Aaj Ka Rashifal, 15 September 2024: मेष से मीन तक, पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal, 15 September 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 September 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

सबसे पहले आज का पंचांग (Aaj ka panchang) जान लेते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज दिनांक 15 सितंबर, दिन- रविवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज नक्षत्र- श्रवण 06:49 PM तक उपरांत धनिष्ठा, योग- अतिगण्ड 03:13 PM तक, उसके बाद सुकर्मा योग और करण बव 07:31 AM तक, बाद बालव 06:12 PM तक, इसके बाद कौलव 04:45 AM तक, इसके बाद तैतिल का संयोग रहेगा। 

आज का शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त – 11:51 AM – 12:40 PM तक, अमृत काल – 09:09 AM – 10:38 AM तक, ब्रह्म मुहूर्त – 04:34 AM – 05:22 AM तक रहेगा। आज राहुकाल का समय 04:50 PM से 06:21 PM तक है। आज चन्द्रमा मकर राशि में 05:44 AM तक, इसके उपरांत कुंभ राशि में गोचर करेंगे। 

तो आइए अब प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? 

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal, 15 September 2024)

सबसे पहले मेष राशि का दैनिक राशिफल जानते हैं। 

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (Aaj ka mesh rashifal)

आज मेष राशि के लोग रिलैक्स फील करेंगे। व्यवसाय में थोड़ा निराशा हो सकती है। लिंक्डइन, नौकरी.कॉम जैसे वेबसाइटों पर जॉब की तलाश करेंगे। 

परिवार में नए मेहमान के आगमन से ख़ुशी दोगुनी होगी। घर में शांति और सद्भाव बना रहेगा। 

लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा है। आज पूरे दिन लवमेट्स के साथ गुजारेंगे। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार

स्वास्थ्य में सुधार होगा, शाम को पुरानी बीमारी की चेकअप के लिए डॉक्टर से मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग को आज घर पर ही पढ़ाई करना होगा। 

आज का लकी नम्बर – 26

आज का लकी कलर –  गुलाबी 

वृषभ राशि

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal) 

आज वृष राशि के लोगों को कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। व्यवसाय में लाभ कम होने के आसार हैं। आज किसी भी प्रकार की जॉब तलाश ना करें। सफलता नहीं मिलने पर हताश हो सकते हैं। 

लंबे समय से बिछड़े रिश्तेदारों से मुलाकात होगी, जिससे सभी का उत्साह और प्रसन्नता बढ़ जाएगा। जो लोग अविवाहित हैं उनकी शादी की बात चलेगी। 

लव लाइफ में आज रोमांच रहेगा। शाम को लवमेट्स के साथ मुलाकात होगी। किसी रेस्ट्रोरेंट या पार्क में जाएंगे, वहां ढेर सारी दिल की बातें करेंगे। 

खेल और शारीरिक एक्टिविटी में भाग लेने से शारीरिक फिटनेस बनाए रखने में मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास का लाभ मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 30

आज का लकी कलर – बैंगनी 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal) 

आज मिथुन राशि के लोग बेहतरी के लिए कई बदलाव होते हुए देखेंगे। नौकरी में कोई परिवर्तन हो सकता है। 

वैवाहिक जीवन मधुर होगा। ससुराल पक्ष से आपके संबंधों में सुधार आएगा। मित्रों से आज शाम को मिलने जाएंगे। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए  सामान्य है। प्रेम जीवन बेहद संतोषजनक रहेगा और असीमित आनंद लेकर आएगा। 

शारीरिक बीमारी से उबरने में सफलता आपको पाठ्येतर गतिविधियों में भाग लेने में सक्षम बनाएगी। आज आपकी यात्रा आनन्ददायक रहने वाली है।

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी कलर – हरा 

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal) 

आज कर्क राशि के जातक मार्केटिंग और सेल्स का कार्य में लक्ष्य प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए किसी वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लें। 

परिवार में किसी कारण से तनाव हो सकती है। माता-पिता का सम्मान करें। आज पत्नी के साथ मार्केटिंग करने जाएंगे। बच्चे किसी चीज के लिए जिद्द कर सकते हैं। 

लवलाइफ में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आज पूरे दिन लवमेट्स के साथ गुजारेंगे। लवमेट्स आपकी सफलता पर आपको बधाई देगी। 

स्वास्थ्य में सुधार होता हुआ दिख रहा है। आज छुट्टी का दिन है। व्यायाम अवश्य करें, लाभ होगा। विद्यार्थियों को भी आज पढ़ाई के लिए ज्यादा समय मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 21

आज का लकी कलर – सिल्वर 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal)  

आज सिंह राशि के लोगों को व्यवसाय में कामयाबी मिलेगी। धन की आमद अच्छी रहने की संभावना है। करियर में बदलाव होता हुआ नहीं दिख रहा है। 

ज़रूरत के समय मदद के लिए परिवार के सदस्यों के साथ अपनी भावनाएं साझा करना न भूलें। परिवार में शांति बनी रहेगी। 

आज लवलाइफ में विशेष दिन है, लवमेट्स प्रपोज कर सकती है। आज कहीं रोमांटिक प्लेस पर जा सकते हैं। 

विद्यार्थी वर्ग आज पूरे दिन छुट्टी मनाने का मन करेगा, जिससे पढ़ाई में नुकसान होगा। अतः समय निकालकर पढ़ाई करते रहें। 

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी कलर – केसरिया 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal) 

आज कन्या राशि के जातक को मेहनत और आशावाद उच्च प्रोफेशनल लक्ष्य हासिल करने में सक्षम बनाएगा। वित्तीय लेन-देन उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। 

आज आप दिनभर परिवारवालों के साथ रहेंगे। पारिवारिक जीवन का आनंद लेने की संभावना है। लापरवाह विचारों से पारिवारिक भावनाओं को ठेस न पहुंचने दें। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए बहुत ही रोमांचक रहने वाला है। आज आपका पार्टनर आपके साथ रोमांस कर सकती है। 

सकारात्मक सोच आपको अपने प्रयास में सफल होने में सक्षम बनाएगी। शत्रु अफवाह फैलाकर बदनाम करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी कलर –  गहरा हरा 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal) 

आज तुला राशि के लोगों को मेहनत के मुताबिक फल नहीं मिलेगा। आर्थिक मामलों को लेकर आप चिंतित रहेंगे। 

परिवार में शांति बनी रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। भाई-बहन, बच्चों और प्रियजनों के प्रति स्वयं को बेहद भावुक महसूस करेंगे। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। आज लवलाइफ आपको रोमांचित कर सकता है। लवमेट जल्द ही आपको प्रपोज करने वाली है। 

फालतू की पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर ना करें आपको छवि खराब कर सकती है। विद्यार्थी वर्ग को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी कलर – क्रीम 

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal)  

आज वृश्चिक राशि के लोगों को व्यवसाय में सफलता मिलेगी। एफएमसीजी के व्यवसायी को अपार धन लाभ होगा। संभव हो तो जोखिम भरे निवेश के लिए वित्तीय सहायता देने से बचें।

आज आपको अपने अशिष्ट व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा परिवार के खुशी के माहौल को ख़राब कर सकता है। परिवार में जो अवविवाहित हैं उनकी शादी की बात चल सकती है। 

आज का दिन लवलाइफ लिए बहुत सामान्य है। रोमांटिक पार्टनर की बुरी आदतें आपका ध्यान भटका सकती है। 

बेवजह तनाव लेने से बचें क्योंकि यह केवल मानसिक बीमारी का कारण बनेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।  

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी कलर – लाल 

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal)  

धनु राशि के लोगों को आज सफलता के द्वार खुलने का योग है। वित्तीय स्थिति के लिए अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। 

घरेलू मोर्चे पर बेकार गतिविधियों पर बहुमूल्य ऊर्जा बर्बाद करने से सावधान रहें। शाम को किसी मेहमान का आगमन होगा, घर में खुशियां आएगी। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। आज रोमांटिक पलों का आनंद ले सकते हैं। आप अपने प्यार के साथ अधिक जुड़ाव महसूस करेंगे। 

आपकी मुस्कान डिप्रेशन के खिलाफ संकटमोचक की तरह काम करेगी। यदि संभव हो तो आपको गलत जानकारी देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें। विद्यार्थियों को करियर में नए अवसर मिलेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 25

आज का लकी कलर – पीला 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal)  

आज मकर राशि के लोगों को इच्छा से करियर की संभावनाएं बढ़ेंगी। आर्थिक तंगी से बचने के लिए वित्तीय मामलों को सावधानी बरतने की ज़रूरत है। 

संभावना है कि घरेलू दबाव आप पर हावी हो सकता है। परिवार में अनबन की स्थिति हो सकती है। पत्नी से बुरा व्यवहार ना करें। 

आज का दिन लवलाइफ के बेहद सामान्य है। रोमांटिक अवसर को नज़रअंदाज़ करने से रिश्ते में ख़ालीपन आ सकता है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर में फंस सकते हैं। 

खुला हुआ खाना खाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम और ध्यान करें, लाभ होगा। विद्यार्थियों को जल्द ही कोई शुभ सूचना मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 14

आज का लकी कलर – नीला 

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal)  

आज कुंभ राशि के लोग कार्यस्थल पर, कड़ी मेहनत करने के बावजूद लाभ नहीं मिलेगा। व्यवसायियों को धन लाभ होगा। वित्तीय निवेश लाभदायक रहने वाला है। 

आपके परिवार के अन्य सदस्यों के उकसाने पर कोई ऐसा रहस्य उगलने की संभावना है जिसे आप कभी प्रकट करने का इरादा नहींं रखते। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए बहुत ही उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। आज अज्ञात कारणों से रोमांटिक मोर्चे पर कष्ट होने की संभावना अधिक है। 

आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखने के साथ-साथ असीमित ख़ुशी देगा। विद्यार्थी वर्ग करियर में ध्यान दें, जल्द ही सरकारी नौकरी की तलाश समाप्त होगी। 

आज का लकी नम्बर – 34

आज का लकी कलर –  गहरा भूरा 

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal) 

आज मीन राशि के लोगों को व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। किसी व्यवसायिक यात्रा पर जा सकते हैं। साझेदारी में किए गए व्यवसाय में लाभ की उम्मीद ना रखें। 

आज बहुत सफल दिन है क्योंकि अधिकांश अवसरों पर आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने की संभावना है। आज आपको अनावश्यक ख़र्चों पर नियंत्रण रखने में कठिनाई हो सकती है। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। रोमांटिक मुलाक़ात रोमांचक साबित होगी लेकिन ज़्यादा देर तक नहींं रहेगी। 

कुछ लोगों को आज पेट की खराबी और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। सामाजिक सेवा में संलग्न होने से पहचान मिलती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की जरूरत है, तभी सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी कलर – भगवा 

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें। 

career-vama-astrology