Aaj Ka Rashifal 14 July 2024: कैसा रहेगा आज का दिन? जानें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। क्या कहते हैं आपके ग्रह? आइए, डॉ. आचार्य देव से जानें, आज का दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal 14 July 2024)...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल, 14 जुलाई 2024): आज आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष तिथि अष्टमी, दिन रविवार, नक्षत्र चित्रा, योग शिव, करण बव तदोपरान्त बालव है। 

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:59 AM से 12:54 PM तक और राहुकाल 05:37 PM से 07:20 PM तक रहेगा।

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

vama astrology

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (14 July, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 14 July 2024)

कार्यस्थल पर आज महिला सहकर्मियों के सहयोग से अपने कार्य को करने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे। कुछ लोगों का पिकनिक का भी प्रोग्राम हो सकता है। 

पढ़ने वाले छात्रों के कुछ मित्र ऐसे होते हैं जो खुद तो पढ़ते हैं लेकिन दूसरों को नहीं पढ़ने देते हैं ऐसे लोगों से होशियार रहें। 

धन प्राप्ति का योग बन रहा है। लव पार्टनर से अनबन खत्म होगी और आज शाम को आप मिलेंगे। दोपहर बाद गुस्से के कारण मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग –  लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – लाल बैल को गुड़ चना खिलाएं। 

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 14 July 2024) 

आज कार्यस्थल पर आपका मन अशांत रहेगा। कोई काम करने में मन नहीं लगेगा। बच्चे उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने के लिए घर से दूर जाएंगे। 

छात्रों को पढ़ाई करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपने खास रिश्तेदार या दोस्त को उधार रूपया देते समय ध्यान रखें, धन के लेनदेन से ही संबंध खराब होता है। 

लव पार्टनर से आपकी बात नहीं होगी। इस कारण से आपका मन बहुत परेशान रहेगा। हृदय रोग से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आज होगी। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –   मैरून 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – दही दान करें। 

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 14 July 2024) 

आज कार्यस्थल से आप अपने काम के लिए निकलेंगे, तभी आपकी गाड़ी खराब हो जाएगी और गाड़ी को पैदल खींचना पड़ेगा। 

परिवार या बच्चों सहित आपको वाटर पार्क नहीं जाना चाहिए। पढ़ने वाले छात्र आज एक्स्ट्रा लेक्चर पढ़ने के लिए शिक्षक के पास जाएंगे। 

माता जी आज आपकी आर्थिक मदद करेंगी। जिससे आप की वित्तीय स्थिति अच्छी हो जायेगी। 

लवमेट के साथ आज आपका दिन बहुत ही सुखद रहेगा। बहुत अच्छा समय लवमेट के साथ बीतेगा। कुछ लोग पेट में दर्द के कारण परेशान रहेंगे। मित्रों के साथ आज शाम को घूमने जाएंगे। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग –    लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आपके घर में मनी प्लांट नहीं लगना चाहिए। 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 14 July 2024) 

आज व्यवसायियों को अपने प्रतिभाशाली कर्मचारियों को अपने साथ बनाए रखने के लिए आर्थिक लाभ देना होगा। 

घरेलू कामों को टाले नहीं समय पर उसे पूर्ण करें। पढ़ने वाले छात्र आज कुछ प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। 

अतिरिक्त इनकम के लिए आप कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। अपने प्रिय का साथ साझा करने से आप एक-दूसरे को अच्छी तरह समझ पाएंगे। 

आप प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेकर असीमित आनंद का अनुभव करेंगे। अपने मित्रों के साथ आज आपको शांत रहना है और अपनी राय किसी भी बात पर नहीं देनी हैं। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग –  नारंगी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – माता जी की सलाह का सदा पालन करें। 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 14 July 2024)  

कार्यस्थल पर मन के अनुकूल परिणाम लाने के लिए आज आपको सतर्क रुख अपनाने की जरूरत होगी। घर में किए गए कुछ बदलाव आज आपको आनन्दित करेंगे। 

नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र अपने करियर को मजबूत करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहेंगे। आज पैसों की कोई तंगी आने की संभावना नहीं है। 

अगर लंबे समय से चली आ रही दोस्ती आज रोमांटिक मोड़ ले ले तो आश्चर्यचकित न हों। कुछ जातक नेत्र रोग से आज परेशान रहेंगे। 

आज के दिन आपको सभी पहलुओं में विवेकपूर्ण और सावधान रहने की आवश्यकता है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –  केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  मंदिर में घी दान करें। 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 14 July 2024) 

आज कठिन व्यावसायिक परिस्थितियाँ आपको नवीन विचारों को व्यावहारिक उपयोग में लाने का मौका देंगी। निजी जीवन में सभी उलझनों को दूर करने के लिए परिवार के सदस्य मदद का हाथ बढ़ायेंगे। 

छात्र अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगे। बड़े वित्तीय सौदों पर बातचीत करते समय जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। 

अपने प्रिय के साथ कैंडललाइट डिनर करने का लंबा इंतज़ार पूरा होने वाला है। आज आपको मोड़ पर गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना चाहिए। गुप्त शत्रु आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए उत्सुक रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग –  हल्का हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – हरी साबुत मूंग किसी नदी या बहते जल में प्रवाहित करें। 

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 14 July 2024) 

आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ कुछ समस्या का सामना करना पड़ेगा। आपके समय पर किए गए प्रयासों से वैवाहिक सुख में वृद्धि होने की संभावना है। 

विद्यार्थी प्रश्न पत्र को कई बार सॉल्व करें। महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की शुरुआत करने में वित्तीय समस्याएँ आ सकती हैं। 

एक मनोरंजक यात्रा आपके प्रेम रिश्ते में नई जान डालकर उसे बोरियत से बचाएगी। व्यक्तिगत निराशाएँ आपको कुछ अवसाद में डाल सकती हैं। 

आज आप उम्मीद कर सकते हैं कि मित्र किसी कठिन परिस्थिति में आपका साथ देंगे। 

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग –  सुनहरा भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – माता-पिता की आज्ञा का पालन करें। 

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 14 July 2024)  

आज आपको अपनी मेहनत पर जितना विश्वास होगा उतनी ही सफलता मिलेगी। आपको बच्चों के साथ धैर्य रखने की ज़रूरत है क्योंकि वे आपसे कम अनुभवी हैं। 

पढ़ने वाले छात्र आज किसी के अनुभव से बहुत कुछ सीखेंगे। निवेश में जितना समय ज्यादा होगा उतना ही रिटर्न अच्छा आएगा। 

आप अपने लव पार्टनर को जानने और समझने में समय व्यतीत करेंगे। रक्तचाप के रोगियों को विशेष रूप से क्रोध से बचना चाहिए क्योंकि इससे शारीरिक और मानसिक शांति भंग होती है। 

आज समूह गतिविधियों को कुछ समय के लिए स्थगित करना आपके हित में रहेगा। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग –  ग्रे 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –   लाल गुलाब का फूल नदी में प्रवाहित करें। 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 14 July 2024)  

आज आप नई तकनीक सीखने का प्रयास करेंगे। आपके कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण मशीन खराब हो जाने के कारण काम थोड़ी देर के लिए बाधित रहेगा। 

अनजान परिचितों के साथ पारिवारिक रहस्य साझा करने से बचें। पढ़ने वाले छात्रों को बहुत ज्यादा दोस्ती में नहीं पड़ना चाहिए। 

आप संपत्ति निवेश में जल्दबाजी में निर्णय लेने से खुद को रोकें। जीवन में प्रेम की बड़ी आवश्यकता है। प्रेम बहुत कुछ सीखाता है। 

आज आप मोबाइल पर कमेडी शो देखेंगे। जिससे आपका मन प्रसन्नचित हो जाएगा। आप भौतिक जरूरतों की ओर आकर्षित होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग –  हल्का पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – तर्जनी अंगुली में सोने का छल्ला धारण करें। 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 14 July 2024)  

आज वरिष्ठों की मदद से नए उद्यमों की योजनाएँ सुव्यवस्थित हो जायेंगी। परिवार में रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। 

छात्रों को डिफेंस के क्षेत्र में नौकरी के लिए प्रयास करना चाहिए। आज आपकी बुद्धिमता किसी प्रकार की आर्थिक समृद्धि में मदद करेगी। 

आज आप अपने लव पार्टनर के साथ ऐसी जगह की तलाश करेंगे। जहां पर आपको कोई डिस्टर्ब बना करें। 

जिस जगह पर आप खुले मन और भय के बिना बात कर सके। शत्रु पर विजय हासिल करेंगे। सभी प्रकार की बीमारियों में आज आपको आराम मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – मटमैला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सोना सदैव अपने पास रखना चाहिए।

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 14 July 2024)  

आज कार्यस्थल पर बहुत पुराने किसी निर्णय को अंतिम रूप दिया जाएगा। आप घर पर निजी जीवन को झंझटों से मुक्त और मनोरंजन से भरपूर पायेंगे। 

कुछ छात्र अपने परिणामों के कारण सम्मानित किए जाएंगे। आज शाम को आपको कहीं से धन की प्राप्ति होगी। 

आज आपको अपने लव पार्टनर से बहुत प्यार आएगा और उससे मिलने का मन करेगा। अपने शरीर को फिट रखने की शुरुआत करने के लिए आज बहुत अच्छा दिन है। 

आपके कार्यक्रम में आखिरी मिनट में बदलाव के कारण यात्रा की कोई योजना स्थगित हो सकती है। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग –  गहरा लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – हल्दी से तिलक करें। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 14 July 2024)

आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता बहुत प्रशंसा आकर्षित करेगी। व्यक्तिगत बातों को अपरिचितों के साथ साझा न करें। 

छात्रों के लिए सलाह है कि ग्रुप डिस्कशन से विषय को बहुत सरलता से समझा जा सकता है। सट्टेबाजी से धन लाभ होगा। इस प्रेम बंधन को बरकरार रखने के लिए कुछ भी करने से पहले अपने साथी को विश्वास में लें। 

आज आपको नाक संबंधी एलर्जी, जैसे नाक बहना या छींक आना या बंद होना जैसी परेशानी हो सकती है। किसी बीमार रिश्तेदार की आज आप आर्थिक और शारीरिक मदद करेंगे। 

आज का लकी नम्बर –  8

आज का लकी रंग –  लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – कुल पुरोहित का आशीर्वाद लें।

Naukri Ki Chinta HINDI

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।