Aaj Ka Rashifal, 17 August 2024: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 17 August 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 August 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

17 अगस्त को दिन शनिवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग रहेगा। आज चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे। 

यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा? जानिए इस सप्ताह का राशिफल

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

तो चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

आज का मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज मेष राशि के जातकों को नई कार्यों में सफलता मिलेगी। पत्नी के साथ अच्छे संबंध बने रहे इसके लिए आप माता-पिता की बात मानें। आप अपनी जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने जायेंगे। 

आज आप कृषि कार्य में प्रयोग आने वाली मशीन की खरीददारी करेंगे। वाहन को सावधानी से चलाएं और हेलमेट जरूर पहनें, दुर्घटना हो सकती है। सर्दी-जुकाम या बुखार की बीमारी से परेशान होने का योग बन रहा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है, करियर में सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – बैंगनी 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार

आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज वृष राशि के जातक का काम करने का तरीका वरिष्ठ सहकर्मियों को पसंद आएगा। साझेदारी के काम में आपको फायदा होगा। घर में आज मेहमान आएंगे। परिवार में खुशियां मिलेगी। आपका पुराना दिया हुआ उधार रुपया मिल जायेगा। 

आपके चल रहे प्रेम-प्रसंग से परिवार के लोग नाराज रहेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने से आज आपको बचना है। आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले हैं। संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी इवेंट में जाने का मौका मिलेगा। संगीत विधा से जुड़े छात्रों को आज सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज मिथुन राशि के जातक कार्यस्थल पर दबाव की स्थिति को आसानी से संभालने में सफल रहेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो विवाद से बचें। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से सभी सदस्य खुश होंगे। आपको पुराने बिल जमा करने का दबाव रहेगा। 

आपकी प्रेमी या प्रेमिका की तलाश आज ख़त्म हो जायेगी। अपने शत्रु को आज कई लोगों के सामने पराजित करेंगे इससे आपको बहुत सुकून मिलेगा। ऑनलाइन गेम या शेयर मार्केट में निवेश से आपको धन लाभ होगा। कानून की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आज सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – हल्का हरा 

आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपको प्रॉपर्टी डीलिंग में सफलता मिलेगी। कम्पनी में नई सेल्स टीम बनाएंगे, जो नए ग्राहक को प्लॉट और मकान बेचेंगे। व्यापार क्षेत्र में नकदी कम आयेगी। ऑनलाइन ज्यादा व्यापार होगा। आज आप परिवार के सदस्यों की सनक और इच्छाओं के आगे न झुकें। 

आज आपको नकद रुपए की जरूरत होगी। आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। महिला जातक के साथ आज बदसलूकी हो सकती है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपने शरीर को सकारात्मक सोच के साथ रखें। अपने वाहन की सर्विसिंग या इंश्योरेंस करवा लीजिए नहीं तो परेशानी आने वाली है।

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – नारंगी 

आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) 

आज के दिन सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। परिवार में आज को बीमार हो सकता है जिसके वजह से आप परेशान हो सकते है। जल्दबाजी में किया गया निवेश आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। 

आपकी सोशल मीडिया के माध्यम से किसी विदेशी महिला से चैटिंग होगी। मोबाइल नम्बर का लेनदेन होगा और फिर आपस में बात होगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको अलग तरीके का सुकून मिलेगा। मानसिक रूप से आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – हल्का बैंगनी 

आज का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज के दिन कन्या राशि के जातक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नई तकनीक और पिता की बात को मानने से सफलता मिलेगी। बच्चों की मदद करने के साथ-साथ उनके साथ व्यक्तिगत संबंध भी मजबूत करें। अपने घरेलू खर्चे को कम करने के लिए आपको प्रयास करना चाहिए। 

आप आज किसी को प्रपोज कर सकते है। एनीमिया के मरीजों को संतुलित आहार लेना नहीं भूलना चाहिए, उन्हें भोजन के साथ चाय/कॉफी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगे। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज तुला राशि के जातक बदलते समय के साथ तालमेल बिठाने में खुद को सक्षम बनाने के लिए अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए नई तकनीक का प्रशिक्षण लेंगे। परिवार में अपनों के साथ किसी समारोह में शामिल होंगे। आप अपने लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करेंगे। 

आपका प्रेमी आज आपसे मिलने के लिए उत्सुक रहेगा। दांत की पीड़ा आपको डॉक्टर के पास ले जायेगी। छोटे भाई का राजनीतिक कद बढ़ने से आपको भी प्रसन्नता होगी। आप बच्चों की पढ़ाई के लिए किसी कोचिंग संस्थान में प्रवेश कराएंगे। महिला जातक पहिनने के लिए नए वस्त्र की खरीददारी करेंगी।

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) 

आज के दिन वृश्चिक राशि वाले जातक के सभी प्रकार के कार्य में चुनौतियाँ आयेगी। संतान पक्ष से आपको थोड़ा तनाव मिलने की संभावना है। रियल एस्टेट में निवेश से धन लाभ होगा। किसी के सामने अपने प्यार का खुलासा करने से आपकी प्रेमिका के द्वारा आपको चेतावनी दी जायेगी कि ऐसा न करें। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। 

प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले जातक का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। ससुराल पक्ष के किसी कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 10

आज का लकी रंग – हल्का भूरा 

आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) 

आज धनु राशि के जातक का जिज्ञासु दिमाग और जटिल समस्याओं को समझने की क्षमता कार्यस्थल पर सफलता दिलाएगी। व्यापार में आपको नया टेंडर मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वालों का स्थान परिवर्तन होगा। अच्छी ख़बर आपके उत्साह को बढ़ाएगी और परिवार की ख़ुशियों में वृद्धि करेगी। धन लाभ होगा विशेषकर दिन के उत्तरार्ध में। 

आपके प्रिय का कोई ख़ास संदेश आपका उत्साह बढ़ा देगा। मांसपेशियों में दर्द होने के कारण परेशान रहेंगे। मित्रों के साथ घूमने और पार्टी मानने की योजना है। बाल गिरने की समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग – नेवी ब्लू 

आज का मकर राशिफल (Aquarius Horoscope Today) 

आज के दिन मकर राशि वाले जातक को कार्यस्थल पर सफल होने के लिए अपने स्किल में वृद्धि के लिए सहकर्मी का सहयोग लेना पड़ेगा। कपड़ों का व्यापार करने वाले जातक की बिक्री आज कम होगी।

परिवार में छोटे भाई की बुरी आदत घर के माहौल को अशांत करेगी। आर्थिक संकट से उबरने के लिए आपको कर्ज लेना पड़ेगा। आपकी प्रेम यात्रा सही दिशा में चल रही है। धर्मग्रंथ शांति, प्रेम और करुणा का पाठ पढ़ाते हैं तो आपको धर्मग्रंथ का पाठ करना चाहिए। आज के दिन दोस्तों की संगति में भी आप अकेलापन महसूस करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – ग्रे 

आज का कुम्भ राशिफल (Aquarius Horoscope Today) 

आज के दिन कुंभ राशि के जातक सफल होने के लिए ज्यादा अनुभव वाले लोगों के साथ टीम बनाकर काम करेंगे। परिवार में सभी पक्ष-विपक्ष पर विचार करने के बाद ही कोई फैसला लीजिएगा। शेयर मार्केट या कमोडिटी मार्केट में निवेश करना आपके लिए लाभ का सौदा रहेगा। 

आपकी प्रेमिका ने आपको मोबाइल पर ब्लॉक कर रखा है शाम को आपकी बात होगी। आपकी अत्यधिक धूम्रपान की आदत फेफड़े में इन्फेक्शन को बढ़ा रही है। गपशप और दूसरों के बारे में बुरी बातें करने से दूरी बनाए रखना आपके लिए हितकर है। विद्यार्थियों को आज परीक्षा परिणाम मिल सकता है।

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – गुलाबी भूरा 

आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज के दिन मीन राशि वाले जातक को नई जॉब का ऑफर लेटर मिलेगा। फाइटर पायलट बनने का सपना देख रहे लोगों को प्रवेश परीक्षा में सफलता मिलने का योग बन रहा है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा का आनंद लेने का योग है। 

वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने कार्य में सफलता मिलेगी। आपका सुन्दर व्यक्तित्व लोगों को पसंद आएगा। सकारात्मक सोचने से नकारात्मक सोच दूर हो जाएगी। खुद को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में शामिल करने से लाभ होगा। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – पीला

vama-astrology-weekly

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।