला 

vama-app
vama app

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।