Aaj Ka Rashifal, 14 April, 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (14 April, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

14 April, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार व मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) दिया गया है। 

तो आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से जानते हैं, 14 अप्रैल, 2024 का राशिफल (14 April, 2024 Ka Rashifal)

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें 
(अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)पूजा लिंक
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)क्लिक करें
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)क्लिक करें
वामा द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएं

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

vama-astrology

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 14 April, 2024) 

मेष राशि वालों को आज के दिन अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके ज्ञान की प्रशंसा चारों तरफ हो रही है। यदि आप शिक्षा जगत से जुड़े हैं, तो आज आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपका ज्ञान बेहतर निर्णय लेने के लिए प्रेरित करता है। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा की खूब वृद्धि होगी। अचानक दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।

आज का शुभ अंक- 4

आज का शुभ रंग- हल्का लाल 

उपाय- सूर्य को अर्घ्य अर्पण करें।

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 14 April, 2024) 

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज के दिन आपको धन-धान्य की भरपूर वृद्धि प्राप्त होगी। दिन आराम से परिवार के साथ बिताएंगे। आज परिवार के साथ किसी पिकनिक का कार्यक्रम बना सकते हैं। बच्चों का उत्साह आज आपको कहीं दूर की यात्रा करने के लिए प्रेरित कर रहा है। जो युवा अपने प्रेमिका के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहते हैं, उनके लिए दिन बहुत अच्छा है।

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- भगवा

उपाय- घर में गुग्गल की धूप दें।

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 14 April, 2024) 

मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन मन में नई उमंगे आएगी। आज आपके मन में चंचलता भारी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज रोमांटिक होकर बिताएंगे। समय किसी भी प्रकार की बाधा के बिना बिताने वाले हैं। ऑफिस की कोई चिंता नहीं रहेगी। आज आपका मन संतुष्ट रहेगा।

आज का शुभ अंक- 4

आज का शुभ रंग- ऑरेंज

उपाय- सूर्य भगवान को घी का दीपक अर्पण करें।

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 14 April, 2024) 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मन को परेशान कर सकता है। आज आपके लग्न के स्वामी 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो अचानक मन में चिंता पैदा कर सकते हैं। आपको थका देने वाली दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्य आपके लिए अनुकूल है। परिवार के साथ समय बिताएं।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- पर्पल

उपाय- सफ़ेद चीजों का दान करें।

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 14 April, 2024)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन गुस्से को काबू में रखने का है।आज आपकी किस्स्मत का सितारा बुलंदियों पर है। आज आपकी बुद्धि ऐसे निर्णय लेगी जिनके विषय में लोग आपसे उम्मीद कर रहे थे। जीवन के ऐसे दिन को अनुभव करेंगे, जिसमें आप खुद को एक सेलिब्रिटी की तरह महसूस करेंगे। दिन लोगों से मिलने जुलने में बीतेगा।

आज का शुभ अंक- 1

आज का शुभ रंग- आसमानी

उपाय- विष्णु भगवान जी जो पीले लड्डू अर्पण करें।

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 14 April, 2024)

कन्या राशि वालों के लिए आज मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने का दिन है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखते हुए शब्दों का सही प्रयोग करने की जरूरत है। लोग आपसे आकर्षित होंगे। आपकी वाणी का जादू लोगों के मन को मोह लगा। संतान से अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। आपके शत्रु शांत रहेंगे। हर तरफ आपकी कीर्ति की चर्चा होगी।

आज का शुभ अंक- 6

आज का शुभ रंग- हल्का हरा

उपाय- केले के वृक्ष में जल अर्पण कर के दीप दान करें। 

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 14 April, 2024)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। पुराने विवाद समाप्त होने की संभावना है। मामा के घर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। ननिहाल की तरफ से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। जो विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही कर रहे थे, उनके लिए समय अच्छा नहीं है। विद्यार्थियों को परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। आज का दिन लोगों से मिलने जुलने में निकल जाएगा। शाम का समय परिवार के साथ बिताएं। मन में प्रसन्नता आएगी।

आज का शुभ अंक- 8

आज का शुभ रंग- नीला

उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 14 April, 2024)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन घर में साफ सफाई करने में बीत जाएगा। कोई पुरानी खोई हुई वस्तु प्राप्त करेंगे। दिन आपको थका देने वाला होगा। आज घर में नए साधन ला सकते हैं। बच्चों का सहयोग आपके मन को प्रसन्न कर देगा। यदि किसी से कोई विवाद चल रहा था, तो विवाद के समाप्त होने का दिन है। परिवार के साथ समय बिताएं। शाम का भोजन कहीं बाहर करेंगे, तो परिवार में प्यार बढ़ेगा।

आज का शुभ अंक- 3

आज का शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- सुबह के समय मीठे चावल गरीबों में बाँटें।

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 14 April, 2024)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत सौभाग्यशाली रहने वाला है। बंद रास्ते खुलने वाले हैं। जिस भी क्षेत्र में आप भाग्य को आजमाएंगे, भाग्य आपका साथ देगा। जो लोग शिक्षा जगत से जुड़े हैं, उन्हें मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग कपड़े के व्यापार, कैमिकल के व्यापार और अनाज के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें व्यापार में विशेष लाभ मिलने के लिए उचित समय है।

आज का शुभ अंक- 2

आज का शुभ रंग- सफ़ेद

उपाय- लाल तिलक लगाएं।

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 14 April, 2024)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम सिद्ध होने वाला है। आज के दिन आपको परिवार के साथ दूर की यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आज परिवार के साथ कहीं घूमने जाएंगे। किसी पुराने मित्र के साथ समय बिताएंगे। जो युवा व्यापार में वृद्धि के लिए कोई योजना बना रहे थे, उन्हें नया इन्वेस्टर मिल सकता है। प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होने का दिन है। आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा।

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- क्रीम

उपाय- घी के 5 दीपक रात में घर में लगाएं।

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 14 April, 2024)  

कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार में उत्सव का दिन है। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता हैं। परिवार के साथ भगवान का दर्शन करने किसी मंदिर जाने का कार्यक्रम बन सकते हैं। आज के दिन जीवनसाथी का सहयोग आपको पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। क्रोध नियंत्रण में रखने की जरूरत है, अन्यथा शाम होते घर में कोई विवाद हो सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। बच्चों पर क्रोध ना करें।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- काला

उपाय- गरीब बच्चों को पढ़ने का सामान भेंट करें।

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 14 April, 2024)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। आपका गुस्सा सातवें आसमान पर रहेगा। गुस्से के साथ वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके मन में प्रेम के भाव हैं, परंतु आपका गुस्सा उन्हें दबा देता है। जीवनसाथी अपने मन की बात आपसे शेयर नहीं कर पाएगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने की जरूरत है। परिवार में शांति बनाए रखें। किसी रिश्तेदार के आने से घर के माहौल में खुशी का वातावरण बना रहेगा।

आज का शुभ अंक- 1

आज का शुभ रंग- ग्रे

उपाय- 2 वृक्ष लगाएं।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।