Aaj Ka Rashifal, 15 April, 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (15 April, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

15 April, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार व मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) दिया गया है। 

तो आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से जानते हैं, 15 अप्रैल, 2024 का राशिफल (15 April, 2024 Ka Rashifal)

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 15 April, 2024) 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम सिद्ध होने वाला है। अब आपके रुके हुए काम चलने शुरू हो जाएंगे। आज सूर्य आपकी राशि में उच्च की स्थिति में आ गए हैं। आने वाला समय आपके लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होने वाला है। आपके यश, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें रोजगार की प्राप्ति होने वाली है।

आज का शुभ अंक – 3 

आज का शुभ रंग – हल्का हरा

उपाय – सुबह के समय घर में गूगल की धूम दें।

कैसा रहेगा, यह साल?पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 15 April, 2024)

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपके घर में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता हैं। घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होने वाली है। दोपहर बाद आपको कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता हैं। दिन उत्तम बीतेगा धन-धान्य की वृद्धि के योग बनेंगे। 

आज का शुभ अंक – 6 

आज का शुभ रंग – भूरा

उपाय कुत्ते को रोटी खिलाएं।

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 15 April, 2024)

मिथुन राशि वालों आज का दिन मन की चंचलता को काबू में रखकर निर्णय लेने का दिन है। आज महत्वपूर्ण निर्णय टाल दें। रोजगार में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। जो विद्यार्थी परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें निराशा हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा दिन है। 

आज का शुभ अंक – 8

आज का शुभ रंग – गुलाबी

उपाय – गरीब को भोजन दें। 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत बेहतरीन होने वाला है। आज आपकी प्रशंसा चारों तरफ होगी। आपकी कार्य योजना बहुत उत्तम श्रेणी की हैं, आपके ऑफिस में आपकी योजनाओं की सराहना की जाएगी। जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे थे, आज उनकी बीमारी समाप्त होने का दिन है। 

आज का शुभ अंक – 2

आज का शुभ रंग – गहरा लाल 

उपाय – गरीब बच्चों को पुस्तक दान करें। 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 15 April, 2024)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन एक नई शुरुआत लेकर आया है। आज आपकी राशि के स्वामी उच्च में गोचर कर रहे हैं। जिससे आपके मान सम्मान की प्राप्ति होगी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपके कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी। आपका आलस्य समाप्त हो चुका है, अब आप जितनी मेहनत करेंगे उससे दोगुना परिणाम पाएंगे। 

आज का शुभ अंक – 5

आज का शुभ रंग – मजेंटा

उपाय – पत्नी को कोई उपहार दें। 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 15 April, 2024)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बुध आपके सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं लग्न के स्वामी का नीच में गोचर करना ठीक नही है। जिसके कारण आपको वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है, अन्यथा आपको कहीं से अपमान झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी के अस्वस्थ होने के कारण मन निराश हो सकता है। 

आज का शुभ अंक – 9

आज का शुभ रंग – हल्का नीला 

उपाय – पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। 

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 15 April, 2024)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कार्यों की व्यस्तता में बितेगा। आज के दिन आप बहुत व्यस्त रहने वाले हैं। आज आप चाहेंगे कि अपने पेंडिंग काम निपट लें। आपकी कहीं दूर यात्रा की योजना बन सकती है, यात्रा थकान भरी रहेगी। खर्च अधिक हो सकता है। 

आज का शुभ अंक – 1

आज का शुभ रंग – हरा

उपाय – गाय को हरा घास खिलाएं।

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 15 April, 2024)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सब तरफ विजय दिलवाने वाला है। आपके शत्रु कमजोर पड़ेंगे। यदि कोई पुराना विवाद चल रहा था, उसमें आपकी विजय होगी। घर में कोई नया वाहन या घर की सुख समृद्धि का सामान ला सकते हैं। आज का दिन मिला-जुला खर्च अधिक करवाने वाला श्रेष्ठ दिन है। 

आज का शुभ अंक – 4

आज का शुभ रंग – जामुनी

उपाय – घोड़े को काले चने खिलाएं।

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 15 April, 2024)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम दिन होने वाला है। आज आपके सभी कार्य प्रगति पर होंगे। आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे हर तरफ सफलता प्राप्त होगी। आपके लिए बेहतर दिन साबित होने वाला है। किसी नए व्यक्ति के मिलने से नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। 

आज का शुभ अंक – 7

आज का शुभ रंग – पर्पल

उपाय – विष्णु जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 15 April, 2024)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ होने वाला है। आज आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में उन्नति होने से मन प्रसन्न रहेगा। दोपहर बाद प्राप्त होने वाली सूचना आपको उत्साह से भर देगी। परिवार के किसी सदस्य की अस्वस्थ होने से मन निराश हो सकता है। 

आज का शुभ अंक – 5

आज का शुभ रंग – पीला

उपाय – शनि मंदिर के बाहर बैठे लंगड़े भिखारी को वस्त्र दान करें।

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 15 April, 2024)

कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन गुस्से को शांत रख के निर्णय लेने का है। आज आपके अंदर गुस्से का भाव अधिक रहने की संभावना है। कार्यों में चल रही रुकावट आपके मन को परेशान कर सकती हैं।  परंतु किसी नए व्यक्ति से संपर्क होगा, जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। घर में विवाद होने की संभावना है। शांत रहकर दिन बिताएं। 

आज का शुभ अंक – 8

आज का शुभ रंग – नीला

उपाय – गुरु को कोई लिखने का पेन भेंट दें। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 15 April, 2024)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन परिवर्तन भरा रहेगा। आज बहुत से ऐसे कार्य होंगे जिनकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। ग्रहों की चाल आपके लिए बदली है, जिससे अब आपको उत्साह और धन संपत्ति की वृद्धि देखने को मिलेगी। आप में निर्णय लेने की क्षमता बहुत अधिक है, परंतु बुद्धि को विचलित न होने दें।

आज का शुभ अंक – 2

आज का शुभ रंग – लाल 

उपाय – पक्षियों के लिए पानी का प्रबन्ध करें।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।