Aaj Ka Rashifal, 15 January, 2024: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनुराग पाठक से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (15 January Ka Rashifal) कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 15 जनवरी, 2024): आज पौष मास शुक्ल पक्ष की तिथि पञ्चमी दिन सोमवार, नक्षत्र शतभिषा तदोपरांत पूर्वाभाद्रपदा, योग वरियान, करण बव तदोपरांत बालव है। आज मकर संक्रांति का पर्व है.

आप सभी पाठकों को VAMA की ओर से मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई। आज से सूर्य उत्तरायण हो गए, देवताओं का दिन प्रारंभ हो गया। साथ ही अब सभी शुभ कार्य की शुरुआत की जा सकती है। 

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 12:06 PM से 12:51 PM तक और राहुकाल 08:35 AM से 09:53 AM तक रहेगा। 

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (aaj ka upay) भी है।   

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनुराग पाठक से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (15 January, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal 15 January, 2024) 

आज के दिन मेष राशि के जातक या जातिका का पुराना रिकॉर्ड आपके इंटरव्यू में आपको सफल करा देगा, आपको नई जॉब मिल जायेगी। आज आपको किसी विदेशी रिश्तेदार से अप्रत्याशित लेकिन अद्भुत उपहार मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने के संकेत मिल रहे हैं। युवा लोगों के लिए प्रेम जीवन में मौज-मस्ती और लव पार्टनर का साथ खुशी लाएगा। आपका आत्मविश्वास आपको सभी जगह विजय दिलाएगा। बाल झड़ने की वजह से आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं, डॉक्टर की सलाह लेंगे। धार्मिक आयोजन में आज आप पार्टिशिपेट कर सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज खिचड़ी का दान करना चाहिए। सूर्य भगवान की पूजा करनी चाहिए। 

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal 15 January, 2024) 

आज के दिन वृष राशि के जातक या जातिका कार्यक्षेत्र में अपने उत्साह को काम न होने दे क्योंकि आपकी टीम आपसे ही प्रेरित होती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता करने की जरूरत है क्योंकि वे अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत नहीं हैं। रुपए की हानि न हो इसके लिए सभी अनुबंध को सावधानी से करिएगा। आपके प्रेम संबंध में कोई ऐसी बात हो सकती है, जिससे विवाद हो और बात होनी बन्द हो जाय। सामान को रखकर भूल जाने के कारण आज आप परेशान होंगे कोई कीमती वस्तु इसी तरह खो जायेगी। आपको दूसरों की सलाह पर काम करना चाहिए फायदा होगा। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – मैरून 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज के दिन आपको काले तिल और काले उड़द का दान करना चाहिए। सूर्य का विशेष पूजन और अर्घ्य देना चाहिए।  

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal 15 January, 2024) 

आज के दिन मिथुन राशि के जातक या जातिकासाझेदारी के काम में नए सरकारी अनुबंध मिल सकता है, जिसमें काफी लोग प्रतिद्वंदी के रूप में लगे थे।पारिवारिक समस्याएं सावधानी से निपटाने की आवश्यकता होगी। आपके वाचाल व्यवहार से आपकी इमेज ख़राब न हो इसका ध्यान रखिएगा। घरेलू बजट को संतुलित करने के लिए आप निजी खर्चों में कटौती करेंगे। प्रेम पथ पर आपको नए सदस्य के द्वारा प्रेम संकेत मिलने का योग बन रहा है। मित्रों का सहयोग आपको किसी कार्य में अच्छी सफलता दिला सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि हृदय संबंधी रोग होने के संकेत दिख रहे हैं। 

आज का लकी नम्बर – 13

आज का लकी रंग –  क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान सूर्य का विशेष पूजन अर्चन करें आपके लिए अति आवश्यक है आपको आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। खिचड़ी का दान करें।

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal 15 January, 2024) 

आज के दिन कर्क राशि के जातक या जातिका को उच्च अधिकारी समय पर काम पूरा करने का दबाव देंगे। व्यक्तिगत उपलब्धियों से परिवार के सभी सदस्यों का उत्साह बढ़ने की संभावना है। किसी भी प्रकार का उधार देने से आपको लाभ नहीं हो सकता है। आपके लव पार्टनर के साथ एक अच्छी बातचीत आपको कुछ मीठी यादें दे सकती है। शरीर का दर्द खेलों में भाग लेने से रोक सकता है। आप स्वयं को स्वैच्छिक कार्यों में शामिल करके प्रसिद्धि पा सकते हैं। शाम को अनावश्यक मानसिक परेशानी आपका मूड खराब कर देगी। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज के दिन सफेद तिल का लड्डू गरीबों में बांटे आपका कल्याण होगा। सूर्य का पूजन करें और खिचड़ी का।दान अवश्य करें। 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal 15 January, 2024)  

आज के दिन सिंह राशी के जातक या जातिका आपको सीनियर मैनेजर के साथ यात्रा करने का अवसर मिलेगा। पड़ोसियों के कारण कुछ समस्याएँ पैदा होने की संभावना है लेकिन उनसे बचना ही बेहतर होगा। धन का आगमन उम्मीद से बेहतर रहने का प्रबल संकेत मिल रहा है। आपका लव लाइफ में लव पार्टनर के साथ समर्पित भाव प्रेम को बढ़ाएगा। आज आपका संवेदनशील होना किसी काम को खराब कर सकता है। पुरानी जानकारी पर जल्दबाजी से काम करने से स्वयं के हितों का नुकसान पहुंचेगा। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – आसमानी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आपको भगवान सूर्य का विशेष आशीर्वाद मिलेगा लाल पुष्प और अक्षत रोली डालकर मां गायत्री के मंत्रों से तांबे के लोटे से अर्घ्य दीजिए।  

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal) 

आज के दिन कन्या राशि के जातक या जातिका को मनोवांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए कार्य को व्यवस्थित और पुनर्गठित करना पड़ेगा। आपको बच्चों का विशेष ध्यान रखना होगा। भविष्य के लिए आपको बचत करने का भाव आएगा और आप किसी सेविंग स्कीम में रुपया निवेश करेंगे। प्रेम जीवन में आनंद की अनुभूति होगी दोपहर बाद से शाम तक आप साथ में रहेंगे। ठंड से बचने का पूरा उपाय करिएगा क्योंकि ठंडी आपकी सेहत को खराब कर देगी। अनावश्यक किसी से उलझे नहीं, नही तो किसी से शत्रुता हो जायेगी। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गरीबों को गर्म कपड़े और कंबल का दान करें। सूर्य भगवान को सुबह अर्घ्य अवश्य दें।

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal 15 January, 2024) 

आज के दिन तुला राशि के जातक या जातिका के द्वारा कार्यस्थल पर किया गया प्रयास कंपनी की वृद्धि और प्रगति में सहयोग करेगा। परिवार के सदस्यों की समस्याओं को हल करने से आप घरेलू माहौल को खुशनुमा बनाए रखने में मदद करेंगे। आपको अतिरिक्त आय उत्पन्न करने के लिए कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में चमक आएगी क्योंकि आपका लव पार्टनर आपके साथ घूमने और साथ में समय बिताने के लिए सहमत होगा। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ सबक सीखने की संभावना है। आपकी दान और सामाजिक सेवा में रुचि बढ़ती हुई दिखाई देगी। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – समुद्री हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आपको गरीबों में खिचड़ी बनवा कर बांटनी चाहिए। सूर्य को अर्घ्य अवश्य दें। 

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal 15 January, 2024)  

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक या जातिका को व्यावसायिक साझेदारों के साथ तालमेल बिठाने के लिए उचित कानूनी सलाह लेने की आवश्यकता पड़ेगी। सभी साझेदार एक अनुबंध पर सहमति से हस्ताक्षर करेंगे। नवीन तरीके आपको अपने परिवार के लिए कुछ खास हासिल करने में मदद करेंगे। नए वस्त्र की खरीददारी कर सकते हैं। जल्दबाजी में लिए गए वित्तीय निर्णयों से हर कीमत पर बचना होगा नहीं तो हानि निश्चित होगी। प्रेम जीवन में दूसरों की बात पर भरोसा नहीं करिएगा संबंध खराब हो सकता है। त्वचा संबंधी रोग और आंख से पीड़ा होने का योग बन रहा है। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज के दिन गरीबों को कपड़ा और सफेद तिल का दान करने से विशेष लाभ होता है। सुबह सूर्य को अर्घ्य अवश्य दीजिए। 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal 15 January, 2024)  

आज के दिन धनु राशि के जातक या जातिका के कार्यस्थल पर ऐसी संभावना है कि अधीनस्थ किसी अप्रिय स्थिति का कारण बन सकते हैं। आज घर में अनावश्यक वाद-विवाद होने की संभावना अधिक है। आपको देनदारों से पैसा वसूलने में समस्या का सामना करना पड़ेगा जिससे विवाद भी बढ़ेगा। लव लाइफ में ग़लतफ़हमी दूर करने के लिए सकारात्मक भाव से काम लेने की ज़रूरत है। आप थोड़ा असहज समय का अनुभव करेंगे क्योंकि अज्ञात पीड़ाएं आज आपको परेशान कर रही हैं। आप साहस के साथ किसी विपरीत परिस्थिति को बढ़ी आसानी के साथ पार कर लेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ब्रह्मण को पंचांग दान करें और उन्हें खिचड़ी का भी दान करें साथ में तिल गुण और काले उड़द का भी दान कर सकते हैं, बहुत लाभ होगा। सुबह गंगा जल से स्नान करें। 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal 15 January, 2024)  

आज के दिन मकर राशि के जातक या जातिका के लिए यदि संभव हो तो दीर्घकालिक योजनाओं पर हस्ताक्षर करना किसी और दिन के लिए टाल दें। आप अपने आस-पास सभी को खुश रखने में बहुत योगदान देते हैं, खासकर अपने घर के सदस्यों को। आप वित्तीय मामलों में अधिक सतर्क रहें और लाभ लेने का प्रयास करें शेयर मार्केट से आज लाभ मिल सकता है। आपको अपने प्रेम रिश्ते में मधुरता लाने का अवसर मिलने की संभावना है। आप उत्साह बढ़ाने के लिए प्राकृतिक परिवेश और मनोरंजक गतिविधियों की मदद ले सकते हैं। व्यक्तिगत हितों को बचाने के लिए करीबी दोस्तों पर भी आँख मूंदकर भरोसा न करें। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – श्याम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – काले तिल और काले उड़द का दान किसी मंदिर में करें। सुबह स्नान कर सूर्य को अर्घ्य अवश्य दें।

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal 15 January, 2024)  

आज के दिन कुंभ राशि के जातक या जातिका को अपने व्यापार में वृद्धि के लिए किसी अच्छे प्रोफेशनल से सलाह लेने की जरूरत पड़ेगी। न्याय क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलता दिख रहा है। बच्चों को ज्यादा घूमने न दें क्योंकि उनकी संगति खराब हो रही है। आपका आज मार्केट में निवेश लाभ दिलाएगा किसी भी सेक्टर के शेयर में निवेश करिए। आप अपने प्रेमी से ज्यादा उपहार की उम्मीद न करें नहीं तो उसे ऐसा लगेगा की आप रुपए के लिए ही प्रेम कर रहे हैं। हृदय रोगी मसालेदार और तले हुए भोजन से परहेज करने में सफल रहेंगे। व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारी सभी से शेयर ना करें। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सफेद तिल का दान करें गरीबों या पंडित को दें। सूर्य को तांबे के लोटे में जल से रोली अक्षत और लाल पुष्प से अर्घ्य दें। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal 15 January, 2024) 

आज के दिन मीन राशी के जातक या जातिका अपने कार्यस्थल पर सही निर्णय कार्य में सफलता और प्रगति दिलाएगा। नई ऊर्जा और उत्साह से किया गया कार्य लक्ष्य की प्राप्ति कराएगा। परिवार में सभी के सहयोग से घर में खुशी का माहौल रहेगा। जमीन जायदाद और संपत्ति के मामलों में लाभ मिलेगा। यहां तक कि कई महत्वपूर्ण चीजें भी आपके लव पार्टनर की कंपनी का आनंद लेने में सहायक प्रतीत होती हैं। हवाई किले बनाने में समय बर्बाद करने से बचें। इसके बजाय अपनी ऊर्जा को कुछ सार्थक करने में लगाएं। आपको व्यक्तिगत लाभ के लिए अपने दोस्तों की सलाह को ध्यान से सुनना और उसका पालन करना होगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज ब्राह्मण को नया पञ्चांग, जनेऊ दान करें और सत्यनारायण भगवान की पूजा करें साथ में हवन भी करें।

ये भी पढ़ें-

मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद 14 जनवरी को है लोहड़ी, ऐसे मनाएं यह त्योहार मकर संक्रांति के अवसर पर महामृत्युंजय यज्ञ एवं रुद्राभिषेक में भाग लें कैसे करें असली रुद्राक्ष की पहचान, यहां जानिए