Aaj Ka Rashifal 17 May 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (17 May, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 17 मई, 2024): आज वैशाख शुक्ल पक्ष तिथि नवमी (08:48 AM) तदोपरान्त दशमी, दिन शुक्रवार, नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी, योग व्याघात, करण कौलव तदोपरांत तैतुल है। 

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:51 AM से 12:45 PM तक और राहुकाल 10:36 AM से 12:18 PM तक रहेगा। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।

तो आइए सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (17 May, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

मेष राशिफल

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 17 May, 2024) 

आज कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में चुगलखोर लोगों से आज आपको विशेष सतर्क रहना है। परिवार में कोई निर्णय लेने से पहले अपने बड़ों की सलाह अवश्य ले लें। 

शेयर मार्केट में निवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज ऑनलाइन खरीदारी में फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं सतर्क रहें। प्यार में बहुत झुकना भी उचित नहीं है। एक दूसरे की भावना का सम्मान होना चाहिए। कोई बात मन को व्यथित कर सकती है। 

सरदर्द और नेत्र में पीड़ा आपको डॉक्टर के पास ले जाने पर मजबूर करेगी। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग –  नारंगी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – स्वर्णाकर्षण भैरव मंत्र का जाप करने से धन की प्राप्ति होगी। 

वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 17 May, 2024) 

आज कार्यक्षेत्र में किसी न किसी प्रकार से विघ्न बाधा उत्पन्न होगी जिस कारण मन बहुत परेशान रहेगा। किसी योग्य बहन या भाई के लिए वैवाहिक रिश्ता मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। 

आपको कपड़े और सौंदर्य प्रसाधन की चीजों में बहुत ज्यादा व्यय नहीं करना चाहिए। प्रेम जीवन का सूरज आपके ऊपर खूब चमकेगा। मनोरंजन आपके मन को शांत और सकारात्मक करेगा। 

आज वात रोग आपको परेशान कर सकता है। कुछ लोग गठिया के रोग से पीड़ित रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पूजा स्थल में दक्षिणावर्ती शंख स्थापित करें। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 17 May, 2024) 

आज प्रभावशाली संपर्कों से लाभ प्राप्त करना आपके लिए कठिन होगा। आज परिवार से एक छोटा अलगाव संभव है। अपने बटुए पर नियंत्रण न रखने से धन हानि होगी। असली पहचान उजागर करने से आपके लव पार्टनर को ठेस पहुंचेगी और वह रिश्ता तोड़ने पर मजबूर हो जाएगा। 

स्त्री जातक को खून की कमी के कारण स्वास्थ्य खराब रहेगा। आज वाहन सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक नियमों का अवश्य पालन करें। अपने विरोधियों से निपटने में आप बहुत कूटनीतिक तरीका अपनाएंगे। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर में नकारात्मकता को दूर करने के लिए कपूर के साथ पांच लौंग और दो इलायची जलाकर पूरे घर में घुमाएं। 

कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 17 May, 2024) 

आज कार्यस्थल पर कमजोर क्षेत्रों में सुधार करने के लिए आपको बहुत प्रयास करने की जरूरत है। व्यापार में नया अनुबंध व्यावसायिक प्रगति कराएगा। आपको आज परिवार में पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य बैठाना पड़ेगा। 

आज थोड़ी मेहनत ज्यादा धन कमाने का दिन है। आप शेयर मार्केट में भी निवेश कर सकते हैं, धन लाभ होगा। सकारात्मक सोच तनाव को दूर रखती है और आपको मानसिक शांति प्राप्त करने में सक्षम बनाती है। दूसरों के मामलों में अनावश्यक भागीदारी आपको परेशान करेगी। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए जल में नमक डालकर पोछा लगाएं। 

सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 17 May, 2024)  

आज कार्यक्षेत्र को मजबूत करने के लिए देश या विदेश की यात्रा करने का योग बन रहा है। व्यवसाय में कुछ विघ्न उत्पन्न होगा। बच्चों की आदतें बुरी संगत में पड़कर बिगड़ रही है ध्यान दें। 

आज नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने से आर्थिक प्रगति होती हुई दिख रही है। आपका प्रयास वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगा। अपने लव पार्टनर के साथ का आनंद लेने के लिए एक छोटी लेकिन आनंददायक यात्रा की योजना बनायेंगे। 

कुछ लोग नर्वस सिस्टम में खराबी होने के कारण परेशान रहेंगे जिस कारण न्यूरो के डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –  गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  हीरे की अंगूठी अनामिका उंगली में धारण करें। 

कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 17 May, 2024) 

आज बिजनेस पार्टनर से किसी बात पर अनबन होती हुई दिख रही है मामले को सुलझा लें नहीं तो अलगाव की भी स्थिति भविष्य में हो जायेगी। 

आज यदि पिता की सलाह नहीं मानेंगे तो आर्थिक हानि होगी। मकान निर्माण की योजना बना रहे लोगों को होम लोन मिल जाएगा। आप जिसके प्रेम में आकर्षित है और दिन रात सोच रहे हैं, उससे मुलाकात होगी। 

अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने आहार में बदलाव करना होगा। आज करीबी दोस्त से किसी बात पर मनमुटाव होता हुआ दिख रहा है। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – गहरा भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें। 

तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 17 May, 2024) 

अपने करियर में प्रगति के लिए यदि आप जॉब में बदलाव करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए उचित है। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है और आय में वृद्धि होगी। 

आपका बेटा पढ़ने के लिए विदेश या घर से दूर जाएगा। आपको लाभ कमाने के लिए संसाधनों का उचित प्रयोग करना चाहिए। 

लव पार्टनर के साथ बहुत ही कर्कश शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। आज आपको अपनी लंबी बीमारी से छुटकारा मिलने की संभावना है। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – धनदालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें या सुयोग्य ब्राह्मण से करवाएं धन की समस्या दूर होगी। 

वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 17 May, 2024)  

आज आपको सहकर्मियों के साथ पिछले मतभेदों को सुलझाने में कठिनाई हो सकती है। आप तेजी से बदलते समय के साथ तालमेल बिठाने के लिए तकनीकी कौशल हासिल करने का प्रयास करेंगे। 

दांपत्य जीवन में यदि संतान उत्पत्ति में कोई बाधा आ रही है तो आपको ज्योतिषीय सलाह लेनी चाहिए। बड़े ट्रेडर्स के चक्कर में फंसकर निवेश न करें नहीं तो आर्थिक हानि होगी। 

आज आपको पवित्र और शुद्ध प्रेम का अनुभव होगा। मॉर्निंग वॉक की आदत आपके स्वास्थ्य में सुधार लायेगा। 

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग –  चॉकलेटी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – दुर्गेस्मृतामंत्र द्वारा संपुटित श्री सूक्त का पाठ करवायें दुख दरिद्र और रोग का नाश होगा। 

धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 17 May, 2024)  

आज आप सहकर्मियों की गतिविधियों के बारे में वरिष्ठों को सूचित करेंगे। व्यापार में भागीदारी बढ़ाने की उम्मीद दिख रही है। 

घरेलू नौकरों से सावधान रहने की जरूरत है। आप केवल आवश्यक वस्तुओं पर ही निवेश करें। संपत्ति के मामले में जो भी विवाद है उसको निपटाने का प्रयास करें। 

अपने लवमेट तक अपनी सच्ची भावनाएं प्रेषित करने का प्रयास करेंगे। आज शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक मजबूती के लिए ध्यान और योग शुरू करें। आप छिपे हुए शत्रुओं के जाल से खुद को मुक्त करने में सफल होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – नारायण कवच का पाठ करें। 

मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 17 May, 2024)  

व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ संघर्षपूर्ण समय का सामना करना पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में कुछ मनमानी कार्य करेंगे, जिस कारण थोड़ी समस्या उत्पन्न होगी। माता को शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत शांति और सुकून महसूस होगा। 

आज पुराना निवेश आपको धन लाभ कराएगा। किसी दूसरे से बात करना आपके लव पार्टनर को निराश और परेशान करेगा। 

ज्यादा चिंता और तनाव के कारण आपकी बीपी हाई हो जाएगी। आज शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग –  हल्का नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज घर में खीर बनाएं और भगवान को भोग लगाकर सभी लोग प्रसाद स्वरूप खाएं सभी प्रकार की परेशानी दूर होगी। 

कुंभ राशिफल

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 17 May, 2024)  

आज आपको अपने सहयोगियों पर विश्वास करना होगा वह आपकी प्रगति में सहयोग ही कर रहे हैं। आज आपके कार्य क्षेत्र में महिला सहकर्मी से कुछ विवाद होता हुआ दिख रहा है। कुछ लोगों के वैवाहिक जीवन में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है, आपस में बातचीत करके सुलझायें। 

आज इनकम को बढ़ाने के लिए आप कुछ नया कार्य कर सकते हैं। आज आप अपने लव पार्टनर को चिढ़ाने का कोई प्रयास करेंगे। 

किसी प्रकार की पीड़ा आपको आज परेशान करेगी। किसी भी कीमत पर अपने सिद्धांतों और आदर्शों को न छोड़ना आपके हित में होगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – नारंगी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें। 

मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 17 May, 2024)

आज आप अपनी योजना के अनुसार जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज आपको सभी संदेह दूर करने होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझ जाएगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। धन आगमन के कई रास्ते बनेंगे। 

आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। प्रेम संबंध में आज अपने लव पार्टनर के साथ ढेर सारी बातें करेंगे। 

लव लाइफ के पुराने मोमेंट को भी आज याद करके खुश होंगे। सिर में चोट लगने का योग बन रहा है इसलिए हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सभी प्रकार की परेशानी को दूर करने के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।