Aaj Ka Rashifal 18 July 2024: कैसा रहेगा आज का दिन? जानें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। क्या कहते हैं आपके ग्रह आइए, डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, आज का दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal 18 July 2024)...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल, 18 जुलाई 2024): आज आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की तिथि द्वादशी, दिन गुरुवार, नक्षत्र ज्येष्ठा, योग शुक्ल तदुपरान्त ब्रह्मा, करण बव तदोपरान्त बालव है।  

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:59 AM से 12:54 PM तक और राहुकाल 02:10 PM से 03:53 PM तक रहेगा।

vama astrology

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (18 July, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 18 July 2024)

आज आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल के कारण व्यावसायिक लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता अर्जित करेंगे। घरेलू चिंताओं पर आपको तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आज छात्र अपने टेस्ट की तैयारी करेंगे। 

धन आगमन के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज आपको यह एहसास होने की संभावना है कि प्रेम के बिना जीवन व्यर्थ है। 

सकारात्मक तनाव कई बीमारियों को रोकने में मदद करेगा। दूसरों के बारे में झूठी अफवाहें फैलाने से खुद को रोकें। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग –  फिरोजा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – मां की सेवा करें। घर से निकलते समय आशीर्वाद लें। 

वृषभ राशि

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 18 July 2024) 

कार्यस्थल पर कोई आपके हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। माँ की लम्बी बीमारी घरेलू मोर्चे पर चिंता का कारण बन सकती है। 

छात्रों को जो विषय कठिन लगता है उस पर अपने शिक्षक से चर्चा करेंगें। जल्दबाजी में किया गया निवेश आपको केवल आर्थिक नुकसान की ओर ले जाएगा। 

आपके लव पार्टनर का साथ आज आपको भरपूर खुशियाँ प्रदान करने में सक्षम रहेगा। स्वस्थ शरीर में हमेशा स्वस्थ दिमाग निवास करता है इसीलिए आपको स्वस्थ रहने का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्य में आप व्यस्त रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – माता-पिता का सम्मान करें। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 18 July 2024) 

आज आप कार्यस्थल पर सफलता के लिए विनम्रता एवं शालीनता से व्यवहार करें। आज आपको अपने माता-पिता का व्यवहार थोड़ा परेशान करेगा। 

छात्र अपनी परीक्षा को गम्भीरता से लें क्योंकि ये परिणाम भविष्य में सफलता के द्वार खोलेगा। मिड कैप शेयरों में निवेश करने से आपको लाभ होगा। 

प्यार में सच्चाई और ईमानदारी ही संबंध को बहुत दूर तक ले जायेगी। सर्वांगीण विकास के लिए आपको मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा भी लेनी होगी। अगर आप किसी स्थिति से भागेंगे तो वह बुरी तरीक़े से आपका पीछा करेगी। 

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग –  चॉकलेट 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर से निकलते समय बहन का आशीर्वाद लेकर निकले सफलता मिलेगी। 

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 18 July 2024) 

सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग आज अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एग्रेसिव मोड में रहेंगे। झगड़ों से बचने के लिए परिवार के सदस्यों की बात सुनें। 

कुछ छात्र नए कोर्स में एडमिशन लेंगे। आज आय का नया स्रोत उत्पन्न करने का प्रयास करने का दिन है। 

अपने लवमेट के साथ मिलकर आज की शाम को यादगार बनाएंगे। गर्दन के दर्द या पीठ दर्द को नज़रअंदाज न करें। 

किसी फिजिशियन डॉक्टर से सलाह लें और उपचार के साथ–साथ व्यायाम अवश्य करें। आपका दिमाग सदा एक्टिव रहेगा। यही सक्रियता आपको सफल बनाने में मददगार साबित होगी। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – शनि ग्रह की नकारात्मकता को दूर करने के लिए सुन्दरकांड का पाठ करें। 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 18 July 2024)  

आज कार्यस्थल पर काफी प्रयास करने के बाद भी सफलता मिलने में बड़ी बाधा आएगी। घर पर आपके प्रयास सम्मान दिलाएंगे और पारिवारिक सदस्यों का विश्वास जीतेंगे। 

छात्रों को विपरीत परिस्थितियों में अनुकूल रहने का प्रयास करना चाहिए। किसी के ऊपर पैसा निवेश करने से आर्थिक हानि हो सकती है। 

किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना प्रबल है। हृदय रोगियों के लिए आज कष्टकारी दिन रहेगा। दूसरों के मार्गदर्शन पर ध्यान देने से आपको बहुत लाभ होता है। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग –  सफेद 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – मांस, मछली और मदिरा का सेवन न करें। 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 18 July 2024) 

आपको कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए अपने संबंधों को मजबूत करना होगा। व्यवहारिक पक्ष मजबूत होगा तभी आपके व्यापार में प्रगति होगी। 

परिवार के बड़े भाई और बड़ी बहनों से अपने संबंध को मधुर रखें और उनकी बात को सुनें। पढ़ने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि बहुत भ्रम न पालें। 

भ्रम से पढ़ाई पर बुरा असर पड़ेगा। ब्याज पर दिए गए रुपए से भी आपको लाभ होगा। प्रेम संबंध में दूसरे व्यक्ति की बात से विवाद बढ़ता हुआ दिख रहा है। 

समाज की निस्वार्थ भाव से सेवा में अपना समय देने से आज अत्यधिक मानसिक खुशी मिलेगी। बिना टिकट रेलवे की यात्रा न करें नहीं तो आर्थिक दंड झेलना पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग –  हल्का गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – केसर का तिलक लगाएं। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 18 July 2024) 

आज आपकी महत्वाकांक्षा नहीं पूर्ण होगी तो मानसिक असंतोष उत्पन्न होगा। ट्रेडिंग से जुड़े हुए जितने भी व्यवसाय हैं और लोग हैं उन सभी की इस क्षेत्र में प्रगति होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

रिश्तेदार के यहां से आई खुश खबर आपको भी खुश करेगी। पढ़ने वाले छात्र अपने करियर पर फोकस करें। साझेदारी के व्यापार में आपको निवेश करना चाहिए लाभ होगा। लव पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार की बहस ना करें, नहीं तो नई परेशानी खड़ी हो जाएगी। 

किडनी में पथरी होने के कारण कई लोग दर्द से परेशान रहेंगे। मित्र मंडली में आप अपने विनम्र और आकर्षक व्यवहार से दूसरों को प्रभावित करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग – गहरा लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ईश्वर पर पूर्ण आस्था और विश्वास रखें।

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 18 July 2024)  

जिस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर आप लंबे समय से काम कर रहे थे उसमें देरी हो सकती है। आज माता-पिता के क्रोध का सामना करने की संभावना बन रही है। ध्यान रखें; पढ़ने वाले छात्रों की ज्यादा मित्रता भी खराब होती है। 

आज आपको विशेष तौर पर ध्यान रखना है कि ज्यादा रिटर्न या ब्याज की लालच में कभी भी कहीं पैसा निवेश नहीं करना चाहिए। 

आप अपने लव पार्टनर को कुछ महंगा गिफ्ट देंगे। आपको आध्यात्मिक सुख का आनंद मिलेगा। किसी सामाजिक समारोह में बातचीत करते समय अपने शब्दों का चयन सावधानी से करें। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग –  ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – हनुमान चालीसा का सदैव पाठ करें, शनि की ढैय्या का नकारात्मक प्रभाव कम रहेगा। 

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 18 July 2024)  

आज आपका कोई पुराना दोस्त या बॉस आपको नई नौकरी ऑफर करेगा। व्यापारियों के लिए साझेदारों से हाथ मिलाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक मुकदमा में समझौता होगा। 

विद्यार्थी आज अपने किसी प्रशिक्षण को पूरा करेंगे। कमोडिटी मार्केट में आपको गैस सेक्टर में निवेश करने से लाभ होगा। 

लव पार्टनर का उग्र स्वभाव प्रेम संबंध को खराब कर रहा है। महिला जातकों को यूट्रस और ओवरी में सिस्ट का तुरंत इलाज कराना चाहिए। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग –  पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – असहाय लोगों दवा कराने में आर्थिक मदद करें। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 18 July 2024)  

दैनिक इनकम करने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। न्याय क्षेत्र से जुड़े हुए वकील या प्रोफेशनल सभी लोगों के लिए आर्थिक पक्ष मजबूत करने वाला दिन है। पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से घर में थोड़ा तनाव रहेगा। 

विद्यार्थियों को खेल गतिविधि में भी हिस्सा लेना चाहिए। नई वित्तीय योजनाएँ आपको पैसा निवेश करने के लिए आकर्षित करेंगी। आपमें से कुछ लोग आज जिस नए प्यार का अनुभव करने जा रहे हैं, वह जीवन में जोश भर देगा। 

ज्यादा निराश ना हो आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समस्याओं से बचने के लिए पुरानी खबरों की पुष्टि की जानी चाहिए। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग –   लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – झूठ ना बोले। 

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 18 July 2024)  

आज काम का दबाव बढ़ सकता है जिससे आपको इसे पूरा करने के लिए देर तक बैठना पड़ सकता है। घरेलू मोर्चे पर संपत्ति संबंधी विवाद आज अचानक भड़क सकता है। 

फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े हुए छात्रों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। शेयर मार्केट में फ्यूचर या ऑप्शन में निवेश करना इंट्राडे के लिए आज लाभदायक रहेगा। 

आपका लव पार्टनर आपके विरोधियों को जवाब देगा। अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए बहुत ज्यादा खाना नहीं खाना चाहिए। अप्रत्याशित समस्याओं के कारण यात्रा की योजनाएँ स्थगित हो सकती हैं। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – हल्का नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – तीर्थों के जल से स्नान करें। 

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 18 July 2024) 

कार्यस्थल पर नई चीजों को सीखने के लिए सभी कर्मचारियों का प्रशिक्षण होगा। आपका अच्छा व्यवहार आपके व्यापार को नई दशा और दिशा देगा। 

परिवार में आज किसी के जन्मदिन पार्टी का आयोजन होगा। पढ़ने वाले छात्रों की नई क्लास प्रारंभ होगी। बैंक निफ़्टी या बैंकों के शेयर में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करें धन लाभ होगा। आज आप अपने लवमेट के साथ मिलेंगे और शाम को पार्टी करेंगे। 

मन को नियंत्रित रखें, नहीं तो आप क्रोध और अवसाद से पीड़ित रहेंगे। आपकी बुद्धि और हाजिर जवाबी दूसरों के साथ स्वस्थ संबंध विकसित करने में मदद करेगी। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  मंदिर में पीतल का लोटा दान करें।

Naukri Ki Chinta HINDI

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।