Aaj Ka Rashifal, 18 August 2024: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 18 August 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 August 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

18 अगस्त को दिन रविवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग रहेगा। आज चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे। 

यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा? जानिए इस सप्ताह का राशिफल

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

तो चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

आज का मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज मेष राशि वाले जातक को कार्यस्थल पर सभी साथियों का साथ मिलेगा। सीनियर्स से संबंध अच्छे होंगे। माता-पिता को आज आप उपहार देंगे। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। 

वित्तीय मामलों में समय पर निर्णय लेने से आपको काफी बचत करने में मदद मिलेगी। मुस्कुराहट के साथ अपने साथी को यह बताना न भूलें कि आप उससे दिल से प्यार करते हैं। पूरी नींद लें, आपको अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने में मदद करेगा। विद्यार्थी वर्ग आज पढ़ाई पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – लेमन 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार

आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज वृष राशि वाले जातक को कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ नहीं मिलेगा। सावधान रहें। परिवार में किसी रिश्तेदार के यहां से शोक संदेश आने के कारण गमगीन माहौल रहेगा। 

आप ज्यादा खर्च होने के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज बारिश का आनंद लेंगे। कहीं दूर बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ का ध्यान रखें, अनावश्यक तनाव और चिंता से बचें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। नई नौकरी में सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 26

आज का लकी रंग – गहरा लाल 

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज मिथुन राशि के जातक को जॉब परिवर्तन करने की प्रबल इच्छा जागेगी। वैवाहिक जीवन में आ रही समस्या दूर होने की संभावना है क्योंकि परिवार के सदस्य समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। 

आपको ऋण से मुक्ति मिलने का समय आ गया है आपका कोई कर्ज खत्म होगा। प्रेमिका को हल्के में लेने से लव लाइफ में दरार आ सकती है। मानसिक शांति पाने के लिए खुद को रचनात्मक कार्यों में लगाना न भूलें। करीबी दोस्तों के साथ मतभेद बढ़ सकता है। करियर में आज नए अवसर मिल सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग –  हरा 

आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज कर्क राशि के जातक को अपने कार्य में सफल होने के लिए नए तरीके से काम करने पर जोर देना होगा। आपके बच्चे किसी तनाव से पीड़ित है उनकी समस्या का समाधान करिए। पत्नी से संबंध मधुर रखें, तनाव बढ़ सकता है। पारिवारिक शांति बिगड़ सकती है। 

आर्थिक वृद्धि करने के लिए आपको रिस्क लेना पड़ेगा। लवलाइफ के लिए आज का दिन सही नहीं है। सांस लेने में दिक्कत होने की संभावना है किसी डॉक्टर से सलाह लें। रोग से छुटकारा मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का आज रिजल्ट आ सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – सफेद

आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) 

आज सिंह राशी के जातक अपने कर्मचारियों को नया कुछ करने के लिए सशक्त बनायेंगे और उन्हें अतिरिक्त ज़िम्मेदारियाँ देंगे और उनसे कहेंगे इसे करना पड़ेगा। परिवार में दूसरों के प्रति ईर्ष्यालु भावना रखने से बचें। 

आपको संपत्ति और वाहन क्रय विक्रय से धन लाभ होने का योग बन रहा है। आपको किसी दूसरे की भावना के साथ नहीं खेलना चाहिए क्योंकि प्रेम सच्चा होता है। 

बाहर का तलाभुना खाने से बचें, आपके स्वास्थ्य में बहुत सुधार होगा। वजन बढ़ने के कारण आप कई बीमारियों से ग्रस्त हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग तैयारी के लिए आज किसी कोचिंग संस्था में एडमिशन लेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – हल्का पीला 

आज का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज कन्या राशि के जातक अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए इंस्टाग्राम का प्रयोग करेंगे। रिश्तेदार से आपके मधुर संबंध रहने से आपके बुरे समय में बहुत सहयोग मिलेगा। अतः बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें। आप संपत्ति और फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करेंगे। 

युवा जातक को अपने प्रेमी के साथ रहने का आज ज्यादा समय मिलेगा। आपकी याददाश्त बहुत ज्यादा है इससे आपको बड़ा फायदा मिलेगा। मित्र के भेष में शत्रु अफवाह फैलाकर आपको बदनाम कर सकते हैं।  विद्यार्थियों को आज पढ़ने में मन नहीं लगेगा। 

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग – बैंगनी 

आज का तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज तुला राशि के जातक अपने व्यापार में किसी दूसरे पर ज्यादा विश्वास करने से खासकर हिसाब किताब में तो नुकसान होगा। आपकी नशे की आदत में नियंत्रण न करने की वजह से परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। 

व्यवसाय में मंदी आपके मुनाफ़े पर असर डाल सकती है। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं उसे आज अपनी भावनाएं बता दें, अन्यता लेट हो सकता है। आप प्रतिकूल परिस्थितियों से साहस और दृढ़ विश्वास के साथ लड़ने के लिए अपनी गुप्त प्रतिभा का उपयोग करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग – हल्का हरा 

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) 

आज वृश्चिक राशि के जातक जो वास्तुकला के क्षेत्र से जुड़े हैं उनको विदेश से प्रस्ताव मिलेगा। आज परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। व्यापारिक सौदे आपके पक्ष में बड़े बदलाव लाने वाले हैं। 

अपने जीवन साथी से आपको प्रशंसा मिलेगी। एकाग्रता आपकी निर्णय लेने की क्षमता में काफी मदद करेगी।  प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क सुधारने का समय आ गया है। 

ज्यादा गुस्सा आपको सरदर्द की रोग देगा। आपका वाहन चलते-चलते रास्ते में खराब हो जाएगा आपको बहुत परेशानी होगी। यदि आप नौकरी में हैं तो पदोन्नति हो सकती है। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – हल्का लाल

आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) 

आज धनु राशि के जातक को व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए व्यवस्थित ढंग से कार्य करना पड़ेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है शाम तक माहौल सही होगा। आपकी कंपनी में आर्थिक घाटे को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। 

अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए अपनी वास्तविक क्षमताओं को पहचानने का समय आ गया है। 

दूसरों पर अपनी राय नहीं थोपनी चाहिए इससे आपके संबंध खराब होंगे। युवा जातक को आज अपने प्रेमजीवन में विवाद होगा। 

आज का लकी नम्बर – 19

आज का लकी रंग – पीला 

आज का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today) 

आज मकर राशि के जातक जो सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते हैं उनको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ जातक के बच्चों का स्वास्थ्य जो काफी दिनों से खराब चल रहा है आज बहुत आराम मिलेगा। 

उच्च व्यावसायिक शिक्षा के लिए अनुकूल ऋण की सहायता लेनी पड़ेगी। लव पार्टनर बेहद सहयोगी और प्यार भरे मूड में रहेगा। आपको अच्छे साहित्य का अध्ययन करना चाहिए जिससे मन प्रसन्न और ज्ञान वर्धन भी होगा। 

आपका मददगार स्वभाव के कारण आपकी सराहना लोगों के द्वारा होगी।

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग – मटमैला 

आज का कुम्भ राशिफल (Aquarius Horoscope Today) 

आज कुंभ राशि के जातक को कार्यस्थल पर किसी संकट से बचने के लिए अपने सहकर्मियों का समय पर सहयोग मिलेगा। परिवार का समय पर सहयोग आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति दिलाएगा। फिक्स डिपॉजिट्स का निवेश आपको भरपूर लाभांश अर्जित करने में मदद करेगा। 

आपकी बुद्धि और आकर्षण के कारण किसी का ध्यान आपकी तरफ आकर्षित होगा। गरीबों की मदद करना और उनके स्वास्थ्य की चिंता करना आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। 

आज का लकी नम्बर – 13

आज का लकी रंग – काला 

आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज मीन राशी के जातक कार्य की समय-सीमा का सख्ती से पालन करें यही सलाह दी जाती है। पारिवारिक मोर्चे पर ख़ुशी लाने के लिए बच्चों के साथ स्वस्थ संबंध विकसित करना न भूलें। 

आर्थिक मोर्चे पर आज कुछ तत्काल कदम उठाने की जरूरत होगी। अपनी लव लाइफ को नज़रअंदाज करने से रोमांस को झटका लगेगा। 

ऊर्जा वापस पाने के लिए आराम करना न भूलें। दूसरों के हित में स्वयं को शामिल कर जीवन को उत्कृष्ट बनायें। गुप्त रोग से पीड़ित जातक को डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – नारंगी

vama-app
vama app

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।