Aaj Ka Rashifal, 14 August 2024: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 14 August 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 August 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

14 अगस्त को दिन बुधवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज अनुराधा नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग रहेगा। आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

तो चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

आज का मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा साबित होने वाला है। आज के दिन आपको सुख सुविधाओं का उपभोग करने का अवसर मिलेगा। परंतु घर में सुख के साधनों में कमी आ सकती है। चतुर्थ भाव के स्वामी का नीच में गोचर घर में किसी प्रकार का कलेश पैदा कर सकता है। मन को नियंत्रण में रखें। वाणी पर काबू रखें। 

जो लोग नया कार्य करने की सोच रहे हैं उन्हें अभी रुकना चाहिए। दूर विदेश से कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को उत्तर दिशा में जाकर प्रयास करना चाहिए। दिन अच्छा है। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – बैंगनी  

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार

आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आज के दिन आपको कहीं से रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग सरकारी रोजगार में है। उन्हें उन्नति का समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार कर रहे साथियों के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित हो सकता है। 

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सफलताएं दिलाने वाला हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय मिला-जुला बना हुआ है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को क्षेत्र का परिवर्तन करके राजनीति या कपड़े का व्यापार करने की ओर प्रयास करना चाहिए। सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। 

आज का लकी नम्बर – 10

आज का लकी रंग – गहरा लाल 

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन संघर्ष भरा हो सकता है। किंतु आपके घर में सुख सुविधा के साधन आएंगे। रोजगार के क्षेत्र में अपनों से छोटों का सम्मान करें। आपको उन्नति मिलना संभव है। कार्य क्षेत्र में यदि आपकी बॉस मैडम है तो आज का दिन आपकी नजदीकियां बॉस तक बन सकती है। पदोन्नति की संभावना बन रही है। 

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शाम का समय खुशहाली से बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को शाम तक अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आपके प्रयास सफल होने का योग बन रहा है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

कर्क राशि वालों के लिए दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। लग्न के स्वामी का नीच में गोचर करना मानसिक चिंताएं दे सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। मन की चंचलता को काबू में रखें। महत्वपूर्ण निर्णय टाल दें। 

जिन लोगों के प्रति आप हमदर्दी दिखा रहे थे वह आपको धोखा दे सकते हैं। मन को निराश न होने दें। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को कठिन संघर्ष के बाद सफलता मिलती दिख रही है। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – सिल्वर

आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। आज के दिन आपको कार्यों में सफलता मिलना निश्चित है। आपकी वाणी की मधुरता लोगों के मन को मोहित कर सकती है। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। छोटों के प्रति स्नेह बनाकर रखें। 

किसी मित्र के साथ शाम का समय बिताने का योग बन रहा है। जीवनसाथी शाम के समय विवाद कर सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को घर से पूर्व दिशा में जाकर प्रयास करने पर सफलता मिलती दिख रही है। 

आज का लकी नम्बर – 19

आज का लकी रंग – सुनहरा भूरा 

आज का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ होता दिखाई दे रहा है। आज के दिन आपके कार्यों में आ रही बढ़ाएं दूर होगी। छोटों की सहायता से बड़े-बड़े काम निपटा लेंगे। भाई बहनों की तरफ से चिंता पैदा हो सकती है। 

प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के लिए उचित समय है। शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले युवाओं के लिए आज का दिन नुकसान देने वाला हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नए रास्ते खुल सकते हैं। उच्च विद्या प्राप्ति का योग बन रहा है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अधिक संघर्ष करने के बाद सफलता प्राप्त होती दिख रही है। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – चॉकलेटी 

आज का तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक हो सकता है। दूसरे घर में नीचे के चंद्रमा का गोचर आपका निर्णय से घर का माहौल बदल सकता है। आपकी सकारात्मक निर्णय की सराहना होगी। 

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं दिख रहा जो युवा साथी विदेश जाने का विचार बना रहे थे। उनके लिए अवसर बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कम परिश्रम में ही सफलता मिलने का योग बनेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय कष्टों भरा हो सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) 

वृश्चिक राशि वालों के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। मंगल के पूर्ण दृष्टि आपकी लग्न पर होने से आपके नेतृत्व करने के अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में नए कार्य का दायित्व आपको मिल सकता है। जीवन में संघर्ष करना पड़ सकता है। 

गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी से विवाद होने की संभावना बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। एकाग्रता बनाए रखें। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को संघर्ष अधिक करना पड़ सकता है। सफलता मिलने में समय लगेगा। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – गहरा लाल

आज का धनु राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today) 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर जाता हुआ दिख रहा है। आज के दिन आपको सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में बॉस की शाबाशी मिल सकती है। जीवन में चुनौतियों को स्वीकार करें। 

जीवनसाथी से विवाद होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए संघर्ष करने का समय है। 

आज का लकी नम्बर – 10

आज का लकी रंग – हल्का पीला 

आज का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today) 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल बना हुआ है। आज का दिन जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है। किसी का सहयोग आपके जीवन परिवर्तन करने वाले निर्णय लेने के लिए सहयोग करेगा। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको आर्थिक सहयोग भी प्रदान करेगा। 

संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल बना हुआ है परंतु परिश्रम के बाद ही सफलताएं मिलती दिख रही हैं। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को घर से दक्षिण दिशा में जाकर प्रयास करने पर अधिक सफलता मिलने का योग है। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – ब्लू 

आज का कुम्भ राशिफल (Aquarius Horoscope Today) 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन दिख रहा है। आज आपको नए कार्यों में बढ़-चढ़कर शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक उत्सव हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है, जो युवा विदेश जाने का प्रयास कर रहे थे उनके लिए समय अनुकूल बना हुआ है। 

वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय कष्ट भरा है, संघर्ष करते रहें। सफलता मिलना निश्चित है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय कठिन है। घर से पश्चिम दिशा में जाकर संघर्ष करने पर सफलता मिलने का योग बन रहा है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – सफेद

आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज आप अपने मन की निराशा से उभर कर कुछ नया कर सकते हैं। जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है। घर परिवार के साथ कहीं दूर की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक होने का योग बन रहा है। 

विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। उच्च विद्या प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वकालत के क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए मान सम्मान का समय है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। निजी व्यवसाय करने के लिए समय अनुकूल है।

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – फिरोजा 

career-vama-astrology

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।